- Home
- छत्तीसगढ़
-
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी दिये गये निर्वाचन कार्य दायित्वों को अच्छी तरह निर्वहन करें
रायपुर/रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रषासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने संयुक्त संचालक वित्त श्री दिनेष निर्मलकर, अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय भवन के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा । कर्मचारियों ने प्रभारी अपर आयुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया । प्रभारी अपर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम रायपुर कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुकुल समय पर निदान करने का कार्य कर रहा है।प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने अधिकारियों, कर्मचारियों को बताया कि उनके निजी एवं नगर निगम के वाहनों को पार्किंग में नगर निगम मुख्यालय में व्यवस्थित खडा करने सुविधा हेतु स्टीकर बनवाये गये है, जो नियमानुसार प्रक्रिया के तहत नगर निगम के मुख्यालय भवन के सभी विभागो में सोमवार 10 फरवरी 2025 को वितरित करने की कार्यवाही नगर निगम सामान्य प्रषासन विभाग के माध्यम से की जायेगी। तदुपरांत वाहनों में पार्किंग स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाकर आना होगा । प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये गये आदेषानुसार कार्यालयीन दिवस में निगम कार्यालय में कर्तव्य पर प्रातः 10 बजे के पूर्व उपस्थित होने एवं संध्या 5ः30 बजे के उपरांत ही कार्यालय छोडने का निर्देष दिया। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार संबंधितों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी । प्रभारी अपर आयुक्त ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि राज्य निवार्चन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के संबंध में दिये गये कार्यदायित्वो का पूरी तत्परता से निर्वहन करें। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के स्मृति नगर कालोनी में जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चैधरी को स्थानीय निवासी विभा सिंह द्वारा शिकायत की गई थी। कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्मृति नगर उद्यान में अवैध रूप से बड़े-बड़े हरे-भरे पेड़ो को काटा जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ नियमित भ्रमण पर निकले सब कार्यों के साथ उसका भी निरीक्षण करने गये। उसी समय वार्ड पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, राणा सिंह, डा. निरज शर्मा एवं स्थानीय नागरिक पहुंच गये। उन्होने बताया कि बड़े-बड़े पेड़ो को स्मृति नगर सोसायटी द्वारा चोरी छिपे कटवाया जा रहा है। शासन के अनुमति के बिना हरे-पेड़ो को काटना अपराध की श्रेणी में आता है। उसके बगल में अम्बेडकर उद्यान में जाकर देखा गया तो वहां छोटे बड़े मिलाकर हरे-भरे 47 पेड़ो को काट कर पूरा बगीचा साफ कर दिया गया है। शंकराचार्य उद्यान में 6 पेड़ो को काटा गया है। जिसमें प्रमुख रूप से आम, नीम, कहुआ, करंज इत्यादि शामिल थे, जिसके ठुठ मिले। कुछ लकड़ी वहां रखी मिली और कुछ को वहां से उठा लिया गया था। यह भी बताया गया कि पेड़ की कटाई सुबह-सुबह या रात के समय किया जाता है। स्थानीय निवासियो के विरोध के बाद कटाई बंद किया गया।नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी जे. पी. तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न कुमार तिवारी अपने दल के साथ जाकर काटे गये पेड़ो का पंचनामा तैयार किया गया। स्मृति नगर सोसायटी के नाम से पर्यावरण अधिनियम के अंतर्गत स्मृति नगर थाना एवं वनमण्डल विभाग दुर्ग में लिखित शिकायत की गई। स्थानीय निवासियो द्वारा सामुहिक हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत आयुक्त नगर निगम भिलाई के नाम से आवेदन भी दिये। जिसमें बताया गया है कि सोसायटी द्वारा वहां के निवासियो के हित में ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है।
-
आदिम जाति कल्याण विभाग के समीक्षा बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों को दिए निर्देश
अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था के अलावा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतुअनुकूल परिवेश एवं संसाधन उपलब्ध कराने को कहाबालोद/कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि छात्रावास एवं आश्रम समाज के जरूरमंद विद्यार्थियों के लिए संरक्षण स्थली एवं संस्कार भूमि है। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि छात्रावास, आश्रमों में निवासरत सभी विद्यार्थियों को छात्रावास की व्यवस्था का समुचित लाभ मिले। श्री चन्द्रवाल ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जिले के छात्रावास एवं आश्रमों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के अलावा स्वीकृत सभी सीटों पर विद्यार्थियों को शत प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित आदिम जाति कल्याण विभाग के समीक्षा बैठक में सभी छात्रावास, आश्रमों के अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के अलावा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रत्येक छात्रावासों में आवासीय, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, भवन, विद्युत व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं की बारी-बारी से समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जिले के छात्रावास, आश्रमों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था के अलावा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल परिवेश एवं संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित विभाग के अन्य अधिकारियों के अलावा छात्रावास, आश्रमों के अधीक्षक-अधीक्षिका उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर सभी अधीक्षक-अधीक्षिकाओं से छात्रावास एवं आश्रमों के व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु स्वयं के द्वारा किए गए प्रयासों के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को बेहतर एवं उत्कृष्ट बनाने हेतु किए गए उपायों के अलावा शासन के द्वारा निर्धारित मेन्यू के आधार पर समुचित मात्रा में भोजन एवं नाश्ता प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था के अलावा खेलकुद एवं मनोरंजन की समुचित व्यवस्था तथा छात्रावास, आश्रमों की स्वीकृत सीटों में बच्चों की शत प्रतिशत प्रवेश दिलाने हेतु किए गए उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास, आश्रमों के स्वीकृत सीट के आधार पर बच्चों की शत प्रतिशत प्रवेश हेतु समुचित प्रचार-प्रसार के अलावा बच्चों एवं पालकों से मुलाकात कर उन्हें छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिन अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के पास एक से अधिक छात्रावास एवं आश्रमों का प्रभार है इन छात्रावास, आश्रमों की व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो सके। इसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।