शिक्षिका पत्नी को धोखा दे रहा था पति...! एक महीने से घर से था गायब...! फिर ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा...!
जमुई। बिहार के जमुई जिले में सोमवार को महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
डीएसपी लाल बाबू यादव ने बताया कि शिक्षिका पत्नी का आरोप है कि 12 साल संग रहने के बाद पति ने उसके साथ बेवफाई की और गुपचुप तरीके से पराई लड़की के साथ रहने लगा। जब उसे इसकी भनक तो वो अपनी बेटी के साथ पति के ठिकाने पर पहुंची और उसे आपत्तिजनक स्थिति में पराई लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पति की इस करतूत का जब उसने विरोध किया गया तो पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे मौके से भगा दिया। इस मामले में पीडि़ता ने अपने पति आदित्य और ससुर के अलावा दो अन्य लड़कियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
शिक्षिका ने जमुई के डीएसपी लाल बाबू यादव को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी लाल बाबू यादव के अनुसार शिक्षिका ने बताया कि वह वर्तमान में किराए के मकान में रहती है और 2010 से शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उसकी शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार साल 2009 में आरोपी आदित्य से हुई थी। जमुई के डीएसपी लाल बाबू यादव ने बताया कि शिक्षिका ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी में दहेज के तौर पर तीन लाख रुपए और गहने भी दिए गए थे। इसके बावजूद सास, ससुर और पति द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था।
डीएसपी लाल बाबू यादव के अनुसार शिक्षिका ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति एक महीने से घर नहीं आ रहा था। वह अपनी 9 साल की बेटी के साथ अकेले रह रही थी। फोन कर पूछने पर पति द्वारा कभी दोस्त के पास रहने तो कभी बाहर जाने की बात कही जा रही थी। इसी क्रम में कुछ दिन पहले उसे एक लड़की के साथ उसके पति के अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। जानकारी पाकर जब वो मौके पर पहुंची तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में सदर डीएसपी लाल बाबू यादव ने बताया कि शिक्षिका से फिलहाल उनकी मुलाकात नहीं हुई है। आवेदन देने की जानकारी मिली है।
Leave A Comment