फौजी पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या...!, अवैध संबंध का था शक...!, एक महीने से बना रहा था मर्डर की साजिश...!
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
आरोपी ने कबूला जुर्म
गोहाना। हरियाणा के गोहाना में गांव माहरा के पास ड्रेन नंबर 8 पर गर्भवती महिला के मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के मर्डर के आरोप में पुलिस ने उसके सैनिक पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुलशन लंबे समय से अपनी पत्नी ज्योति का मारने की साजिश बना रहा था। उसे ये शक था कि उसका किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है।
आरोपी गुलशन ने पत्नी की हत्या करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चाकू खरीदा, ताकि किसी को कोई शक नहीं हो सके। बता दें कि आरोपी सैनिक गुलशन के परिवार के 3 लोगों पर भी दहेज का मामला दर्ज किया गया हैआरोपी
पुलिस ने बताया कि ज्योति का मर्डर शुक्रवार को हुआ था। उसके मर्डर के बाद उसके पति आरोपी गुलशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी गुलशन सेना में कलर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस पूछताछ में आरोपी गुलशन ने कबूल किया है कि उसने ही पत्नी का खून किया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का अन्य किसी के साथ अवैध संबंध हैं।
आरोपी ने बताया कि वो एक महीने पहले से हत्या की साजिश की योजना बना रहा था। आरोपी ने हत्या करने के लिए मुरादाबाद से चाकू भी खरीदा जिससे उसकी हत्या उसी चाकू से की। पोस्टमार्टम में मृतक महिला गर्भवती पाई गई। इससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका ज्योति के पिता के बयान पर आरोपी गुलशन पर हत्या और उसके मां पिता, छोटे भाई पर दहेज के मामला दर्ज किया है।
-file photo
Leave A Comment