- Home
- छत्तीसगढ़
- -रायगढ़ शहर में सुगम और आकर्षक डामरीकृत सड़कों के निर्माण पर किया जा रहा फोकसरायपुर / वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से रायगढ़ शहर की 6 सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए 23 करोड़ 26 लाख रुपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव द्वारा मिली है।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर शहर के भीतर प्रमुख सड़कों को सुगम और आकर्षक बनाने के लिए डामरीकृत सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता में रखा गया है। जिन सड़कों के लिए राशि स्वीकृति की गई है उनके निर्माण को लेकर रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। सड़कों के निर्माण की मंजूरी के पश्चात् स्वीकृति शर्तों के अनुरूप निविदा की प्रक्रिया पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे बारिश के तत्काल बाद काम शुरू किया जा सके और इन सड़कों और सुविधाओं का लाभ शहरवासियों को शीघ्र मिल सके।वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी की पहल से जिन 6 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है वे रायगढ़ की प्रमुख सड़कों में से हैं। यहां बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही होती है। स्वीकृति के पश्चात इन सड़कों को डामरीकरण के साथ बनाया जाएगा। डामरीकृत सड़कें चलने में ज्यादा सुविधाजनक और आरामदेह होने के साथ आकर्षक भी दिखती हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी के मार्गदर्शन में शहर की सड़कों को संवारने की दिशा में काम किया जा रहा है। बीते दिनों शहर में 3.14 करोड़ से अन्य सड़कों के डामरीकृत निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही शहर की आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए लगातार निर्माण कार्यों को मंजूरी दी जा रही है। बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा और खेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी काम हो रहा है।23 करोड़ 26 लाख से 6 डामरीकृत सड़कों का होगा निर्माणअंधोसंरचना मद अंतर्गत शहर में 6 डामरीकृत सड़कों के निर्माण हेतु 23 करोड़ 26 लाख 47 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें 2 करोड़ 15 लाख 66 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 जोगीडीपा से वाटर वर्ल्ड रामपुर मेन रोड तक बीटी रोड निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह 6 करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 16, 39 एवं 40 सत्तीगुड़ी चौक से कोतरा रोड थाना तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 3 करोड़ 45 लाख 54 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 19, 22 एवं 23 जिला चिकित्सालय से सदाबहार होटल (चक्रधर नगर चौक) तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 4 करोड़ 17 लाख 99 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 30, 31, 35 एवं 36 नगर निगम ऑफिस से छातामुड़ा चौक तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 2 करोड़ 78 लाख 95 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 31, 36 एवं 37 गोगा राईस मिल से मिट्ठुमुड़ा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक बीटी रोड निर्माण कार्य एवं 4 करोड़ 17 लाख 47 हजार रुपये की लागत से शालिनी स्कूल से एश्वर्यम अपार्टमेंट होते हुए गोवर्धनपुर पुल तक बीटी रोड निर्माण कार्य शामिल है।
- रायपुर /’छत्तीसगढ़ जनजातीय अद्भूत एवं विविध संस्कृति’ पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 9 से 11 अगस्त 2024 तक कलावीथिका महंत घासीदास संग्राहालय रायपुर में किया जा रहा है। फोटोप्रदर्शनी का शुभारंभ विशिष्ट गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में 9 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति के संबंध में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक करना और जनजातीय संस्कृति को मूलरूप में बचाये रखने और उसे संजोए रखने में सहयोग देना है।
- समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देशजगदलपुर। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त हो रहे राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण करवाएं। साथ ही सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान बैंक सखी के माध्यम से करवाने की पहल की जाए। कलेक्टर श्री विजय मंगलवार की शाम समय-सीमा की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर ने पालक-शिक्षक मेगा बैठक की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन का मॉनीटरिंग, छात्रों की उपस्थिति, टीचर की उपस्थिति, छुट्टी हेतु ऑनलाईन आवेदन, स्कूल के मरम्मत की स्थिति, शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों की स्थिति का भी आगामी पालक-शिक्षक की बैठक में शामिल होने वाले जिला स्तरीय अधिकारी जांच करेंगे। उन्होंने जिला स्तर के अन्य अधिकारियों को भी स्कूल निरीक्षण के दायित्व देने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में समय-सीमा के प्रकरणों, जन शिकायत, जन चौपाल के मामलों का संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, नक्सल प्रभावितों के परिजनों-आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, बादल अकादमी और ज्ञानगुड़ी केन्द्र के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय कार्यो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् बैंक लिंकेज के माध्यम से अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूहो को रिवाल्विंग फंड की उपलब्धता को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक सखी द्वारा ट्राजेक्शन, स्व-सहायता समूहो के सदस्यों को बीमा योजना से लाभ की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय वर्ष के आधार पर विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत स्वीकृत अपूर्ण कार्यो का, पीएम आदि आदर्श ग्राम योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यो, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति, चिरायु योजना में स्कूली बच्चों का जांच करवाने, स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति, शालाओं में पोषण वाटिका-किचन गार्डन विकसित, उल्लास पोर्टल में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों की विकासखण्डवार एन्ट्री की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने 433 पंचायत में मनरेगा का मानव दिवस सृजित करने लक्ष्य तय कर कार्यो का प्रगति देने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृतसरोवर की प्रगति और पंचायत स्तर पर अपूर्ण विकास कार्य की वित्तीय वर्ष के आधार पर समीक्षा कर कार्यो को प्रगति देने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा नवीनीकरण किए जा रहे राशनकार्डो और निरस्तीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बस्तर व लोहण्डीगुड़ा में निरस्तीकरण के आवेदनों पर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड और नगरीय निकायों में ऑफलाईन प्रक्रिया से संचालित उचित मूल्य दुकानों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीडीएस बारदाने संकलन के लिए बस्तर, बकावण्ड पर विशेष ध्यान देने कहा। साथ ही विभाग के सम्बद्ध कार्य एजेसिंयों से चावल जमा करवाने की स्थिति, पीडीएस दूकानों में खाद्यान भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, वनमण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे
