- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी की राशि, तत्काल वेतन भुगतान के दिए निर्देश-अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए 129 नगरीय निकायों को 144.65 करोड़ रुपए भी आबंटितरायपुर. । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 101 नगरीय निकायों में अधिकारियों-कर्मचारियों के सितम्बर और अक्टूबर माह के वेतन के भुगतान के लिए 25 करोड़ 90 लाख रुपए आबंटित किए हैं। इस राशि से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत प्लेसमेंट व नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को दो महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निकायों को राशि जारी कर दी है। श्री साव ने सभी नगरीय निकायों में तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश भी दिए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने शहरों में विकास कार्यों को और तेज करने के लिए भी बड़ी राशि जारी की है। उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर राज्य के 129 नगरीय निकायों में अधोसरंचना मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के लिए 144 करोड़ 65 लाख रुपए आबंटित किए गए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं है। नगरीय निकायों को विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। नगरीय निकाय गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित कराते हुए इन राशियों का सदुपयोग करें। उप मुख्यमंत्री श्री साव नगरीय निकायों के कार्यों की लगातार समीक्षा कर समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने शहरों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर उनके अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। वे निकायों का भ्रमण कर विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं।
- -तीन सदस्यीय टीम ने मरीजों की जाँच के उपरांत कहा कि मरीजों को वर्तमान में उच्च संस्थान के समकक्ष गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जा रहा हैरायपुर । छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार जिला दंतेवाड़ा से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित नेत्र रोग विभाग (क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केंद्र) में रिफर किए गए मरीजों की जाँच एवं मार्गदर्शन देने हेतु आल इंडिया ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसायटी (AIOS) द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने बुधवार को अम्बेडकर अस्पताल का दौरा किया और वहाँ भर्ती 17 मरीजों की आँखों की जाँच की। टीम के सदस्य के रूप में डॉ. उदय गाजीवाला (अध्यक्ष एआईओएस एडवर्स इवेंट्स रिपोर्टिंग कमेटी), डॉ. अरविंद कुमार मोर्या (राष्ट्रीय संयोजक, एआईओएस एडवर्स इवेंट्स रिपोर्टिंग समिति), डॉ. प्रशांत केशाओ बावनकुले (शैक्षणिक एवं अनुसंधान समिति एआईओएस एवं रेटिना विशेषज्ञ) द्वारा 17 मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की गई और पाया कि नेत्र रोग विभाग द्वारा सभी मरीजों की उचित प्रकार से देखभाल की जा रही है एवं आवश्यक मेडिकल एवं सर्जिकल उपचार प्रदान किया जा रहा है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि राष्ट्रीय टीम के रेटिना विशेषज्ञों द्वारा राय दी गयी है कि सभी मरीजों का समुचित इलाज जारी है और किसी भी अन्य उच्च संस्थान के समकक्ष गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान किया जा रहा है। किसी भी मरीज को अन्य संस्थान में रिफर करने की आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही है। दीपावली के इस पावन पर्व पर हर्ष का विषय है कि 17 में से 14 मरीजों की आँखों में रोशनी आने की संभावना है किन्तु इसमें समय लग सकता है। इन मरीजों में दवाई एवं शल्यक्रिया उपरांत सुधार प्रतीत हो रहा है। 3 मरीजों की आँख में संक्रमण अधिक होने से राष्ट्रीय टीम के सुझाव अनुसार अन्य शल्यक्रिया की जायेगी। डॉ. सोनकर के अनुसार सभी मरीजों की उचित देखभाल एवं देखरेख चिकित्सा के निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।तीन सदस्यीय राष्ट्रीय ऑप्थल्मोलॉजिस्ट की टीम ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मरीजों के इलाज़ के संबंध में फोन पर चर्चा की और इस केस में मरीजों के हित में शासन की त्वरित सजगता और तत्परता के लिए सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी टीम को आश्वस्त किया गया कि मरीजों के इलाज में शासन की तरफ से कोई कमी नहीं होगी।
- रायपुर /महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर (भाईदूज) पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी और भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। श्रीमती राजवाड़े ने दीप पर्व पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।
-
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरूवार 31 अक्टूबर को जशपुर जिले के ग्राम बगिया के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साय सबेरे 7.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से ग्राम बगिया जिला जशपुर रवाना होकर सबेरे 9 बजे बगिया पहुंचेंगे।
