ब्रेकिंग न्यूज़

भारत में होगी आईपीएल नीलामी : लीग चेयरमैन अरूण धूमल

नयी दिल्ली. पिछले तीन सत्र विदेश में कराने के बाद आईपीएल 2027 सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी भारत में होगी । आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने यह जानकारी दी । पिछले तीन सत्र में नीलामी दुबई, जेद्दा और अबुधाबी में हुई है । धूमल ने कहा ,हर साल हम कोशिश करते हैं कि यह भारत में हो लेकिन शादियों के समय के कारण हमें जगह नहीं मिलती । इस बार हम भारत में ही करायेंगे क्योंकि यह छोटी नीलामी होगी और हमें वेन्यू मिल जायेगा। बीसीसीआई की 18 सितंबर को होने वाली एजीएम के दौरान धूमल का आईपीएल चेयरमैन फिर चुना जाना तय है ।
नीलामी कहां होगी, यह बीसीसीआई के पसंदीदा शहरों में उपलब्धता पर निर्भर करेगा ।
संचालन परिषद की हाल ही में हुई बैठक में 'इंपैक्ट खिलाड़ी ' के विवादित नियम पर भी चर्चा की गई । बीसीसीआई ने टीमों से ताजा फीडबैक मांगा था हालांकि यह नियम 2027 तक लागू रहने वाला है । भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने इस नियम पर ऐतराज जताया है । आईपीएल 2026 से पहले अधिकांश कप्तानों ने इसे लेकर बीसीसीआई से ऐतराज जताया है जिससे नियम को खत्म करने की मांग सामने आई है । धूमल ने कहा कि बीसीसीआई इसकी समीक्षा के लिये तैयार है । उन्होंने कहा ,'' इस मसले पर बातचीत हो रही है । हम सभी पक्षों से फीडबैक लेंगे जिसके बाद ही फैसला लिया जायेगा ।'' इस नियम के तहत टीमें मैच में किसी भी समय एक स्थानापन्न खिलाड़ी ला सकती हैं । एजीएम में धूमल के अलावा खैरूल मजूमदार भी आईपीएल संचालन परिषद में फिर चुने जायेंगे ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english