- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर/ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्चाचन निर्वाचन एवं निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन एवं प्रथम सम्मेलन का आयोजन 27 फ़रवरी को किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भी 27 फ़रवरी को किया जाएगा। इसी तरह उपसरपंच के निर्वाचन के लिए 27 फ़रवरी को किया जाएगा।
- रायपुर। कोटा, रायपुर निवासी श्री संजय उपाध्याय का आज 55 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज गुढिय़ारी मुक्तिधाम में किया गया। वे स्व. गणेश उपाध्याय (अछोटी वाले) के पुत्र ,रीना उपाध्याय के पति, राजेश, नरेन्द्र उपाध्याय के भाई और श्रृष्टि तथा शौर्य के पिता थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर आज प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल स्नान का अवसर मिला। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर यह विशेष आयोजन प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में किया गया, जहां कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अवसर प्रदान किया गया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जेलों में बंद कैदी भी इससे अछूते नहीं हैं। यह आयोजन कैदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया, जिससे उनमें आत्मशुद्धि और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे महाकुंभ का पुण्य लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए, इसलिए सरकार ने जेलों में यह विशेष पहल की।संपूर्ण प्रदेश में हुआ आयोजन, कैदियों में दिखा उत्साहप्रदेशभर की जेलों में इस कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें शुद्ध गंगा जल की आपूर्ति, स्नान की उचित व्यवस्था और सामूहिक प्रार्थना शामिल थे। जेल अधीक्षकों ने बताया कि कैदियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक सकारात्मक अनुभव बताया।कैदियों के पुनर्वास और सुधार की दिशा में सरकार की नई पहलउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके सामाजिक पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कैदियों को नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिल सके।प्रदेश सरकार का यह निर्णय कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो समाज और प्रशासन के बीच एक नई सोच को जन्म देगा।
- *कोंडागांव। जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिले के शिक्षित युवकों और युवतियों के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मॉडल कैरियर सेन्टर कोण्डागांव द्वारा 27 फरवरी 2025 दिन गुरूवार को लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 6 नियोजकों द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में 521 विभिन्न पदों पर कार्य करने हेतु भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में नियोजित होने के इच्छुक एवं पात्र युवक-युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि, मूल दस्तावेज, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को रोजगार मेला में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- -34 कि.मी लाइन, 220 केवी उपकेंद्र, 2 पॉवर बे क्रियाशील-समय-सीमा में कार्य, 1 लाख उपभोक्ताओं को लाभरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राजिम-कुरूद क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 70 करोड़ रूपए लागत से निर्मित 220 केवी उपकेंद्र राजिम, कुरूद से राजिम 220 केवी लाइन तथा कुरूद उपकेंद्र में 2 पॉवर बे को प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा ऊर्जीकृत किया गया। इस कार्य से गर्मी के मौसम में किसानों तथा अन्य उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिलेगी।राजिम में पूर्व में 132 केवी का उपकेंद्र था। जिसे परसवानी जिला महासमुंद तथा गुरूर जिला बालोद से विद्युत आपूर्ति होती थी। यह अधोसंरचना नहीं होने के कारण राजिम, अभनपुर, छुरा, गरियाबंद, कुरूद क्षेत्रों में लो-वोल्टेज जैसी समस्या थी। जिसके समाधान के लिए राजिम के 132 केवी उपकेंद्र का उन्नयन 220 केवी उपकेंद्र के रूप में करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कुरूद से राजिम के बीच 220 केवी क्षमता की 34 कि.मी लंबी डबल सर्किट लाइन की आवश्यकता थी। जून 2024 में यह कार्य अति उच्चदाब निर्माण वृत्त एवं संभाग के अंतर्गत विभागीय तौर पर प्रारंभ किया गया। यह कार्य समय-सीमा पर पूर्ण किया जाना था ताकि गर्मी के मौसम में इस अंचल के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उपकेंद्र का निर्माण तथा 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना 30 करोड़ रूपए की लागत से, डबल सर्किट लाइन की स्थापना 30 करोड़ रूपए की लागत से तथा पॉवर बे की स्थापना 10 करोड़ रूपए की लागत से की गई। इस अवसर पर एमडी ट्रांसमिशन श्री राजेश कुमार शुक्ला ने समय-सीमा पर विभागीय तौर पर कार्य संपादित करने के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आशा प्रकट की कि इन कार्यों से एक लाख से अधिक क्षेत्रीय किसानों तथा अन्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। अंचल में लो-वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं का हल होगा। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल, श्री केएस मनोठिया, श्री एमएस चौहान, श्री जी. आनंद राव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, श्री आरके राठौर, अधीक्षण यंत्रीगण श्री विश्वास अरविंद देशमुख, श्री अशोक खण्डेलवाल, श्री आरके तिवारी, श्री करूणेश यादव, कार्यपालन यंत्री श्री यूके यादव तथा सुश्री इंदु ठाकुर उपस्थित थे।
