प्यार में आड़े आ रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दबा दिया गला...!
कटिहार। बिहार के कटिहार में अवैध संबंध के चक्कर में एक महिला कातिल बन गई। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कथित रूप से पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक विनोद यादव आठ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। विनोद के घर के सभी सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने गए इस दौरान उसकी आरोपी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
कटिहार के एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के बैरागढ़ गांव का है, जहां तीन बच्चों की आरोपी मां ने अपने नाजायज संबंध को छिपाने के लिए खूनी खेल खेला। मृतक विनोद यादव की बहन सुनीता के मुताबिक हम सब घर के लोग विवाह समारोह में गए थे, गांव के लोगों ने सूचना दी कि मेरे भाई को उसकी आरोपी पत्नी ने मार डाला और मारकर फेंक दिया।
एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि विनोद दिल्ली में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी आरोपी पत्नी को लाभा गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम हो गया और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। लॉकडाउन के बाद विनोद जब घर लौटा तो उसे आरोपी पत्नी की प्रेम कहानी का पता चल गया, जिसके बाद उसकी आरोपी पत्नी ने पति को ठिकाने लगाने की साजिश रची और योजना बनाकर आरोपी प्रेमी ने साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कटिहार के एसडीपीओ अमरकांत झा ने आरोपी पत्नी और उसके आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से लौटने के बाद से विनोद नाजायज रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था, जिसके बाद आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर आरोपी पत्नी ने पति की पहले तो पिटाई की और फिर उसे मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके आरोपी प्रेमी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
Leave A Comment