ब्रिटेन की नई अंक आधारित वीजा प्रणाली की घोषणा
लंदन। ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने देश की नई अंक आधारित वीजा प्रणाली के शुभारंभ की घोषणा की है। इसका उद्देश्य भारत सहित दुनियाभर के होनहार और श्रेष्ठ लोगों को आकर्षित करना है।
सुश्री पटेल भारतीय मूल की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली से देश में आने वाले कम कुशल और सस्ते कामगारों की संख्या घटेगी। नई प्रणाली पहली जनवरी 2021 से लागू होगी तब तक ब्रेक्जिट के बाद का संक्रमण काल समाप्त हो जाएगा। ब्रिटेन पिछले महीने यूरोपीय संघ से अलग हो गया था।
ब्रेक्जिट के बाद लागू हो रही यह नई प्रणाली यूरोपीय संघ और भारत जैसे अन्य देशों पर समान रूप से लागू होगी। इसके तहत विशिष्ट कौशल, योग्यताओं, वेतन और व्यवसाय के लिए अंक दिए जाएंगे। सबसे अधिक या पर्याप्त अंक प्राप्त करने वालों को ही वीजा दिया जाएगा।
Leave A Comment