- Home
- छत्तीसगढ़
-
*उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश*
बिलासपुर/ नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी के प्राचार्य श्री बीआर खूंटे ने बताया है कि महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने की तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 7 अगस्त को इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले प्राचार्य की अनुमति से 25 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 31 जुलाई तक प्रवेश की अंतिम समय सीमा तय की गई थी। अब प्रथम सेमेस्टर में उपलब्ध रिक्त सीटों पर 16 अगस्त तक प्रवेश दी जायेगी। प्राचार्य श्री खूंटे ने किसी कारण से प्रवेश लेने से छूटे हुए बच्चों को बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठाते हुए संबंधित कॉलेज से संपर्क करने की अपील की है। समयसीमा बढ़ाने के राज्य सरकार के निर्णय का छात्र संगठनों ने भी स्वागत किया है।
- *अवैध कब्जा हटते ही फिर शुरू हुआ जल का बहाव*बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर तखतपुर तहसील के ग्राम नगोई में प्राकृतिक नाले को पाटकर जलबहाव बाधित करने और भवन निर्माण को ढहा दिया गया। अवैध कब्जा धारी को 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अवैध कब्जा हटा दिए जाने से प्राकृतिक जल बहाव पूर्व की तरह बहाल हो गई है।एसडीएम तखतपुर डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि ग्राम नगोई तहसील तखतपुर में लता अग्रवाल पति पंकज अग्रवाल द्वारा ग्राम में प्राकृतिक जल बहाव व नाले को पाटकर बाउंड्रीवाल व कमरे का निर्माण कर राईस मिल विकसित किया जा रहा था। उन्होंने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।तहसीलदार तखतपुर श्री सोनू अग्रवाल द्वारा बेदखली आदेश जारी किया गया तथा 7 अगस्त को मौके पर उपस्थित होकर जेसीबी से निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। लता अग्रवाल द्वारा अपनी भूमि से लगी लगभग 1एकड़ भूमि पर मुरुम पाट दी गई थी। इस हेतु लगभग 50 लाख की लागत भूमि स्वामी को आई थी। उक्त पाटी गई मुरूम को हाइवा व जेसीबी की मदद से हटाकर प्राकृतिक पानी के बहाव को पुनः पूर्व स्वरूप में लाया गया। लता अग्रवाल पर उक्त कृत्य के लिए 10000/- शास्ति भी अधिरोपित की गई।
- 8 अगस्त को जिले में हुई 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षारायपुर। भू-अभिलेख कार्यालय जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक रायपुर जिले के धरसींवा तहसील में 1236.5 मिलीमीटर, आरंग तहसील में 1069.8 मिलीमीटर, मंदिर हसौद में 1085.4 मिलीमीटर, अभनपुर में 910.8 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 980.0 मिलीमीटर, तिल्दा में 985.4 मिलीमीटर, खरोरा में 1096.2, रायपुर तहसील में 1250.2 वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार जिले में अब तक 1076.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 8 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा रायपुर मे 10.9 मिलीमीटर, गोबरनवापारा मे 10.5 मिलीमीटर, आरंग मे 10.3 मिलीमीटर,धरसींवा मे 10.1 मिलीमीटर,अभनपुर में 4.8 खरोरा मे 4.2, तिल्दा मे 3.4 मिलीमीटर,मंदिर हसोद मे 3.7 मिलीमीटर दर्ज की है।
- रायपुर । राजधानी के सड्डू स्थित आईटीआई के विभिन्न व्यवसाय में रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक व्यक्ति 5 जी नेटवर्क टेक्नीशियन, मैनुफेक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटो मेशन, काॅरपेंटर, असिस्टेंड टेक्नीशियन ड्राई वाॅल एवं फाॅल सीलिंग, एडीटिव मैनुफैक्चरिंग टेक्नीशियन 3 डी प्रिंटिंग, स्यूइंग टेक्नोलाॅजी के लिए आवेदन कर सकते है। च्वाइस सेंटर के माध्यम से संचानालय रोजगार एवं प्रशिक्षण cgiti.cgstate.gov. in के ऑनलाइन एप्लीकेशन 2024 में क्लिक कर आवेदन पंजीकरण कर व्यवसाय का चयन कर सकते है।
-
*मुख्यमंत्री ने दी बधाई*
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज जनदर्शन में 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने सौजन्य मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने के लिए वे लोग दक्षिण कोरिया जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों खिलाड़ियों की हौसल अफजाई करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
- बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत ग्राम भाडम के आंगनबाड़ी केन्द्र भाडम 2 में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद की पूर्ति करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 26 जुलाई एवं अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित किया गया था। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यालय में शासकीय अवकाश होने के कारण आवेदन 12 अगस्त तक कार्यालयीन समय 10 बजे से साढ़े 5 बजे तक कर सकते है।
-
*दो शिक्षकों के संबंध में 16 अगस्त तक डीईओ से जवाब तलब*
बिलासपुर/संयुक्त संचालक शिक्षा ने लंबे समय से नदारद एक शिक्षक एलबी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक शिक्षक एलबी की स्वैच्छिक सेवानिवृति मंजूर कर ली गई है। तथा दो शिक्षक एलबी के संबंध में डीईओ से प्राप्त रिपोर्ट अपूर्ण होने के कारण फिर से जांच कर तथ्य पूर्ण रिपोर्ट व मेडिकल बोर्ड से स्वस्थता प्रमाण पत्र 16 अगस्त तक मंगाया है। इसके बाद उन मामलों में निर्णय लिया जाएगा।
संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक एलबी श्रीमती रेणुका राय की सेवा समाप्त कर दी गई है। उनकी पदस्थापना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटियारी विकासखंड बिल्हा में थी। वे 6 जून 2016 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। डीईओ कार्यालय और संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग द्वारा अलग अलग नोटिस जारी कर अपनी अनुपस्थिति का कारण बताने के लिए निर्धारित तिथि पर बुलाया गया। लेकिन वे दोनों ही दफा उपस्थित नहीं हुई। इसलिए शासन के वित्त विभाग के निर्देशों के अनुरूप उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। संयुक्त संचालक ने एक और शिक्षिका एलबी श्रीमती केकती कौशिक की स्वैच्छिक सेवानिवृति आवेदन भी मंजूर कर ली है। बिल्हा ब्लॉक के महमंद मिडिल स्कूल में वह पदस्थ थीं। 30 सितंबर 2022 से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृति स्वीकृत की गई है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने शिक्षक एलबी दिव्यनारायण रात्रे के संबंध में डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ कार्यालय ने रात्रे को वर्ष 2016 से गैर हाजिर माना है। जबकि श्री रात्रे का कहना है कि वे अगस्त 2019 से चिकित्सा अवकाश पर थे। बीईओ मस्तुरी से उन्होंने अवकाश ली थी। स्वस्थ होने पर वे दिसंबर 2021 में उपस्थित भी हुए। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में विरोधाभास की स्थिति निर्मित होने पर इसे पुनः जांच के लिए डीईओ कार्यालय को भेजा गया है। इसी प्रकार सीपत मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक श्याम सुंदर तिवारी लगभग दो साल से अनुपस्थित हैं। संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा उन्हें जवाब देने के लिए 15 जुलाई 2024 को बुलाया गया था। वे उपस्थित नहीं हुए। सीपत सेजेस स्कूल के प्राचार्य ने इस बारे में बताया है कि श्री तिवारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने डीईओ को पत्र लिखकर श्री तिवारी की जिला मेडिकल बोर्ड से जांच करा कर रिपोर्ट देने को कहा है ताकि मामले में निर्णय लिया जा सके। उक्त दोनों प्रकरणों में संयुक्त संचालक ने 16 अगस्त तक डीईओ से रिपोर्ट मांगी है।
- रायपुर/ छत्तीसगढ़ की बालिका रीता देवी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की माँग की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था।उक्त राशि से रीता न्यूज़ीलैंड पहुँच पायी और वहाँ सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस ख़ुशी को रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।
-
रायपुर/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 732.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1655.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 345.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 642.2 मिमी, बलरामपुर में 913.7 मिमी, जशपुर में 544.9 मिमी, कोरिया में 685.1 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 676.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 651.7 मिमी, बलौदाबाजार में 787.0 मिमी, गरियाबंद में 712.7 मिमी, महासमुंद में 543.8 मिमी, धमतरी में 700.4 मिमी, बिलासपुर में 687.7 मिमी, मुंगेली में 714.4 मिमी, रायगढ़ में 600.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 408.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 706.0 मिमी, सक्ती 585.8 कोरबा में 868.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 674.7 मिमी, दुर्ग में 481.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 579.3 मिमी, राजनांदगांव में 790.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 903.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 539.0 मिमी, बालोद में 829.5 मिमी, बेमेतरा में 432.0 मिमी, बस्तर में 823.5 मिमी, कोण्डागांव में 774.8 मिमी, कांकेर में 992.2 मिमी, नारायणपुर में 898.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 970.0 मिमी और सुकमा जिले में 1061.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। -
*मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर दिव्यांग कोमल लहरे, सना परवीन, और ठगिया साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।
रायपुर जिले के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को पहले आने-जाने के लिए अपने परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद अब उन्हें गांव के भीतर और बाहर आने-जाने में और अपने कामों को पूरा करने में सुविधा होगी।
दिव्यांग कोमल लहरे ने बताया कि उनके पास पहले एक ट्राई साइकिल थी, जो अब खराब हो चुकी है। आज जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने से अब उन्हें अपने व्यवसाय के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका मिलेगा। वे ग्राम सेरीखेड़ी में आलू-प्याज बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले तीनों व्यक्तियों को ऑटोमेटिक ट्राई साइकिल प्रदान की गई है, ताकि वे अपने रोजमर्रा के कार्यों को सरलता से कर सकें और स्व-रोजगार के माध्यम से अपना जीवनयापन कर सकें।
-
डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने के दिए निर्देश
वार्डों में पहंुच भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी की चर्चा
