पत्नी से अवैध संबंध में आगबबूला पति ने युवक को मार डाला...!
नागपुर। इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपती और इसका नतीजा भी घातक ही होता है। महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर सामने आई जो दिल दहलाने वाली। नागपुर कोतवाली के इलाके में एक शख्स की आरोपी ने नाले में घुसकर हत्या कर दी। पहली नजर में लगा कि ऐसा हो सकता है कि लूटपाट से जुड़ा मामला हो। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो वजह कुछ और निकली। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध सामने आई है। आरोपी की तलाश जारी है।
नागपुर पुलिस के मुताबिक शिवानी नगर काम्प्लेक्स में अवैध संबंध की वजह से आरोपी ने नाग नाले में हत्याकांड को अंजाम दिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोलू की पत्नी के साथ पीडि़त का संबंध था। आरोपी को जब इसके बारे में जानकारी हुई तो वो आगबबूला हो गया और मृतक की तलाश में जुट गया। खोजखबर के बाद आरोपी ने मृतक शख्स को नाग नाले के पास बातचीत के लिए बुलाया। दोनों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने नाले में घुसकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से जान पहचान था। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध हत्या की वजह बनी है। गहराई से जांच कर हत्याकांड के सभी पहलुओं को समझने की कोशिश की जा रही है आखिर ऐसा क्या हुआ था।
Leave A Comment