देश में अब तक 35 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये गये, स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97 प्रतिशत से अधिक
नई दिल्ली। देश भर में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 35 करोड 12 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल 63 लाख 87 हजार से अधिक वैक्सीन डोज दी गई। इस बीच, कोविड से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.09 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय ने बताया है कि शनिवार को 52 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हुए। इस दौरान 43 हजार से अधिक कोविड के नये मरीजों की पुष्टि हुई। हर रोज संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या नये संक्रमितों की तुलना में लगातार 52 दिन से अधिक है। देश भर में अभी तक इस महामारी से 2 करोड 96 लाख लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। 4 लाख 85 हजार 350 रोगियों का उपचार चल रहा है। कल 955 लोगों की कोविड से मृत्यु हुई। इन्हें मिलाकर महामारी से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 2005 पांच हो गई है। स्वास्थ मंत्रालय ने बताया है कि कोविड जांच की क्षमता में बढ़ोतरी की गई है। अभी तक 41 करोड 82 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 18 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment