रूस ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया
नई दिल्ली। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने कहा कि रूस, भारत और चीन की बैठक में संयुक्त राष्ट्र के संभावित सुधारों पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि रूस, भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है और मानता है कि भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन सकता है। रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित त्रिपक्षीय बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर चर्चा की। सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य हैं।
Leave A Comment