- धमतरी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले मे विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरी के ग्राम मसानडबरा में कमार युवाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहायक संचालक, कौशल विकास डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद के सहयोग से गांव में कम्युनिटी कैम्प स्थापित किया गया है। इस कैम्प में गांव के 12 कमार युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को भवन निर्माण संबंधी विभिन्न कौशल सिखाए जा रहे हैं। इनमें ईंट बिछाना, सीमेंट प्लास्टरिंग और अन्य तकनीक शामिल है। इस प्रशिक्षण से कमार युवाओं का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, साथ ही वे स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर होंगे।गौरतलब है कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को तैयार करने इन प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी स्थायी आवास मिल सकेगा। इस पहल से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनका जीवनस्तर ऊपर उठेगा।
- रायपुर । राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 597.8 मिमी, बलरामपुर में 891.3 मिमी, जशपुर में 535.3 मिमी, कोरिया में 599.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 598.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 644.5 मिमी, बलौदाबाजार में 774.9 मिमी, गरियाबंद में 703.5 मिमी, महासमुंद में 535.9 मिमी, धमतरी में 693.1 मिमी, बिलासपुर में 672.5 मिमी, मुंगेली में 707.3 मिमी, रायगढ़ में 589.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 378.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 644.5 मिमी, सक्ती 551.4 कोरबा में 815.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 649.9 मिमी, दुर्ग में 471.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 572.3 मिमी, राजनांदगांव में 774.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 892.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 530.0 मिमी, बालोद में 821.4 मिमी, बेमेतरा में 428.6 मिमी, बस्तर में 804.5 मिमी, कोण्डागांव में 758.9 मिमी, कांकेर में 977.9 मिमी, नारायणपुर में 890.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 945.0 मिमी और सुकमा जिले में 1032.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- जीवन स्तर में हो रहा है सुधाररायपुर। मुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहालमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसान हितैषी निर्णयों से आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी करने में आसानी हो रही हैं। प्रदेश के किसान खुशहाल हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और प्रदेश में धान की अच्छी फसल होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जाती है। खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 24 लाख 72 हजार किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। बालोद जिले के अधिकतर किसान प्रमुख रूप से कृषि कार्य करते हैं, उनके आर्थिक जीवन का आधार कृषि है। किसान प्रमुख रूप से धान की खेती करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुुशासन किसानों की खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है।जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला के किसान श्री डोमन लाल साहू ने बताया कि वे लगभग 05 एकड़ में धान की खेती करते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विगत खरीफ वर्ष का धान उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से विक्रय किया था, जिसका उन्हे 3100 रूपये की दर से राशि प्राप्त हुआ है इसके साथ ही उसे 02 साल का बकाया बोनस भी उनके खाते में आ गया है। यह सब उसके लिए बहुत ही सुखद समय था जब उसने इन पैसों का उपयोग अपने पक्का मकान बनाने के लिए किया और बचे हुए पैसों को अपने बच्चों की शादी के लिए जमा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी योजना की सराहना करते हुए किसानों के लिए मददगार बताया है। मुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहालजिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम रेवती नवागांव के किसान श्री तुलाराम नागवंशी ने बताया कि अब उन्हें धान विक्रय का सही दाम मिला है। इसका उपयोग उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान में किया है। अच्छी खेती किसानी और डबल फसल लेने के लिए अपने खेत में सिंचाई हेतु एक बोर खनन भी कराया है। उन्होंने योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय किसानों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी ज्यादा सुधार आया है। अब समय पर हमें खेती किसानी के लिए आवश्यक खाद व उर्वरक सोसायटी से मिल रहा है। इसके साथ ही हमें कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से 4 करोड़ 98 लाख रूपए के 35 निर्माण कार्यों की मंजूरीश्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भेजा था निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्तावरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से नगर निगम चिरमिरी को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से अधोसंरचना मद में 35 निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निकाय क्षेत्रांतर्गत इन निर्माण कार्याे के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 4 करोड़ 98 लाख 58 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है।