पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की बदमाशों ने घर में घुस कर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार बदमाश मंगलवार की रात लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात तीन बदमाश पहले उनके घर में दाखिल हुए। इसके बाद तकिए से केंद्रीय मंत्री की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम का मुंह तब तक दबाए रखा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
इस वारदात के दौरान उनकी मेड को बांधकर रखा गया। इससे पहले मंगलवार की रात 9 बजे के करीब एक आरोपी उनका धोबी घर के अंदर आया, उसने मेड को जबरन बंधक बना दिया। इसके बाद उसके दो अन्य आरोपी साथी भी घर में घुस गए। पुलिस को सूटकेस खुले हुए मिले हैं। आरोपियों के भागने पर मेड ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर रात 11 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में धोबी को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
किट्टी कुमारमंगलम ने सुप्रीम कोर्ट के वकील रह चुकी थीं। उनके पति स्व. पीआर कुमारमंगलम पहली बार 1984 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। कुमारमंगलम ने 1991 और 92 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संसदीय मामलों और कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्री, 1992 और 93 के बीच संसदीय मामलों के मंत्री और 1998 में देश के बिजली मंत्री के रूप में कार्य किया था।
Leave A Comment