- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। नई दिल्ली में आज केन्द्रीय मंत्री (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय) श्री हरदीप सिंह पुरी जी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
-
मुख्यमंत्री जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती है। छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की। विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सोचकर गर्व होता है कि अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म जनजातीय समाज में हुआ। अपने देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय समाज में प्रारंभ से रही है। शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुण्डाधूर जैसे अनेक महान नायकों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया हैै, जो आज भी अनुकरणीय है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। पूर्वीं छत्तीसगढ़ में साल के पेड़ में जब फूल आते है तो सरहुल पर्व मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना। बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेदभाव नहीं। सब बराबर हैं और प्रकृति का उपहार सबके लिए है। ये बातें हमें इस समाज से सीखने की आवश्यकता है। वास्तव में जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए। जनजातीय समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का अस्तित्व नहीं है। भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य हमें हमेशा जीवन में साहस की राह दिखाता है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री कल हजारीबाग से प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसमें जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय लोग कभी दिखावा नहीं करते, उनकी सरलता-सहजता मन मोह लेती है। जनजातीय समाज की खानपान की शैली बीपी-शुगर जैसी लाइफ स्टाईल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखती है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला जनजातीय समाज के गौरव को पूरे समाज के सामने लाने में मील का पत्थर साबित होगी।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा हैै। इस समाज में अनेक महापुरूषों ने जन्म लिया जिन्होंने 1857 क्रांति के पहले ही अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष की शुरूआत की। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों को बड़ा नुकसान जनजातीय क्षेत्रों में हुआ, अनेक मौकों पर उन्हें मजबूर होकर पीछे हटना पड़ा। श्री कश्यप ने कहा कि अंग्रेजों ने जब बस्तर में रेल लाईन बिछाने का काम शुरू किया उसमें लकड़ी का उपयोग किया जाता था। जनजातीय समाज ने इसका विरोध किया और यह भाव जताया कि हमारा जंगल कोई नहीं काटेगा। सामाजिक एकजुटता के कारण बहुत कुछ संरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि आज किए जा रहे आयोजन के माध्यम से इतिहास के पन्नों में दर्ज जनजातीय समाज के गौरव की गाथा हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस समाज में 80 प्रतिशत परिवार संयुक्त परिवार है। मिलेट का उपयोग, जैविक खेती जैसी अनेक बातें जनजातीय समाज से शिक्षित समाज को सीखने की आवश्कता है।
स्वागत भाषण उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने दिया। वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख श्री वैभव सुरंगे ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति में अनेक प्रगतिशील परम्पराएं हैं। भगवान से ये कुछ नहीं मांगते। वनवासी विकास समिति के सचिव डॉ. अनुराग जैन ने कहा कि जनजातीय समाज के गुमनाम महानायकों के योगदान से नई पीढ़ी को परीचित कराने की जरूरत है। कार्यक्रम में वनवासी विकास समिति के प्रांताध्यक्ष श्री उमेश कश्यप विश्व विद्यालय के कुलपति एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने इस अवसर पर जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। -
सूरजपुर जिले को दी करोड़ों की सौगात
187 करोड़ 51 लाख की लागत के 109 कार्यों का किया भूमिपूजन और शिलान्यास
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.52 लाख की लागत से निर्मित 04 कार्यों के लोकार्पण के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर अंतर्गत 18.6980 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2.3047 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत 2.5559 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 23 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैयाथान सूरजपुर अंतर्गत 1.9292 करोड़ की लागत से 16 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यस और 19.82 लाख की लागत से 01 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत 1.2553 करोड़ की लागत से 10 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 36.18 लाख की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत 