ब्रेकिंग न्यूज़

दीप ग्रेस एक्का ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की

नयी दिल्ली.  भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर और पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ दीप ग्रेस एक्का ने शनिवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा की। दो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली दीप ग्रेस ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मैं बेहद कृतज्ञता और विनम्रता के साथ आधिकारिक तौर पर आज अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा करती हूं। 2011 से 2023 तक की यात्रा मेरे जीवन का मुख्य आकर्षण रही है, और मैं खेल के शिखर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।'' इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 रियो ओलंपिक में भारत को क्वालीफाई कराने में भूमिका निभाई थी। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में टीम की रक्षा पंक्ति में अहम भूमिका निभाई थी, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा था। एक्का 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की भी सदस्य थी। उन्होंने 2014 और 2018 एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया था। वह 2016 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2017 एशिया कप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीमों की सदस्य भी थी।

    एक्का ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपनी यात्रा 17 साल की उम्र में 2011 में शुरू की जब उन्होंने अर्जेंटीना में चार देशों के टूर्नामेंट में पदार्पण किया। इसके बाद वह बैंकॉक,(थाईलैंड) में अंडर 18 महिला एशिया कप में खेलने गईं। इसमें दमदार प्रदर्शन के कारण वह राष्ट्रीय शिविर में नियमित तौर पर जगह बनाने में सफल रही। एक्का ने कहा, ‘‘ मैं साथी खिलाड़ियों, सभी कोच, सलाहकारों और सभी सहयोगी स्टाफ से कहना चाहूंगी कि आपकी उपस्थिति मेरे लिए बेहद खास रही है। मैं अपनी आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभारी हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हॉकी इंडिया, ओडिशा हॉकी संघ, ओडिशा सरकार, भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण को उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देती हूं।'' 

    ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लुलकिडीही गांव की रहने वाली एक्का ने जर्मनी में 2013 महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक्का को शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा, ‘‘एक दशक से अधिक समय से दीप ग्रेस एक्का महिला हॉकी में एक घरेलू नाम रही हैं। हॉकी में उनकी सफलता न केवल ओडिशा में बल्कि पूरे देश में युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा रही है।'' उन्होंने कहा, ‘‘उसने अपने पूरे करियर में शानदार खेल कौशल दिखाया है और पिछले दशक में टीम के विकास में बहुत योगदान दिया है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उसके शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english