- -, राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य आतिथ्य के लिए दिया आमंत्रणरायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने एक दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से भेंट की। उन्होंने राज्य शासन की ओर से उप राष्ट्रपति को राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह 6 नवम्बर को होगा।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आगामी 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक नया रायपुर, अटल नगर में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिलरायपुर। राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण शामिल होंगे। इस क्रम में रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री श्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, दुर्ग में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, बलौदाबाजार-भाटापारा में मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।इसी प्रकार जांजगीर-चांपा जिले के कार्यक्रम में मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री श्री टंकराम राम वर्मा, गरियाबंद में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, बालोद में सांसद श्री विजय बघेल, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जशपुर जिले के कार्यक्रम में सांसद श्री चिंतामणी महाराज, बेमेतरा में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, रायगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सक्ति में सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे़, दंतेवाड़ा में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, नारायणपुर में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुंगली में विधायक श्री पुन्नु लाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे।इसी प्रकार कबीरधाम में विधायक श्री अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक श्री अजय चन्द्राकर, कोरिया में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक श्री भैया लाल राजवाडे़, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेंडी, बीजापुर में विधायक श्री विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक श्री राजेश मूणत तथा सुकमा जिले में विधायक श्री किरण देव राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
- -भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचनारायपुर । भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के दृष्टिगत 13 नवम्बर 2024 को प्रातः सात बजे से 20 नवम्बर 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में इन निर्वाचनों के संदर्भ में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का संचालन और प्रकाशन करने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार करने या किसी प्रकार की अन्य रीति में उसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1)ख के अंतर्गत झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के संबंध में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
- रायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका ने भी उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
- रायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास और संसदीय मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री कश्यप ने प्रदेशवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सांस्कृतिक व पारंपरिक विरासतों को अपने में समेटे बस्तर के तीज-त्यौहार व मेला-मड़ई विश्व विख्यात है, पूरा भारतवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली त्यौहार के रूप में बनाते हैं वहीं बस्तर अंचल के आदिवासी समाज के द्वारा नई फसल के आगमन पर मां लक्ष्मी की आराधना सुमिरन में लक्ष्मी जगार, लक्ष्मी विवाह का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि आदिकाल से गौ-माता की पूजा-अर्चना कर पशुधन को खिचड़ी खिलाकर बड़े हर्षाेल्लास के साथ अपने समाज के सगाजनों को न्योता देकर आपसी सद्भाव व सामाजिक समरसता के साथ दियारी त्यौहार मनाते हैं। दियारी त्यौहार को परिपक्व बीजों के संरक्षण के तिहार के रूप में बस्तरवासी मनाते हैं।
- -’सीजीआवास पोर्टल’ में प्राप्त प्रकरणों का निराकरण 100 दिवस के भीतर किया जाना आवश्यकदुर्ग /अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद एक्का की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एकल खिड़की प्रणाली ’सीजीआवास पोर्टल’ में लंबित प्रकरणों के संबंध में नगर निगम एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एडीएम ने विभिन्न विभागों में सीजीआवास पोर्टल से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों का समय सीमा में शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन सीजीआवास पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों का निराकरण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रावधानों के तहत अनापत्ति प्रदाय किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।एडीएम श्री एक्का ने कहा कि प्रकरणों का निराकरण एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से 100 दिवस के भीतर किया जाना आवश्यक है। समय समय पर प्रकरणों का निराकरण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण व तकनीकी सहयोग प्रदान भी की जा चुकी है। ज्ञात हो कि नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 29/16 में प्रकरणों की निराकरण की समय सीमा निर्धारित है। पोर्टल में निराकरण संबंधी किसी प्रकार की तकनीकी समस्याओं के लिए संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, इन्द्रावती भवन, ब्लाक 04, तीसरी मंजिल अटल नवा रायपुर में पदस्थ विषय विशेषज्ञ श्री इन्द्रेश कुमार (साफ्टवेयर इंजीनियर) की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर समय सीमा के पश्चात भी कई विभागों के प्रकरण लंबित है, जो कि वर्ष 2020, 2021, 2022 एवं 2023 के प्रकरण हैं, उन्हें शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।ज्ञातव्य है कि शासन द्वारा प्रदेश में आवासीय कॉलोनी/टाउनशिप के विकास की अनुज्ञा की प्रक्रिया को सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए एकल खिड़की प्रणाली की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। एकल खिड़की प्रणाली हेतु छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 नियम 16 “क“ (परिशिष्ट क-1) आवेदन पत्र इलेक्ट्रानिक पद्धति (ऑनलाईन) आवेदन का प्रारूप निर्धारित है। एनआईसी के माध्यम से कॉलोनी की स्वीकृति हेतु संबंधित विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किये जाने तथा समय-सीमा में अनापत्ति/अनुमति दिये जाने हेतु ऑनलाईन पोर्टल सीजीआवास (छत्तीसगढ़ ऑटोमेटेड वर्क फ्लो एण्ड अप्रूवल सिस्टम) को विकसित किया गया है। संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री सूर्यभान ठाकुर ने बताया कि पोर्टल में सभी संबंधित विभागों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ते हुए समय-सीमा में अनुमति/अनापत्तियों ऑनलाईन पोर्टल पर दिए जाने का प्रावधान है। एकल खिडकी प्रणाली के सुचारू रूप से संचालन हेतु छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जिले में अपर कलेक्टर को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। विकासकर्ता/निर्माणकर्ता/स्वामी के द्वारा विकसित की जाने वाली आवासीय कॉलोनी में एकल खिड़की के माध्यम से सीजीआवास पोर्टल के माध्यम से आवेदन को ऑनलाईन अपलोड करने को कहा। सभी संबंधित विभागों द्वारा चाहे गये दस्तावेजों के आधार पर एकीकृत चेकलिस्ट. शपथ पत्र का प्रारूप निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रदाय करते हुए ऑनलाईन के माध्यम से अनापत्ति अपलोड किया जाना होगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, नगर पालिक निगम, छ.ग.राज्य विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवम्बर 2024 तक दावा-आपत्ति (फार्म-6 नए मतदाता बनने के लिए, फार्म-7 मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपित करने के लिए एवं फार्म-8 मतदाता सूची में संशोधन, स्थानान्तरण, नया एपिक कार्ड प्राप्त करने के लिए) प्राप्त करने की तिथि निर्धारित है। जिसमंे प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी द्वारा 24 दिसम्बर 2024 तक किए जाएगें तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार 06 जनवरी को किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 साल पूर्ण कर लिया गया है तथा जिनका नाम वर्तमान में किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं करा पाएं हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फार्म-6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कोई मतदाता अपने नाम में संशोधन, पते में परिवर्तन करना चाहते हैं वे फार्म-8 के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै। इसके साथ ही 01 जनवरी 2025 के साथ 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु को पूर्ण करने वाले भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन मोबाईल एप्प या वोटर पोर्टल सर्विस के माध्यम से घर बैठे फार्म 6 भरकर अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशिक ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार 09 नवंबर, रविवार 10 नवंबर एवं शनिवार 16 नवंबर, रविवार 17 नवंबर को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहाँ मतदाता मतदान केन्द्र में मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
- बालोद।, छत्तीसगढ़ पंचायज राज अधिनियम, 1993 की धारा-30 के अन्तर्गत जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। उप संचालक पंचायत ने बताया कि उपरोक्त प्रारंभिक प्रकाशित सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर 08 नवंबर 2024 तक कार्यालय उपसंचालक, पंचायत जिला बालोद में अभ्यावेदन या आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
- रायपुर ।भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा के प्रबंध समिति के गठन के लिए साधारण सभा की बैठक 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टर परिसर रायपुर में होगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा है कि 01 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित सूची अनुसार, संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्य इस बैठक में निर्धारित समय में उपस्थित होने का कष्ट करेंगे।