स्वीकृत निर्माण कार्यों में वार्ड क्र. 15. सरगुजा समिति के पास, हल्दीबाड़ी, धिरमिरी में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 16. भुरकुण्डी मुक्तिधाम के पास, हल्दीबाडी, चिरमिरी में भवन निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34, क्षत्रीय समाज भवन के पास, सोनाग्नी नाका, चिरमिरी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 23, एसईसीएल पानी टंकी पास, छोटा बाजार, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, वार्ड क्र. 17, पुलिया के पार, मोहन कॉलोनी, हल्दीबाड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13, बब्लू डे के घर के पास, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में भवन निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।इसी प्रकार वार्ड क्र. 39, गिरीडीह दफाई पो पास, डोमनहिल, चिरमिरी में भवन निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 37, दुर्गा पण्डाल के सामने डोमनहिल, चिरमिरी में बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए 11.65 लाख रूपए, वार्ड क्र. 39, संकट मोचन मंदिर के पास, डोगनहिल, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 21, मारिया स्कूल के पास, छोटा बाजार, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35, टैक्सी स्टेण्ड के पास, डोमनहिल, चिरमिरी में उद्यान का सौदर्गीकरण कार्य 22.31 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, सुलभ शौचालय के पास, छोटा बाजार, चिरनिरी में अतिरिक्त हॉल निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, लाहिड़ी कॉलेज के सामने, छोटा बाजार, बिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 07, सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने, कोरिया कॉलरी, चिर्तमेरी में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13, रेल्वे स्टेशन शिव मंदिर के पास हल्दीबाड़ी, चिरगिरी में शेड निर्माण के लिए 5.55 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, दलगंजन दाई छोटा बाजार, चिरमिरी में पार्क निर्माण के लिए 25.44 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।वार्ड क्र. 07, फुटबॉल ग्राउण्ड के पास कोरिया कॉलरी, विरविरी में शेड निर्माण के लिए 5.55 लाख रूपए, वार्ड क्र. 07, मित्तल के घर के पास, कोरिया कॉलरी चिरमिरी में शेड निर्माण 5.55 लाख रूपए, वार्ड क्र. 40, टैक्सी स्टैण्ड के पार होमनहिल चिरगिरी में शेड निर्माण के लिए 15.22 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, गौरव भौय के घर के पार, छोटा बाजार, विरमिरी में सांस्कृतिक मंत्र निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13 शा. उ. मा. विद्यालय हल्दीबाड़ी के पास अतिरिक्त का निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, मीना के घर के पास ईटा भट्टा दफाई, हल्दीबाडी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, वार्ड क्र. नोहर साय के घर के पास से तुर्रा तक, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में सी०सी० नाली निर्माण के लिए, 3.99 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, जिम हॉल के पास, हल्दीबगड़ी, मिरमिरी में सी०सी० नाली निर्माण के लिए 4.46 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, इन्द्रजीत के घर के पास से कृष्णा यादव के घर तक हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में नाली एवं रिटेनिंगवाल निर्माण के लिए 30.64 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।इसी प्रकार वार्ड क्र. 18, ईटा भट्टा दफाई, हल्दीबाड़ी में सी०सी० रोड निर्माण के लिए 10.89 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, महेश यादव के घर के पास से संतोष लहरे के घर तक, हल्दीबाड़ी. चिरमिरी में पेवर ब्लॉक फिक्सिंग कार्य के लिए 8.43 लाख रूपए, वार्ड क्र. 11. हल्दीबाडी में छठघाट का सौदर्याकरण कार्य के लिए 15.51 लाख रूपए, वार्ड क्र. 01 से 40 तक, नगरपालिक निगम चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थलों में स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य के लिए 11.59 लाख रूपए, वार्ड क्र. 15, हल्दीबाड़ी चिरमिरी में शहीद राजेश पटेल स्मारक का सौंदर्याकरण कार्य के लिए 19.99 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12, शिव मंदिर टैक्सी स्टैण्ड के पास, महुआ दफाई, हल्दीबाड़ी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 9.14 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13, शिव मंदिर के पास, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में शेड निर्माण के लिए 10.35 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, ब्राम्हण समाज के पास, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10.42 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35, शनि मंदिर के पास, डोमनहिल, चिरमिरी में आर०सी०सी० चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, वार्ड क्र. 39, छठघाट के पास, डोमनहिल, चिरमिरी में सौंदयीकरण कार्य के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
- राजभवन में हुई बैठकरायपुर। राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए। अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने राज्य में विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु रेडक्रॉस सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।राज्यपाल ने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। राज्य के आकांक्षी जिलों में जो कार्य चल रहे है उनकी नियमित रूप ये मॉनिटरिंग की जाए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों में भर्ती के लिए कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया जाए ताकि विद्यार्थियांे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कार्यालय में डिजिटाइजेशन और डिजिटल लाइब्रेेरी बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा सभी को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरोें को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।राज्यपाल श्री डेका ने आज के समाचार पत्र में प्रकाशित नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लड़ कर अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका की खबर को जानकर, उसे राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य मुलाकात की। आज राजभवन में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव और आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल एवं कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होेंने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया।
-