1.0759 करोड़ की लागत से 08 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सूरजपुर अंतर्गत 12.7529 करोड़ की लागत से 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 10.18 करोड़ की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सूरजपुर अंतर्गत 45 लाख की लागत से 13 कार्याे का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड अंबिकापुर, अंतर्गत 1.6893 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3.4271 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1.2096 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, नगरपालिका परिषद सूरजपुर, अंतर्गत 2.04 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया। -
मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंच से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को 200 श्रवण यंत्र, 100 व्हीलचेयर, 7 हजार से अधिक छड़ी, एवं 150 नग ट्राइपॉड बेस्ड छड़ी का वितरण किया।
इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों में पांच-पांच हितग्राहियों को व्योवृद्ध कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं पांच ग्राम के हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। -
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 2 अक्टूबर को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है साल में 15 दिनों के लिए पितर पक्ष में दिवंगत पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध करते हैं और उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं। श्री साय ने कहा कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। हमारे पूर्वज जो धरोहर छोड़ गए हैं, उसे सहेजने और संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम अपने पूर्वजों के समाज के लिए किए गएअच्छे कामों को आगे ले जाकर उन्हें सही मायनों में श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.30 बजे सदर बाजार आजाद चौक रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय सवेरे 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला बलरामपुर-रामानजुगंज के लिए रवाना होंगे। जहां वे दोपहर 01 बजे से अपरान्ह 2.45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउण्ड राजपुर हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.30 बजे पुलिस लाईन रायपुर लौट आएंगे।
- सड़कों पर अब कम दिखाई देते हैं जानवर, दुर्घटना में आई कमीबिलासपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से आवारा पशुओं के प्रबंधन में काफी हद तक कामयाबी मिली है। सड़कों पर पशुओं का सामूहिक कब्जा अब कम देखने को मिलता है। दुर्घटना भी अब नहीं के बराबर नोट की जा रही है। पशुओं की टैगिंग और गले में रेडियम बेल्ट पहनाए जाने से पशुओं की पहचान आसान हुई है। टैगिंग से पशु मालिक का पता चल जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के ग्रामों में आयोजित जन चौपाल से मालिकों में जागरूकता आई है। वे अपने पशुओं की ठीक से निगरानी कर रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण हर रोज इसकी नियमित समीक्षा करते हैं। इसके अलावा राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम सड़कों पर पशुओं की निगरानी भी कर रहे हैं। इस बीच जोगीपुर में गो अभ्यारण्य भी तेजी से विकसित हो रहा है। पशुओ के प्रबंधन के लिए 354 वॉलेन्टियर्स भी बनाए गए हैं जो पशु प्रबंधन में मदद कर रहे हैं।*बैगा, बिरहोर आदिवासियों को अब तक 300 जोड़ी बैल वितरित*प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैगा, बिरहोर आदिवासियों को निःशुल्क बैल जोड़ी वितरित किया गया। अब तक 300 आदिवासी किसान परिवारों को बैल जोड़ी बांटा जा चुका है। खेती-किसानी की उन्नति में वे इन बैल जोड़ियों का उपयोग करेंगे। ये वे घूमंतु बैल हैं जिन्हें सड़क से उठाकर मोपका गोठान में रखा गया था। उनके मालिकों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा नहीं ले जाया गया इसलिए इन बैलों को जब्त कर बैगा आदिवासियों को इन बैलों का वितरण किया गया।*जनचौपाल का सिलसिला लगातार जारी*माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख नेशनल और स्टेट राजमार्गों में घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों में जनचौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क. 130 अंतर्गत दर्रीघाट वि.खं. मस्तूरी एवं सेंदरी विखं बिल्हा को चिन्हित किया गया है। यहां जनचौपाल का आयोजन कर पशुपालकों को समझाईश देते हुए इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अब तक 202 जन चौपाल का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार अन्य जनचौपाल के लिए तिथियां निर्धारित कर ली गई है।