बैठक मे श्री चन्द्रवाल ने एकलव्य आवासीय विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य से विद्यालय एवं छात्रावास व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु निर्धारित कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली। एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा विद्यालय के बोर्ड परीक्षाओं का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करने की जानकारी दी गई। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने क्रीडा परिसर डौण्डी के व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने उनके द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के द्वारा छात्रावास एवं आश्रमों के व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु किए गए उपायों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने हेतु अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। श्री चन्द्रवाल ने सभी अधीक्षक-अधीक्षिकाओं को व्यवस्था को और बेहतर एवं उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए सतत प्रयास जारी रखने के निर्देश भी दिए। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र में जिले के छात्रावास एवं आश्रमों की व्यवस्था को बेहतर एवं उत्कृष्ट बनाकर विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल परिवेश एवं संसाधन उपलब्ध कराने हेतु हम सभी को समवेत प्रयास करना होगा। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने छात्रावास एवं आश्रमों के अलावा आदिम जाति कल्याण विभाग के अन्य निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। -
बालोद/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान एवं मतगणना स्थल में कव्हरेज हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के लिए दिशा-निर्देश जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल में कव्हरेज हेतु मीडिया के प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्र एव मतगणना स्थल पर सीमित प्रवेश की अनुमति होगी। मतदान केन्द्र के समक्ष बाहर लाईन में मतदान के लिए प्रतीक्षारत खड़े मतदाताओं की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की जा सकेगी। किसी भी स्थिति में मतदान केन्द्र में मतदान प्रकोष्ठ के भीतर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। किसी भी स्थिति में लगातार वीडियोग्रॉफी नहीं की जा सकेगी। मतदान केन्द्र एवं मतगणना कक्ष में प्रवेश हेतु रिटर्निंग ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी किसी भी मीडियाकर्मी को प्रवेश करने से रोक सकेंगे। मतगणना स्थल पर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी रिटर्निंग ऑफिसर के देखरेख में पर्याप्त दूरी से की जा सकेगी। किसी भी स्थिति में मतपत्रों की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी नहीं की जा सकेगी।
-
अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रत्याशियों की उपस्थित में हुआ
कमीशनिंग का कार्यबालोद/नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपादन हेतु आज जिले के सभी 08 नगरीय निकायों में ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य संपन्न किया गया। जिले के नगरीय निकायों बालोद, दल्लीराजहरा, डौण्डीलोहारा, डौण्डी, गुण्डरदेही, अर्जुंदा, चिखलाकसा, गुरूर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में आज रिटर्निंग अधिकारी, निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों और प्रत्याशियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य त्रुटिरहित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। - -विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में प्रयागराज जाने किया आमंत्रितरायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित समस्त मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष एवं सभी विधायकों व सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी 2025 (गुरुवार) को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर कहा है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा।उन्होंने लिखा कि इस महाकुंभ में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। दोनों राज्यों के विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से और भी ऐतिहासिक होगा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी सांसदों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सहमति संतोष पांडेय (सांसद, राजनांदगांव) के माध्यम से सहमति पत्र अथवा टेलीफोन द्वारा उपलब्ध कराएं। वहीं, सभी विधायकों को श्री सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) के पास अपनी सहमति पत्र या फोन के माध्यम से भेजने का आग्रह किया गया है।इस पत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लिखा कि "महाकुंभ न केवल आस्था का संगम है, बल्कि यह सनातन संस्कृति एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है। छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों की इसमें सहभागिता राज्य की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