भिलाईनगर। विकसित भारत के संकल्प को हर घर तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्व है, इसी क्रम में हमारे संगवारी द्वारा एक काॅल पर शासकीय सेवाए घर तक पहुंचायी जा रही है। इससे बिना परेशानी के सुगमता पूर्वक समय पर दस्तावेज और प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जा रहे है। नागरिको की मूलभूत प्रमाण पत्र जो उनके दैनिक उपयोग के लिए बहुत आवश्यक है। घर बैठे बैठे मोर संगवारी सेवा के माध्यम से पहुंच जा रहा है। यह योजना छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में चल रही है। प्रदेश में भिलाई नगर निगम का तीसरा स्थान है। कोई भी नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार शासन द्वारा जारी किये गये टोल फ्री नम्बर 14545 पर फोन करके अपने घर बैठे बैठे मोर संगवारी सेवा के एजेंट को बुला सकता है, जो आवश्यक दस्तावेज घर से लेकर समय अवधि में घर पर ही प्रमाण पत्र बनवाकर पहुचा देता है। इस सुविधा का उददेश्य है, नागरिको को आफिसो तक न आना पड़े। उनके समय की बचत हो। सभी आवश्यक प्रमाण पत्र उनके घर बैठे बैठे मोर संगवारी सेवा के अंतर्गत मिल जाये। यह सभी वर्ग के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्व हो रहा है।
नगर निगम भिलाई द्वारा अभी तक 26278 प्राप्त आवेदन का निराकरण करके नागरिको को लाभ पहुंचाया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से विवाह प्रमाण पत्र के कुल- 1969, मृत्यु प्रमाण पत्र के कुल-309, जन्म प्रमाण पत्र के कुल-376, दुकान एवं स्थापना पंजीयन/गुमस्ता लाइसेंस के कुल-314, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन के कुल-8648, पेनकार्ड सेवा के कुल-236, आधार मोबाईल नम्बर अपडेट के कुल-10110, मूल निवासी प्रमाण पत्र के कुल-1169, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के कुल-56, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के कुल-254, आय प्रमाण पत्र के कुल-2428, एपीएल राशन कार्ड के कुल- 151, विवाह सुधार प्रमाण पत्र के कुल-81 प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र के कुल- 177 बनाकर घर तक पहुचाया गया।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि प्रत्येक प्रमाण पत्र का शुल्क शासन द्वारा निर्धारित है। मोर संगवारी सेवा का एजेंट निर्धारित शुल्क लेकर हितग्राही को रसीद प्रदान करती है। मोर संगवारी सेवा घर पहुच सुविधा देने के लिए अतिरिक्त 50 रूपये पारिश्रमिक शुल्क लेता है। वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिको से अपील की है कि घर बैठे बैठे आवश्यकतानुसार प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। यह शासन की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है, इससे सब को लाभ मिल रहा है। इसके लिए नागरिको को नगर निगम भिलाई आने की आवश्यकता नहीं है। केवल टोल फ्री नम्बर 14545 पर काॅल करना होगा। मोर संगवारी सेवा का एजेंट आपके घर तक पहुंच कर सेवा प्रदान कर देगा।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के रोका-छेका अभियान की टीम द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही लगातार कर रही है। अकसर देखा जा रहा है कि मवेशी मालिको द्वारा जानवरो को खुले में छोड़ दिया जा रहा है। जिससे मवेशी सड़को के बीच झुण्ड लगाकर खड़े रहते या बैठ जाते है। दुर से आ रही गाड़ियों में दिखाई नहीं पड़ते, इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पूर्व में नगर निगम भिलाई द्वारा जानवरो को पकड़कर सिंग में रेडियम पटटी लगाया जा रहा था। बाद मे देखा गया, बारिश से भीगकर जानवरो के सिंग से वह पटटी गिर जा रही है। इस लिए नगर निगम भिलाई द्वारा जानवरो को पकड़ कर सीधे उनके गले में रेडियम का पटटी लगा दिया जा रहा है। ताकि दुर से आ रही गाड़ियो की लाईट से रेडियम पटटी चमके, गाड़ी चालक देखकर संभल जाये और दुर्घटना से बच जाये।
नगर निगम भिलाई के रोका छेका अभियान के अंतर्गत दल द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आवारा पशुओ को पकड़कर शहरी गौठान में बंद कर रही है। दोनो पाली में नगर निगम भिलाई के टीम 3 काउकेचर के माध्यम से जानवरो को पकड़कर गौठान में ले जा रही है। बार-बार अपील करने के बाद भी पशु मालिक जानवरो को छोड़ देते है। कुछ ऐसे पशु मालिक भी है जो पकड़े गये पशु को छुड़ाने नहीं आते है। इस प्रकार के सैकड़ो जानवर नगर निगम के गौठान में बंद है जिसके मालिक छुड़ाने नहीं आ रहे है।
रोका छेका अभियान के नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य कर रहे है।
- -शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं किसी भी क्षेत्र में सबसे अच्छा कार्य करने शिक्षा जरूरी-मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा और इनके उन्नत भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि अभिभावक शिक्षकों से नियमित रूप से संवाद करें जितना अधिक शिक्षक और अभिभावक संवाद प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, उतना ही अधिक बच्चों का रचनात्मक विकास होगा उन्होंने पालकों तथा शिक्षकों से कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उन्हें बेझिझक बोलने के लिए तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र हैं। यह केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं है बल्कि किसी भी क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करने के लिए भी शिक्षा बेहद जरूरी है। एक शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति दोनों ही जीवन जीते हैं लेकिन दोनों के जीवन की गुणवत्ता में काफी अंतर देखने में आता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक बच्चे के भीतर आई जिज्ञासाओं का समाधान करने की कोशिश करें। घर पहुंचने पर यह जरूर पूछें कि बच्चे ने आज क्या सीखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदरचुंआ के स्कूल से पुराना लगाव है। यहां के शिक्षक और जागरूक पालकों के कारण इस स्कूल में शिक्षा का स्तर काफी अच्छा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के समाज में पुरातन काल से ही शिक्षा का काफी महत्व रहा है। भारत विश्वगुरू कहलाता था। पूरी दुनिया से लोग यहां के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लाई गई है जिसे प्रदेश में लागू किया गया है। इसमें नैतिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। संस्कार सिखाने के साथ ही रोजगार के लिए भी विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है। छात्रों के स्किल बिल्डिंग पर काम किया जा रहा है, ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गर्मी में समर कैंप लगाए गए। बच्चों को बहुत सी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय स्कूलों में पालक शिक्षक बैठक का नियमित आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पालकों से अनुरोध किया कि स्कूल आएं और अपने बच्चे के पढ़ाई लिखाई और प्रोग्रेस के बारे में जाने। उन्होंने कहा कि स्थानीय बोली भाषा में भी पढ़ाई को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके लिए किताबें भी उपलब्ध कराई जायेगी। पीएम श्री योजना से स्कूलों में संसाधनों को बेहतर किया जायेगा। टॉपर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं को सायकल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा परिसर की तर्ज में प्रदेश के 22 जिलों में पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है, इसमें जशपुर और कुनकुरी में भी नालंदा परिसर खोलने जा रहे हैं। यहां बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के किताबें वातावरण भी उपलब्ध कराई जाएंगी।