रायपुर/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज सुबह रायपुर के पंडरी स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में पदस्थ रेडियोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक, ऑक्सीजन ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक, वार्डबॉय, लॉड्री मशीन ऑपरेटर, सफाईकर्मी सहित 21 कर्मचारियों की निर्धारित समय पर कार्य से अनुपस्थिति पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अस्पताल के सिविल सर्जन को दिए। श्री कावरे ने डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मरीजों का ईलाज करने और कर्मचारियों को भी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना-अपना काम करने की समझाईश दी। श्री कावरे आज जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग, सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, महिला वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र सहित अन्य वार्डों में भी पहंुचे और यहां भर्ती होकर ईलाज करा रहे मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। संभागायुक्त ने उपस्थित डॉक्टरों से मरीजों का बेहतर से बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, नियुक्त डॉक्टरों की प्रोफाईल, उपलब्ध दवाओं आदि की भी जानकारी ली।
अपने निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में हो रहे ईलाज और सुविधाओं के बारे में पूछा। श्री कावरे ने ज्यादा दिनों के ईलाज के लिए भर्ती मरीजों के परिजनों को अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। संभागायुक्त ने अस्पताल के शौचालयों में चौबीस घंटे साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, मरीजों के पलंगों की चादर प्रतिदिन बदलने के साथ वार्डों मंे भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। -
तिरवैया गांव के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए विधायक एवं कलेक्टर
जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, मछली जाल व आईसबाॅक्स का वितरण
समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता, गंभीरता के साथ जल्द से जल्द निराकरण
रायपुर । धरसींवा के तिरवैया गांव में आज जन समस्या निवारण शिविर में विधायक श्री अनुज शर्मा व कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज कराई। इस दौरान कुछ समस्याओं का निराकरण भी मौके पर किया गया। इस शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आम नागरिकों के लिए गांव में लगाए जा रहे शिविर का अधिक से अधिक लोग पहुंचकर लाभ उठाएं। श्री शर्मा ने कहा कि शिविर में आए समस्या का निदान हो रहा हैं। छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गाें के लिए योजना चला रही है। हर व्यक्ति को प्रत्येक योजना का लाभ दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है और समस्या का निराकरण भी हो रहा हैं। धरसींवा में औद्योगिक क्षेत्र आते है और जहां बड़ी संख्या में श्रमिक है, उनके श्रम कार्ड बनना चाहिए। शिविर में अधिक से अधिक लोगों को श्रम कार्ड बनाना चाहिए। सौर घर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए और अपने घरों में भी सोलर से बिजली चलाए। इसके लिए अनुदान भी दिए जा रहे है। आने वाले दिनों में लोगों को अधिक से अधिक योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता
तिरवैया गांव के जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सोच के अनुरूप दूरस्थ क्षेत्रों के आम नागरिकों को शिविर के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाए। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे है और दूरियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री के संवेदनशील निर्देश का पालन करते हुए गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इससे कार्यालयों तक पहुंचने में दिक्कतें नहीं होती है और सारे विषयों का निराकरण भी एक ही स्थान पर हो रहा है। शिविर में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस भी बनाकर दिए जा रहे हैं। बिजली, राजस्व समेत अन्य समस्याओं को भी तुंरत निराकृत किया जा रहा है। डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम सप्ताह में पांच दिन तक जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुन रही है और उसका गंभीरता के साथ निराकरण कर रही है। रायपुर जिला प्रशासन ने 10 दिन पूर्व जनसमस्या काॅल सेंटर की शुरूआत की है। इसमें रोज फोन कर आम नागरिक अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे है और एक हजार से अधिक समस्याएं दर्ज की गई और इसमें 8 सौ से अधिक समस्याओं का निराकरण भी किया जा चुका है। इसकी माॅनीटरिंग भी की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जरूरतमंदों को व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल का वितरण
शिविर में पहुंचे जरूरतमंदों को व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। नमरगांव के श्रीमती चि़त्ररेखा निषाद और श्री रमेश निषाद को व्हील चेयर का वितरण किया गया। साथ ही मेहरसखा के श्री बहलराम यादव को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। इसके अलावा शिविर में हितग्राहियों को मछली जाल व आइस बाॅक्स का वितरण किया गया। शिविर में 160 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसका निराकरण भी किया जा रहा है। -
विष्णु के सुशासन का असर
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। अभनपुर के सिंगारभाठा निवासी श्री बृजमोहन साहू ने सचदेवा इंटरनेशनल स्कूल धुसेरा द्वारा छात्रों को आरटीई के तहत स्कूल यूनिफार्म के लिए मिलने वाली राशि नहीं मिल रही है। इसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने स्कूल प्रबंधन से इसकी जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन ने इसके बाद शिकायतकर्ता श्री साहू को तुरंत बुलाकर बच्चे के स्कूल ड्रेस के लिए 4740 रूपए की राशि दी। इससे वे संतुष्टी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
विष्णु के सुशासन का असर
