जकार्ता से 50 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान दुर्घटनाग्रस्त
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के तुरंत बाद आज एक यात्री विमान जकार्ता के समुद्री क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पचास से अधिक लोग सवार थे।
श्रीविजय एयर कम्पनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है बोइंग 737-500 जकार्ता से इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप के पश्चिमी कालिमंतान प्रांत की राजधानी पॉन्टिआनाक जा रहा था। त्रिशूला तटरक्षक जहाज के कमांडर कैप्टन इको सूर्य हादी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों के शव और जहाज का मलवा मिल गया है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय तलाशी और बचाव कार्यालय के प्रवक्ता युसूफ लतीफ ने बताया है कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।
यह विमान 737-मैक्स श्रेणी का विमान नहीं है। हाल के कुछ वर्षों में बोइंग मॉडल के इन विमानों की दो बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
Leave A Comment