मुख्यमंत्री को पालक शिक्षक बैठक में 12 मुख्य गतिविधियों के बारे में स्कूल के बच्चों ने ही बताया। पालकों ने भी अपने अनुभव बताए। पालक श्री हरिसेवक चौहान ने बताया कि उनका एक पोता यहां से पढ़कर अभी एमएससी कर रहा है और एक यहां से ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहा है। वे एक जागरूक पालक हैं जो अपने बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बंदरचुंआ स्कूल में सन 1997-98 से स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के आयोजन में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यहां के बच्चों के साथ दिल से जुड़ाव है। परीक्षा से पहले भी यहां बच्चों के मार्गदर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। बच्चों और पालकों से यही बात कहना चाहती हूं कि परीक्षा परिणाम के लिए तनाव नहीं लेना है। पूरी मेहनत से परीक्षा देना है। नंबर कम ज्यादा हो तो तनाव बिल्कुल न लेना है। परिवार पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु हैं।मुख्यमंत्री की घोषणाएं - इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बंदरचुंआ में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला बंदरचुंआ से छेराघोघरा चौक तक सड़क किनारे सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, भुइयार बस्ती से सरना पहुंच मार्ग में सड़क और पुल, गायत्री मंदिर और शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार, आश्रम छात्रावास को 50 सीटर से 100 सीटर करने तथा बंदरचुंआ में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से कहा- मेहनत और लगन से पढ़िए और अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़िएरायपुर / मेगा पालक शिक्षक बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्कूली बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से पालक शिक्षक मीटिंग के उद्देश्य और गतिविधियों की रूपरेखा और इससे छात्रों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 13 बिंदु पालक शिक्षक मीटिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं, अलग अलग बच्चों ने इन बिंदुओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और बच्चों से इन सभी का अच्छे से लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों से उनके करियर प्लान भी पूछे और खूब मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करने की सीख दी। उन्होंने कहा जीवन में श्रेष्ठता हासिल करने का एक मात्र माध्यम शिक्षा है। आप करियर में जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते उसके लिए लगन और मेहनत से पढ़िए जिससे आप अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ सकें। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी इस दौरान साथ रहे।पालक शिक्षक संवाद में पालकों को बच्चों के लिए यथासंभव घर में पढ़ाई के लिए मेरा कोना-स्टडी कॉर्नर के रूप में एक निश्चित स्थान तय करने की बात बताई गई। इसी प्रकार छात्रों के लिए एक आदर्श दिनचर्या कैसी हो इसकी जानकारी दी गई।बच्चों ने आज क्या सीखा के तहत पालकों की सहभागिता बढ़ाने के साथ उनकी प्रोग्रेस मॉनिटर करने में सहायता मिलेगी। ‘‘बच्चा बोलेगा बेझिझक’’ से बच्चों के अंदर स्टेज में बोलने के भय को दूर करना और पब्लिक स्पीकिंग और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ाने पर काम होगा। बच्चों की अकादमिक प्रगति एवम परीक्षा पर चर्चा का उद्देश्य पालकों और छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करना और अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार के अंतर्गत अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से छात्रों को जोड़ना, विद्यार्थियों के आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवम पोषण की जानकारी देना, न्योता भोज के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवम छात्रों को अवगत कराना, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/ छात्रवृत्ति एवम विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र निर्माण और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
- -मुख्यमंत्री ने पालकों से जाने पालक शिक्षक संवाद के अनुभव-मुख्यमंत्री श्री साय ने पालकों से कहा शिक्षकों के संपर्क में रहकर बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में लेते रहें जानकारीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बंदरचुंआ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों से कार्यक्रम को लेकर उनके अनुभव जाने। बच्चों के माता पिता के साथ कुछ बच्चों के दादा दादी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु। शासकीय स्कूलों में पालक शिक्षक संवाद का कार्यक्रम शुरू किया गया है जिससे पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिले और बच्चे के शैक्षणिक प्रगति में उनकी भी सहभागिता हो। उन्होंने बताया कि आज स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पालकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों के शिक्षकों से सतत संपर्क में रहें। इससे बच्चे के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिलेगी ही साथ ही आपकी सहभागिता से बच्चे के गलत संगत में जाने की आशंका भी नही होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पालकों को सम्मानित भी किया।इस मौके पर स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी साढ़े पांच हजार संकुलों में मेगा पालक शिक्षक मीटिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री महोदय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात रखी कि प्राइवेट स्कूल में पीटीएम आयोजित होता है लेकिन सरकारी स्कूलों में यह नही होता है। इसे हमें लागू किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर यह पालक शिक्षक बैठक आयोजित किया जा रहा है। यह बच्चे के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य है पढ़ाई लिखाई और स्कूली गतिविधियों में शिक्षकों के साथ पालकों की सहभागिता हो।दादा ने बताया मैं भी यहां से पढ़ा मेरा पोता भी यहीं से पढ़ रहा -डोंडापानी के श्री हरिसेवक चौहान ने बताया कि वे खुद इसी स्कूल से पढ़े हैं और अब उनका एक पोता यहां से पढ़कर अभी एमएससी कर रहा है। वहीं दूसरा पोता अभी जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 11वीं में है। उन्होंने इस कार्यक्रम को शिक्षा गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में एक शानदार पहल बताया। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक कहते थे मैं आपको तो पढ़ा ही रहा हूं आपके साथ आपके बच्चों की अच्छी शिक्षा का माध्यम भी बन रहा हूं क्योंकि आप शिक्षित होंगे तो आपका बच्चा भी निश्चित रूप से शिक्षित होगा। पालक शिक्षक के बीच संवाद से बच्चे के शिक्षा के स्तर की निरंतर मॉनिटरिंग होगी और उनकी नींव मजबूत होगी। इसी प्रकार फिलसिता कुजूर ने बताया कि मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नही हूं लेकिन अपनी पोती को अच्छे से पढ़ाने लिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पालक शिक्षक बैठक सभी पालकों को उनके बच्चों के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे वे घर में भी बच्चों पर मेहनत कर पाएंगे।