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 54 बोरियाखुर्द निवासी श्री रूपराम साहू की पुत्री तेजस्वी साहू जो कि संजय नगर स्थित शासकीय स्कूल में अध्ययनरत है। श्री साहू छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। कर्मकार मंडल से ऐसे लोगों के अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृति दी जाती हैै। इसके आवेदन के लिए छात्र एवं छात्राओं को जहां वे अध्ययनरत हैं, वहां के प्राचार्य से आवेदन में हस्ताक्षर करवाना पड़ता है, लेकिन संजय नगर शासकीय स्कूल के प्राचार्य द्वारा ऐसा नहीं जा रहा था। जिसके बाद श्री साहू ने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने स्कूल प्रबंधन से इसकी जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन ने आवेदन फार्म पर हस्ताक्षर कर दिया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्री रूपराम साहू ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
रायपुर। नवापारा में तेज बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। जिसमें परिवार के पांच सदस्य फंस गए। जिला प्रशासन की टीम को जानकारी होने पर तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और पूरे परिवार को घर के भीतर से सुरक्षित निकाल लिया गया।
नवापारा निवासी श्री मनोज कुमार निषाद रहते है। मंगलवार देर शाम को बारिश के चलते अचानक मकान ढह गया। जिसमें उनकी माता श्रीमती लच्वंतीन निषाद, पत्नी श्रीमती दुर्गेश्वरी निषाद, पुत्र नारद व उमाशंकर घर के भीतर ही फंस गए। इसकी जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची तो राहत और बचाव के लिए तत्काल राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। काफी मशक्कत के बाद परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। -
अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी
संभागस्तरीय बैठक में संभागायुक्त श्री कावरे ने दिए निर्देश, शासकीय कामकाज की समीक्षा की
रायपुर / शासकीय कार्यालयों में निर्धारित समय पर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर रायपुर संभागायुक्त ने कड़ा रूख दिखाया है। आज संभागायुक्त कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में श्री कावरे ने सख्त निर्देश दिए की निर्धारित समय पर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी होगी। निर्धारित समय पर कार्यालय नही आने वाले अधिकारी-कर्मचारी के कारण आमजनों के काम प्रभावित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों के विरूद्ध शासकीय नियमो के अनुसार निलंबन तक की कार्रवाई कार्यालय प्रमुख कर सकेंगे। श्री कावरे ने यथासंभव कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेस सिस्टम लगाने की पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त ने रायपुर संभाग के सभी पांच जिलों में चल रहे विकास कार्यांें की अद्यतन जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली। बैठक में कृषि, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु विकास निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में संभागायुक्त ने अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत शामिल सभी जन सेवाओं को निर्धारित समय सीमा में हितग्राहियों को उपलब्ध कराने निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम की सेवाओं से संबंधित जानकारी बोर्ड लगाकर कार्यालयों में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। श्री कावरे ने बैठक में यह भी कहा कि लोक सेवा गारंटी के सेवाओं का ऑनलाईन रिकॉर्ड रखने के साथ-साथ सप्ताहवार प्रिंट आउट लेकर पंजी संधारण भी करें। उन्होंने सभी संभाग स्तरीय अधिकारियों से अपने-अपने कार्यालयों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के भी जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने संभाग मे चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
खेती-किसानी के लिए ग्रामीणों को ना हो कोई तकलीफ, पहले से रहें इंतजाम- बैठक में श्री कावरे ने चालू खरीफ मौसम के संदर्भ में खेती-किसानी के लिए खाद-बीज-दवा, उद्यानिकी फसलों के बीज, दवा आदि की उपलब्धता और वितरण की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में किसानों को बीज-खाद-दवा आदि वस्तुओं की कमी ना हो। खेती-किसानी, पशुपालन आदि से जुड़ी आदान सामग्रियों का पहले से ही पर्याप्त मात्रा में भण्डारण सुनिश्चित कर लिया जाए। संभागायुक्त ने इन सामग्रियों की किसानों को उपलब्धता भी सरलता और सुगमता से सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री कावरे ने किसानों को आसानी से कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए।
ज्यादा से ज्यादा किसानो को मिलें शासकीय योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी - संभागायुक्त श्री कावरे ने बैठक में कृषि और उससेे जुड़े विभागों की शासकीय योजनाओं का विस्तार अधिकारियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी ग्रामीण विस्तार अधिकारियों को रहे ताकि वे ग्रामीणों को संतुष्टि के स्तर तक योजनाओं की समझाइस दे सकें। संभागायुक्त ने यह भी कहा कि खेती-किसानी, मछली पालन से लेकर सब्जी उत्पादन, फल-फूल उत्पादन और पशुपालन की नई-नई तकनीकों को भी ग्रामीणों को अधिक से अधिक बताया जाए ताकि वे इन तकनीकों से उत्पादन को बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके। संभागायुक्त ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए भी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। -
पेईंग वार्ड के कमरों में लगेंगे 27 ए.सी., पोस्टमार्टम व्यवस्था भी सुधरेगी
संभागायुक्त श्री कावरे की अध्यक्षता में हुई प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक
कलेक्टर डॉ सिंह भी रहे मौजूद, मरीजों के हित में कई विषयों पर हुई चर्चा