-
बीजापुर। जिले में 05 लाख रूपये के इनामी 01 माओवादी एसीएम सदस्या सहित 05 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। माओवादियों ने बीजापुर एसपी समेत आला पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं।
माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा एवं माओवादियों की जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छ.ग. शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छत्तीसगढ शासन द्वारा चलाये जा रहे "नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। 2024 में अब तक कुल 185 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं । वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 411 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया हैं। - कोंडागांव। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयोजन से जिले में एनीमिया मुक्त कोंडागांव एवं सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य और बाल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के अवलोकन हेतु यूनिसेफ इण्डिया चीफ श्री डेनिश लारसेन, लोपामुद्रा त्रिपाठी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ श्री अभिषेक सिंह ने जिले का दौरा किया।यह कार्यक्रम विकासखंड फ़रसगांव के मांझी आठगांव में आयोजित किया गया, जहां पंच प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयंसेवकों ने आगंतुकों का मांदरी नाचा एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।माध्यमिक शाला मांझापारा मांझीआठगांव में शिक्षकों के साथ पंथक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें शिक्षिका सुश्री निहारिका यादव ने सामाजिक भावनात्मक कौशल के महत्व को बताया। बच्चों ने डर और तनाव को खत्म करने के लिए लाल गुब्बारा व सांप सीढ़ी की गतिविधि भी की। साथ ही आई ई सी मटेरियल का प्रदर्शन किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने आंगनबाड़ी केंद्र में एनीमिया मुक्त कोंडागांव कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। इस दौरान डीपीएम भावना महलवार ने एनीमिया मुक्त कोंडागांव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। गर्भवती महिलाओं के साथ पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध पर चर्चा हुई, जिसमें पोषण पखवाड़ा का प्रदर्शन कर बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को पोषण युक्त भोजन को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी गई।ग्राम पंचायत में मानसिक स्वास्थ्य और बाल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ग्रामीण महिलाओं एवं युवोदय कोण्डानार चैंप्स के वॉलिंटियर्स द्वारा अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उड़न छू ताली, शम्मी डांस एवं बस्तर अंचल की क्षेत्रीय गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर यूनिसेफ इण्डिया चीफ श्री डेनिश लारसेन लोपामुद्रा त्रिपाठी ने जिले के अभिनव पहल एनीमिया मुक्त कोंडागांव, मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण कार्यक्रम में युवोदय कोण्डानार चैंप्स के स्वयंसेवकों के कार्यों को सराहा। यूनिसेफ इंडिया प्रमुख सामाजिक व्यवहार परिवर्तन डेनिश लारसेन, लोपामुद्रा त्रिपाठी विशेषज्ञ सामाजिक व्यवहार परिवर्तन, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ श्री अभिषेक सिंह, चंदन कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी कुमार विस्वाल, समग्र शिक्षा डीएमसी श्री महेंद्र पांडे, पी एम यू से श्री अजीत राणा, छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन समिती के सचिव मानस बैनर्जी, राज्य समन्वयक दानिश के हुसैन जिला समन्वयक श्री अशोक पांडेय, देव श्री वर्मा, युवोदय ब्लॉक समन्वयक, शिक्षक, सरपंच, सचिव, मितानिन और युवोदय के स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
- बालोद। बालोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 16 किलो 39 ग्राम गांजा और एक इनोवा कार जप्त की।मुखबीर से सूचना मिलने पर थाना बालोद और साइबरसेल टीम ने नाका बंदी के लिए रवाना हुआ। नाका बंदी के दौरान सफेद इनोवा कार को रोककर चेक किया गया। कार चालक आरोपी मोहम्मद आशिक सुपेला भिलाई का रहने वाला बताया।तलाशी में दो बैग में 08 नग ब्राउन कलर के टेप के पैकेट में भरा हुआ संदिग्ध वस्तु मिला। संदेही ने गांजा होना बताया। कुल गांजा का वजन 16 किलो 39 ग्राम पैकेट सहित होना पाया गया।आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से घटना के संबंध में जानकारी हेतु आरोपी मोह. आशिक से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का होना पाये जाने से गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त गांजा की कुल मात्रा पैकेट सहित 16 किलो 39 ग्राम कीमती 1,14,730 रूपये कार, कीमत 20 लाख रूपये तथा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी मोहम्मद आशिक पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 32 साल निवासी वार्ड 10 लक्ष्मी नगर देशी भट्टी के पीछे सुपेला थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छग) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
- सक्ती। सक्ती जिले के डभरा पुलिस ने 3 किलो 180 ग्राम गांजा के साथ आरोपी ताराचंद पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। . पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि बगरैल गांव के ताराचंद पटेल, अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से गांजा बिक्री करने जाने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी ताराचंद पटेल के कब्जे से 3 किलो 180 ग्राम गांजा के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है।
- -एडिशनल एसपी ने कहा "लोकल कुम्हारों से मिट्टी के दिए खरीदकर करें सपोर्ट, खुशियों से भरी हो सबकी दीपावली"पेंड्रा। आगामी त्यौहार दीपावली के मद्देनजर पटाखों की खरीददारी के लिए लोग भारी संख्या में बाजारों में उमड़ रहे हैं । इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक जीपीएम राजेश कुकरेजा के निर्देश पर गौरेला और पेंड्रा स्थित पटाखा बाजार का सुरक्षा ऑडिट करने जीपीएम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बारी बारी से पटाखा बाजार का निरीक्षण किया जहां कुछ दुकानदार नियमों के अनुरूप दुकान संचालित करते नहीं पाए गए जिन्हें तत्काल सुरक्षा संबंधी कमियों को ठीक करवाने कड़ाई की गई और मौके पर कमियों को पूरा करवाया गया। सभी पटाखा दुकानदारों के अग्निशामक यंत्र भी चेक किए गए साथ ही टेंट वालों के साथ बिजली की वायरिंग में खुले कटे तारों को लेकर निरीक्षण भी किया गया और जहां कमी दिखी उसे तत्काल सुधार करने कहा गया।वहीं ,गौरेला पटाखा बाजार में ऑडिट के दौरान एक नन्ही बच्ची छोटा सा स्टॉल लगाकर मिट्टी के दिए बेच रही थी जिसे देखकर एडिशनल एसपी ओम चंदेल द्वारा बच्ची का हाल-चाल पूछने पर उसने बताया कि स्कूलों की छुट्टी है और वह अपनी मां के साथ दिए बेच कर सहयोग कर रही है पर आज बोहनी नहीं हो पाई है । यह सुनकर एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने स्वयं दिए और बाती खरीदकर बच्ची की बोहनी कराई और साथ ही वहां उपस्थित सभी लोगों को दिए खरीदने की अपील की साथ ही सबको लोकल स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दिए लेने की अपील करते हुए कहा कि सबकी दीपावली हो खुशियों से भरी इसलिए लोकल स्ट्रीट वेंडर्स से से करें खरीददारी। उनके इस कार्य की उपस्थित सभी लोगों ने सराहना करते हुए दिए खरीदे।
- दुर्ग / राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में 5 नवंबर 2024 को पुराना गंजमंडी गजपारा दुर्ग में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
- -एकता के जज्बे के साथ जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियोें ने एकता की शपथ लेकर लगाई दौड़दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 30 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ का आयोजन किया गया। एकता के लिए दौड़ (रन फॉर युनिटी) को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट पर कार्यक्रम के अतिथि दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, आयुक्त दुर्ग संभाग श्री सत्य नारायण राठौर, सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे, एस.डी.एम दुर्ग श्री हरवंश मिरी, कमिश्नर नगर निगम दुर्ग श्री लोकेश चन्द्राकर, एएसपी श्री सुखनंदन राठौर, सीएसपी श्री सत्यप्रकाश तिवारी, श्री हरिश पाटिल सीएसपी, श्री उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग. श्री आर के कुर्रे उपसंचालक रोजगार, श्री अमीत घोष सहायक संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग. श्री तनवीर अकील सहायक जिला क्रीडा अधिकारी दुर्ग, एवं श्री नीलकंठ वर्मा रक्षित निरिक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।एकता की दौड़ आयोजन स्थल रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से प्रारम्भ होकर शा.आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते हुए पुनः मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एकता की शपथ ली। इस दौड़ में जिले के खिलाड़ी लगमग 300 बालक/बालिकाएं, व्यायाम निर्देशक, पुलिस आरक्षक, खेल संघ के पदाधिकारी/राष्ट्रीय/राज्य स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सम्मिलित हुए। विभाग की ओर से सम्मानीय अतिथियों एंव प्रतिभागियों को टोपी वितरित कर नाश्ता एंव पेयजल की व्यवस्था की गई। दौड़ के मार्ग में श्री सतीश ठाकुर उपपुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था एवं नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एंव एम्बुलेंस व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग द्वारा व्यायाम शिक्षकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री हरगुलशन, श्री भुपेन्द्र हिरवानी, श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री ईश्वरी देशमुख, श्री भरत ताम्रकार, सुजित यादव, बालक दास डहरें का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप भुवाल एवं नरोत्तम साहू, अभार प्रदर्शन श्री विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
- -एडवेंचर, इको-टूरिज्म को मिल रहा है प्रोत्साहनरायपुर /प्रदेश में पर्यटन परिदृश्य धीरे-धीरे बदल रहा है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जाता है जिनकी पहल से प्रदेश में नवाचार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ का खूबसूरत और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों से परिपूर्ण जिला जशपुर अब तेजी से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां के घने जंगल, पर्वतीय क्षेत्र और अनोखी आदिवासी संस्कृति ने जशपुर को एक विशेष पहचान दिलाई है। ट्रिप्पी हिल्स ने जशपुर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करने के लिए अनुभवात्मक पर्यटन का प्रारूप तैयार किया है। पर्यटक यहां स्थानीय व्यंजनों का स्वाद, आदिवासी कला और शिल्प वर्कशॉप्स और पारंपरिक नृत्य-संगीत का आनंद ले सकते हैं।ट्रिप्पी हिल्स का उद्देश्य पर्यटकों को जशपुर की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के करीब लाना है। इसके तहत पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियाँ जैसे, बर्ड वॉचिंग, और प्राकृतिक स्थल भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों से पर्यटकों को पर्यावरणीय स्थिरता का भी ज्ञान मिलता है। रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग और नदी के किनारे कैंपिंग जैसी गतिविधियाँ पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होती हैं। जशपुर के प्राकृतिक परिदृश्य में आयोजित इन गतिविधियों के जरिए पर्यटक न केवल जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं, बल्कि साहसिक खेलों का आनंद भी ले सकते हैं।इस विरासत को उजागर करने और पर्यटन को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को जशपुर के दो युवाओं श्री सौरभ सिंह और श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा शुरू किया गया था। ट्रिप्पी हिल्स का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जशपुर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक संपदा से भी जोड़ना है। यह स्टार्टअप एक इको-फ्रेंडली मॉडल के तहत कार्य कर रहा है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना, पर्यटकों को स्थानीय और अनूठे अनुभव प्रदान करता है। ट्रिप्पी हिल्स के संस्थापकों का कहना है कि उनकी प्रेरणा जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। उनका उद्देश्य एक ऐसा पर्यटन मॉडल तैयार करना है, जो न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक हो, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी बनाए रखे। ट्रिप्पी हिल्स ने इको-फ्रेंडली दृष्टिकोण अपनाते हुए पर्यटन को प्रकृति के करीब पहुंचाने का प्रयास किया है। इस स्टार्टअप ने जशपुर की प्राकृतिक संपदा जैसे घने जंगलों, पहाड़ियों और जल संसाधनों को भी पर्यटकों के अनुभव का हिस्सा बनाया है, जिससे न केवल पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव मिलता है, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी रोजगार मिलता है।ट्रिप्पी हिल्स ने सामुदायिक विकास से स्थानीय समुदाय को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्थानीय गाइड्स, शिल्पकार, और कला-कलाकार ट्रिप्पी हिल्स के साथ जुड़कर न केवल अपने परिवार की सहायता कर रहे हैं बल्कि जशपुर की सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित कर रहे हैं। इस स्टार्टअप का उद्देश्य केवल पर्यटकों को आकर्षित करना नहीं है, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति को जीवित रख कर पर्यटकों को परिचित कराना है।ट्रिप्पी हिल्स स्थानीय कलाकारों के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को उनके स्टोर पर प्रदर्शित करता है, जिससे स्थानीय शिल्पकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। साथ ही पर्यटकों के द्वारा स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने से किसानों और शिल्पकारों को आर्थिक समर्थन मिल रहा है।आने वाले पाँच वर्षों में ट्रिप्पी हिल्स की योजना है कि जशपुर को छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल बना जाएगा। जहां पर्यटक प्रकृति, रोमांच, और संस्कृति का अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए, ट्रिप्पी हिल्स अपने सभी कार्यक्रमों में इको-फ्रेंडली दृष्टिकोण को शामिल कर रहा है।यह स्टार्टअप सोशल मीडिया का भी सक्रियता से उपयोग कर रहा है, जहां पर्यटक जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, गतिविधियों और संस्कृति से परिचित हो सकते हैं। इसके अलावा, कस्टमाइज्ड टूर पैकेज और रील्स, वीडियोस के जरिए ट्रिप्पी हिल्स का उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों के पास पहुंचकर उन्हें आकर्षित कर रहा है।
-
रायपुर। टाटीबंध रायपुर निवासी नगर गांव वाले सेवानिवृत्त प्रबंधक इलाहाबाद बैंक श्री अश्विनी शर्मा का निधन हो गया। वे स्वर्गीय मनहरण शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र व अनिल, सुनील के बड़े भाई तथा मिंटू के पिता थे।
- महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाएं हो रहीं सशक्तरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने राज्य की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की है बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को भी समय पर पूरा कर रही हैं। दीपावली से पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महतारी वंदन योजना के तहत राशि का अंतरण महिलाओं के लिए गर्व का क्षण था। इससे प्रदेश भर की महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खाते में नौंवी किस्त की राशि अंतरित हुई, जिसमें कोण्डागांव जिले के एक लाख 39 हजार 177 महिलाओं को दीपावली पर्व के पहले न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि यह भी एहसास हुआ कि सरकार उनके संघर्षों को समझ रही है और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।लीला बाई यादव को बेहतर जीवनयापन में मिली मददग्राम बफना की रहने वाली लीला बाई यादव पेशे से मितानिन हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलती है। लीला बती कहती हैं, ‘इस योजना से मुझे बहुत खुशी है क्योंकि सरकार हमें घर चलाने के लिए आर्थिक मदद कर रही है, जिससे हम छोटे-मोटे खर्चे आसानी से पूरा कर पाते हैं।‘ लीला बाई के परिवार में तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा। उनका बड़ा बेटा एक शो रूम में काम करता है, जिससे परिवार को आर्थिक मदद मिलती है, जबकि दूसरी बेटी अपने पिता के साथ मिलकर एक छोटा होटल चलाती है। वहीं, उनकी सबसे छोटी बेटी कंप्यूटर कोर्स कर रही है। घर में डेढ़ एकड़ खेत है, जहां परिवार खेती करता है। महतारी वंदन योजना की मदद से लीला बाई अपने परिवार के लिए बेहतर जीवन यापन करने में सक्षम हो पाई हैं।घर के खर्चों में शैलेंद्री पोयाम को मिल रही राहतग्राम कलेकसा पारा, बफना की शैलेंद्री पोयाम गृहिणी हैं और उनका परिवार मुख्य रूप से खेती-बाड़ी पर निर्भर है। उनके परिवार में सात लोग हैं और उनके पति खेती करके परिवार का खर्च चलाते हैं। शैलेंद्री का परिवार छह एकड़ जमीन पर खेती करता है। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता से शैलेंद्री को अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। इस योजना से उन्हें घर चलाने के लिए आर्थिक राहत मिली है, जिससे उनका परिवार सुखी और संतुलित जीवन बिता रहा है।हितेंद्री देवांगन को बच्चों की पढ़ाई में मिल रही मददबफना, कलेकसा पारा की रहने वाली हितेंद्री देवांगन एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। हितेंद्री कहती हैं, ‘इस बार दीपावली से पहले हमें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह राशि मिली, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इससे हम दीपावली में बच्चों के लिए पटाखे और मिठाई जैसी जरूरतें पूरी कर पाएंगे। हितेंद्री संयुक्त परिवार में रहती हैं, जिसमें 17 लोग हैं। उनका पूरा परिवार किसान है और खेती-बाड़ी से ही घर चलता है और उनकी डेढ़ एकड़ जमीन से सिर्फ खाने लायक ही उत्पादन हो पाता है। हितेंद्री बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें और उनकी देवरानी एक-दूसरे की जरूरतों के समय मदद करती हैं, जिससे देवरानी जेठानी के बीच में मन मोटाव जैसे परिस्थिति नहीं रहती।हितेंद्री के दो बेटियां हैं और दोनों बेटियों के लिए वह सुकन्या योजना के तहत पैसे जमा करती हैं, और जब कभी पैसों की कमी होती है, तब महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए सहारा बनती है। वह कहती हैं, ‘इस योजना के कारण मुझे कभी किसी से पैसे उधार मांगने की जरूरत नहीं पड़ी।’ उनका परिवार गर्मी के मौसम में मक्का की खेती करता है, जिससे थोड़ी बहुत आर्थिक सहायता मिल जाती है। हितेंद्री ने बताया कि इस योजना ने उनके परिवार के जीवन को काफी आसान बना दिया है। पहले जहां उन्हें अपनी बेटियों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि से वह छोटी जरूरतों को पूरी कर पा रही हैं।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वन्दन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। लीला बाई, शैलेंद्री और हितेंद्री जैसी महिलाएं इस योजना की वास्तविक लाभार्थी हैं और उनकी कहानियाँ बताती हैं कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और पारिवारिक सामंजस्य का भी प्रतीक है।
- - हितग्राही दीवाली के दिन कर सकेंगे गृह प्रवेशदुर्ग । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2056 परिवार लाभान्वित होंगे। हितग्राही दीवाली के दिन गृह प्रवेश उत्सव मनायेंगे। जिले के विकासखंड दुर्ग में 165, धमधा में 1240 व पाटन में 621 परिवारों को योजना के तहत आवास मिलेगा। हितग्राही अपने खुद के पक्के मकान में प्रवेश करने के लिए काफी उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे छत्तीसगढ़ में लाखों लोगों को किफायती आवास प्रदान करने में सहायक रही है। यहां एक लाभार्थी की विशिष्ट सफलता की कहानी बतायी जा रही है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग के एक छोटे से गांव कोड़िया के हितग्राही श्री डोमार साहू पिता श्री प्रेम साहू और उनके परिवार का आवास कुछ साल पहले तक वे एक जीर्ण-शीर्ण मिट्टी के घर में रहते थे, जिसके तत्वों से बहुत कम सुरक्षा होती थी और बरसात के दिनों में छत से पानी रिसाव होता था, जिससे परिवार को बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ता था। श्री डोमार साहू जीवनयापन के लिए दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था और अपने परिवार के लिए उचित घर जुटाने के लिए संघर्ष करता था। जब डोमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में सुना तो उन्होंने आवेदन करने का फैसला किया।