जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री श्री आबे ने शुक्रवार को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना और कामना भी की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्हें अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के अस्वस्थ होने की खबर से बड़ी तकलीफ पहुंची है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्हें अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के अस्वस्थ होने की खबर से बड़ी तकलीफ पहुंची है। जापान के प्रधानमंत्री श्री आबे ने आज स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा है कि हाल के वर्षों में श्री आबे के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी व्यक्तिगत वचनबद्धता की वजह से भारत-जापान साझेदारी और अधिक प्रगाढ़ तथा सुदृढ़ हुई है। प्रधानमंत्री ने शिंजो आबे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना और कामना भी की है।
Leave A Comment