रायपुर / संभागायुक्त श्री महादेव कावरे की अध्यक्षता और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की मौजूदगी में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा की स्वशासी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मरीजों के हित में कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेईंग वार्ड के रूप में मरीजों को ए.सी. कमरों की सुविधा देने के लिए कक्षों के नवीनीकरण और 26 नए ए.सी. लगाने का निर्णय लिया गया। मरीजों को यह ए.सी. युक्त कमरे एक हजार रूपये प्रतिदिन के रियायती दर पर मिल सकेंगे। अस्पताल में सामान्य कमरों का किराया पांच सौ रूपये प्रतिदिन रखने की अनुशंसा भी समिति द्वारा बैठक में की गई। इस बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। बैठक में स्वशासी समिति की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता डॉ तृप्ति नागरिया, अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक डॉ एस.बी.एस नेताम सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष डॉक्टर, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
मेकाहारा में सोलह नए डॉक्टरों की नियुक्ति, सुधरेगी पोस्टमार्टम व्यवस्था- बैठक में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मेकाहारा में सोलह नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा विशेष मांग पर मेकाहारा में नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को निर्देशित किया कि पोस्टमार्टम व्यवस्था सुधारने में इन सभी डॉक्टरों की मदद ली जाए। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से उचित और नैतिक व्यवहार करने को भी कहा। उन्होंने मरीजों के ईलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन अधिकारियों को दिया।
बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में मृत्यु के बाद शरीर दान और मृत शरीर में एम्बाल्मिंग करने वाले कर्मचारी को निश्चित मानदेय देने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में मरीजों के ईलाज में सहायता और अन्य प्रशासकीय कामों के लिए इंटरनेट की एक अन्य लीज लाईन सुविधा लेने पर भी सहमति हुई। बैठक में मेकाहारा अस्पताल में डायलिसिस टेक्निशियन, ड्रेसर, इलेक्ट्रिीशियन, लैब असिस्टिेंट, फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन जैसे तकनीकी पदों पर नियम अनुसार योग्य लोगों की सेवाएं लेने पर भी सहमति व्यक्त की गई। -
-स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता भी बनेंगे स्मार्ट- हेमंत वर्मा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में स्मार्ट मीटरिंग की कार्यप्रणाली एवं प्रगति से संबंधित प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से प्राप्त होने वाले आंकड़ों का उपयोग वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए किया जा सकता है।विद्युत सेवाभवन मे प्रबंध निदेशकगण श्री भीमसिंह कंवर, श्री एस.के. कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला सहित कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंताओं व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अतिरिक्त मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) श्री अब्राहम वर्गीज ने पाॅवर पाइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर टाटा पॉवर और जीनस कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। आयोग को बताया गया कि जिन परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाया गया है उसकी निरंतर समीक्षा की जा रही है। स्मार्ट मीटर की रीडिंग सटीक और वास्तविक है। पुराने मीटरों की रीडिंग व स्मार्ट मीटर की रीडिंग में मान्य सीमा के अंदर ही विचलन पाया गया जो 0.1 प्रतिशत से कम है।इस अवसर पर श्री हेमंत वर्मा ने कहा कि यह योजना आधुनिक तकनीकी पर आधारित है जिसके सही उपयोग से उपभोक्ता को अपने घर की बिजली खपत की जानकारी, बिजली उपभोग की ट्रैकिंग, उपभोग की वास्तविक जानकारी व नियंत्रण करने का अधिकार मिलेगा। यह योजना संपूर्ण रूप से उपभोक्ता हित में बनाई गई है। उन्होंने इस योजना के प्रति संतुष्टि जाहिर की और पॉवर कंपनी, टाटा पॉवर और जीनस कंपनी को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में नियामक आयोग के सचिव श्री सूर्यप्रकाश शुक्ला, निदेशकगण श्री सुरेंद्र सिंह, श्री सुरोबिन राॅय सहित पाॅवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री आर.ए. पाठक, श्री वी.के. साय, श्रीमती ज्योति नन्नौरे एवं मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। - -निर्वाचन हेतु 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषितरायपुर ।कार्यों के भुगतान हेतु बिना पंचायत प्रस्ताव के 3 लाख 34 हजार 500 रुपये का आहरण नियम विरुद्ध करने पर जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहू को छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम1993 की धारा 40 (1) के प्रावधानो के तहत तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पंचयती राज अधिनियम 1993 की धारा 40(2) के प्रावधानो के तहत 6 वर्ष की कलावधि के लिए पंचायत अधिनियम के अधीन निर्वाचन, सहयोजन के लिए निरर्हित घोषित किया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत मोहतरा के सरपंच सचिव के विरुद्ध 14 वें एवं 15 वें वित्त की राशि का दुरूपयोग करने की शिकायत पर जनपद पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जाँच दल गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें ग्राम पंचायत मोहतरा की सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहु द्वारा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय निर्माण,अहाता निर्माण, गोठान में वर्मी शेड निर्माण, हैंडपम्प मरम्मत, पेयजल, स्वच्छता कार्यक्रम कार्यो का भुगतान स्वयं एवं अपने पति तथा बिना पंचायत प्रस्ताव के 3 लाख 34 हजार 500 रूपये आहरण किया गया।सरपंच ग्राम पंचायत मोहतरा द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के अधीन छत्तीसगढ़ पंचायत लेखा नियम 1999 के प्रावधानो का पालन न कर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई जिसके कारण वह अपने कर्तव्य के निर्वहन में अवचार के दोषी तथा उनका पद पर बना रहना लोकहित में अवांछनीय है। उक्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत मोहतरा श्रीमती ईश्वर साहु को छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम1993 की धारा 40 (1) के प्रावधानो के तहत तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है।