- -राजधानी में 48 करोड़ में बनेंगे तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल-केंद्र सरकार की विशेष सहायता से बनेगा हाॅस्टलरायपुर /केंद्र शासन की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें राजधानी में तीन के साथ ही नवा रायपुर में सेक्टर-16 में एक और बिलासपुर तथा सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी को दो हॉस्टल के लिए राशि दी गई है।राजधानी रायपुर में कामकाजी महिलाओंके लिए लगभग 48 करोड़ रुपए की लागत से तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस हॉस्टल की योजना वर्ष 2024 में केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी को इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी गई है।नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि 250-250 बेड के इस हॉस्टल के बनने से राजधानी में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवासीय सुविधा सस्ती दर पर मिलेगी। तीनों हॉस्टल तीन माले की होगी। इनमें से प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 बेड का इंतजाम किया जाएगा। हॉस्टल के कमरे डबल बेडरूम वाले होंगे और उसमें अटैच वासरूम रहेगा। कोशिश रहेगी कि सभी हॉस्टल में मेस की सुविधा रहे, जिससे कामकाजी महिलाओं को नाश्ता व खाने के लिए बाहर न जाना पड़े। ये हॉस्टल रिहायशी इलाकों में ही बनाए जाएंगे,जिससे महिलाओं को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। आयुक्त ने कहा है कि प्रक्रियाओं को तेज करते हुए इन हॉस्टल को एक साल के अंदर तैयार करने की कोशिश की जाएगी। तीनों हॉस्टल की निर्माण एजेंसी निगम रहेगा और इसका संचालन व संधारण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर किया जाएगा।लगभग 10 हजार महिलाएं कर रही कामरोजगार कार्यालय से अनुसार राजधानी में लगभग 10 हजार महिलाएं बाहर से आकर सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि निजी संस्थानों में यह संख्या बढ़ सकती है।
- *बालिका गृह के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपना जन्मदिन मनाने के लिए राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचे। जब वे वहां पहुंचे, तो बच्चियों के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर, बालिका गृह की बच्चियों खुशी देखने लायक थी। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर बालिका गृह पहुंचकर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को खुशियों में शामिल करना ही सच्ची संवेदनशीलता और नेतृत्व की पहचान है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चियों के संग केक काटा और उनके साथ समय बिताया। बच्चों की मासूम बातों और खिलखिलाहटों के बीच जन्मदिवस का माहौल और भी भावनात्मक हो गया। बच्चियों ने मुख्यमंत्री से अपनी छोटी-छोटी इच्छाएं साझा कीं, जिनमें एक साउंड बॉक्स की मांग भी थी, जिसे उन्होंने तुरंत पूरा करते हुए बालिका गृह को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालिका गृह में कम्प्यूटर एवं वॉटर कूलर के लिए 10 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बच्चियों से अपने स्कूली जीवन की कई यादें साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया उनके गांव का प्रायमरी स्कूल, जहां वे पढ़ते थे, वह खपरेल वाला था और बारिश के दिनों में पानी टपकता था। उन्होंने कहा कि आप सब को पक्का छात्रावास मिला है। यहां अच्छी सुविधाएं और अध्ययन-अध्यापन का अच्छा वातावरण है। उन्होंने इस मौके पर बालिकाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपना बेहतर कैरियर बनाने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश-दुनिया की कई महापुरूषों के संघर्षमय बचपन के बारे में बताया और कहा कि अपनी मेहनत और शिक्षा के बदौलत वे शिखर पर पहुंचे।इस बालिका गृह में फिलहाल 57 बालिकाएं रह रही हैं, जहां उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निशुल्क आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, खम्हारडीह वार्ड क्रमांक 31 पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
- बालोद/ कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार जिला जेल बालोद में महाकुंभ पर्व के अवसर पर प्रयागराज से प्राप्त गंगा जल को आज प्रातः 08 बजे जेल में बने स्नानागार के माध्यम से महाकुंभ स्नान कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक श्री आर के श्रीमाली और जेलर श्री शत्रुघ्न कुर्रे मौजूद थे।
- स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने किया विनम्र आव्हान0रायपुर/राजधानी शहर रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नगरवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु जगतपिता महादेव से विनम्र प्रार्थना की है. नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने नगर हित में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रेंकिंग दिलवाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का विनम्र आव्हान किया है.