- - जेम पोर्टल से होगी उपकरण, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की खरीदी, वर्तमान प्रचलित अनुबंध दर को किया गया निरस्त-जेम पोर्टल में अनुपलब्ध सामग्रियों की खुली निविदा के माध्यम से होगी खरीदीरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संचालक मंडल के सामने कार्यवाही विवरण और लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में आवश्यक निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति, नए कार्यों कि जानकारी, जेम्स पोर्टल से उपकरणों, कंज्यूमेबल तथा दवाइयों की खरीदी सम्बन्धी चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। बैठक कंज्यूमेबल के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो कंज्यूमेबल सामग्रिया GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा जो कंज्यूमेबल सामग्रियां GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नहीं है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपकरणों के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो उपकरण GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर-अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा तथा जो उपकरण GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नही है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।इसी तरह से रीएजेंट के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो रीएजेंट GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा जो रीएजेंट GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नही है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ , विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, आयुक्त चिकित्सा सेवा श्रीमती किरण कौशल, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री जगदीश सोनकर, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा समेत स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी बैठकरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। बैठक प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। file photo
- -मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन में शामिल हुई महिला एवं बाल विकास मंत्रीरायपुर / बच्चों के अच्छे रिजल्ट और भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस आशय केे विचार महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मेगा पैरेंट्स टीचर सम्मेलन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम अभिभावकों को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों से बीच-बीच में मिलकर उनके बारे में जानकर चर्चा करते रहना चाहिए।श्रीमती राजवाड़े आज सूरजपुर जिला के ग्राम चांदनी बिहारपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक शाला में आयोजित मेगा पैरेंट्स टीचर सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने वहां शिक्षकों एवं अभिभावकों से नई शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की। श्रीमती राजवाड़े अचानक बच्चों की कक्षा में पहुंची और बच्चों से उनकी पढ़ाई से जुड़े सवाल जवाब किए। उन्होंने बच्चों से उनकी समस्याएं भी पूछी और उसके तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
- रायपुर / वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
- रायपुर, / वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बैठक में छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, पर्यावरण सुधार और वन्यजीवों के सरंक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की।वनमंत्री श्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री को राज्य के वन प्रबंधन, वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरणीय सुधारों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राज्य द्वारा किए जा रहे प्रयासों और वन भूमि की रक्षा पर ध्यान आकर्षित किया।केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ की वन और पर्यावरण नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को हरसंभव केंद्रीय सहायता दिया जाएगा। उन्होंने राज्य के वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक सहयोग देने की बात कही। मुलाकात के दौरान वन्य जीवों के संरक्षण, वन क्षेत्रों में विस्तार और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया गया। यह बैठक छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगी।
- -हाथी विचरण वाले क्षेत्रों में सोलर लाइट और सुरक्षा उपायों पर चर्चारायपुर / आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य मुलाकात की। बैठक में मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि सरगुजा संभाग के आस-पास हाथियों का प्रायः विचरण होता है। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हाथियों के विचरण से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें बर्बाद हो रही हैं और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए, उन्होंने हाथी विचरण वाले गांवों में सोलर लाइट की सुविधा प्रदान करने की आग्रह किया। इसके साथ ही, उन स्थानों पर वर्टिकल सोलर फेंस स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री से हाथी मित्र दलों के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने इन सभी मुद्दों पर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया साथ ही छत्तीसगढ़ के वन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हरसंभव केंद्रीय सहयोग देने की बात कही।