- -वर्ष 2023-24 में लगभग 13000 करोड़ रूपए के खनिज राजस्व की हुई प्राप्ति, राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक-राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की 24वीं बैठक सम्पन्नरायपुर / राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मडल छत्तीसगढ़ की 24वीं बैठक आज खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाईन विश्राम भवन के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि किसी भी देश एवं राज्य के विकास में खनिजों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। छत्तीसगढ़ में खनिज अधारित नये उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य में विद्यमान विभिन्न खनिजों का सतत् एवं व्यवस्थित तरीके से अन्वेषण किया जाना चाहिए।उन्होंने बैठक में उपस्थित अन्वेषण कार्यों से संबद्ध सभी विभागों एवं संस्थानों से कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास हेतु वे अपनी कुशलता, संसाधन एवं उपलब्ध नवीनतम् तकनीकियों का उपयोग कर प्रदेश में पाये जाने वाले खनिजों का अन्वेषण करे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में खनिजों के विकास के लिए कार्य करने वाली एजेंसियों के मध्य उत्पादित आंकड़ों को आपस में साझा करने और परस्पर समन्वय स्थापित किये जाने की सलाह दी है। श्री पी. दयानंद ने बताया कि वर्ष 2023-24 में लगभग 13000 करोड़ रूपए के खनि राजस्व की प्राप्ति हुई है जो राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक है।खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने राज्य में खनिज अन्वेषण एवं खनिज दोहन के क्षेत्र में कार्यरत केंद्र और राज्य सरकार के विभागों एवं संस्थानों द्वारा वर्ष 2023-24 में किये गये भू-वैज्ञानिक कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वर्ष 2023-24 के सम्पादित कार्यों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और प्रदेश में पाये जाने वाले खनिजों की खोज के लिए वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित भू-वैज्ञानिक कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संचालक श्री सुनील कुमार जैन सहित केन्द्र तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागों और उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।प्रदेश में चूना पत्थर और लौह अयस्क के नए भण्डार खोजे गएभौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संचालक श्री जैन ने वर्ष 2023-24 में सम्पन्न कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 1050 मिलियन टन चूनापत्थर एवं लौह अयस्क के कुल 179 मिलियन टन भण्डार आंकलित किये गये।खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में NMET के तहत वर्ष 2023-24 में चूनापत्थर हेतु 01 अन्वेषण परियोजना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। अधिसूचित निजी अन्वेषण संस्थान को NMET के तहत् राज्य के अन्वेषण कार्य हेतु तीन प्रस्ताव स्वीकृत किये गये थे। जिसमें दो ग्रेफाईट एवं एक दुर्लभ मृदा धातुएँ (REE) शामिल है।केन्द्र तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागों, उपक्रमों के प्रतिनिधियों द्वारा भी छत्तीसगढ़ राज्य में किये गये खनिज अन्वेषण कार्यों की जानकारियों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक डॉ. सुदीप भट्टाचार्या ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बाक्साइट, गोल्ड, कॉपर, ग्लूकोनाईट, ग्रेफाइट, बेसमेटल, डायमण्ड, लिथियम, REE, PGE, फास्फोराइट, फ्लोराईट खनिज हेतु सर्वेक्षण कार्य किया गया है। वर्ष 2024-25 में विभिन्न खनिजों की कुल 25 परियोजनाओं पर कार्य लिया जा रहा है।संयुक्त संचालक (भौमिकी) श्री संजय कनकने ने बताया कि संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 12 अन्वेषण परियोजना को सर्वेक्षण-पूर्वेक्षण कार्य हेतु अनुमोदित किया गया। जिसमें मैंगनीज पर 01, ग्रेफाईट पर 01, चूनापत्थर पर 03, लौह अयस्क पर 05 एवं बाक्साइट पर 02 परियोजना शामिल है। खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में NMET के तहत वर्ष 2024-25 में अधिसूचित निजी अन्वेषण संस्थान को राज्य में अन्वेषण कार्य हेतु दो प्रस्ताव स्वीकृत किये गये हैं। जिसमें 01 लिथियम तथा 01 ग्रेफाईट का प्रस्ताव सम्मिलित है।इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रदेश में 10 विभिन्न खनिजों की कुल 44 परियोजना अन्वेषण-पूर्वेक्षण कार्य हेतु अनुमोदित किया गया। जिसमें फास्फोराईट के 02, गोल्ड के 05, ग्लुकोनाईट के 06, REE (Lithium, Tantalum etc.) के 11, लेड-जिंक के 01, फास्फेट के 01, बॉक्साईट के 05, लौह अयस्क के 09, कॉपर के 02, ग्रेफाईट की 01 एवं लीथियम की 01 अन्वेषण-पूर्वेक्षण परियोजना शामिल है।