- - कांग्रेस अध्यक्ष को पता ही नहीं था घोषणा पत्र में कितने वादे किए है , 34 वादों को 36 बता गए दीपक बैज- देवलाल ठाकुररायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते समय बैज ने घोषणा पत्र में 36 वादे होने की बात कही थी जबकि घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सिर्फ 34 वादे ही किए हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि यह बड़े ही हैरत की बात है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घोषणा पत्र की लॉन्चिंग कर रहे थे और उन्हें यह नहीं पता था कि घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कितने वादे किए हैं?श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया था। इससे यह साफ पता चलता है कि अपने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस कतई गंभीर नहीं है। कांग्रेस के लोगों को यह पता ही नहीं है कि अपने घोषणा पत्र में वे क्या वादे कर रहे हैं? कितने वादे कर रहे हैं? घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र हमेशा ऐसा ही रहा है।श्री ठाकुर ने कहा क िवर्ष 2018 में "सर- सर" बोलने का विश्व रिकॉर्ड कायम करके कांग्रेस के नेताओं ने जो घोषणा पत्र जारी किया था, उसका क्या हश्र हुआ, पूरा प्रदेश जानता है। उसमें भी 36 वादे थे जिसमें से कितने वादे पूरे हुए, इसे लेकर भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम नेता-मंत्री अलग-अलग दावे करते रहे, लेकिन वादे एक भी पूरे नहीं किए गए। कई वादों से तो कांग्रेस की भूपेश सरकार मुकरने में जरा भी नहीं हिचकिचाई । श्री ठाकुर ने कहा कि 2019 में निकाय चुनाव में भी कांग्रेस घोषणा पत्र लेकर आई , लेकिन वह भी झूठ का पुलिंदा ही साबित हुआ ।श्री ठाकुर ने कहा कि जिस कांग्रेस में अपनी घोषणाओं और वादों की अहमियत ही नहीं है, वहां बैज 34 वादों को 36 बताकर झूठ परोस कर निकल जाते हैं! अब बैज यह साफ-साफ समझ लें कि जिस तरह 2018 के घोषणा पत्र से मुकरने की सजा 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता ने दी, उसी तरह 2019 के वादों को पूरा नहीं कर पाने की सजा आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस भोगने के लिए तैयार रहे। अभी जो घोषणा पत्र कांग्रेस ने जारी किया है उसकी विश्वसनीयता तो यूँ ही दाँव पर लग चुकी है। श्री ठाकुर ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने घोषणा करने के काबिल नहीं छोड़ा, वह कांग्रेस आखिर घोषणाएँ किसके लिए कर रही है? लेकिन इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है कि किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही यह नहीं पता कि उसके लॉन्च घोषणा पत्र में कितने वादे किए गए हैं? यह तो साफ-साफ तौर पर जन भावनाओं का मजाक उड़ाने जैसा है।
- कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान मिशन कगार-2026 के तहत सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) नए कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी ने नारायणपुर जिले के कुतुल क्षेत्र में नया कैंप स्थापित किया है। यह कैंप कोडलियार से करीब 5 किमी आगे स्थित है, जो नक्सल गतिविधियों के लिए कुख्यात अबूझमाड़ क्षेत्र के अंतर्गत आता है।इस कैंप की स्थापना से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। सुरक्षा बलों की उपस्थिति से स्थानीय निवासियों में भय कम होगा और उन्हें सुरक्षा का अहसास होगा। इसके साथ ही, इस पहल से क्षेत्र में विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और आमजन को देश की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कैंप की स्थापना के दौरान आईटीबीपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राणा आईटीबीपी डीआईजी युद्धवीर सिंह, आईटीबीपी 53वीं वाहिनी अमित भाटी सेनानी, आईटीबीपी 41वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह, काकेर रेंज डीआईजी अमित कामले और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार सहित डीआरजी और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान शामिल रहे। आईटीबीपी की इस रणनीतिक पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत होगी, जिससे नक्सलियों के मंसूबों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
- दुर्ग । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को स्टील उद्योग में मानव संसाधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 6 फरवरी, 2025 को प्रतिष्ठित "गोल्डन पीकॉक एचआर एक्सीलेंस अवार्ड (GPHEA)-2024" से सम्मानित किया गया। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सह-अध्यक्ष (इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स, इंडिया) उदय उमेश ललित ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया। भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से पवन कुमार ने अपनी बीएसपी टीम के साथ यह पुरस्कार 6 फरवरी, 2025 को मुंबई में आयोजित गोल्डन पीकॉक अवार्ड समारोह में ग्रहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष (कोयला, खान और इस्पात पर संसदीय स्थायी समिति), पूर्व सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री (भारत सरकार) अनुराग सिंह ठाकुर और पीवीएसएम एवीएसएम (सेवानिवृत्त), पूर्व उप सेना प्रमुख, पूर्व अध्यक्ष (यूपीएससी) लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर नाथ सहित अन्य जूरी सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक (एचआर-स्ट्रेटेजिक एचआर) एच शेखर, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) एन विजयन और भिलाई इस्पात संयंत्र की एचआर टीम ने अपनी एचआर पहलों पर एक प्रस्तुति भी दी।यह पुरस्कार व्यवसाय के प्रति जिम्मेदारी, सतत उत्कृष्टता और सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। गोल्डन पीकॉक अवार्ड उन संगठनों को मान्यता देता है, जिन्होंने अपने संचालन और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में जोखिम प्रबंधन रणनीतियों और स्थिरता प्रथाओं को प्रमुखता से लागू किया है, जिससे कंपनी के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सह-अध्यक्ष (इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स, इंडिया) यू. यू. ललित की अध्यक्षता में, पुरस्कार निर्णायक मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र को 2024 के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का विजेता घोषित किया। यह पुरस्कार मानव संसाधन (एचआर) उत्कृष्टता के उच्च मानकों को प्राप्त करने हेतु श्रम और रोजगार संबंधित वैधानिक अनुपालन आवश्यकताओं से परे जाकर भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर प्रथाओं को सुधारने, उन्हें बेहतर बनाने और नए मानक स्थापित करने के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।