- -विद्यालय के मेधावी छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानितरायपुर / देश की शिक्षा बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भी सोच यही है कि हमारे प्रदेश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करके अच्छे नागरिक बनें और देश की सेवा करें। इसके लिए आज से प्रदेश सहित कोरबा जिले के सभी 248 संकुल स्तर पर मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा के स्तर में सुधार होने पर ही हमारा देश विकसित भारत बन पाएगा। उक्त उद्गार वाणिज्य, उद्योग, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कोरबा के शासकीय कन्या शाला विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में व्यक्त किए।श्री देवांगन ने कहा कि हर एक बच्चा बड़ा होकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना देखता है। यदि वह मन लगाकर ईमानदारी से मेहनत करता है और अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है तो वह अपनी मंजिल पा लेता है। उन्होंने कहा कि स्कूल की शिक्षा के साथ ही पालक अपने बच्चों को घर पर पढ़ाएं। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए ज्यादा समय दें। बच्चा जितना शिक्षित होगा, हमारा देश उतना ही आगे बढ़ेगा। प्राइवेट स्कूलों में फीस महंगी होती है, जहां पर सभी बच्चों का पढ़ना संभव नहीं हो पाता। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन के द्वारा मानक स्तर की अच्छी स्कूलों की व्यवस्था की जा रही है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में छात्रों को छात्रवृत्ति, पुस्तकें, गणवेश, कम्प्युटर शिक्षा आदि सुविधाएं दी जा रही है, जिसके माध्यम से पिछड़े वर्ग के बच्चे भी आईएएस बन रहे हैं। इन शिक्षा सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पालक और शिक्षक अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। मंत्री श्री देवांगन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा सभी को पौधरोपण हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि इस मेगा पालक-शिक्षक बैठक का उद्देश्य अपने बच्चों की पढ़ाई, उनके सर्वांगीण विकास में पालकों की व्यवस्थित तरीके से भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने पालकों से अच्छा मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है।इस हेतु पालकों को बच्चों की शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा। आज की दुनिया तेजी से बदल रही है। कलेक्टर ने कहा कि पालकों के द्वारा शिक्षा व्यवस्था के लिए दिए सुझावों को जिला प्रशासन द्वारा अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी पालकों से आव्हान किया कि हर पालक अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय देवें तथा बच्चों का गुणात्मक विकास करें। कार्यक्रम में पालक श्री माधवलाल साहू ने सुझाव देते हुए कहा कि घर में बच्चों के लिए माता-पिता कम ही समय दे पाते हैं। बच्चों के लिए शिक्षा आज मानसिक बोझ की तरह है, इसमें सुधार की आवश्यकता है। सैद्धांतिक शिक्षा की साथ ही बच्चों को टेक्नीकल, व्यवसायिक, शिक्षा भी दी जाए, जिससे की बच्चे केवल नौकरी पर ही निर्भर न रहें और अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्राओं सुश्री तस्मया खातुन, धनेश्वरी साहू, नेहा कर्ष, ऊषा नेताम को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, बीईओ श्री संजय अग्रवाल, शासकीय साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री सिंह सहित शिक्षक, पालक, छात्राएं उपस्थित थे। जिले के विद्यालयों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया एवं पालको को बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
- -आयुष ग्राम विकसित करने चिकित्सकों को दी गई जानकारी-आयुष संचालनालय द्वारा जिला आयुर्वेद अधिकारियों और आयुष ग्राम के चिकित्सकों के लिए कार्यशाला का आयोजनरायपुर.। राज्य शासन के आयुष संचालनालय द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश में आयुष ग्राम विकसित करने आज राजधानी रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यशाला में जिला आयुर्वेद अधिकारियों और सभी विकासखंडों के आयुष ग्राम के चिकित्सकों को आयुष ग्राम में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष जीवन शैली के सिद्धांतों और प्रथाओं को अपनाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य देखभाल व उपचारों पर आधारित आयुष ग्राम की परिकल्पना को साकार करने छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंडों में आयुष ग्राम का चिन्हांकन किया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रदेश में 146 आयुष ग्राम विकसित किए जा रहे हैं। आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा और आजीवन स्वस्थ रखने आयुर्वेद, योग तथा आयुष पद्धतियों के अनुसार उन्हें शिक्षित किया जाएगा। आयुष ग्रामों में जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी।छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव ने कार्यशाला में आयुष अधिकारियों और चिकित्सकों को सर्वसुलभ औषधीय पौधों के रोपण एवं उपलब्ध बाजार की जानकारी दी। उन्होंने औषधीय गुणों से भरपूर स्टीविया, शतावरी, कालमेघ, लेमन-ग्रास, केऊकंद, अश्वगंधा, सर्पगंधा जैसे 20 पौधों को प्रदर्शित कर इनके रोपण के लिए उपयुक्त मौसम और खेती के बारे में विस्तार से बताया।आयुष विभाग के सहायक संचालक-सह-राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गजेन्द्र बघेल ने कार्यशाला में आयुष ग्राम की परिकल्पना और वहां संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष ग्राम में लोगों को पेड़-पौधों के औषधीय गुणों के बारे में जागरुक कर इनके पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत गांवों का चिन्हांकन कर स्थानीय लोगों को आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप स्वस्थ जीवन शैली, उचित आहार-विहार, सामान्य रोगों के उपचार के लिए आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों की पहचान एवं उपयोग के लिए प्रेरित करना है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बिलासपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. विद्याभूषण पाण्डेय ने प्रतिभागी अधिकारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुर्विद्या’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में जागरुक करना है। स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करना है। स्थानीय स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर लोगों को आयुष की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान कर इस क्षेत्र में उनके कौशल का उन्नयन करना है। कार्यशाला में आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील कुमार दास और उप संचालक डॉ. ए.सी. किरण सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 05 और 06 अगस्त 2024 को आयोजित जलवायु परिवर्तन शमन के लिए सतत ऊर्जा प्रणालियोंष् विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन आज 06 अगस्त, 2024 को हुआ।