- रायपुर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ ने सभी स्कूलों में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियों के आयोजन हेतु निर्देश जारी किए हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 के लिए थीम ‘‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत के अंतरिक्ष गाथा’’ है।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर स्कूलों में होने वाले मुख्य गतिविधियों में एनसीईआरटी द्वारा विकसित विशेष ’चंद्रयान पर आधारित मॉड्यूल’ प्रदर्शित करते हुए 22 और 23 अगस्त को ’चंद्रयान मॉड्यूल पर व्याख्यान’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर और निबंध, मॉडल बिल्डिंग, क्विज एवं पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान संबंधित 30 मिनट का एक वीडियो स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा।
- रायपुर / राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निरीक्षण अगस्त-2024 निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के दौरा करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री सुशील कुमार पंडिता मोबाईल नंबर 94191-86625, 97974-90901 द्वारा रायगढ़ एवं कोरबा जिले के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार श्री राम अवतार शर्मा मोबाईल नंबर 80778-61407, 94122-87989 सरगुजा एवं बलरामपुर जिले में निरीक्षण करेंगे।
- ’’अमृत काल: छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ विजन डाक्युमेंट तैयार करने स्टियरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्नरायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा ’’अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ के तहत स्टियरिंग कमेटी की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की सह-अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर चर्चा करना था। बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य, सलाहकार, विभिन्न विभागों के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, बुनियादी ढांचा, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण, कृषि, टेक्नोलॉजी, कला और संस्कृति की पहचान सहित अन्य विषयों पर राज्य को विकसित राज्य बनाने की संकल्पना पर आधारित विषयों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों को विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा बजट सत्र में घोषणा की थी कि राज्य स्थापना दिवस, 1 नवंबर 2024 को ’’अमृत काल: छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ दस्तावेज़ जारी किया जाएगा। इस विजन डॉक्यूमेंट में अगले 23 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें राज्य के सभी सेक्टर्स के त्वरित विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए केन्द्रीय बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन बजट प्रावधानों को भी ध्यान में रखते हुए हमारा विजन तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजन दस्तावेज में सभी विभागों के विजन को शामिल करने के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके लिए सभी संभागों में युवा, महिला, कृषक और प्रबुद्धजनों के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर उनके विचारों को शामिल किया जा रहा है। साथ ही मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के माध्यम से लोगों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सर्विस सेक्टर को और ज्यादा बढ़ावा देने, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने, भविष्य में जल की जरूरतों को पूरा करने, राज्य के युवाओं के लिए उद्यमशिलता को बढ़ावा देने, राज्य में पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए उस पर फोकस करना है। वित्तीय स्रोतों को बढ़ाने के उपायों, ग्रीन एनर्जी की डिमांड, केन्द्रीय सरकार के भविष्य की नीति, पर्यटन के क्षेत्र में ब्रांड विकसित करने, जिसमें रोजगार और राजस्व का सृजन, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को दस्तावेज में शामिल कर सरल और सुशासित छत्तीसगढ़ बनाने तथा राज्य के नागरिक खुशहाल जीवन जी सके जैसे बातों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए बनायी जा रही नीतियों की भी जानकारी होनी चाहिए। स्वस्थ और खुशहाल छत्तीसगढ़ के लिए उन्होंने स्वास्थ्य और सुपोषण पर जोर देते हुए, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं तथा सभी को सस्ता और सुलभ ईलाज की उचित व्यवस्था को भी दस्तावेज में शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने राज्यों के कुछ शहरों को मेडीसिटी के रूप में विकसित करने, जनसंख्या आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम बनाने तथा सुपोषण के लिए अभियान चलाने की भी बात कही।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ को कृषि और संबंधित सुपर फूड के पॉवर हब के रूप में विकसित करने, लाजिस्टिक सेवाओं के विस्तार, वायु और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी विकसित करने, हर्बल राज्य के रूप में विकास करने पर जोर दिया। बीपीओ और केपीओ सर्विस की बढ़ोत्तरी, वाईब्रेंड स्टार्टअप विकसित करने, एआई और आईटी सर्विस को बढ़ाने जैसे विषयों को विजन दस्तावेज में प्रमुखता से शामिल करने की बात कही। विजन डाक्युमेंट तैयार करने के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, नीति आयोग के सदस्य श्री एस. सुब्रमण्यम, सदस्य सचिव श्री अनुप श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, सचिव सुशासन और अभिसरण श्री राहुल भगत ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव सामान्य प्रशासन श्री अन्बलगन पी., सचिव कृषि सुश्री शहला निगार, सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव श्रम श्रीमती अलरमेल मंगई डी., सचिव वित्त श्री मुकेश कुमार, सचिव आवास एवं पर्यावरण सुश्री आर. संगीता, सचिव परिवहन श्री एस. प्रकाश, सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री बसवराजु एस., सचिव समाज कल्याण श्री भूवनेश यादव, सचिव उच्च शिक्षा श्री प्रसन्ना आर., सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी, सचिव सहकारिता श्री सी.आर. प्रसन्ना, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, विशेष सचिव स्वास्थ्य श्री चंदन कुमार सहित अन्य विभागों के भारसाधक सचिव शामिल हुए।