विशेष रूप से, देश भर के बड़े, सार्वजनिक, निजी और एसएमई उद्यमों से प्राप्त 441 आवेदनों में से गोल्डन पीकॉक अवार्ड्स 2024 के सचिवालय द्वारा किए गए तीन-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 172 आवेदन चयनित किए गए। इसके लिए गुणवत्ता, स्थिरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए समर्पित मूल्यांकन समूहों द्वारा गहन समीक्षा और विश्लेषण किया गया। केवल उन्हीं आवेदनकर्ताओं का अंतिम रूप से चयन किया गया जिन्होंने उत्कृष्टता और विश्व स्तरीय गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखा।इस वर्ष, गोल्डन पीकॉक अवार्ड्स में विशेष रूप से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर), मानव संसाधन (एचआर) उत्कृष्टता और नवाचार प्रबंधन (इनोवेशन मैनजमेंट) के क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता दी गई। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन संगठनों को सम्मानित करना था जिन्होंने इन क्षेत्रों में अद्वितीय उत्कृष्टता प्राप्त की है। इस पुरस्कार के साथ, भिलाई इस्पात संयंत्र को इस्पात उद्योग में मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के एक शानदार उदाहरण के रूप में मान्यता दी गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र की एचआर नीतियों और प्रथाओं ने इस्पात उद्योग के क्षेत्र में एक नया मापदंड स्थापित किया है।उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ, गोल्डन पीकॉक सचिवालय ने भिलाई इस्पात संयंत्र को गोल्डन पीकॉक के हॉरिज़ेंटल और वर्टिकल लेआउट में जारी लोगो को अपने दस्तावेजों में उपयोग करने के लिए भी अधिकृत किया है।
-
*शांतिपूर्ण मतदान कराने जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश*
*तत्काल जिले से खदेड़ने दिया आदेश*
बिलासपुर/शांतिपूर्ण माहौल में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले के चार गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले और आस-पास के राजस्व जिलों की सीमाओं से छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। इनमें जयकिशन यादव उर्फ राजू उम्र 33 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी, समीर उर्फ बकरा मुंडी उम्र 22 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी चुचुहियापारा, पी ज्योति प्रकाश राव उर्फ मैडी राव उम्र 32 वर्ष निवासी अंडर ब्रिज के पास तारबाहर एवं विक्की पाण्डेय उम्र 22 वर्ष निवासी बाजार पारा सकरी बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट एवं सुनवाई के उपरांत जिला दण्डाधिकारी ने 06 तारीख को आज जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं। बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। जयकिशन यादव के विरूद्ध तारबाहर थाना सहित आस-पास के थाना क्षेत्रों में गुणडागर्दी, गाली गलौच, मारपीट, चोरी एवं जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध घटित कर क्षेत्रिय परिवेश को दूषित करने का गंभीर अपराध दर्ज हैं। समीर उर्फ बकरा मुड़ी के विरूद्ध सिरगिट्टी एवं आस-पास के थाना क्षेत्रों में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच, एनडीपीएस, अगवा कर शारीरिक शोषण करने एवं पास्को एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पी ज्योति प्रकाश राव उर्फ मैडी राव के विरूद्ध तारबाहर सहित अन्य थानों में अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच करने एवं विक्की पाण्डेय के विरूद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच, अवैध रूप से पैसों की वसूली एवं जान से मारने की नियत से चोट पहुंचाने एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। -
*मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाएः राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह*
रायपुर /आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनावी प्रक्रिया की सुचारू रूप से संचालन के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई । राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उम्मेद सिंह , नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद उपस्थित थे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने नगरीय निकायों एवं त्रि स्तरीय पंचायतों के मतदान केंद्रों, ईवीएम मशीनों की व्यवस्था, निर्वाचन प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन, मतदान कार्मियो की उपलब्धता, ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग और मतदाता जागरूकता अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव में मतदाता एक ही ईवीएम मशीन के माध्यम से दो बार वोट डालेंगे, एक महापौर/अध्यक्ष और दूसरा पार्षद के लिए। उन्होंने मतदाताओं को इस प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो। साथ ही, मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को समन्वय से काम करने के विशेष निर्देश दिए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में बनाए गए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मशीनों की कमीशनिंग, सुरक्षा, व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर निर्देशित किया।
रायपुर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे ने बताया कि जिले के 11 नगरीय निकायों में कुल 11 लाख अड़सठ हजार 373 मतदाता है तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु 7 लाख 16 हजार 277 मतदाता है। जिले के नगरीय निकायों में 1221 मूल मतदान केन्द्र तथा 69 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1290 मतदान केन्द्र है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु 1374 मूल मतदान केन्द्र तथा 04 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1378 मतदान केन्द्र है। उन्होंने बताया कि मतदान दलों, सेक्टर ऑफिसर तथा कमिंशनिग टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वितरण वापसी टीम को प्रथम प्रशिक्षण दे दिया गया है तथा दिनांक 09 फरवरी को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, आरटीओ श्री आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, एडिशनल एसपी श्री विवेक शुक्ला, श्री कीर्तन राठौर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