जनचौपाल के तहत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पशुपालकों की उपस्थिति में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पशुपालकों को घुमन्तू पशुओं को सड़क पर छोड़े जाने से होने वाले समस्याओं से अवगत कराने के साथ साथ पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने हेतु अपील एवं समझाईश दिया गया, जिससे घुमन्तू पशुओं के कारण सड़कों में होने वाली समस्याओं में कमी आ आई है। इस संबंध में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के लाभ तथा इससे आवारा पशु नियंत्रण में प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीणों एवं पशुपालकों पर पड़ा तथा आवारा पशुओं के नियंत्रण के संबंध में ग्रामीणों द्वारा सुझाव भी दिये गये ।*तेजी से आकार ले रहा है जोगीपुर गो अभ्यारण्य*जोगीपुर में डेढ़ सौ एकड़ क्षेत्र में गो अभ्यारण्य तेजी से आकार ले रहा है। कोटा विकासखण्ड के ग्राम जोगीपुर में विशाल गो अभयारण्य विकसित किया जा रहा है। लगभग 154 एकड़ भूमि इसके लिए चिन्हांकित की गई है। जिला मुख्यालय से कोई 30 किमी दूर नदी,नालों,तालाबों और हरियाली से भरपूर यह इलाका अभयारण्य के लिए बेहद अनुकूल जगह है। बीमार, अपाहिज, आवारा एवं सड़कों से हटाये गए जानकारों को यहां पनाह दिया जायेगा। उनकी देखरेख एवं चारा पानी की समुचित व्यवस्था इस अभयारण्य में रहेगी। अभी यहां समतलीकरण कार्य एवं शेड निर्माण किया जा रहा है। मनरेगा, पशुधन विकास सहित विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से इसका विकास किया जायेगा। इसके नजदीक सोलर चालित पम्प एवं बोर की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। चारे की निरंतर उपलब्धता के लिए 24 एकड़ में चारागाह विकसित किया जायेगा।*आवारा मवेशियों में जियो टैगिंग*सड़कों पर घूमने वाले आवारा घूमने वाले मवेशियों की टैगिंग की जा रही है। उन्हें गले में रेडियम बेल्ट भी पहनाए जा रहे हैं। 1207 पशुओं को ईयर टैगिंग और 7284 पशुओं में रेडियम कॉलर बेल्ट लगाया जा चुका है। इस कार्य से पशुओं की पहचान आसान हुई है। टैगिंग से पशु मालिक का पता चल जा रहा है।
- संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशनरायपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर में प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोसायटी के सी.ई.ओ. सह जनरल सेक्रेटरी ने प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर के संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की अनंतिम सूची का प्रकाशन कार्यालय भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कलेक्ट्रेट परिसर, रायपुर एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के सूचना पटल पर कर दिया है। यदि किसी भी सदस्य को जारी सूची पर कोई आपत्ति हो तो 04 अक्टूबर 2024 तक समय सायं 4 बजे तक अपना दावा आपत्ति संबंधी आवेदन मय सदस्यता रसीद सहित जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी। 04 अक्टूबर 2024 के पश्चात प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके आधार पर जिला शाखा रायपुर के प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।
- धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवरधमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सवरायपुर। कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है।उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है।मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख :कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी।जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी :धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक :धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।
- सांसद महेश कश्यप ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथसांसद, महापौर, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्साजगदलपुर। सांसद श्री महेश कश्यप ने मंगलवार को जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम श्री हरेश मंडावी और गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगर निगम के स्वच्छता दीदियां भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्रीड़ा परिसर एवं कन्या पाॅलिटेक्नीक परिसर की साफ-सफाई किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के जरिए बस्तर एवं गांधी जी के चश्मे की प्रतिकृति बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर सांसद श्री कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता एवं साफ-सफाई को मानव जीवन का जरूरी हिस्सा मानकर इसे पूरे देशवासियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूज्य बापूजी की यह प्रेरणास्पद पहल हमारे जीवन के लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बापूजी की इस पहल को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और शहरों एवं गांवों तक स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। आईये हम सभी अपने शहर, गांव और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं। वहीं अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित करें। इस मौके पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई की दिशा में सजग रहकर सहभागी बनने का आग्रह किया।ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता एवं साफ-सफाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
- जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ) और विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), एफएल-3 (होटल-बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भंडागार जगदलपुर को 02 अक्टूबर बुधवार को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेशित किया गया है और उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में नियत दिवस पर मदिरा का विक्रय नहीं होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यहार हो सके, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस आदेश का कड़ाई से परिपालन कराये जाने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियों दिए गए हैं।
- रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1165.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 01 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1731.2 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 954.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1099.9 मिमी, महासमुंद में 969.6 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 991.2 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1109.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1062.0 मिमी, कोरबा में 1418.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1268.9 मिमी, कोण्डागांव में 1206.0 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1463.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1520.6 मिमी और सुकमा जिले में 1673.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
-
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नागरिको को आवास का आबंटन निरंतर किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अलग-अलग जगहो पर पीएम आवास का निर्माण किया गया है एवं कुछ जगहो पर निर्माण कार्य जारी है। जिन मकानो का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उन मकानों को हितग्राहियो को आबंटन किया जा चुका है। इसी प्रकार जिन मकानो का निर्माण कार्य जारी है उन मकानो का आबंटन किया जाना है।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र मेें अब तक 15 स्थानों पर कुल 3709 आवासों का स्वीकृति प्राप्त हुआ है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुल मकानो में से 1083 मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 1912 मकान पूर्णता पर है। जिसको दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निर्माण किये गये मकानो मे से 1083 मकानो का आबंटन हितग्राहियो का किया जा चुका है। जिनमें से 1906 आवास आबंटन हेतु शेष है। जिसके लिए 2058 हितग्राहियो का चयन जिला चयन समिति के द्वारा किया जा चुका है। जैसे ही हितग्राही द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि निगम कोष में जमा किया जाएगा। उन्हे नियमानुसार लाटरी पद्वति से आवास आबंटन कर दिया जाएगा।
नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में दिनांक 03.10.2024 को समय प्रातः 11ः00 बजे मकान आबंटन हेतु लाटरी रखा गया है। जिन हितग्राहियो द्वारा पहले से आवेदन जमा किये है और प्रथम किश्त की राशि जमा कर चुके है। उन्हे आगामी लाटरी पद्वति में शामिल हो सकते है। जिसकी सूचना हितग्राहियो को समाचार पत्रों, दुरभाष एवं सूचना पत्र के माध्यम से पृथक से दिया जाएगा। मकान आबंटन होने के पश्चात शेष बकाया राशि 9 समान किस्तों में जमा कर मकान की चाबी प्राप्त कर सकते है। -
बिलासपुर/ 01 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा। बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभा गृह में सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस अवसर पर वरिष्ठजनों के सम्मान हेतु पंजीयन, आई.एम.ए. द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, विशेष आवश्यकता वाले वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण हेतु चिकित्सकों के प्रमाण पत्र के आधार पर पंजीयन, वरिष्ठजनों एवं शासकीय कलाकारो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जावेगी। मुख्य कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव की उपस्थित में होगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, महापौर श्री रामशरण यादव तथा जिले के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेगें। -
त्योहारों के मद्देनजर मिठाई दुकानों का करें निरीक्षण