- *शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर दी बधाई**काम-काज में फिर से तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश**मल्हार महोत्सव की तैयारी के लिए 4 मार्च को बैठक*बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आज लंबित मामलों एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव संपन्न होने के बाद विकास कार्यो की गति में फिर से तेजी लाने के निर्देश दिए। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर इससे जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों तथा आम जनता को धन्यवाद देते हुए सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता समाप्त हो चुकी है। तेज गति से काम अब फिर से शुरू किया जाये। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से विभागवार योजनाओं की समीक्षा शुरू की जायेगी। उन्होंने आचार संहिता के कारण रूकी हुई भर्ती की कार्यवाही भी शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कार्यालय, एनएचएम सहित सभी विभागों में मार्च के अंत तक जारी भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि संविदा, कलेक्टर रेट अथवा अन्य किसी भी मद से कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जाये। इस कार्य में रूकावट नहीं आने चाहिए।कलेक्टर ने मल्हार सोसायटी में धान खरीदी में गड़बड़ी पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस योजना लागू करने के निर्देश हैं। एनआईसी से समन्वय कर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण करें। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप इस साल से फिर मल्हार महोत्सव शुरू किया जायेगा। मल्हार में इस संबंध में 4 मार्च को दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की दिक्कतें परीक्षा केन्द्रों पर नहीं होने चाहिए।
- *25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को मिली सौगात*बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सकरी तहसील के ग्राम सकर्रा को उप तहसील घोषित किया गया है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने 24 तारीख को आदेश जारी कर दिए हैं। बहुत जल्द वहां नायब तहसीलदार बैठना शुरू कर देंगे। तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह के पहल एवं प्रयासों से सकर्रा में उप तहसील का गठन संभव हो सका है। फिलहाल ग्राम पंचायत भवन में उप तहसील का काम-काज शुरू होगा। इससे उस इलाके के 7 पटवारी हल्कों के 25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कामों के लिए सकरी आने की जरूरत नहीं पडेगी।जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सकर्रा उप तहसील में अमसेना राजस्व निरीक्षक मण्डल के 7 पटवारी हल्का शामिल होंगे। इनमें पटवारी हल्का 33 के अंतर्गत ग्राम कोड़ापुरी, मेड़पारा बाजार, सकेती, सांवाताल, पटवारी हल्का 34 के ग्राम कुरेली, केकराड़, ठाकुरकांपा, खजुरी, पटवारी हल्का 35 के ग्राम मुरू, पथराली, बुटेना, कबराकांपा, पटवारी हल्का 36 के ग्राम खरकेना, मेड़पार छोटा, डिघोरा, पटवारी हल्का 37 के ग्राम छतौना, बोड़सरा पाली, हल्का नम्बर 38 के ग्राम अमसेना, बेलमुण्डी तथा पटवारी हल्का 39 के ग्राम सकर्रा, कोपरा, सिधिरी, उड़ेला एवं सरसेनी शामिल हैं। नवगठित उप तहसील सकर्रा के उत्तर दिशा में तखतपुर तहसील, दक्षिण में बिल्हा तहसील, पूर्व में सकरी तहसील एवं पश्चिम में मंुगेली जिला का पथरिया तहसील स्थित है।
- 0 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण सम्मिलित होंगे 0रायपुर / नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे और 70 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिक निगम रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में दिनांक 27 फरवरी 2025 गुरूवार को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कार्यकम अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री सर्वश्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरू खुशवंत साहेब और अभनपुर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे ।
-
-प्रति एकड़ 3 से 4 लाख तक कमाई, 60 किसान कर रहे हैं खेती
रायपुर / छत्तीसगढ़ के ठंडे क्षेत्रों में स्ट्राबेरी की खेती लोकप्रिय होे रही है। अपने लजीज स्वाद और मेडिसिनल वेल्यू के कारण यह बड़े स्वाद के खाया जाता है। राज्य के जशपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर क्षेत्र में कई किसान इसकी खेती कर रहे हैं। स्ट्राबेरी की अभी स्थानीय स्तर पर ही खपत हो रही है। इसकी खेती से मिलने वाले लाभ के कारण लगातार किसान आकर्षित हो रहे हैं। एक एकड़ खेत में इसकी खेती 3 से 4 लाख की आमदनी ली जा सकती है। जशपुर जिले में 25 किसानों ने 6 एकड़ में स्ट्राबेरी की खेती की की शुरूआत की थी, अब 33 किसान 42 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। जशपुर में विंटर डान प्रजाति की स्ट्राबेरी के पौधे लगाए गए हैं। इन किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत तकनीकी