*-मास्टर ट्रेनर्स ने कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को दिए आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन*
*-नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान*
दुर्ग/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज बीआईटी कॉलेज के सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों एवं कमीशनिंग कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को ईव्हीएम कमीशनिंग व सीलिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों के कमीशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स श्री विकास पंचाक्षरी एवं श्री हरेन्द्र सिंग भुवाल ने मशीनों के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर्स ने कहा कि ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। उन्होंने कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिए। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग के दौरान उचित ढ़ंग से सिलिंग करने को कहा। कमीशनिंग का कार्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील है। इसे गंभीरतापूर्वक करने की आवश्यकता है।
मास्टर ट्रेनर्स श्री हरेन्द्र सिंग भुवाल ने बताया कि कमीशनिंग प्रक्रिया में पहले सीयू में बैटरी लगाना होगा। तत्पश्चात सीयू (कंट्रोल यूनिट) को बीयू (बैलेट यूनिट) से कनेक्ट करना होगा। सीयू का पावर स्विच ऑन करना होगा। यह ध्यान रखना है कि वार्ड क्रमांक और मतदान केन्द्र क्रमांक अंकित करते समय सारे बटन अनमास्क होना चाहिए। गलत वार्ड क्रमांक या मतदान केन्द्र क्रमांक अंकित होने पर सुधार हेतु एडिट बटन दबाना होगा। हमें पदवार मास्किंग करनी होगी। महापौर व पार्षद के टाइटल के सामने का बटन मास्क करें। यह सुनिश्चित कर लें कि पदवार प्रत्याशी एक से नोटा तक बटन खुले हुए हो। अब शेष बचे बटन को मास्क करें लेकिन एक बीयू उपयोग किए जाने की स्थिति में एंड बटन खुला रहे। उपरोक्त जानकारी का सत्यापन करने लिए टोटल का बटन प्रेस करें। सभी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब स्विच ऑफ कर सीलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। सीयू और बीयू के एड्रेस टेग अलग-अलग है। बीयू के एड्रेस टेग में सारी प्रविष्टियां सावधानी से भर कर यह सुनिश्चित करना है कि रिटर्निंग अधिकारी की हस्ताक्षर सील लगी है। बीयू(बैलेट यूनिट) की सीलिंग प्रक्रिया में एक्रिलिक शीट से धागा पिरो कर मध्य में एड्रेस टेग को सेलो टेप से फिक्स करना होगा। एड्रेस टेग की धागे की गांठ पर पीतल सील का प्रयोग करते हुए सीलिंग वैक्स लगाना होगा। ध्यान रखना है कि एड्रेस टेग पेनल पर न गिरे। दोनों छोर पर एड्रेस टेग बांधकर सीलिंग वैक्स से सील करना होगा। बीयू के नीचे हिस्से पर पिंक पेपर सील इस प्रकार लगाना है कि कोई भी बटन न ढ़के। सीयू के कैंडिडेट सेट सेक्शन को बंद कर एड्रेस टेग लगाकर सील करना होगा। प्रपत्र में बीयू/सीयू का नंबर, वार्ड नंबर, मतदान केन्द्र क्रमांक, बीयू की पिंक पेपर सील का नंबर तथा सीयू पर लगे हुए पिंक पेपर सील का नंबर भरा जाना होगा। इस अवसर पर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। -
-दो रंगों में होगा ईव्हीएम का बटन, महापौर प्रत्याशी के लिए सफेद और पार्षद प्रत्याशी के लिए दबाना होगा गुलाबी बटन
दुर्ग/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आज 12 वार्डों में महापौर और पार्षदों का चुनाव ईव्हीएम से होना है। मतदाताओं के लिए यह नया अनुभव होगा कि एक ही ईव्हीएम मशीन से महापौर और पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट डाला जाएगा। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विभिन्न वार्डाें में चौक चौराहों व आँगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाताओं को ईवीएम मशीन से वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनसामान्य को ईव्हीएम से मतदान प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
*-दो रंगों में होगा ईव्हीएम का बटन*
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, महापौर प्रत्याशियों के नाम सफेद रंग के दायरे में रखे गए हैं, जबकि पार्षद प्रत्याशियों के लिए गुलाबी रंग रखा गया है। इसका मतलब अपने पसंदीदा महापौर प्रत्याशी महापौर को वोट डालने के लिए उनके नाम के सामने सफेद रंग के बटन को दबाना होगा। वहीं, अपने पसंदीदा पार्षद प्रत्याशी को वोट देने के लिए उनके नाम के सामने गुलाबी रंग के बटन को दबाना होगा। 07 फरवरी दिन शुक्रवार को वार्ड 1 नया पारा, वार्ड 32 बम्हण पारा, वार्ड 37 आजाद वार्ड, वार्ड 42 कसारिडीह, वार्ड 47 सिविल लाइन, वार्ड 52 बोरसी बस्ती, वार्ड 20 शहीद भगत सिंह वार्ड, वार्ड 15 करिडीह, वार्ड 22 स्टेशन पारा, वार्ड 12 मोहन नगर तथा वार्ड 6 ठेठवार पारा में ईव्हीएम प्रदर्शन किया जाएगा।
*-वार्डों में ईव्हीएम मशीनों से किया जा रहा डेमो*
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत नगर निगम शहर क्षेत्र अंतर्गत में ईव्हीएम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 8 फरवरी 2025 तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन प्रात 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक नागरिकों को ईव्हीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की जानकारी दी जा रही है। वार्डों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा ईव्हीएम डेमो का प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि जनसामान्य मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो सके। ईव्हीएम डेमो का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है। -
-व्यय प्रेक्षक टीम कर रही है महापौर एवं अध्यक्ष प्रत्याशियों के व्यय की सतत मॉनिटरिंग*
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं व्यय प्रेक्षक श्री महेश कुमार साटिया के निर्देशन में नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक टीम द्वारा महापौर एवं अध्यक्ष प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे व्यय की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। नगर पलिक निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा, उतई, पाटन से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार से संबंधित सभा, जुलूस, बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट, वाहन, लाउडस्पीकर, कार्यालय किराया एवं प्रचार से संबंधित दिन-प्रतिदिन के सभी व्यय का हिसाब लिया जा रहा है।
