ब्रेकिंग न्यूज़

 18 वर्षीय संजना ने दूसरा स्वर्ण जीता, सैफ सीनियर चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत का दबदबा
रांची. अठारह वर्षीय संजना सिंह ने शनिवार को यहां सैफ सीनियर चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ जीतकर अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन 11 में से सात स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। संजना ने 1500 मीटर में चार मिनट 25.36 सेकंड का समय निकालकर श्रीलंका की डब्ल्यू के एल अराच निमाली (4:25.52) को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। रोहतक की इस धाविका ने इससे पहले शुक्रवार को पहले दिन 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। एक अन्य भारतीय काजल कनवाडे 4:26.21 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की बेटी संजना ने कहा, ‘‘बेहतर धावकों के साथ प्रतिस्पर्धा करना मेरे लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव था।'' श्रीलंका ने हालांकि पुरुष और महिला चार गुणा 100 मीटर रिले दोनों में स्वर्ण पदक जीत लिए जबकि भारत को दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने इससे पहले शुक्रवार को भी पुरुष और महिला 100 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीते थे। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सभी 11 स्पर्धाओं में भारतीय और श्रीलंकाई एथलीटों के बीच मुकाबला था। 
भारत ने सात स्वर्ण पदक जीते जबकि श्रीलंका ने चार। चैंपियनशिप में एक दिन शेष रहते भारत 12 स्वर्ण, 14 रजत और सात कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। श्रीलंका ने आठ स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक जीते हैं, जबकि नेपाल तीन कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका के पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर टीम ने 39.99 सेकंड का मीट रिकॉर्ड समय निकाला जो भारत के 40.65 सेकंड से काफी बेहतर था। भारतीय टीम में प्रतीक महाराणा, जे सिंह ढिल्लों, हर्ष राउत और प्रणव गुरव शामिल थे। तमन्ना, एम वी जिलना, सुदेशना शिवंकर और साक्षी चव्हाण की भारतीय महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम 44.93 सेकंड का समय लेकर श्रीलंका (44.70) के बाद दूसरे स्थान पर रही।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english