मार्गदर्शन और अन्य सहायता मिल रही है। किसानों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में होने वाली स्ट्राबेरी की गुणवत्ता अच्छी है और साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादन होने के कारण व्यापारियों को ताजे फल मिल रहे हैं। जिसके कारण उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। नाबार्ड के एफएसपीएफ योजना के तहत रीड्स संस्था द्वारा बगीचा विकासखंड के ग्राम सन्ना, अकरीकाना, लोरो, कोपा, लरंगा और मैना गांव का चयन स्ट्रॉबेरी की खेती करवाई थी। साल 2023 में उत्पादन भी बेहतर हुआ था और उच्च क्वालिटी के स्ट्रॉबेरी निकले थे। इसे देखते हुए साल 2024 में उद्यान विभाग द्वारा किसानों को किसानों को स्ट्रॉबेरी के उत्पादन से जोड़ा गया और किसानों को विभाग द्वारा सहयोग भी दिया गया है। किसान रीड्स संस्था की देखरेख में लगभग 60 किसान स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं।
धान के मुकाबले 8 से 9 गुना फायदा
स्ट्राबेरी की खेती धान के मुकाबले कई गुना फायदे का सौदा है। जहां धान की खेती के लिए मिट्टी का उपजाऊपन के साथ साथ ज्यादा पानी और तापमान की जरूरत होती है वहीं स्ट्राबेरी के लिए सामान्य भूमि और सामान्य सिंचाई में भी यह लगाया जा सकता है। धान की खेती में जहां देख-रेख की ज्यादा जरूरत पड़ती है वहीं स्ट्राबेरी के लिए देख-रेख की कम जरूरत पड़ी है, सिर्फ इसके लिए ठंडे मौसम की जरूरत होती है। जहां धान से एक एकड़ में करीब 50 हजार की आमदनी ली जा सकती है वहीं स्ट्राबेरी की खेती में 3 से 4 लाख की आमदनी हो सकती है। इस प्रकार धान से 8-9 गुना आमदनी मिलती है। स्ट्राबेरी की खेती छत्तीसगढ़ के ठंडे क्षेत्रों में ली जा सकती है। इसके लिए राज्य के अंबिकापुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर जशपुर का क्षेत्र उपयुक्त है।
जमीन का उपजाऊ होना आवश्यक नहीं
जशपुर के किसान श्री धनेश्वर राम ने बताया कि पहले उनके पास कुछ जमीन थी जो अधिक उपजाऊ नहीं थी वह बंजर जैसी थी। मुश्किल से कुछ मात्रा में धान की फसल हो पाती थी। जब उन्हें विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन मिलने पर फलंों की खेती प्रारंभ की। नाबार्ड संस्था से सहयोग भी मिला।
-
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। शंकर नगर बाल वाचनालय व गार्डन की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि मंडल के रोहिणीपुरम, मोवा- सड्डू, वल्लभनगर, टाटीबंध सहित कई केंद्रें की महिलाओं ने रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के स्थानीय रहवासी भी उपस्थित रहे।रेणुका के अनुसार रोहिणीपुरम केंद्र की सदस्य साधना बहिरत, चित्रा बल्कि, राजश्री वैद्य, अलका कुलकर्णी, अपर्णा जोशी, अपर्णा वराडपांडे ने उत्साह के साथ राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी तरह सड्डू- मोवा केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान मंजू केलकर, आरती पोतदार, शालिनी जोशी, श्रुति डोनगांवकर, मनीषा होशंगाबादे, मानिक आचार्य, माधुरी मोघे, शुभम् राजिमवाले, प्राजक्ता आतुलकर प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।पुराणिक के अनुसार वल्लभनगर केंद्र की तरफ से सामूहिक हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में किया गया। आयोजन में विशेष रूप से मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मनीषा सदन, रोहिणी पेंडसे, सीमा, प्रेरणा मोरे, प्राजक्ता पुसदकर, मानसी बिठालकर, शोभा पाटिल, अल्पना देवरनकर, अगस्त्य, जटकर, सुवर्णा कस्तूरे, प्रीति कंचन, आशा बरेवार उपस्थित थीं। - - संत ज्ञानेश्वर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी के साथ तैयारियां लगभग पूर्णरायपुर। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महा शिवरात्रि पर बुधवार को सुबह 10:00 बजे सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर 51 जोड़े एक साथ लघु रुद्राभिषेक करेंगे। रुद्राभिषेक सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा।महाआरती के बाद महाप्रसाद व फलाहार के साथ आयोजन का समापन होगा। इस अवसर पर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। महाराष्ट्र मंडल के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक चेतन गोविंद दंडवते के मुताबिक 25 से अधिक सेवकों के साथ आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं।महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि लगातार चौथे साल महिलाओं की टीम लघु रुद्राभिषेक का पाठ करेंगी। तात्यापारा निवासी ज्योति कान्हे के नेतृत्व में महिलाओं की टीम एक महीने से अभ्यास करने के बाद अब लघु रुद्राभिषेक का पाठ करने के लिए तैयार है। ज्योति के साथ विशाखा तोपखानेवाले, दीपांजली भालेराव, स्मिता कोमजवार, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, अनघा करकशे, दमयंती देशपांडे, आराधना शेष, शोभा शेष, निशा शेष और शुभांगी शेष करीब तीन घंटे तक लघु रुद्र का पाठ करेंगी।
-
-4-5 मार्च को नई दिल्ली में होगा सम्मेलन
-आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच बढ़ाने और आधुनिक चुनाव प्रबंधन सहित कई विषयों पर होगी चर्चा, बनेगी कार्ययोजना
रायपुर. । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 4 मार्च और 5 मार्च को देश के सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (CEOs) का सम्मेलन आयोजित किया गया है। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाने, चुनावी प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका और आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का यह पहला सम्मेलन है। आयोग ने इसके लिए सभी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने-अपने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एक-एक डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) और ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को नामित करने के निर्देश दिए हैं। वैधानिक प्राधिकारियों के रूप में सीईओ, डीईओ और ईआरओ राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिनों का यह सम्मेलन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों को विचार-मंथन और आपस में एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के पहले दिन आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाने और चुनावी प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका सहित आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी। वहीं दूसरे दिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सीईओ पहले दिन विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा पर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।
-
डॉक्टर अंजलि शर्मा ने जोन 9 क्षेत्र में अवन्ति विहार मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का किया निरीक्षण
तेलीबांधा में जीवीपी में सेल्फी पॉइंट बनाने के दिए निर्देश, सड़क पर लग रहे बाजार को शेड में व्यवस्थापित करने कहा
रायपुर/स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर में तैयारियां तेज गति से प्रगति पर हैँ. आज इस क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में जोन प्रभारी अधिकारी के तौर पर सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन जोन नोडल अधिकारी श्री सैय्यद जोहेब, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव की उपस्थिति में जोन क्षेत्र में अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं अच्छी सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने तेलीबांधा चौक बाजार के समीप नगर निगम जोन 9 द्वारा विकसित जीवीपी में सेल्फी पॉइंट विकसित करने का निर्देश दिया. वहाँ नगर निगम द्वारा पूर्व में लोगों द्वारा डाले जा रहे कचरे की पूर्ण सफाई करवाकर उसे सुन्दर विकसित पॉइंट बनाया जा चुका है. अब वहाँ सेल्फी पॉइंटशीघ्र विकसित किये जाने का कार्य नगर निगम जोन 9 द्वारा किया जायेगा. उपायुक्त ने तेलीबांधा में सड़क पर लग रहे बाजार को भीतर बनाये गए शेड में शीघ्र व्यवस्थित किये जाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
-
रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
-
रायपुर/ पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा हिस्टोपैथोलॉजी विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों के 148 पैथोलाजिस्ट एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने किया, जिन्होंने सीएमई (CME) के महत्व पर प्रकाश डाला और चिकित्सकों के सतत ज्ञानवर्धन को आवश्यक बताया। इस अवसर पर सीएमई के आयोजन अध्यक्ष, डॉ. अरविंद नेरल, आईएपीएम (IAPM) अध्यक्ष, डॉ. रेणुका गाहिने और आईएपीएम (IAPM) सचिव डॉ. जयंती चंद्राकर, भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने विचार रखे और आयोजन की सराहना की। डॉ. अरविन्द नेरल ने भविष्य में भी ऐसे कार्यकमों के आयोजन की योजना के बारे में बताया, जिससे चिकित्सा जगत को निरंतर लाभ मिलता रहे।
सीएमई के दौरान प्रमुख वक्ताओं ने हिस्टोपैथोलॉजी और साइटोपैथोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और शोध के नवीनतम पहलुओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि संकाय प्रो. रजनी यादव (AIIMS दिल्ली) और डॉ. सुप्रिता नायक (GMC नागपुर) ने अपने बहुमूल्य ज्ञान और अनुभव साझा किए, जिससे प्रतिभागियों को संबंधित विषयों की महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त हुई। मुख्य रूप से आमाशय, लार ग्रंथियां, लीवर और पित्ताशय की बीमारियों के निदान में हिस्टो-साइटोलॉजी जांच पर वैज्ञानिक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही कुछ विरले, रूचिकर और मुश्किल केसेस से भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी (प्रोफेसर, पैथोलॉजी), डॉ. वर्षा पांडे (एसोसिएट प्रोफेसर, पैथोलॉजी), और डॉ. वनीता भास्कर (असिस्टेंट प्रोफेसर, पैथोलॉजी) पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज, रायपुर ने भी अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस सीएमई का मुख्य केन्द्र था कि कैसे कोशिकाओं की संरचना का गहन अध्ययन करके मरीजों के निदान व उपचार में मदद की जा सकती है।