व्यय का प्रथम लेखा 4 फरवरी को लिया गया। द्वितीय लेखा 8 फरवरी को लिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा हिसाब का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया जायेगा, उनके विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम की धारा 171-झ के तहत् कार्यवाही की जाएगी। व्यय लेखा नोडल अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले महापौर एवं अध्यक्ष के अभ्यर्थियों से अंतिम हिसाब परिणाम की घोषणा के 30 दिवस के भीतर प्राप्त कर निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। व्यय से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के संबंध में व्यय प्रेक्षक श्री महेश कुमार साटिया मोबाइल नंबर 9424262396 पर अथवा प्रातः 11 से दोपहर 01 बजे तक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कलेक्टोरेट परिसर में संपर्क कर सकते हैं। -
दुर्ग/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा पश्चात् कुल 12 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 50 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किये गये थे। जिसमें से नाम वापसी की अंतिम तिथि तक जिला पंचायत सदस्य हेतु जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से अभ्यर्थी श्री तोरनलाल जंघेल, जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 से अभ्यर्थी श्री संत कुमार चौहान, एवं जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से अभ्यर्थी किशन लाल साहू के द्वारा अभ्यर्थिता वापस लिया गया है। इस प्रकार शेष प्रत्याशी *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01* से पवन शर्मा एवं शिवकुमार वर्मा, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2* से अवध राम पटेल, दानेश्वर दालू साहू, ईश्वर कुमार निर्मल, लुमेश्वर सिंह पटेल, मनीष कुमार साहू, निकलेश साहू और सत्यम कुमार उमरे, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3* से श्रीमती अमिता बंजारे, चंद्रकला मनोज मनहर, कल्याणी दिवाकर, लुकेश कुमार मारकंडे, राधिका डहरिया, अधिवक्ता टिकेश्वर ललित कुर्रे और उषा सोनवानी *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4* से सुश्री ज्ञानेश्वरी कुर्रे, हिमांशी आकाश कुर्रे, सरस्वती बंजारे और श्रीमती सरस्वती महेश रात्रे, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5* से अमरकांत (चिंटू), गिरधारी यादव, गुलाब साहू, जितेंद्र यादव, किरण जय डहरिया, महेश कुमार ताम्रकार और विक्रांत अग्रवाल (विक्की दाऊ), *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6* से बीना पवन देशमुख (महतेल), लक्ष्मी यशवंत साहू और प्रिया साहू, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7* से श्रीमती आशा सुरेश साहू, आशा विक्की मिश्रा और श्रीमती माया बेलचंदन, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8* से श्रीमती श्रद्धा साहू और योगिता चंद्राकर, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9* से देवेंद्र चंद्रवंशी, श्रीमती दिव्या दमयंती कलिहारी और रोहित कुमार, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10* से नीलम राजेश चंद्राकर, संतोषी तिवारी, शशि भारत सिंह यादव और टिकेश्वरी रोहित बंजारे, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11* से नोमिन ठाकुर और शैलेंद्री मंडावी, *निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12* से कल्पना नारद साहू, श्रीमती सोनकुमारी अशोक साहू और सुमन अशोक साहू प्रत्याशी होंगे।
-
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सहायक कलेक्टर श्री भार्गव (भा.प्र.से.) को प्रशिक्षण अभ्यास हेतु 03 फरवरी 2025 से 09 फरवरी 2025 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए जिला न्यायालय के साथ संलग्न कर उप-विभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री भार्गव को 10 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। 17 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए हेल्थ आईटीआई, लाइवलीहुड कॉलेज और जीईसी एवं जिला रोजगार कार्यालय में, 24 फरवरी 2025 से 02 मार्च 2025 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए जिला शिक्षा कार्यालय/डीपीसी-एसएसए में, 03 मार्च 2025 से 09 मार्च 2025 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए डिस्ट्रिक्ट इन्डसट्रीज ऑफिसर/एमएसएमई ऑफिसर - ओडीओपी लोकल टू ग्लोबल के साथ, 10 मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 तक तीन दिन की अवधि के लिए समाज कल्याण अधिकारी के साथ, 13 मार्च 2025 से 14 मार्च 2025 तक दो दिन की अवधि के लिए जिला जनजाति अधिकारी के साथ, 17 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक अलग-अलग विभाग के साथ तथा 31 मार्च 2025 को 1 दिन के लिए डीजीपी के साथ संलग्न किया गया है। इस दौरान प्रशिक्षण अवधि में सभी विभाग/कार्यालय प्रमुख जिला दुर्ग के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
-
निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से
पूरा कराने के दिए निर्देश
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में स्थित शासकीय पाॅलीटेक्निक परिसर में पहुँचकर वहाँ निर्माणाधीन बालक छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से छात्रावास भवन के निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश भी दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस निर्माणाधीन 100 सीटर छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक इस छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस निर्माणाधीन छात्रावास के प्रत्येक कमरों को दो-दो बेड के हिसाब से निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने शासकीय पाॅलीटेक्निक के प्राचार्य से वर्तमान में विद्यार्थियों की आवासीय व्यवस्था एवं कन्या छात्रावास के निर्माण के प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। शासकीय पाॅलीटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि उनके द्वारा कन्या छात्रावास के निर्माण हेतु लगातार शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने कन्या छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति भी शीघ्र मिलने की आशा जताई। -
विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने तैयारियों की दी विस्तृत जानकारी
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने किए गए प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयासों से जिले में विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष और भी बेहतर परिणाम आने की अपेक्षा है। श्री चंद्रवाल ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से बारी-बारी चर्चा कर उनसे विकासखंड स्तर पर स्कूलों में हुए प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामों की जानकारी ली। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने हेतु किए जा रहे विशेष प्रयासों पर भी विस्तृत चर्चा की। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा की तुलना में प्री बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर आया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रश्न बैंक एवं विशेष कक्षा लगाकर उन्हें परीक्षा में बेहतर अंक लाने प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने जिले में बोर्ड परीक्षाओं के सफलतापूर्वक संपादन हेतु की गई जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में परीक्षा के आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है। केंद्राध्यक्ष, उड़नदस्ता टीम, प्रश्न पेपर और उत्तर पुस्तिका वितरण हेतु रूट निर्धारण सहित परीक्षा केंद्रों में शौचालय, कुर्सी, पंखा आदि मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कर लिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में निर्विघ्न रूप से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन सुनिश्चित कराएं। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जेईई और नीट एग्जाम्स की तैयारी हेतु चल रही विशेष कक्षाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जेईई और नीट एग्जाम्स की तैयारी हेतु बेहतर रोडमैप तैयार करें, जिससे विद्यार्थियों को तैयारी करने में आसानी हो। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बैठक में जिले में संचालित पीएमश्री स्कूलों के संचालन की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएमश्री स्कूलों में परीक्षा परिणाम बेहतर लाने हेतु सकारात्मक प्रयास जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई को और रुचिकर एवं आसान बनाने टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। - दुर्ग । सीबीआई दिल्ली का अफसर बनकर दुर्ग की महिला अधिवक्ता से 41 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। । महिला वकील पर दिल्ली में फर्जी खाता खुलाये जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की धमकी देते हुए अलग-अलग किस्तों में एक 41 लाख रुपए वसूल किए गए। महिला अधिवक्ता को ठगी होने का आभास होने पर कोतवाली थाना दुर्ग में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कु फरिहा अमीन कुरैशी अधिवक्ता निवासी एल.आई.जी. 512 हाउसिंग बोर्ड कालोनी बघेरा दुर्ग जिला न्यातयालय दुर्ग मे अधिवक्ता के रुप मे काम करती है। कि 21 जनवरी 2025 को मोबाईल नंबर पर सुबह 10.35 मिनट बजे आरोपी मोबाईल नंबर के धारक दीपक एवं सुनिल कुमार गौतम निवासी नईदिल्ली का एक विडियो कॉल आया। जिन्होने अधिवक्ता को दिल्ली पुलिस से बात करना बताया था। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि संदीप कुमार द्वारा मनीलॉन्ड्रींग केस ड्रगट्रेफेकिंग आईडेन्टिटी थेफ्ट केस में जांच की जा रही जिसमें उन्हे संदीप कुमार के कब्जे से 180 बैंक खाते प्राप्त हुए है। जिसमें एक खाता अधिवक्ता के नाम का एच.डी. एफ.सी. बैंक दिल्ली का है जो 18 दिसंबर 2024 को खुलवाया गया है । जिसमें लगभग 8.7 करोड़ रूपये जमा है और आरोपी संदीप कुमार ने पुछताछ के दौरान यह बताया गया है कि सभी खाता धारकों ने संदीप कुमार से 10 प्रतिशत लेकर व्यक्तिगत उपस्थित होकर अपने नाम से उक्त खाते खुलवाये है। कार्यवाही की दो बढ़कर महिला को डराया गया और लगातार उससे कुल रकम 41 लाख रुपया का धोखाधडी किया है। महिला अधिवक्ता कु फरिहा अमीन कुरैशी की रिपोर्ट पर से धारा 318(4),3(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबध्दी कर विवेचना मे लिया गया है।
- धमतरी.। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को जिले के कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत चर्रा गांव के करीब ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार मोंगरा गांव निवासी प्रीतम चंद्राकर (16), मयंक ध्रुव (16) और चर्रा गांव निवासी होनेंद्र साहू (14) की मौत हो गई तथा बानगर गांव निवासी अर्जुन यादव घायल हो गया। उन्होंने बताया कि चारों लड़के स्कूल न जाकर ट्रैक्टर में सवार होकर कुरूद गांव की ओर गए थे। पुलिस ने कहा कि वापसी के दौरान जब वह चर्रा गांव के करीब पहुंचे तब एक तालाब के करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर में दबकर तीन लड़कों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों और घायल को अस्पताल भेजा। घायल अर्जुन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
-
रायपुर। विप्र वार्ता के प्रथम संपादक एवं कुलदीप निगम स्मृति वृद्धाश्रम के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. शैलेन्द्र शर्मा की 6 फरवरी को 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। स्व. शर्मा जी अपने जीवनकाल में अनेक संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के साथ बच्चों में डाक टिकट संग्रह, सिक्का संग्रह एवं पेंटिंग्स के लिए सराहनीय कार्य किए। अपने जीवन काल में प्रति वर्ष राज्य वीरता पुरस्कार समारोह में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। स्व. अजय त्रिपाठी के साथ युवक कांग्रेस में भी सक्रिय रहे एवं परसराम भारद्वाज के सांसद प्रतिनिधि भी रहे। 6 फरवरी 2011 को शैलेन्द्र हम सभी को सदा के लिये छोड़ गए। आज वो हमारे बीच नहीं है, किंतु उनकी याद हमारे दिलों में आज भी जीवित है। हम पुनः उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
-
