राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी ने 70 लाख परामर्श पूरे किए
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा-ई-संजीवनी ने 70 लाख परामर्श देकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर दी है। इस नूतन डिजिटल माध्यम से मरीज रोजाना डॉक्टरों और विशेषज्ञों से परामर्श लेते हैं।
जून में ई-संजीवनी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी जब उसने करीब साढे 12 लाख मरीजों को सेवा उपलब्ध कराई। यह पिछले वर्ष मार्च में आरंभ इस सेवा का उपयोग करने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा इस समय 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपलब्ध है। इस प्लेटफार्म से अब तक 32 लाख रोगियों को सेवा उपलब्ध कराई गई है। पिछले वर्ष अप्रैल में देशभर में पहले लॉकडाउन के तुरंत बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई-संजीवनी ओपीडी सेवा शुरू की। यह रोगी और डॉक्टर के बीच परामर्श का डिजिटल प्लेटफार्म है जो मरीजों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराता है।
Leave A Comment