इस कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. रीति शर्मा और डॉ. कस्तूरी मंगरुलकर ने किया तथा उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. विकास बोंबेश्वर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चन्द्रकला जोशी ने किया। विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों की अध्यक्षता वरिष्ठ पैथोलाजिस्ट डॉ. अमित चौहान, डॉ. एफ एम पटेल, डॉ. राहुल सातरकर, डॉ. विमला बंजारे, डॉ. मनीषा कांगे और डॉ राजेश अग्रवाल द्वारा की गयी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. अनुभव चंद्राकर, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. सुदीत पाल, डॉ. अविरल मिश्रा, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. मेघा वर्मा, डॉ. के लीना, डॉ. रवीना यादव, डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. सोनल चंद्राकर, एवं समस्त पीजी स्टूडेंट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।*कुछ विरले एवं रोचक केसेजः-*इस सीएमई (CME) में कुछ असामान्य एवं रोचक केसेज के बारे में भी चर्चा की गयी उदा. 1. जैन्थेलेज्मा (Xanthelesma) 2. जैन्थोमा ट्यूबरोसम (Xanthoma Tuberosum) 3. हड्डियों की आसामान्य बीमारी हाईडेटिड सिस्ट (Hydatid Cyst) 4. लिम्फनोड की कैसलमैन डिसीज (Castleman's Disease) 5. आसामान्य प्रकार का स्तन कैंसर 6. ओवरी में दो अलग प्रकार के ट्यूमर का संयोजन।- -
जिले में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सफलतापूर्वक संपन्न
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का जताया आभारबालोद/बालोद जिले में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से नगरीय निकायों के आम निर्वाचन और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी, एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मास्टर ट्रेनर्स सहित मतदान कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।क्रमांक/962/ठाकुर -
-दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित हुआ साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो 2025
रायपुर। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल एक्सपो SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। 19 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसने देशभर के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। एक्सपो के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों और टूर ऑपरेटर्स से मुलाकात की। श्री आचार्य ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से चित्रकोट जलप्रपात, बारनवापारा अभयारण्य, बस्तर की गुफाएं, सिरपुर, मैनपाट सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास और निवेश के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। विवेक आचार्य ने कहा, "छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की पर्यटन नीतियां इसे एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरने में मदद कर रही हैं।" उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटकों और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने हेतु कई नई योजनाओं पर कार्य कर रही है।SATTE 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल एक्सपो के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां बड़ी संख्या में टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों, उद्योग विशेषज्ञों और पर्यटन प्रेमियों ने भाग लिया। एक्सपो में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और संभावनाओं को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिससे यह साफ है कि राज्य जल्द ही देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।विभिन्न राज्यों के टूर ऑपरेटरर्स और ट्रेवेल एजेंटस ने SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) के स्टाल में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ अपना स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कराया ताकि टूरिज्म बोर्ड की नीतियों के तहत उन्हें टूरिज्म बुकिंग का लाभ मिल सके और दूसरे राज्यों के पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ के आकर्षक पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कर सकें। इस छोटी सी शुरूवात ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के लिए भविष्य की सार्थक संभावनाओं के द्वार खोले हैं।दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के महाप्रबंधक श्री वेदव्रत सिरमौर, उप महाप्रबंधक श्री संदीप ठाकुर एवं विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों, सरकारी अधिकारियों और निवेशकों से मुलाकात कर राज्य के पर्यटन स्थलों, योजनाओं और निवेश के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
-
