भारत से कोविड टीके की पहली खेप कंबोडिया पहुंची
नोम पेन्ह (कंबोडिया)। कंबोडिया ने मंगलवार को भारत से कोरोना वायरस टीके की 3 लाख 24 हजार खुराक की पहली खेप प्राप्त की जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोवैक्स पहल का हिस्सा है।
कंबोडिया ने आबादी के बड़े हिस्से को टीका लगाने के लक्ष्य के साथ अपने टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार किया है। स्वास्थ्य मंत्री माम बुनहेंग ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड टीके की खेप प्राप्त करने के लिए हवाई अड्डे पर थे। प्रधानमंत्री हुन सेन को गुरुवार को पहली खुराक दी जाएगी। कंबोडिया, में अभी तक किसी भी मरीज की वायरस से मौत नहीं हुई। देश ने सात फरवरी को चीन-उत्पादित टीके की 6 लाख खुराक की पहली खेप प्राप्त की थी जो बीजिंग द्वारा दान दी जाने वाली 10 लाख खुराकों का हिस्सा है। देश ने 10 फरवरी को हुन सेन के बेटों, सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों को टीके लगाकर अपने टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की थी।
Leave A Comment