रायपुर । शासन - प्रशासन से लगातार गुहार लगाने के बाद भी अवैध शराब बिक्री पर लगाम न लगने से त्रस्त व आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के दौरान ही इस पर स्थायी रोक लगाने व लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मंदिर हसौद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है व इसकी प्रतिलिपि जनप्रतिनिधियों को सौंप जनभावना की सम्मान कराने का आग्रह किया है ।
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह , थाना प्रभारी अविनाश सिंह को बीते बुधवार 5 फरवरी को सौंपे गये इस ज्ञापन की प्रति क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल , क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह साहेब व शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा को प्रदत्त की गयी है । ज्ञापन में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी के गृह ग्राम होने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि लगातार शिकायत व पुलिसिया कार्यवाही के बाद भी इसमें लिप्त तत्व अपने गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके चलते ग्राम में अशांति का वातावरण बना रहता है और कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकता है । ग्राम में जुआ होने की जानकारी देते हुये इनमें लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने व इन असामाजिक गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने कठोर कार्यवाही का आग्रह किया है । श्री शर्मा ने शासन - प्रशासन की विफलता पर ग्रामीणों को एकजुट हो आंदोलनात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है व उनके अभियान को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुये संपन्न होने जा रहे पंचायत चुनाव में इसे एक मुद्दा बनाने व शराब - जुआ व इनमे लिप्त तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने वाले प्रत्याशियों को सबक सिखाने का आग्रह किया है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार खासकर एक आपराधिक रिकार्डधारी असामाजिक तत्व ने आतंक मचा रखा है और ग्रामीणों को चुनौती देते हुये खुले आम शराब बेच रहा है तथा उसके आतंक के चलते ग्रामीण सामने आने से कतराते हैं । ज्ञापन में सरपंच वीर सिंह वर्मा , उपसरपंच प्रहलाद साहू , पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण ठाकुर, परमानंद सिंह ठाकुर , नूतन साहू , टेकराम साहू , रामनारायण सिंह ठाकुर आदि सहित सरपंच संघ के अध्यक्ष गोपाल धीवर के हस्ताक्षर है । इधर पंचायत चुनाव के चलते कई ग्रामों में पियक्कड़ों की बन आने व कई प्रत्याशियों के घर इनके जमावड़ा लगने की जानकारी कई ग्रामों के ग्रामीणों से मिल रही है । - -अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशरायपुर / आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन, उड़नदस्ता दल, एवं विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुश्री संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।आबकारी सचिव श्री संगीता ने स्थानीय चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी थाना एवं जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।आबकारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं हो। उन्होंने ग्राहक सुविधा एवं शिकायत समाधान पर विशेष ध्यान देने के लिए "मनपसंद" मोबाइल ऐप और टोल-फ्री नंबर 14405 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।आबकारी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण एवं वित्तीय अनुशासनआबकारी सचिव ने फील्ड में कार्यरत आबकारी आरक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और इसके लिए जिला स्तर पर समन्वय कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री न हो और मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, इसे कड़ाई से सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। सचिव ने कहा कि मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जाए तथा बिक्री से प्राप्त राशि को बैंक में नियमानुसार जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस कार्य में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित कैश कलेक्शन / बैंक एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति एवं न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक श्री श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव (आबकारी) श्री देवेंद्र सिंह भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा श्याम नगर और कोटा के 3200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियान पूर्वक करवाया गया. श्याम नगर और कोटा ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात पानी टंकी की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. श्याम नगर और कोटा के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 1 बजे तक पूर्ण कर लिया गया.दिनांक 7 फरवरी 2025 को नगर निगम जल विभाग द्वारा 3200 किलो लीटर क्षमता वाले चंगोराभाठा ओवर हेड टैंक और 3200किलोलीटर क्षमता वाले क़ृषि उपज मंडी ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी.
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री यू. एस. अग्रवाल एवं जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 7 क्षेत्र के तहत जीईमार्ग में आमापारा में विद्युत पोल पर शासकीय सम्पति का विरुपण करने पर विद्युत पोलों में प्रचार विज्ञापन लगाए जाने पर सम्बंधित फिनिक्स सर्कस ( सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में दिनांक 7,8,9 फरवरी 2025 को फिनिक्स सर्कस आयोजन रखा गया है )के संचालक को नोटिस देते हुए सम्पति का विरुपण किये जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है. नियमानुसार शासकीय सम्पति में किये गए विज्ञापन लेखन को फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी कर साफ करके हटाने एवं दोबारा ऐसा नहीं करने का शपथ पत्र देने सम्बंधित को कहा गया है. इसके साथ ही जुर्माना राशि नगर पालिक निगम रायपुर के कोष में जमा नहीं किये जाने पर सम्बंधित फिनिक्स सर्कस के संचालक के विरुद्ध सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में नगर पालिक निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी.

.jpg)

.jpg)


.jpg)



















.jpg)