ब्रेकिंग न्यूज़

  ऐसा आम जिसकी सुरक्षा में लगे हैं 4 सिक्यूरिटी गार्ड और 6 कुत्ते
मध्य प्रदेश के रानी और संकल्प ने आम की सुरक्षा के लिए चार गार्ड और छह कुत्तों को काम पर लगा रखा है। दरअसल, यह दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। इस दंपति ने  सालों पहले दुर्लभ आम के दो पौधे लगाए थे। उन्हें लगा था कि ये अन्य आम के पौधे की तरह ही होंगे। लेकिन पेड़ जब बड़े हुए तो वो देखकर हैरान रह गए। उसमें जो आम आए वो लाल, पीले, हरे नहीं बल्कि बैंगनी कलर के थे। 
इस दुर्लभ आम का नाम मियाजाकी है। यह आम दुनिया की सबसे महंगी नस्ल का आम है। इसे एग ऑफ सन भी कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपए प्रति किलो होती है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो पिछले साल जब लोगों को पता चला कि इस दंपति  के बाग में दुर्लभ आम है तो उन्होंने चोरी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद रानी और संकल्प ने गार्ड की तैनाती की। इस साल उन्होंने आम की सुरक्षा के लिए चार गार्ड और छह कुत्ते की तैनाती की है। अब ये इस आम के बीज से पौधे तैयार करते हैं।
कपल को गिफ्ट में मिले थे दुर्लभ आम के पौधे
मीडिया से बातचीत में संकल्पर ने बताया कि चेन्नई की यात्रा के दौरान उन्हें ट्रेन में एक आदमी से पौधे मिले थे। उन्होंने बताया कि गिफ्ट करने वाले शख्स ने कहा कि वो इन पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करें। इसके बाद हमने इसे बाग में लगाया, बिना यह जाने की यह दुलर्भ आम है। संकल्प ने अपनी मां के नाम पर आमों का नाम दामिनी रखा है। बाद में, उन्होंने इस किस्म के बारे में और अधिक शोध किया और असली नाम पाया। लेकिन वो आज भी उनके लिए दामिनी है।
एक आम खरीदने के लिए हजारों रुपए ऑफर करते हैं लोग
कपल से आम खरीदने के लिए कई लोग संपर्क करते हैं। मुंबई के एक जौहरी ने उन्हें एक आम के बदले 21 हजार रुपए देने की पेशकश की थी। लेकिन दंपति ने साफ कर दिया है कि वो किसी को भी फल बेचने नहीं जा रहे हैं।
मियाजाकी आम की खूबियां-
- यह आम जापान में उगाया जाता है। एक आम का वजन 350 ग्राम से अधिक होता है।
-ये आम बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं। कमजोर नजर वालों के लिए यह फायदेमंद होता ह।
-इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। कैंसर के खतरे को भी कम करता है। 
- इसके अलावा शुगर की मात्रा 15 प्रतिशत से ज्यादा होती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english