जीजा चुपके-चुपके गांव की किशोरी से मिलता था...! बन गए थे अवैध संबंध...! साले ने जीजा को खंती से पीट-पीटकर मार डाला...!
बिहारशरीफ। बिहार में बिहारशरीफ के स्थानीय थाना क्षेत्र के अमेरा गांव में शुक्रवार की रात साले ने जीजा की खंती से पीट-पीट कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने वारदात की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक का गांव की किशोरी से अवैध संबंध था। वह अकसर चुपके-चुपके किशोरी से मिला करता था। मृतक बांसडीह गांव निवासी स्व. कृष्णा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार था। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके चचेरे साले आरोपी मुकेश राम को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक जितेन्द्र के भाई रवि ने बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी अमेरा गांव निवासी राम किशन राम की पुत्री के साथ हुई थी। पत्नी मां-बाप की इकलौती संतान थी। इस वजह से मृतक जितेन्द्र ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहता था। वह पटना में ट्रैक्टर चलाकर जीवन यापन करता था। ससुराल से ही पटना आता-जाता था।
पुलिस ने बताया कि मृतक जितेन्द्र का अमेरा गांव में ही रिश्तेदार किशोरी से अवैध संबंध था। यह प्रसंग कई महीनों से चल रहा था। लड़की के परिजन को इसकी जानकारी हुई तो शुक्रवार की रात उससे पूछताछ करने लगे। इसी बात पर दोनों में कहा-सुनी हो गयी। इसी दौरान आरोपित ने पास में रखी लोहे की खंती उठाकर उसके सिर पर दे मारा। सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है।
मृतक जितेन्द्र की पत्नी व परिवार के लोगों को हाल में ही इस संबंध की जानकारी हुई थी। परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की थी। इसके बाद भी दोनों चुपके-चुपके मिलते थे। हत्या की सूचना पाकर पहुंचे हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने भी घटना की जांच की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Leave A Comment