जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने योशीहिदे सुगा को प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्थान पर अपना नया नेता चुना
टोक्टो। जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने योशीहिदे सुगा को आज अध्यक्ष चुन लिया है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी के रूप में चुने जाने के लिए श्री सुगा को 377 वोट मिले हैं।
शिंजो आबे ने पिछले महीने स्वास्थ्यगत कारणों से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। अन्य दो उम्मीदवारों को संयुक्त रूप से 157 मत मिले। श्री सुगा ने इस समय शिंजो आबे सरकार में मुख्य कैबिनेट सचिव हैं। बुधवार को देश की संसद के विशेष सत्र में प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पुष्टि हो जाएगी।
Leave A Comment