पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार...!
बांदा (उप्र) ।जिले के जसपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंके जाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जसपुरा थाना पुलिस ने बुधेड़ी गांव के रहनेवाले शिवनारायण निषाद (45) का शव रविवार सुबह यमुना नदी के किनारे से बरामद किया था जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। वह अपने घर से शुक्रवार की शाम से लापता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी दुलारी (42) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने प्रेमी आरोपी रघुवीर की मदद से पति की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंके जाने की बात स्वीकार की। सिंह ने बताया कि मामले मेंआरोपी दुलारी और उसके प्रेमी आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Leave A Comment