पति ने की पत्नी की हत्या...! जांच में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले में आरोपी युवक ने कथित रूप से अवैध संबंधों के कारण पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। खेलने के बाद घर लौटे बच्चों ने जब खून से लथपथ मां का शव देखा तो उन्होंने शोर मचाया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा।
कपिल थाना प्रभारी एवं सीओ राजवीर सिंह के मुताबिक मृतका अनीता थाना कंपिल के वार्ड गांधीनगर के मोहल्ला धीमर टोला निवासी आरोपी रामऔतार बाथम उर्फ चूचू की 35 वर्षीय पत्नी थी। आरोपी रामऔतार के बच्चे पड़ोस में रहने वाले चाचा हीरालाल व बसंत के घर गए थे। बच्चे सायं करीब 5 बजे घर पहुंचे। तब उन्होंने बरामदे में लहूलुहान मां को पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक अनीता देवी की मौत हो चुकी थी। उसके चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे।
पुलिस ने बताया कि अनीता की दोपहर को ही हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी रामऔतार घर से भाग गया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि अनीता के एक युवक से अवैध संबंध थे जिसके कारण ही उसकी हत्या की गई। सूचना मिलने पर कपिल थाना प्रभारी एवं सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अनीता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment