- Home
- छत्तीसगढ़
- - कलेक्टर ने जारी किया नियुक्ति आदेशदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत 03 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती मधुबाला यादव पिता स्व. संतोष कुमार यादव ग्राम परसुली पोस्ट तुमाकला तहसील धमधा जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में तथा श्री हिमांशु यादव पुत्र स्व. प्रकाश कुमार यादव 75/2 पचरी पारा दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्री अभय राज भगत पिता स्व. सिकंदर राम भगत ग्राम दमगड़ा पोस्ट केराडीह तहसील कुनकुरी जिला जशपुर, वर्तमान पता ब्लाक नंबर 14 मकान नंबर 95 तीसरी बटालियन छ.ग.स.ब. अम्लेश्वर तहसील पाटन जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। उक्त आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर कर्त्तव्य पर अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा गया है।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 21 अक्टूबर को सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 21 अक्टूबर को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
- अंबिकापुर। मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन श्री संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल उपस्थित रहे।
- -राज्यपाल श्री डेका, मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिलरायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका की विशेष उपस्थिति में 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8.50 बजे से 10.21 बजे तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में होगा।पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में अतिथिगणों का श्रद्धांजलि उद्बोधन होगा। इस मौके पर सम्पूर्ण भारत में एक सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों की नामावली का वाचन तथा अतिथिगणों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। राज्यपाल श्री रमेन डेका इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। file photo
- -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को करेंगी सम्मानितरायपुर / जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की मासूलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को 11 बजे प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत कांकेर के नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मासुलपानी को श्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित करेंगी। गौरतलब है किकेंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर पाटिल ने 14 अक्टूबर को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत सहित 38 विजेताओं के नाम शामिल है। यह पुरस्कार 9 श्रेणियों में दिए जाएंगे।कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी जिला मुख्यालय से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। मासुलपानी में 5 राजस्व गांव शामिल हैं और ग्राम पंचायत का कुल क्षेत्रफल 1429 हेक्टेयर है। मासुलपानी पंचायत में 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मासुलपानी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 99 फार्म तालाब शामिल हैं। इसके अलावा, वर्ष 2023 के दौरान पंचायत द्वारा 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी-सिल्टिंग, 02 कुएं, 02 भूमिगत बांध, 03 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके चलते लोगों ने सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जल संरक्षण और इसके समुचित उपयोग की दिशा में इस नवाचार के लिए जिले की मासुलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पंचायतों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।
- -अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताई संतुष्टिरायपुर / प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए।बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- रायपुर /प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 21 अक्टूबर को कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।मंत्री श्री देवांगन 21 अक्टूबर सोमवार को निवास चारपारा कोहड़िया कोरबा से सुबह 8.45 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां सुबह 9 बजे पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे सीएसईबी फुटबाल मैदान केारबा के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे सीएसईबी फुटबाल मैदान केारबा में आयोजित 24 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात श्री देवांगन दोपहर 3.15 बजे एसईसीएल केारबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 3.30 बजे जिला जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और जशपुर सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री देवांगन अगले दिन 22 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे जशपुर के मयाली नेचर कैम्प मे सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक मे शामिल होंगे.
- रायपुर, / पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में 02 मेडल जीत कर इतिहास रचने वाली निशानेबाज एवं ओलंपिक विजेता मनु भाकर 27 वीं अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंची हैं। सुश्री मनु भाकर ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा अभयारण्य में सपरिवार भ्रमण किया।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापाराअभयारण्य में मनु भाकर ने अपने परिवार के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के घने जंगलों एवं वन्यप्राणियों को स्वच्छंद विचरण करते देखकर प्रसन्नता जाहिर की और वन विभाग द्वारा वन्य जीवों और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते हुए, यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है, प्रकृति हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। वनों के संरक्षण के महत्व को जाना है। इस अभयारण्य में स्वच्छ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र को बहुत अच्छी तरह से बनाए रखा गया है। यह मेरे लिए अविस्मरणीय है, मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री राजू अगसिमनी, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त श्री मयंक अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार, बारनवापारा अभ्यारण्य अधीक्षक श्री आनंद कुदरया सहित बारनवापारा अभ्यारण्य के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
- माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुररायपुर l माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के शुरू होने से जुड़ा सीधे बड़े शहरों से l महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से आज रायपुर के लिए उड़ान भरेगी lमाँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से उड़ान का प्रस्तावित कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके अनुसार प्रस्तावित उड़ान अनुसार अंबिकापुर से→ बिलासपुर से उड़ान सोमवार, शुक्रवार को दिल्ली → जबलपुर →जगदलपुर→बिलासपुर→दिल्ली के लिए उड़ान भरना प्रस्तावित है l इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार को अंबिकापुर से→ कोलकाता→बिलासपुर → कोलकाता से,*मंगलवार, गुरुवार को अंबिकापुर से→ दिल्ली → प्रयागराज → बिलासपुर→ प्रयागराज →दिल्ली के लिए उड़ान भरना प्रस्तावित है lबुधवार को अंबिकापुर से→दिल्ली→ बिलासपुर → जगदलपुर → जबलपुर →दिल्ली के लिए,*शनिवार को अंबिकापुर से→दिल्ली→ बिलासपुर → जबलपुर→ बिलासपुर→दिल्ली के लिए और रविवार को अंबिकापुर से→ दिल्ली→ जगदलपुर→ बिलासपुर → जगदलपुर → दिल्ली के लिए माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से उड़ान भरना प्रस्तावित है lमाँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से हवाई उड़ान प्रारम्भ होने से आम नागरिक अब देश के अनेकों स्थानों सीधे हवाई सेवा जुड़ सकेंगे l
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 21 अक्टूबर को सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 21 अक्टूबर को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
- कोरबा. जिले में भालू के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत छापरखोला गांव के जंगल में भालू के हमले में ईश्वर (38) की मौत हो गई। वह धनरास गांव का निवासी था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईश्वर शुक्रवार को गाय चराने के लिए जंगल गया था। जब वह वहां गुफा में छुपे भालू को देखने का प्रयास करने लगा तो इस दौरान अचानक भालू ने ईश्वर और उसकी गाय पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही ईश्वर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि ईश्वर के परिजनों को 25 हजार रुपए प्राथमिक सहायता राशि दी गई है और सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद शेष 5.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है जिससे ग्रामीण जंगल की ओर न जा सकें।-file photo
-
भिलाई। नगर पालिका भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 से अधिक तालाब है। इसमें से कुछ प्रमुख तलाव में छठ पर्व उत्तर भारतीय श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाता है। उसको देखते हुए आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा सभी जोन कमिश्नर को एवं जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों को व्यवस्थित ढंग से साफ सफाई करवा देवे। उसके साथ ही लाइट व्यवस्था भी सुदृढ़ किया जाए। तालाबों के अंदर में गहरे पानी के खतरे को देखते हुए तालाबों के अंदर बास से बैरिकेड भी लगा जावेगा। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो। आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारी भी नियुक्त रहेंगे। वैशाली नगर नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल द्वारा सभी छठ मनाने वाले भक्तों से अनुरोध किया है कि, हरसोउल्लास के साथ छठ पर्व मनाए। सुरक्षा का ध्यान रखें, पानी के अंदर उतना ही जाए जहां तक घेरा बनाया गया है ताकि किसी प्रकार का दुर्घटना ना हो। नगर निगम भिलाई का पूरा प्रयास है सबको अच्छी सुविधा मिले। आप सब लोग भी सहयोग करें।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित वाणी वाचन थेरेपी सेंटर का अवलोकन करने के पश्चात परिषद की सेवा से प्रभावित होकर प्रतीक जैन ने 1 लाख रुपए का चेक परिषद की कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन को प्रदान किया । अमेरिका निवासी श्रीमती अलका जी ने अपने माताश्री इंदु बाई पाटनी जी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपने भतीजे प्रतीक जैन के माध्यम से 1 लाख रुपए का चेक देकर परिषद के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया गया । प्रतीक जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित वाणी वाचन थेरेपी सेंटर का अवलोकन किया एवं थेरेपी सेंटर की प्रशंसा की गई और आगे भी यथा सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया । परिषद की कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन ने उनका श्रीफल शॉल से सम्मान किया गया इस अवसर पर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां अपने निवास कार्यालय में दिव्यांगता पर आधारित पुस्तक दिव्यांगता: चुनौतियों से अवसर तक का विमोचन किया। इस कृति को सुश्री के. शारदा, श्रीमती प्रीति शांडिल्य और डॉ. अभिनव मिश्रा ने सह-लेखक के रूप में तैयार किया है।मुख्यमंत्री को पुस्तक के लेखकों ने बताया कि यह किताब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, संसाधनों और सुविधाओं का व्यापक विवरण प्रस्तुत करती है। इसके अतिरिक्त, यह दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया, दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं और अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान करती है। समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पुस्तक शिक्षकों और दिव्यांगजनों के परिवारजनों को प्रशिक्षण देने और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने पर भी केंद्रित है। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के दिव्यांगजनों की 15 प्रेरणादायक कहानियों को भी शामिल किया गया है, जो उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, चुनौतियों पर विजय और असाधारण धैर्य की मिसाल पेश करती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लेखकों द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय को उजागर करने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक न केवल दिव्यांग समुदाय बल्कि समूचे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज में दिव्यांगजनों के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक के लेखकगण सुश्री के. शारदा एवं श्रीमती प्रीति शांडिल्य शासकीय विद्यालयों में शिक्षिकाएं हैं, जबकि डॉ. अभिनव मिश्रा एक पत्रकार हैं। दुर्ग जिले की सुश्री के. शारदा, जो स्वयं भी दिव्यांग हैं, को हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। धमतरी जिले की शासकीय विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रीति शांडिल्य को राज्यपाल पुरस्कार 2024 के लिए चयनित गया है। वहीं, डॉ. अभिनव मिश्रा को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंग्रेज़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के लिए सराहा जा चुका है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप व श्री शांतनु सिन्हा भी उपस्थित थे।
- 6 वर्षीय भव्या कोटडिया को अविष्कारकों और 3 वर्षीय भविषा कोटडिया को 100 देशों की राजधानियों का नाम याद हैरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में 6 वर्षीय भव्या और 3 वर्षीय भविषा कोटडिया अपने माता-पिता के साथ मुलाकात की। भव्या को अविष्कारकों के नाम और 3 वर्षीय भविषा को 100 देश की राजधानियों के नाम कंठस्थ है। भव्या के नाम आविष्कारों के नाम सुनकर उनके अविष्कारकों का नाम सबसे तेजी से बताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस दर्ज है, भव्य ने 1 मिनट 35 सेकंड में 50 अविष्कारकों के नाम बताकर यह उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह भविषा के नाम 2 मिनट 21 सेकंड में 100 देश की राजधानियों के नाम बताने का रिकॉर्ड वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन नन्ही बेटियों की इतनी छोटी उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इन बच्चियों के पिता श्री गौरव कोटडिया ने मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी बेटियों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए उनके प्रमाण पत्र और मेडल दिखाएं। इस अवसर पर बच्चियों की माता श्रीमती नमिता कोटडिया भी उपस्थित थीं।
- दिवंगत शिक्षक पंचायत के परिजनों को लम्बे संघर्ष यात्रा का मिला सुखद परिणामरायपुर। हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारी पीड़ा समझी और बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रितों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने ग़जमाला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्णय लिया गया था। दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे थे।संघ के सदस्यों ने बताया कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों द्वारा पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 300 से अधिक दिनों तक लगातार आंदोलन किया गया था, जिसमें उन्होंने अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी थी। उनके लम्बे संघर्ष का सुखद परिणाम अब सामने आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने दिवंगत शिक्षक पंचायत के परिजनों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का रास्ता खोल दिया है।इस अवसर पर श्री संजय श्रीवास्तव, श्री गौरी शंकर श्रीवास दिवंगत शिक्षक पंचायत कल्याण संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवानों के शहादत पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
-
दीदियां बनी लखपति
बिलासपुर/ बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने समूह की दीदियों को लाभांश का चेक वितरित किया। बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत स्थापित पशु आहार इकाई जो कि जय भारत स्व सहायता समूह द्वारा पिछले 1.6 वर्ष से संचालित है। इकाई का वर्तमान टर्न ओवर 2 करोड़ से अधिक है एवं समूह के द्वारा 21 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है जिसका लाभांश आज विधायक श्री सुशांत शुक्ला के कर कमलों द्वारा वितरित कर समूह के सभी सदस्यों को लखपति दीदी की श्रेणी मे लाया गया।
लखपति दीदी पहल कार्यक्रम के तहत अकलतरी गांव में आयोजित लाभांश वितरण कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने शिरकत कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि सरकार महिला स्वावलंबन और शिक्षा को बढ़ावा देने निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास एवं भविष्य को योजनायों की जानकारी दी।उन्होंने समूहों द्वारा स्वावलंबन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विधायक श्री शुक्ला ने परिसर में संचालित- मुर्गीपालन इकाई का अवलोकन किया और इसके विस्तार के विषय में अपने सुझाव दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के DMM श्री रामेन्द्र गुर्जर पी. के द्वारा बिहान योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय ही कि अकलतरी में पशु आहार उत्पादन इकाई का संचालन आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। समूह द्वारा उच्च गुणवत्ता का पशु आहार व कुक्कुट आहार का निर्माण कर क्षेत्र के पशुपालकों को विक्रय किया जाता है। सत्रह माह में समूह द्वारा सात सौ क्विंटल पशु आहार का निर्माण कर दो करोड़ बारह लाख की बिक्री की गई।
समूह कि अध्यक्ष श्रीमती आरती धीवर ने बताया कि लखपति बन जाने से घर, समाज और गांव में हमारी पहचान बढ़ी है। जीवन स्तर और बच्चो की परवरिश का स्तर भी बढ़ा है। उन्होने पशु पालन विभाग के संयुक्त संचालक डा. पी एस एस तंवर एवं डॉ० अजय अग्रवाल का पशु आहार इकाई को सहयोग देने के लिए आभार जताया। -
खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा की
शहरों के विकास के लिए राशि की कमी नहीं - श्री अरुण साव
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज भिलाई-चरोदा नगर निगम में 26 करोड़ 69 लाख रुपए लागत के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 23 करोड़ 29 लाख रुपए के 128 कार्याें का भूमिपूजन और तीन करोड़ 40 लाख रुपए के 16 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं। श्री साव ने कार्यक्रम में खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग-ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर और महापौर श्री निर्मल कोसरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पिछले दस महीनों में शहरों के विकास के लिए 2800 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हमने सरकार बनते ही 12 दिनों में किसानों को दो वर्षों के बोनस का भुगतान किया। मोदी जी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजनान्तर्गत महिलाओं को एक हजार रुपए हर माह दिए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 18 लाख आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें से आठ लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में राज्य का सांय-सांय विकास हो रहा है। भिलाई-चरोदा के विकास के लिए भी राशि की कमी नहीं होगी। श्री साव ने कार्यक्रम में 25 हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत महिला स्वसहायता समूहों को चेक, महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन और राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अहिवारा के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेेवाड़ा ने कहा कि निगमवासियों की मांग के अनुरूप सरकार ने विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। दुर्ग-ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। यह सब क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधियों की विकास के प्रति समन्वय की भावना की देन है। कार्यक्रम को महापौर श्री निर्मल कोसरे ने भी सम्बोधित किया। भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत सहित कई पार्षद और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। -
कृषि मंत्री ने दिए निर्देश
रायपुर। मखाना एक जलीय फ़सल है. मखाना की खेती बिहार और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में की जाती है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा, और मणिपुर में मखाना प्राकृतिक रूप से उगता है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी मखाने की खेती की शुरुआत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के धमतरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा की गई थी.
ड्राइफ्रूट में शामिल मखाना की खेती का प्रयोग धमतरी जिले से प्रारम्भ कर किसानों के खेतों में भी लगाने का प्रयास किया गया। यह पानी वाले स्थानों व दलदली क्षेत्रों, बांधों के तराई में खूब मुनाफा देने वाली फसल है। एक एकड़ में मखाना लगाने पर एक फसल में करीब 90 हजार रुपए से ज्यादा शुद्ध लाभ कमाया जा सकता है। इसमें धान की फसल की अपेक्षा मेहनत थोड़ी ज्यादा है लेकिन इसमें नुकसान की आशंका लगभग शून्य व अन्य खर्च भी बेहद कम हैं। एक बार लगाने के बाद फसल तैयार होने पर मखाना निकालने के लिए जाना पड़ता है। मखाना की फसल आने के बाद यदि बीज से मखाना निकालकर बेचा जाता है तो फायदे को तीन गुना तक बढ़ाया जा सकता है। फायदा धान की अपेक्षा कई गुना हो जाता है।
मखाने की फसल को प्रोत्साहित करने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कीट वैज्ञानिक डॉ. गजेंद्र चंद्राकर ने अपने आरंग विकासखंड के ग्राम लिंगाड़िह में 30 एकड़ में मखाने कि खेती प्रारम्भ की है और सफलतापूर्वक उत्पादन ले रहे हैं और साथ ही साथ मखाना के प्रसंस्करण भी कर रहे हैं. डॉ.चंद्राकर को पिछले 3 साल से बिहार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मखाना महोत्सव में अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा है.
कृषि मंत्री द्वारा भी मखाना का उपयोग स्वयं के द्वारा किया जाता है एवं वे मखाने के गुणों से भी भली भांति वाकिफ हैं. इस संदर्भ में माननीय कृषि मंत्री जीने निर्देश दिए हैं कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले किसान मेले में मखाना प्रसंस्करण एवं उत्पादन का संजीव प्रदर्शनी लगाने हेतु निर्देश दिए गए. माननीय मंत्री जी द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि अवलोकन हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को भी मखाना की खेती की प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु आग्रह का आश्वासन भी दिए। -
एफ.आई.सी.सी.आई. द्वारा ‘‘स्पेशल जूरी अवार्ड’’ से सम्मानित
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘‘स्पेशल जूरी रिकगनिशन अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को यह सम्मान फे़डरेशन ऑफ़ इंडियन चौंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, नई दिल्ली में 18 से 19 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित ‘‘19वीं उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन’’ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिटेन की उच्चायुक्त सुश्री लिण्डी केमरान के करकमलों द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में विगत दो वर्षों में धान जननद्रव्य संरक्षण, जैव विविधता एवं संबंधित उत्पादों पर अनुसंधान हेतु एवं उत्पादों के उपभोग के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है। एफ.आई.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित 19वीं उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों ने भाग लिया जिसमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, स्पेन तथा अफ्रिकी देश घाना के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिटेन की उच्चायुक्त सुश्री लिण्डी केमरान थीं जो स्वयं भी एक शिक्षाविद हैं तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्राख्यात हैं।
गौरतलब है कि इस अवार्ड हेतु देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षकिण संस्थाओं द्वारा एफ.आई.सी.सी.आई. के जूरी के समक्ष किये गये कार्यों का प्रदर्शन किया गया था, जिसमें जूरी ने अपना निर्णय देते हुये इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में स्पेशल जूरी रिकगनिशन अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड मिलने से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुई है। -
कलेक्टर ने की राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा
गिरदावरी सर्वे रिपोर्ट का गंभीरता से करें सत्यापन
उप पंजीयक भी राजस्व अधिकारियों की बैठक में रहेंगे मौजूद
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने मंथन सभाकक्ष में आज राजस्व विभाग के कामकाज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने और तेज़ी से मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराकरण की प्रगति राज्य स्तर पर प्रथम पांच में होने चाहिए। उन्होंने अगले राजस्व बैठक में उप पंजीयक और जिला पंजीयक को भी बुलाने को कहा है। बैठक में जिले के एसडीएम,तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर ने एक एक अधिकारी वार मामलों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कार्यसूची में शामिल हर योजना की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने हर सप्ताह में निपटाए गए मामलों का विवरण भू अभिलेख शाखा में जमा करने को कहा है। खासकर नक्सा बटांकन, त्रुटि सुधार और भू अर्जन का विशेष उल्लेख हो। इनमें कमजोर प्रदर्शन करने वाले 5 अधिकारियों को अपने एसडीएम के साथ शनिवार को पृथक से बैठक ली जाएगी। अगले राजस्व अफसरों की बैठक में उप पंजीयक भी शामिल होंगे। क्योंकि भूमि पंजीयन के बाद तत्काल इसकी सूचना तहसीलदारों तक ऑनलाइन नहीं पहुंच रही है, जिसके कारण नामांतरण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने जनदर्शन में सीमांकन को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का कारण पूछा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कोई 15 दिवस से ज्यादा पुराने ज्ञापन लेकर पहुंचा तो संबंधित पटवारी को निलंबन की सजा दी जायेगी। तहसीदार को भी जवाब देना होगा।