प्रोफेसर डॉ. एम. के. वर्मा (माननीय कुलपति, सीएसवीटीयू, भिलाई) के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, उद्योग पेशेवरों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाने के लिए आयोजित किया गया है ताकि सतत ऊर्जा के भविष्य के लिए अभिनव समाधानों पर चर्चा और खोज की जा सके।कार्यशाला के अंतिम दिन प्रथम एवं द्वितीय सत्र में कई प्रतिष्ठित वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से प्रोफेसर अनवर शहज़ाद सिद्दीकी (जेएमआई, दिल्ली) ने एकीकृत सौर ऊर्जा के साथ विद्युत प्रणालियाँ पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार (डीटीयू दिल्ली) ने सीमेंट उत्पादन के लिए स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से सीओ2 शमन क्षमता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रोफेसर अभिषेक गांधार (डीन, बीवीसीओइ, दिल्ली) ने इलेक्ट्रिक वाहन, जलवायु परिवर्तन शमन के लिए एक प्रभावी संभावना पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकाश कुमार (एमएएनआईटी, भोपाल) ने अक्षय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, टिकाऊ ऊर्जा पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके बाद, डॉ. आर.एन. पटेल, (निदेशक, सीएसवीटीयू फोर्टे) ने अपने व्याख्यान में सौर ऊर्जा का उपयोग घरो में खाना बनाने में, बिजली और खेतों में सिंचाई के लिए करने पर जोर दिया। डॉ. पी.के. घोष (निदेशक, यूटीडी, सीएसवीटीयू ) द्वारा कार्यशाला के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला समापन समारोह में प्रोफेसर डॉ संजय अग्रवाल (सम कुलपति, सीएसवीटीयू) और अतिथि वक्ताओं द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश घृतलहरे (कार्यशाला समन्वयक) व पूर्वी चंद्राकर (कार्यशाला सह समन्वयक) द्वारा उपस्थित अतिथियों, मीडिया व सभी प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
- - प्रकरण निराकरण के संबंध में आवेदकों को कराये अवगत- स्वच्छता सर्वेक्षण पर ध्यान देवें अधिकारी- नगरीय निकायों में सड़क संधारण कार्य जारी रखें- कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षादुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। साथ ही निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन, कलेक्टर जनचौपाल और सार्थ-ई एप के लंबित आवेदनों का निराकरण अभियान चलाकर समयावधि में निराकृत करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि आवेदन के निराकरण अथवा निराकृत नहीं होने की स्थिति में इसकी जानकारी संबंधित आवेदक को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निराकृत प्रकरणांे को लंबित सूची के विलोपित कराने अधिकारी आवश्यक पहल करें। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा तथा जिला कोषालय द्वारा लगाई गई आपत्ति के तत्परतापूर्वक निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के वार्डों में स्वच्छता निरीक्षण हेतु अधिकारियों को पांच-पांच वार्डों का भ्रमण कर जानकारी संबंधित सीएमओ को अवगत कराने के दायित्व सौंपे गये हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार मेगा पीटीएम के मॉनिटरिंग हेतु अधिकारियों ने अपने रूचि प्रदर्शित की हैं। इसी प्रकार वे नगरीय निकायों के वार्डों के स्वच्छता मॉनिटरिंग की दायित्व भी सफलतापूर्वक करना सुनिश्चित करें।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार विगत वित्तीय वर्ष के जो निर्माण कार्य अप्रारंभ है, ऐसे सभी कार्य निरस्त हो गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास (शहरी) से संबंधित लंबित आवेदन का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जाए। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के हर वार्डों में उद्यान हेतु जमीन चिन्हांकित करने और पूर्व चिन्हित स्थानों पर उद्यान विकसित करने के कार्यों में प्रगति लाने संबंधित सीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने नगरीय निकायों में सड़क संधारण एवं पेच वर्क कार्य जारी रखने के निर्देश दिये। बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित आगामी परीक्षाओं के लिए आब्जर्वर की ड्यूटी लगाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा गया। इसी प्रकार गतिशक्ति योजना से संबंधित जानकारी भी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने कहा गया है। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्री विरेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- -जिला मुख्यालय में पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह- समारोह में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी प्रस्तुतिदुर्ग / प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने परेड की रिहर्सल प्रारंभ करने निर्देशित किया है। जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड के जवान परेड में शामिल होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समिति बनाने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी प्रारंभ करने कहा है। कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय सहित शामियाना, कुर्सियां, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम दुर्ग/रिसाली को, विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, कार्यक्रम स्थल में चबूतरा निर्माण, झण्डे आदि की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण व रक्षित निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है।मंच सजावट के लिए उद्यानिकी विभाग को, विद्युत कनेक्शन, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को, सम्मानीय अतिथियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ध्वजारोहण पश्चात् रंग बिरंगी गुब्बारे आसमान में छोेड़ने के लिए उद्योग विभाग को दायित्व दिए गए हैं। मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के लिए पुस्तिका की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क विभाग को, कार्यक्रम स्थल में उद्घोषक के लिए शिक्षा, पर्यावरण एवं अदिवासी विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत-संगीत के प्रसारण के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, कार्यक्रम का विडियो एवं फोटोग्राफी के लिए जनसंपर्क विभाग एवं खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं प्रोटोकॉल अनुसार वितरण के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रोटोकॉल शाखा को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्री विरेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

.jpg)
























.jpg)
.jpg)