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता से डोमार साहू अपने परिवार के लिए एक पक्का घर बनाने में सक्षम हुआ। नए घर में उचित दीवारें थीं, एक छत थी जो टपकती नहीं थी, और बिजली और पानी के कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं थीं। इससे न केवल उनकी जीवन स्थितियों में सुधार हुआ बल्कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान की भावना भी मिली। अब आज हितग्राही दीवाली में गृह प्रवेश कर रहा है। डोमार को अब मानसून के मौसम या कठोर सर्दियों के दौरान अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता नहीं है, उनके बच्चों के पास पढ़ने के लिए एक आरामदायक जगह है और वह अपर्याप्त आवास के निरंतर बोझ के बिना उनके भविष्य को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। डोमार की कहानी इस बात के कई उदाहरणों में से एक है कि कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे जिले में लोगों के जीवन को बदल रही है, उन्हें एक अच्छा घर का निर्माण करने और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य हमें पक्का आवास के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा और बरसों का सपना पूरा हुआ। प्रधानमंत्री आवास बनने से हमारे जीवन में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव आया है। इस सुविधा से न केवल उनकी दैनिक गतिविधियां आसान हुई हैं बल्कि यह उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्वच्छता की दृष्टि से एक सकारात्मक सोच का बदलाव आया है।
-
- रेंज साइबर थाना रायपुर की कार्यवाही
-साइबर आरोपी वेस्ट बंगाल, रायपुर, महासमुंद से गिरफ्तार।
- 40 से अधिक चालू बैंक खाता, 10 वाहन 3 कार, 6 मोटर साइकिल, बैंक खाता, एटीम कार्ड, सिम जप्त
रायपुर। रायपुर रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी निवेश, और आयरन सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को वेस्ट बंगाल, रायपुर और महासमुंद से गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में 40 से अधिक चालू बैंक खाते, 10 वाहन (3 कारें और 6 मोटरसाइकिल), एटीएम कार्ड और सिम भी जब्त किए गए हैं।पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर टीम द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर विवेचना किया जा रहा है। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं सिम प्रोवाइडर के साथ अलग अलग साइबर फ्राड गिरोह में शामिल कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।केश 1- प्रार्थी प्रमोद बजाज ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 22 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 7/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कराया था। उक्त प्रकरण में पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी तापस बनर्जी पिता अभिजीत बनर्जी उम्र 26 वर्ष पता आईसी बॉस रोड टेंडल बागान रोड हावड़ा वेस्ट बंगाल जो अपराध से प्राप्त रकम को अलग अलग खाता में ट्रांसफर करने का कार्य करता था, आरोपी के कब्जे बैंक खाता, मोबाइल, सिम कार्ड जप्त किया गया है।केश 2 -प्रार्थी निकिता पवार ने ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी के नाम से उनसे 21 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 12/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कराई थी। प्रकरण में बैंक खाता सप्लायर महेश जैस पिता रघुनाथ जैस उम्र 52 वर्ष पता पंजाबी पारा महासमुंद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाता, मोबाइल, सिम कार्ड जप्त किया गया है।केश 3 -प्रार्थी किशोर राजदेव ने आयरन सप्लाई के नाम से फर्जी ईवे बिल भेज कर उनसे 43 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 199/24 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि दर्ज कराया था। अग्रिम विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को प्राप्त होने पर विवेचना क्रम में फर्जी बैंक खाता खोल ईवे बिल तैयार कर रकम ट्रांसफर कार्य करने वाले आरोपी सूरज सिंह पिता जितेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष पता ओल्ड कोर्ट मोड नईमनगर फरीदपुर वर्धमान वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सिम कार्ड, मोबाइल जप्त किया गया है।केश 4 प्रार्थी महेश चंदानी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम से उनसे 1.16 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 261/24 धारा 420,34 भादवि दर्ज कराया था। अग्रिम विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को प्राप्त होने पर विवेचना क्रम में बैंक खाता सप्लायर आरोपी कमल खट्टर पिता किशन खट्टर उम्र 27 वर्ष पता राजीव नगर शंकर नगर रायपुर के कब्जे से 3 कार, 6 मोटर साइकिल, 40 चालू बैंक खाता मोबाइल, सिम जप्त किया गया है।प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया है।

.jpg)





.jpg)

.jpg)

.jpg)







.jpg)




.jpg)


.jpg)