ब्रेकिंग न्यूज़

 इस अंगूठी की कीमत इतनी की कई ऑडी-मर्सिडीज कार आ जाए
नई दिल्ली। हीरे की अंगूठी का अपना एक अलग क्रेज है। हीरे की क्लियरिटी औक रंग के हिसाब से इसकी कीमत भी तय होती है। कई बार इसकी कीमत करोड़ो में पहुंच जाती है। जी हां, यह सच है और ऐसा ही एक उदाहरण जिनेवा में देखने को मिला है।  यहां पर हीरे एक अंगूठी 20 करोड़ रुपए से अधिक कीमत पर बिकी है ! इतनी कीमत में  कई ऑडी-मर्सिडीज कार आ सकती है ! 
 जिनेवा में एक नीलामी में एक अंगूठी को 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में बेचा गया। इसमें जड़ा हुआ एक दुर्लभ बैंगनी रंग के हीरे के कारण इसकी कीमत ने इतनी ऊंचाई को छुआ है। यह एक वल्र्ड रिकॉर्ड भी है। इसे कुल 2.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय मूल्य में 20 करोड़ (20,67,45,875.00) में बेचा गया। 
 समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक 1.05 कैरेट के हीरे को प्लेटिनम और सोने की अंगूठी पर जड़ा गया है। इस हीरे के बेहद खास रंग की वजह से इसे इतनी ऊंची कीमत पर बेचा गया। फैंसी फिंगर रिंग को टियारा जेम्स और ज्वैलरी डीएमसीसी ने खरीदा था, जो दुबई के भारतीय एक्सपर्ट आशीष विजय जैन के स्वामित्व में थी।  
 आम तौर पर हीरे का रंग सफेद होता है। इसलिए लाल रंग के हीरे को बेहद दुर्लभ माना जाता है। यही वजह है कि यह सबसे महंगा होता है। जेमोलॉजिस्ट लाल हीरे के बनने की वजह का पता लगाने के लिए लंबे समय से इस पर रिसर्च और बहस कर रहे हैं। इसके बाद, कुछ लोग इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि लाल रंग हीरे की संरचना में ग्लाइडिंग परमाणुओं की उपस्थिति के कारण होता है। इसके निर्माण के दौरान, एक हीरा अपने परमाणु संरचना को बदल देता है, जिससे मणि को एक विशेष रंग मिलता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english