रायपुर/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और दिशानिर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सदन, सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के कक्ष, सेंट्रल हॉल एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रीगणों के कक्ष, मीटिंग हॉल, लाउंज, कैंटीन, ऑडिटोरियम सहित विधानसभा भवन के अन्य महत्वपूर्ण निर्माणाधीन कक्षों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नवा रायपुर में बन रहा नवीन विधानसभा भवन न केवल आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त होगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को भी दर्शाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता की उत्कृष्टता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसमें विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। -
1.05 लाख किसानों को मिला फायदा*
बिलासपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त की राशि जारी किया गया । उक्त हेतु भागलपुर (बिहार) में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसका प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया । दिवस को ‘‘किसान सम्मान समारोह‘‘ के रूप में मनाया गया ।जिला स्तर पर कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के आडिटोरियम में जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरूण सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री दीपक सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, श्री अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, विभागीय अधिकारीगण एवं मैदानी स्तर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सहभागिता रही है । इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में तथा ग्राम स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय एवं पंचायत भवन किसान सम्मान समारोह ‘‘ मनाया गया । विदित हो कि पी.एम.किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जिले के 104977 किसानों को उनके बैंक खाते में कुल 22.21 करोड़ राशि का सीधा हस्तातंरण किया गया।पटेल/77/297--00-- -
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
9 वां किस्त की राशि हस्तांतरण का सजीव प्रसारण
*कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में*दुर्ग / कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में 24 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 19 वां किस्त के तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22 हजार करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाातों में स्थानांतरित किये गये। उक्त राशि हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भागलपुर बिहार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पीएम वेबकास्ट का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि दुर्ग श्रीमती पुष्पा राजेन्द्रन व ग्राम कुरूदडीह के प्रगतिशील कृषक एवं जनप्रतिनिधि श्री देवानंद वर्मा, उपस्थित थे।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन, कृषि विभाग के अधिकारी तथा जिले के 89 कृषक बंधु व महिलाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें कृषकों के लिए नवीन कृषि तकनीकी का प्रदर्शन किया गया। कृषकों को सशक्त बनाने की कड़ी में केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि हेतु क्रियान्वित योजनाओं की रूपरेखा बताई गई।प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में देश के कृषकों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया एवं कृषि औद्योगिक तकनीकियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने कहा गया जिससे विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिले। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. आरती टिकरिहा, सृष्टि तिवारी तथा सुश्री हर्षना चंद्राकर एवं कृषि विभाग से श्री मुकेश, श्री रौशन शर्मा, श्रीमती सोनल शर्मा उपस्थित थे। -
- एनसीसी-एनएसएस को भी लाभ
-माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शिक्षा विभाग से 25 मार्च तक मांगी सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी बोनस अंक का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है। राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र के स्कूलों से पात्र छात्रों की सूची निर्धारित समय तक माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भेजें, ताकि परीक्षा के दौरान बोनस अंक जोड़ने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची 25 मार्च 2025 तक मांगी गई है।इस योजना के तहत केवल भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे। इसके अलावा, एनसीसी के आरडी परेड, वायु सैनिक, नौसेना और थल सेना कैंप में भाग लेने वाले कैडेट्स को भी अंक दिए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।




.jpg)

.jpg)








.jpg)
.jpg)








.jpg)

.jpg)