प्रख्यात ईएनटी सर्जन डॉ एस कामेश्वरन का निधन
चेन्नई। प्रख्यात ईएनटी सर्जन (कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ) एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानि डॉ एस कामेश्वरन का शनिवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे और वृद्धावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। चिकित्सक के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। डॉ कामेश्वरन के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने डॉ कामेश्वरन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिग्गज चिकित्सक ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और कल्याण में व्यतीत कर दिया। वह एक सामाजिक चेतना वाले चिकित्सक थे और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। राज्यपाल ने कहा, " चिकित्सा क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।" मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डॉ कामेश्वरन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे समर्पण के साथ समाज के लोगों की सेवा की। वह लंबे समय तक दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के मित्र रहे।
Leave A Comment