देशभर में अब तक 36 करोड़ 13 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए
नई दिल्ली। देश भर में अब तक राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 36 करोड 13 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 36 लाख से अधिक टीके लगाये गये। देश में स्वस्थ होने की दर 97.18 प्रतिशत हो गई है। कल 47 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसे मिलाकर अब तक दो करोड 97 लाख 99 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। लगातार 55वें दिन स्वस्थ होने की दर में बढोतरी हो रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 47 हजार से अधिक नये रोगियों की पुष्टि हुई है। इस समय देश में चार लाख 59 हजार 920 लोगों का उपचार चल रहा है, जो कुल संक्रमित लोगों का एक दशमलव पांच प्रतिशत है। साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे है और यह इस समय 2.39 प्रतिशत है। लगातार 16वें दिन दैनिक संक्रमण दर 2. 29 दो प्रतिशत है। कोविड जांच क्षमता निरंतर बढ़ रही है। अब तक 42 करोड़ 35 लाख से अधिक कोविड जांच की जा चुकी है। कल 19 लाख 7 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।
Leave A Comment