नवविवाहिता का शव घर में लटकता पाया गया, ससुराल वाले घर छोड़कर भागे
नोएडा (उप्र)। जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में एक नवविवाहिता का शव रविवार देर रात को उसके घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाले अरमान की गत फरवरी में हिना (21) के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को हिना का शव घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। (फाइल फोटो)
Leave A Comment