ब्रेकिंग न्यूज़

 कपड़े धोने और सुखाने की ये 4 गलतियां आपको बना सकती हैं बीमार
 क्या आप जानते हैं कि कपड़ों को ठीक से न धोना, कपड़ों को धूप में न सुखाना, नहाने के बाद शरीर को सूखे कपड़े से न पोछना, कपड़े धोने के लिए कई दिन पहले ढेर लगा देना या कपड़े धोने के बाद हाथ न धोना आदि कारण आपको बीमार कर सकते हैं?  इसलिए कपड़ा दोते और सूखाते समय सावधानियां बरतें....
 कपड़ों को धोने और सुखाने को लेकर की जाने वाली ये गलतियां
1. संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों को स्वस्थ व्यक्ति के कपड़ों के साथ धोना
  घर में अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है तो उसके कपड़ों को बाकी कपड़ों से अलग रखना चाहिए। इससे वायरस अन्य के कपड़ों में नहीं फैलता।  कपड़ों पर कोरोना का इंफेक्शन कितने समय तक रहता है इस पर अभी स्पष्टता नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों की राय है कि कोविड मरीजों के कपड़े बाकी लोगों के कपड़ों से अलग धोने चाहिए और इन्हें डिसइंफेक्ट करके धोना चाहिए।   
 2. कपड़ों को धोने के लिए कई दिनों तक जमा करते रहना
अक्सर घरों में आदत होती है कि कपड़े धोने के लिए कई दिन पहले ही कपड़ों का ढेर जमा कर दिया जाता है। डॉक्टर का कहना है कि वायरस या फंगल तो कुछ दिन मर जाएगा लेकिन डायरिया पैदा करने वाले बैक्टिरिया जिंदा रहते हैं। अगर कपड़ों में नमी रहती है तो जम्र्स उन पर लंबे समय तक रह सकते हैं।   जब हम कपड़ों को धोने के लिए एक साथ जमा करते हैं तो उसमें अंडरववियर्स भी होते हैं, जिनसे यीस्ट जैसे जेनिटल इंफेक्शन फैलना का खतरा रहता है। बच्चे का एक्सपोजर बाकी लोगों से ज्यादा होता है, इस वजह से उनके कपड़ों में जम्र्स ज्यादा होते हैं। अगर आप सभी के कपड़े लॉन्ड्री के लिए एक साथ डालते हैं तो किटाणुओं के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 
 3. ज्यादा डिटरजेंट का इस्तेमाल करना
 कपड़ों में ज्यादा डिटरजेंट का प्रयोग करने से स्किन एलर्जी, ड्राइनेस, जलन होने लगती है। इसके लिए आप मॉश्चराइज का प्रयोग करें। साथ ही   कपड़ों के लिए तो ज्यादा डिटरजेंट का प्रयोग करने से कपड़़ों का रंग फेड हो जाता है।  
 4. घर के अंदर कपड़े सुखाना
 घर के अंदर कपड़े सुखाने से कपडो़ं में नमी रह जाती है जिस वजह से कमरे के अंदर भी नमी रहती है और वह फंगल का कारण बनती है। घर के अंदर कपड़ो को सुखाने से कमरे के एनवायरमेंट में 30 फीसद तक मॉश्चर बढ़ जाता है। यह फंगल आंखों को प्रभावित करता है।  
 क्यों जरूरी है कपड़ों को ठीक से धोना और सुखाना?
 कपड़ों को ठीक से न धोने या सुखाने के कारण कपड़ों में नमी और बैक्टीरिया रह जाते हैं जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।  
 स्किन डर्मेटाइटिस
यह त्वचा पर एक तरह की एलर्जी ही होती है। यह कपड़ों को ठीक तरह से नहीं सुखाने की वजह से होती है। क्योंकि कपड़ों में नमी रह जाती है। जिस वजह से त्वचा पर एलर्जी होती है। 
 फंगल इंफेक्शन 
दाद आदि का कारण फंगल इंफेक्शन है। कपडो़ं को जब ठीक तरीके से सुखाते नहीं हैं, तो यह परेशानी होती है।  जो लोग नहाने के बाद भी शरीर को सुखाते नहीं हैं। कपड़े पहनते हैं और त्वचा पर नमी बनी रहती है। जिस वजह से फंगल इंफेक्शन की परेशानियां बढ़ती हैं।  आपको कपड़ों की वजह से स्किन डिजिज हुई है तो वह दवा खाने से ठीक हो जाएगी पर वापस ठीक से न सुखाए हुए कपड़ों को पहनेंगे तो फिर फंगल की परेशानी हो सकती है। 
 कपड़ों को धूप में सुखाएँ
  कपड़ों को धूप में सुखाना बहुत जरूरी है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो कपड़ों में नमी की वजह से अस्थमा व अन्य रेस्पाइरेटी प्रॉबल्म्स के लक्षण पैदा हो सकते हैं। इन परेशानियों की वजह से इम्युन सिस्टम कमजोर होता है। इसलिए कपडो़ं को धूप में सुखाना जरूरी है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english