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज टीएल बैठक में लंबित मामलों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आगामी दिनों में त्योहारों को देखते हुए मिठाई एवं खाद्य सामग्रियों की दुकानों का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्कूलों के आस-पास विशेष निगरानी रखकर नशा सामग्री बेचने वालों की धरपकड़ करने को कहा है। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि कुछ स्कूलों में नशे का सामान बिकने की शिकायतें मिली है। कुछ युवा स्कूल के बाहर खड़े रहकर कैरियर के रूप में इसका विक्रय करते हैं। स्कूलों में गश्त के लिए बनी टीम इन पर निगरानी रखे और कठोर कार्रवाई करे। स्कूलों में अभी नहीं रोकेंगे तो बच्चों का भविष्य अंधकार हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आगे त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मिठाईयां खरीदते हैं। उन्हें सड़ी-गली खाद्य सामग्री न मिले, इसलिए इस तरह की दुकानों का लगातार निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित की गई है। सही तरीके से किसानों का पंजीयन हो जाए, इसे सजग होकर देखें। बाद में किसानों को धान बेचने में दिक्कत नहीं होने चाहिए। आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर पिछले सप्ताह हुए अच्छे काम के लिए अधिकारियों की पीठ थपथपाई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिकों के कल्याण के लिए दान करने अधिकारियों से अपील की। उन्होंने कहा कि कोटपा एक्ट के तहत कोई भी राजपत्रित अधिकारी चालानी कार्रवाई कर सकता है। सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने पर कार्रवाई कर सकता है। इसके लिए हर कार्यालय में एक व्यक्ति को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। -
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खिलाड़ी श्री कबीर करिहार को बधाई दी है। पावर लिफ्टर श्री करिहार ने कलेक्टर से आज उनके कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपनी 8 साल की खेल यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने 20 से ज्यादा मेडल जीते हैं। बिलासपुर के मंगला में 29 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा लिए । कलेक्टर ने कबीर की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
-
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज मांग और शिकायतों से संबंधित लगभग 80 आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी तहसील के ग्राम पंचायत पोड़ी के ग्रामवासी और सरपंच ने आवास योजना में गड़बड़ी करने के संबंध में रोजगार सहायक मन्नू यादव को हटाये जाने की मांग की है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को पत्र भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शासकीय हाई स्कूल खुरदुर के व्याख्याता श्री किरण कुमार गरघट ने 10 माह से लंबित वेतन दिलाने की गुहार कलेक्टर से लगाई । उन्होंने बताया कि वेतन नहीं मिलने से पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहें है। कलेक्टर ने डीईओ को आवेदन भेजते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जनपद पंचायत तखपुर के वन प्रबंधन समिति द्वारा पौधारोपण स्थल से बेजा कब्जा हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर ने मामले को तखतपुर एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई करने कहा। ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने बताया कि वे विगत 6 माह से ट्रांसफार्मर के जल जाने से बिजली की समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को लिखित में जानकारी देने के बाद भी उचित कार्रवाईन नहीं की गई है। कलेक्टर ने आवेदन बिजली विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोरहा देवरी की संरपंच ने स्कूल में पदस्थ श्री भूपेन्द्र बंजारे का अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की। बेलतरा तहसील के लखराम गांव निवासी श्रीमती चंडीबाई ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम मोहरा निवासी श्री देवी लाल रजक 13 वर्षाे से तेंदूपत्ता कार्यालय वनविभाग के गोदाम में चौकीदार के पद पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए उन्हे चौकीदार पद से नहीं निकाला जाए। कलेक्टर ने इस आवेदन को डीएफओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। -
-खराब सड़कों के कारण आने जाने में हो रही है असुविधा, उमरपोटी निवासियों ने की शिकायत
जनदर्शन में आज 137 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम श्री अरविंद एक्का ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 137 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत गिरहोलावासियों ने अवैध मुरूम उत्खनन परिवहन की शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि तहसील अहिवारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरहोला में तालाब निर्माण किया जा चुका है, उसके बावजूद मुरूम उत्खनन के बहाने तालाब बनाने के नाम से समतल भूमि को अवैध मुरूम उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। इस पर एडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम नगपुरा निवासी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन प्रदान करने आवेदन दिया। नगपुरा में ग्रामीण परिवारां को नल जल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य अधूरा है। ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं को रोजाना पानी लाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ रहा है। एडीएम ने पीएचई विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उमरपोटी निवासियों ने कालोनी की खराब सड़क की मरम्मत के लिए आवेदन दिया। विगत दो-तीन वर्षो से कालोनी वासियों को खराब सड़क के चलते काफी परेशानी व दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी सूचना ग्राम पंचायत उमरपोटी सरंपच को दी गई थी। वस्तु स्थिति का उन्होंने मुआयना भी किया। साथ ही नाली व नल हेतु गड्ढ़ा खोदकर खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण आने जाने में और वाहन पार्किंग में असुविधा हो रही है। खराब सड़क के चलते बारिश होने पर कीचड़ के मुख्य परेशानी स्कूल पढ़ने वाले बच्चों की है, जो कई बार रास्ते में स्लिप होकर गिर गए हैं। इस पर एडीएम ने सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। -
दुर्ग/ यह कहानी है एक ऐसे हितग्राही की जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास से पाया अपने सपनों का घर। ग्राम पंचायत मटारा के निवासी श्री प्रेमलाल साहू पिता श्री जीवराखन साहू बताते है ’’मेरा सपना था कि हमारा भी पक्का मकान हो, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मै अपना घर नही बनवा पा रहा था। मेरा कच्ची दीवार वाला अत्यंत पुराना घर था, जिसके उपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था, बरसात के दिनांे में जब मुसलाधार बारिश होती थी तब मेरे घर में चारो तरफ पानी भर जाता था।’’ इसी बीच प्रेमलाल साहू को ग्राम पचंायत ने शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) वर्ष 2020-21 के तहत् आवास स्वीकृत होने की सूचना प्रदाय की गई। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने बैंक जाकर पता लगाया तब उनके बचत खाते में योजना के तहत् प्रथम किश्त 25 हजार रू की राशि जमा हो गयी थी, फिर उन्होंने अपना आवास बनवाना प्रारंभ किया। कुल स्वीकृत राशि 1 लाख 20 हजार की राशि प्राप्त हुई, जिससे आज उनका अच्छा पक्का मकान बन कर तैयार हो चुका है। जिसमें एक किचन एक शौचालय और दो रूम का निर्माण किया गया है। प्रेमलाल, अपनी धर्म पत्नी और 3 बच्चों के साथ अपने पक्के मकान में खुशी से अपना जीवन बीता रहे है। प्रेमलाल कहते है, वर्षा के पूर्व पन्नी को बदलने और वर्षा से मेरे परिवार कैसे बचाना है इस समस्या का पक्का समाधान मिल गया है। मेरे पक्के घर का सपना आज पूरा हो गया है। मैं शासन का बहुत शुक्रगुजार हूॅं, जिन्होंने मुझ जैसे गरीब के बारे मे सोचा और आवास बनवाने के लिए धन राशि सीधे मेरे खाते मेे उपलब्ध करा कर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रौशनी लाने का काम किया।
-
कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने ली जिला सहकारी विकास समिति की बैठक
रायपुर । अब पैक्स सहकारी समितियां जिले में संचालित मिनी राइस मिल का संचालन करेगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के समन्वयक श्री एन. आर. के. चंद्रवंशी उपायुक्त सहकारिता ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। जिसमें सहकार से समृद्धि संकल्पना संबंधी कार्य को देखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मिनी राइस मिल स्थापित करने के लिए पिपरौद एवं रींवा समिति का चयन किया गया। इसी क्रम में विश्व की सबसे बड़ी विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के तहत 1000 मी. टन गोदाम निर्माण के लिए तिल्दा, धरसींवा एवं अभनपुर समिति का चयन किया गया।
अब पैक्स समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति का संचालन एवं संधारण कार्य करेगी। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित, सारागांव के कार्यक्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत निलजा का चयन किया गया। जिले के 5 पैक्स सारागांव, तिल्दा, भानसोज, चपरीद, एवं तोरला समितियों को पूर्व में ही जन औषधि केंद्र संचालित करने के लिए भारत सरकार के पीएमबीआई से प्रारंभिक अनुमोदन लिया गया है। इसके संचालन के लिए जम्मू कश्मीर माॅडल अपनाते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - रायपुर, / माह अक्टूबर में बस्तर दशहरा पर्व आरंभ हो रहा है। बस्तर दशहरा पर्व में प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर परंपरागत विधि से धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे अवसर पर प्रदेश, देश में विदेशों से भी आमजन और सैलानियों का आगमन होता है, जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं रहती है। आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर दशहरा के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बस्तर दंतेवाड़ा तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बस्तर दंतेवाड़ा को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि बस्तर दशहरा एवं प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर समुचित चिकित्सक एवं अन्य स्टॉफ, पर्याप्त औषधियां, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा तथा प्रचार-प्रसार की सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, साथ ही रथयात्रा पर्व में एक चलित चिकित्सा इकाई का संचालन अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 01 अक्टूबर को जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से सिविल लाईन रायपुर स्थित न्यू-सर्किट हाउस में आयोजित होगा। इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। कार्यशाला में अतिथिगणों एवं विद्वतजनों द्वारा जनजातीय समाज के ‘ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान‘ पर व्याख्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे।कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित लघु चलचित्र-संगीत का भी प्रदर्शन होगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. स्वागत उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख श्री वैभव सुरंगे, वनवासी विकास समिति के प्रांत अध्यक्ष श्री उमेश कश्यप और विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला दो सत्रों में होगा, जिसमें प्रथम तकनीकी सत्र स्रोत व्यक्तव्य और संदेश सूचनाएं पर चर्चा होगी, वहीं द्वितीय तकनीकी सत्र में कुलपतिगण से कार्य योजना पर चर्चा एवं उपस्थित विश्वविद्यालयीन प्रतिनिधिगण से कार्य योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
- रायपुर, / महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के सोनवाही स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मानव सेवा में नर्सिंग क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। इनके बिना चिकित्सा सेवा की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से नर्सिंग से जुड़े लोगों द्वारा मरीजों की सेवा पूरे समर्पण भाव से की जाती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ का स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी अपने व्यवहार तथा अपने दायित्व को बेहतर समझते हैं इसलिए समाज हित में बेहतर सेवा देते हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा मानवीय सेवा का सबसे बड़ा क्षेत्र है।कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी छात्राओं को मानव सेवा, दृढ़ता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भावना रखने की शपथ दिलायी और पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव से मरीजों की सेवा करने की बात कही। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मेडिकल सुप्रीटेडेंट जिला अस्पताल अम्बिकापुर जिला सरगुजा, श्रीमति तृप्ति सोनी प्राचार्या शासकीय नर्सिंग कालेज अम्बिकापुर सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।
-
रायपुर / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगापुर, लटोरी, हरिपुर और कल्याणपुर का निरीक्षण किया और सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें सशक्त बनाना है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के माध्यम से न केवल छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां लाभान्वित होती है, ताकि वे उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा सकें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
- - प्रचार रथ को दिखाई हरी झण्डी- आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम बघेरा में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन- सांसद श्री बघेल ने नशा-मुक्त राष्ट्र बनाने शपथ दिलायी- नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण जरूरी - सांसद श्री बघेल- युवा स्वयं नशे से दूर रहे और परिजन को भी दूर रखे - विधायक श्री यादव- युवाओं के ऊर्जा का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में हो - संभागायुक्त श्री राठौर- युवा स्वयं के विचार और दिमाग को स्वस्थ रखने प्रण लेवें - कलेक्टर सुश्री चौधरीदुर्ग / नशा-मुक्त भारत अभियान के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में आज आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम बघेरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने की। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशा-मुक्त भारत अभियान हेतु जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुर्ग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल एवं विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने नशा-मुक्ति प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने उपस्थित जनों को नशा-मुक्त राष्ट्र बनाने की शपथ दिलायी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने कहा कि आज हम ऐसे संस्थान में उपस्थित है जो मानव चरित्र निर्माण से जुड़ा है। उन्होंने लोगों से कहा कि नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण हेतु शपथ में कही गई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करें। नशा सर्वत्र नाश का कारण है, नशा से व्यक्तिगत हानि के साथ इसका प्रभाव परिवार एवं सामाजिक पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की उज्जवल भविष्य के लिए और प्रदेश एवं देश के विकास के लिए नशा-मुक्त राष्ट्र का निर्माण जरूरी है। विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हम सबके लिए आज गौरव का दिन है, आज हम सब नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी योगदान हेतु उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहे और अपने परिजन जो नशा के आदि है, उन्हें भी नशा से दूर रहने का सुझाव देवें। विधायक श्री यादव ने कहा कि भारत सरकार की सोच नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण की है, ऐसे में हम सबको भी इस सोच को साकार करने अपनी भूमिका अदा करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थी वर्ग को मोबाईल उपयोग करने की नशा से दूर रहने का आव्हान किया। संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने नशा-मुक्त अभियान में शामिल होकर यह बता दिये है कि वे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशा का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना है, यह तभी संभव है, जब यह वर्ग नशा-मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को गलत संगत से बचने तनाव प्रबंधन की सिख लेनी होगी। इसके लिए उन्होंने श्वसन ध्यान की उपाय बताते हुए ध्यान के माध्यम से ऊर्जा संचय करने की बातंे कही। आई.जी. श्री आर.जी. गर्ग ने युवा वर्ग को स्वयं को नशे से दूर रखने की सलाह देते हुए अवगत कराया कि नशीला पदार्थ बेचने वालों के संबंध में पुलिस सहायता केन्द्र को 112 नंबर डायल कर नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि हम सब इस कार्यक्रम में स्वयं को नशे से दूर रखने बताये गये मार्गदर्शन को समझने उपस्थित हुए। उन्हांेने कहा कि युवा वर्ग को नशे के खिलाफ अपनी विचार और दिमाग को केन्द्रित करना होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए विचार और दिमाग पर पूरी तरह से ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी विचार और दिमाग को स्वस्थ रखने का प्रण लेवें। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है, इस बुराई को खत्म करने समाज के सभी इकाईयों का ईमानदारी से भूमिका होना चाहिए। इसके पहले नशा के विरूद्ध लोगों को स्वयं पहल करना होगा। उन्होंने देश के विकास के लिए नशा-मुक्त भारत बनाने युवाओं का आव्हान किया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. सचिन परब ने अपने वक्तव्य की शुरूआत ओम शांति एवं दिव्य प्रकाश ध्यान से करते हुए अवगत कराया कि वे विगत 25 वर्षों से नशा-मुक्ति अभियान पर कार्यक्रम देते आ रहे हैं। 04 मार्च 2024 से सरकार ने यह काम ब्रम्हकुमारी संस्थान को सौंपा है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया कि आज भारत को नशे से खतरा है। देश की युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु पहल किया जा रहा है। उन्हांेने देश में अलग-अलग नशे, वाहन दुर्घटना आदि से मौत की आकड़े प्रस्तुत करते हुए युवा वर्ग को प्रभावित करने वाले विज्ञापनों से स्वयं को दूर रखने के सुझाव दिये। उन्हांेने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की नशा नहीं करने की अपील की। साथ ही दूसरे लोगों को भी नशा नहीं करने की समझाईश देने का सलाह दिया। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम प्रभारी सुश्री ऋचा दीदी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ओम शांति के भाव को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने अवगत कराया कि दुर्ग में संस्थान की 5 संस्थाएं संचालित है। युवा वर्ग स्वयं को नशा से दूर रखने राजयोग मेडिकेंशन हेतु संस्थान से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के कला जत्था द्वारा नशा-मुक्ति पर आधारित गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कल्याणी नशा-मुक्ति केन्द्र के प्रोजेक्ट क्वार्डीनेटर डॉ. मनीष दास ने स्वयं पर नशे के दुष्प्रभाव और नशा छोड़ने पर अब हुए बदलाव साझा किया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अमित सिंह परिहार ने अपने स्वागत प्रतिवेदन में कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विभाग द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधे की गमले भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव ने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए अतिथियों एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, समाजसेवी संगठन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





















.jpg)





.jpg)