अपने ही खलासी पर हुआ पत्नी से संबंध का शक...! बना दिया नपुंसक...!
बांका। बिहार के बांका जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाईवे पर टेकानी गांव के पास बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के निवासी ट्रक खलासी को नपुंसक बनाने की जानकारी मिली है। पूरे मामले का आरोपी ट्रक चालक धनंजय है। खलासी का इलाज भागलपुर में हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी धनंजय को यह शक था कि उसकी पत्नी का खलासी से अवैध संबंध है। इसी गुस्से में पहले तो आरोपी धनंजय ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी फिर उसने खलासी को भी खूब पिटा और बाद में उसे नपुंसक बना दिया। इस घटना के बाद खलासी काफी देर तक वहां छटपटा रहा। घटना के बाद आरोपी चालक धनंजय फरार हो गया है। जख्मी का इलाज भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने बताया स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी खलासी को रजौन पीएचसी में एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद खलासी की गंभीर स्थिति देख उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है। जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कीपत्नी से अवैध संबंध का शक होने पर आरोपी धनंजय ने मौका मिलते ही उसका गुप्तांग काटकर खलासी से बदला लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave A Comment