ब्रेकिंग न्यूज़

 पति ने पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट...! शव को बेड बॉक्स में किया बंद...!

2 साल पहले की थी लव मैरिज
लखनऊ। लखनऊ के महानगर इलाके से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को कमरे में बेड बॉक्स में बंद कर दिया। कमरे से बदबू आने पर जब बेड को खोला गया तब इस बात का खुलासा हुआ। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे बदबू आने पर जब परिजनों ने कमरा खंगाला तो अंजू देवी (34) नाम की महिला का शव मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, शव फूल जाने से बेडबॉक्स में फंस गया था। पुलिस ने आरी से बेड बॉक्स के सपोर्टर को काटकर महिला के शव को बाहर निकाला। वहीं, इस बीच मायकेवालों के आरोप पर पुलिस ने एक घंटे के अंदर आरोपी पति मोनू राजपूत  को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कुबूला किया और बताया कि बुधवार सुबह पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक रहीमनगर निवासी आरोपी मोनू राजपूत ने दो साल पहले सोनभद्र के शक्तिनगर निवासी अंजू से लव मैरिज की थी। आरोपी मोनू पापड़ का कारोबार करता था। परिवार में बूढ़ी मां, विधवा भाभी और एक भतीजा है। अंजू अपने पति मोनू से 3 साल बड़ी थी। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। अंजू बच्चा नहीं चाहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। आरोपी मोनू के परिवारजनों के मुताबिक, आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। इसके चलते कोई बीच-बचाव करने नहीं जाता था।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोनू और अंजू के बीच मंगलवार रात में ही विवाद हुआ। देर रात तक मारपीट भी हुई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे अंजू नाश्ता बना रही थी। इस दौरान दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद आरोपी मोनू घर के बाहर बैठी बूढ़ी मां और भाभी से बोला कि हमलोग अयोध्या जा रहे है। मां व भाभी को लगा कि अंजू भी जा रही है। आरोपी मोनू का बेटा अपनी दादी के पास ही रहता था। शुक्रवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो अंजू की मौत की जानकारी हुई।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी मोनू ने कुबूला कि बुधवार सुबह नाश्ता बनाते वक्त अंजू से विवाद हुआ। इसके बाद उसने एक थप्पड़ मारा दिया। इससे वह लडख़ड़ाकर दीवार से टकराई और गिरकर बेहोश हो गई। उसे कई बार हिलाने के बाद भी जब वो कुछ नहीं बोली तो आरोपी मोनू ने गुस्से में उसका गला दबा दिया। इसके बाद अंजू का शव बेड बॉक्स में डालकर बाहर निकल गया।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक अंजू के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। आरोपी मोनू की मां ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले अंजू की एक मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। फिर प्यार बढ़ा तो परिवारजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद आरोपी मोनू की अंजू से मोबाइल पर दोस्तों से बात करने को लेकर अक्सर विवाद होने लगा।
-file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english