राष्ट्रपति को इस कुत्ते से था इतना प्यार कि बनवा दी 19 फुट की मूर्ति, समारोह कर किया ग्रेंड इनाग्रेशन
तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने जो अपने फेवरेट कुत्ते के लिए किया उसे सुनकर आप जरुर अचंभित हो जाएंगे। दरअसल, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने अपने फेवरेट कुत्ते की करीब 19 फुट की ऊंची मूर्ति देश की राजधानी के चौराहे पर बनवा डाली। 2007 तुर्कमेनिस्तान की सत्ता पर काबिज गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने बीते बुधवार को अलबी प्रजाति के इस कुत्ते की इस मूर्ति का बकायदा औपचारिक अनावरण किया। इस मूर्ति की खासियत है कि ये कुत्ते की मूर्ति सोने से कोटेड है।
जिस कुत्ते की ये प्रतिमा है उसे मध्य एशियाई अलबी प्रजाति के रूप में जाना जाता है, इसका यहां सम्मान किया जाता है। इस नस्ल के कुत्ते यहीं पैदा होते हैं इसलिए उन्हें तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय पहचान से भी जोड़ कर देखा जाता है। सोने से कोटेड इस मूर्ति के बारे में तुर्कमेनिस्तान सरकार ने बताया कि इस कुत्ते की मूर्ति कांसे से बनाई गई है और इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। मूर्ति की ऊंचाई 19 फुट की है। फोटो और वीडियो के अनुसार जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है उसके अनुसार कुत्ते की प्रतिमा अनावरण समारोह में गीत, नृत्य और एक वास्तविक अलाबाई पिल्ला भी शामिल हुआ। न्यूयॉर्क की एक पोस्ट के अनुसार, कैनाइन प्रतिमा के नीचे के पेडस्टल में एक रैपराउंड एलईडी स्क्रीन है, जिसमें विभिन्न सेटिंग्स में चारों ओर दौड़ते कुत्ते की देश की प्यारी नस्ल दिखाई दे रही है।
Leave A Comment