एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल स्पर्धा में भारत की सिफत कौर समरा को स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। भारत ने चीन के हांगचोओ में जारी एशियाई खेलों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और देश को आज कुल सात पदक मिले हैं। निशानेबाजी में भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। सिफत कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में आशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ईशा सिंह ने महिलाओं की व्यक्तिगत 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा किया। इससे पहले 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने चीन को तीन अंकों से हराकर चौथा स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम ने रजत पर भी निशाना साधा है और उसने 50 मीटर 3पी की टीम स्पर्धा में चांदी का तमगा हासिल किया। वहीं, पुरुष टीम में अनंत नरूका, गुरजीत सिंह और अंगद बाजवा ने स्कीट में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए 19वां पदक पक्का किया।
Leave A Comment