घर की छत पर गिरे पत्थर से ये शख्स बना करोड़पति
सुमार्ता (इंडोनेशिया। यदि किसी की छत पर अचानक से आकर एक पत्थर गिर जाए और फिर इसी पत्थर की बदौलत मकान में रहने वाला शख्स मालामाल हो जाए, तो आप इसे क्या कहेंगे.... किस्मत का जागना या फिर कुछ और। दरअसल ऐसा ही कुछ वाकया इंडोनेशिया के सुमार्ता में देखने में आया है। हम बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है....
33 साल के जोसुआ हुतागलुंग इंडोनेशिया में रहते हैं और ताबूत बनाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह वे अपने काम में लगे हुए थे और ताबूत बना रहे थे कि अचानक से उन्होंने अपने लिविंग रूम में कुछ गिरने की आवाज सुनी। वे दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि घर की छत में छेद है और एक गर्म पत्थर जमीन में धंसा हुआ है। दरअसल यह पत्थर नहीं, बल्कि उल्कापिंड का एक टुकड़ा था। जांच में यह दुर्लभ उल्कापिंड का टुकड़ा 4 अरब साल से भी ज्यादा पुराना बताया गया। 2.1 किलोग्राम वजन के इस टुकड़े की कीमत लगभग 14 लाख पाउंड यानी 10 करोड़ रुपए आंकी गई। दरअसल उल्कापिंड काफी खास होते हैं और उनकी कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम है। जोसुआ हुतागलुंग 3 बच्चों के पिता हैं और और वे इस रकम के हकदार बने हैं। उन्होंने इस रकम का कुछ हिस्सा अपने समुदाय के लिए एक चर्च बनवाने में खर्च करने का फैसला लिया है।
Leave A Comment