- -विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 ब्राण्ड एवं बीयर के 69 ब्राण्ड शामिल-आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में दी गई जानकारीरायपुर / छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पाेरेशन द्वारा विदेशी मदिरा की खरीदी के लिए जारी रेट आफर में 70 कंपनियों ने रेट ऑफर प्रस्तुत किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के मदिरा विनिर्माताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों में निर्मित की जाने वाली मदिरा और विदेश में निर्मित मदिरा आपूर्ति करने वाली कंपनियां (बीआईओएस) भी शामिल हैं। इन कंपनियों ने विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 ब्राण्ड एवं बीयर के 69 ब्राण्ड के रेट दिए हैं। यह जानकारी आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते 19 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशी मदिरा के थोक विक्रय एवं भंडारण हेतु वर्तमान में प्रचलित एफएल 10 ए बी अनुज्ञप्प्ति की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विनिर्माता इकाईयों से विदेशी मदिरा का थोक क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया था। विदेशी ब्रांड की मदिरा की सीधी खरीदी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन को दी गई थी। कैबिनेट की इस निर्णय के परिपालन में बेवरेज कार्पोरेशन द्वारा विदेशी मदिरा खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में कंपनियों को रेट ऑफर भी जारी किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में विदेशी मदिरा का क्रय इससे पहले लायसेंसियों द्वारा किया जाता था। सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।बैठक में सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता ने विदेशी मदिरा की खरीदी से लेकर उपभोक्ताओं को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की और प्रस्तावित व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कंपनियों के रेट ऑफर एवं फुटकर विक्रय के लिए अनुमोदित होने वाली दर को ब्राण्ड एवं लेबलों के अनुसार वेबसाईट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को विदेशी मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित व्यवस्था के लागू होने से यूरोप के बड़े देशों में बिकने वाले लोकप्रिय बाण्ड की मदिरा भी दुकानों में मांग अनुरूप उपलब्ध रहेगी। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय न हो एवं मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मदिरा के निर्धारित रेट एवं क्वालिटी की निगरानी एवं किसी भी तरह की गड़बड़ी के मामले में प्रभावी कार्यवाही के लिये मदिरा दुकानों में लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों को आबकारी मुख्यालय के सेन्ट्रलाईज्ड वीडियो मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। बैठक में यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुसार शासकीय कार्य में पारदर्शिता के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है। इस मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन के जरिए राज्य के मदिरा दुकानों में विभिन्न ब्रांड की मदिरा की उपलब्धता की जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी।बैठक में सचिव सह आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा की बिक्री से प्राप्त राशि निर्धारित समयावधि में विनिर्दिष्ट बैंक खाते में जमा कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित कैश कलेक्शन, बैंक एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। मदिरा की गुणवत्ता की जांच हेतु हाइड्रोमीटर-थर्मामीटर की खरीदी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर सर्वसबंधितों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री श्याम धावडे, विशेष सचिव (आबकारी) श्री देवेन्द्र सिंह भारद्वाज तथा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
- -विभिन्न राज्यों के दिव्यांग कारीगरों की उत्कृष्ट कला और शिल्प उत्पादों की होगी प्रदर्शनी एवं बिक्री-रायपुर के बीटीआई ग्राउण्ड में 16 से 22 अगस्त 2024 होगा आयोजनरायपुर /केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक द्वारा दिव्य कला शक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम द्वारा 16 अगस्त से 22 अगस्त 2024 तक बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन द्वारा दिव्य कला शक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर की एकमात्र संस्था समेकित क्षेत्रीय केंद्र राजनांदगाँव द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के शासकीय विशेष विद्यालय, एनजीओ, दिव्यांगजन द्वारा दिव्य कला शक्ति- सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, राष्ट्रीय वयोश्री योजना में विभिन्न सहायक उपकरण वितरण एवं सीआरसी के अन्य गतिविधियों के प्रदर्शन हेतु समन्वय किया जाएगा।दिव्यकला मेला कार्यक्रम में दिव्यांगजन द्वारा दिव्य कला शक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अनुभवी कोरियोग्राफर एवं दिव्यांगजन प्रतिभागियों से व्यक्तिगत या समूह के रूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त आवेदन 9 अगस्त 2024 तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट www.ndfdc.nic.in एंव मोबाईल नंबर 9355726880 पर संपर्क कर सकते हैं।





.jpg)
.jpeg)


.jpeg)









.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)