कलेक्टर ने कहा कि पटवारी के मुख्यालय में रहने का दिन फिक्स हो और अनिवार्य रूप से लोगों से मिलें। ग्राम पंचायत और कार्यालय में इस आशय की सूचना भी दीवार लेखन में किया जाना चाहिए। समय सीमा से बाहर के प्रकरणों में विलंब का स्पष्ट कारण भी दर्ज किया जाना चाहिए। भू अर्जन के संबंध में राज्य शासन के नए निर्देशों से अवगत कराया गया और इसे ध्यान में रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ऐप के जरिए गिरदावरी के तथ्यों सत्यापन करने को कहा। पटवारी, तहसील, जिला स्तर और राज्य स्तर से रैंडम आधार पर कुछ खसरा नंबर की जांच करने कहा। ये देखा जाए कि गिरदावरी में जो दर्ज है, वही और उतने रकबे में फसल लगी है कि नहीं। धान खरीदी की तैयारी की भी उन्होंने जानकारी ली। अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी, शिवकुमार बैनर्जी,संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू सहित सभी राजस्व अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। -
अभियान चलाकर बनाएं शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड
सीएचसी में सोनोग्राफी की सुविधा जल्द शुरू करने दिए निर्देश
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महाअभियान चलाए। ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी 31 दिसंबर तक सभी पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना लिया जाए। इसमे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने कहा। कलेक्टर ने सीएचसी रतनपुर और तखतपुर में 20 नवंबर तक हर हाल में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे ग्रामीणांे को अपने क्षेत्र में ही सोनोग्राफी की सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में एक भी बेड खाली न रहे। बच्चों की सूची प्राथमिकता से पहले ही बनाकर रखें।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लगभग साढ़े 3 घंटे तक स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों सहित मैदानी अमले की बैठक लेकर योजनाओं में प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने पीएचसी एवं सब हेल्थ सेंटर में प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव की कम दर पर असंतोष जताते हुए इसे बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। मोतियाबिंद मुक्त बिलासपुर के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इसकी प्रक्रिया जल्द पूरा करने कहा। मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु का अंकेक्षण उचित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर संबंधित सुपरवाईजर सेक्टर इन्चार्ज एवं डीपीओ को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए। भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि महिलाएं इसका लाभ ले सके।
कलेक्टर ने जिले में कुपोषण की जानकारी लेते हुए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की। कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सही पोषणयुक्त भोजन देने पर जोर दिया। उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों तक लाने सामुदायिक जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर मानिटरिंग एप्प के जरिए कुपोषित बच्चों की सतत निगरानी करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, सिविल सर्जन श्री अनिल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुरेश सिंह, डीपीएम प्यूली मजूमदार, सहित दोनों विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। -
रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे दिन ही 9 नामांकन आवेदन खरीदे गए। अब तक 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन आवेदन खरीदा है। भरे हुए नामांकन पत्रों को 21 अक्टूबर को रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष जमा कर सकते है। आज भारतीय जनता पार्टी से श्री सूरज यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री दयाराम मेढ़े, निर्दलीय से श्री जितेंद्र शर्मा, निर्दलीय से श्री महेंद्र कुमार बाघ, निर्दलीय से श्रीमती सुषमा अग्रवाल, निर्दलीय से श्री प्रकाश कुमार उरांव, निर्दलीय से श्री आकाश तिवारी, निर्दलीय से मोहम्मद अनवर रिजवी, निर्दलीय श्रीमती शबिस्ता खान ने नामांकन आवेदन खरीदा है। नामांकन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है। -
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी "स्वीप" एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर विश्वदीप के निर्देशन में रायपुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 51, रायपुर नगर दक्षिण,संत ज्ञानेश्वर उ.मा.शाला, कृष्णानगर 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले क्षेत्रों के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने जागरूक किया गया तथा पालक मतदाताओं को 13 नवंबर 2024 को मतदान अवश्य करेंगे का संकल्प कराते हुए, संत ज्ञानेश्वर उ.मा.वि. के प्राचार्य मनीष गोवर्धन के आतिथ्य में, सर्वप्रथम हस्ताक्षर कर "हस्ताक्षर अभियान" चलाया गया। उक्त अवसर पर,"हमारा आह्वान -करें मतदान",मतदान करने जायेंगे,-अपना फर्ज निभायेंगे इत्यादि नारों से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)







.jpeg)













.jpg)