- Home
- छत्तीसगढ़
- - नागरिकों के लिए सकारात्मक महौल में सकारात्मक व्यवहार के साथ कार्य करने की जरूरत- 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकाय वार्डों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे आवेदन- दूसरे चरण में आवेदनों के निराकरण, तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का होगा आयोजन- सभी विभागों को समय पर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश- कलेक्टर ने सुशासन तिहार के दृष्टिगत जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लीराजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार के दृष्टिगत जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की बहुत अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से लोगों के लिए एक अच्छा अवसर मिला है, कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों से शासन को अवगत करा सकते है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनमानस को अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम मिला है। इसके लिए सभी को सकारात्मक माहौल में सकारात्मक व्यवहार के साथ कार्य करने की जरूरत है। शासन जनसामान्य तक प्रत्यक्ष तौर पर पहुंच रही है, इसके लिए सभी अधिकारी समस्याओं का समाधान करते हुए नागरिकों की बेहतरी के लिए कार्य करें। 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकाय वार्डों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें नि:संकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखंड मुख्यालय स्तर पर भी की जाएगी। आवश्यकतानुसार हाट बाजारों में भी आवेदन संग्रह किये जा सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन देगे। ऑनलाईन पोर्टल, सुशासन तिहार के नाम से तथा सीएससी सेंटर से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों ही तरीकों से प्राप्त आवेदनों का दस्तावेजीकरण अच्छे से करने के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों को स्कैन करते हुए उसे कम्प्यूटर में अपलोड करना है, आवेदक अपने आवेदन का स्टेटस पता लगा सकेंगे। सभी विभाग समय पर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों के निराकरण किया जाएगा तथा तीसरे चरण एवं अंतिम चरण 5 मई से 31 मई 2025 तक कल्स्टर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा और एसएमएस के माध्यम से आवेदक को शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। आवेदकों के आवेदन समाधान पेटी में रखें जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में सभी अधिकारी ड्यूटी पर उपस्थित रहे। हर वार्ड एवं ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार के संबंध में जानकारी देने के लिए मुनादी कराएं तथा दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए। हर ग्राम पंचायत में कम्प्यूटर में आवेदन की प्रविष्टि कराएं। मांग एवं शिकायत से संबंधित आवेदनों को पृथक करें तथा शिकायत संबंधी आवेदनों का यथाशीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करें। मांग से संबंधित आवेदनों में शासन की योजना के अंतर्गत नियमों का पालन करते हुए अनुशंसा के साथ प्रस्ताव एवं पत्र भेज सकते है। सुशासन तिहार में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान आवेदन देने के लिए आने वाले बुजुर्गों एवं अन्य नागरिकों के लिए के बैठने के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के संबंध में जानकारी देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी एवं दीवार लेखन का कार्य कराने के साथ ही फलैक्स भी लगाएं। ग्राम पंचायतों में आवेदन लेने के बाद समाधान पेटी में क्रमांक भी होना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- राजनांदगांव । जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (छी) में जल संरक्षण की अलख जगाने के उद्देश्य से एक अद्भूत और भावुक क्षण सामने आया, जब गांव की नारी शक्ति ने मिलकर जल यात्रा निकाली। यह केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार और आने वाली पीढिय़ों के लिए संकल्प का प्रतीक बन गई। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता फूलबासन बाई यादव और जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को एक नई ऊर्जा दी।जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों को जल के रख-रखाव, संरक्षण एवं समुचित उपयोग के लिए उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे महात्मा गांधी नरेगा और अन्य योजनाओं के माध्यम से वर्षा जल संचयन, परंपरागत जल स्रोतों का पुनर्जीवन और सामूहिक प्रयासों से जल संकट से निपटा जा सकता है। पद्मश्री फूलबासन यादव ने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर बताया कि कैसे छोटी-छोटी आदतें नल को समय पर बंद करना, बर्तन धोते समय जल का अपव्यय रोकना, वर्षा जल को संग्रहित करना जैसे आदते हमारे समाज को जल समृद्ध बना सकते हैं। उनका सादगी भरा परंतु प्रभावशाली संदेश ग्रामीणों के दिलों को छू गया। सड़क पर निकली इस जल यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में, कलश और बैनर लिए हुए, गाते-बजाते चल रहीं थीं। यह दृश्य न केवल सौंदर्यपूर्ण था, बल्कि यह हमारे समाज में जागरूकता और बदलाव की एक नई लहर का संकेत भी दे रहा था। ग्राम कोलिहापुरी (छी) की यह जल यात्रा एक मिसाल है कि जब गांव की नारी शक्ति जागती है, तो समाज में क्रांति आना तय है। जल बचाएं, जीवन बचाएं यही था इस यात्रा का संदेश, जो हर दिल को छू गया।
-
- महिलाएं बन रही आर्थिक दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर
- हथकरघा उद्योग से प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक बुनाई मजदूरी होगी प्राप्त
- ट्यूनिक वस्त्र गणवेश, चादर, टॉवेल, बेडशीट सहित अन्य वस्त्र निर्माण का लिया प्रशिक्षण
राजनांदगांव । महिलाओं के हुनर एवं कारीगरी व बुनाई को तराशने के लिए जिले में लखपति दीदी योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त करने की दिशा में यह प्रयास कारगर साबित हो रहे है। हाथों से बने सुंदर वस्त्रों की मार्केट में अच्छी डिमांड है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी मांग है। हथकरघा बुनकर हमारे देश की बहुमूल्य धरोहर है। अच्छी बुनावट, मोहकता, रंग संयोजन, एवं अच्छी गुणवत्ता से हथकरघा में बुने वस्त्र जनमानस में लोकप्रिय है। इसके दृष्टिगत कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में डोंगरगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सेंदरी एवं नारायणगढ़ की 20-20 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास राजनांदगांव मद से ग्रामोद्योग हाथकरघा विभाग द्वारा हाथकरघा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे की दिशा में हाथकरघा उद्योग से लखपति दीदी योजना बहुत ही प्रभावी साबित हो रही है। महिलायें बुनाई प्रशिक्षण में ट्यूनिक वस्त्र गणवेश, चादर, टॉवेल, बेडशीट सहित अन्य वस्त्र निर्माण कार्य का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। वर्तमान में प्रशिक्षित महिलाएं जय गढ़माता बुनकर सहकारी समिति मर्यादित ठाकुरटोला के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित रायपुर की शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना के तहत वस्त्र उत्पादन एवं विपणन कार्य कर रही हैं। जिससे उन्हें प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक बुनाई मजदूरी होगी और उन्हें 12 महीने रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस तरह सालाना एक लाख रूपए से अधिक की आय प्राप्त कर प्रत्येक महिलाएं लखपति दीदी बनने एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। - - स्कूलों में स्वैच्छिक समर कैम्प 1 मई से 15 मई तक होगा आयोजन- कलेक्टर ने 346 प्राथमिक शालाओं के लिए संपर्क डिवाईस का किया वितरण- प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल- जनसहभागिता से सभी प्राथमिक शालाओं के लिए शत प्रतिशत संपर्क डिवाईस उपलब्ध- कलेक्टर ने स्कूलों में समर कैम्प आयोजन और संपर्क डिवाईस संचालन के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ली बैठकराजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्कूलों में समर कैम्प आयोजन और संपर्क डिवाईस संचालन के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनसहयोग से प्राप्त 346 संपर्क टीवी डिवाईस का वितरण भी किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्ष बहुत अच्छा समर कैम्प का आयोजन किया गया था। उसी तरह इस वर्ष भी स्वैच्छिक समर कैम्प जिले के सभी स्कूलों में 1 मई से 15 मई तक आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समर कैम्प को बेहतर एवं उपयोगी बनाने के लिए न्यौता भोज का भी आयोजन करने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए समर कैम्प बहुत अच्छा कार्यक्रम है। उन्होंने समर कैंप में जल बचाने की थीम को लेकर एवं बच्चों की रचनात्मकता को उजागर करने तथा छुपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए बच्चों की रूचि अनुसार समर कैंप का संचालन करने कहा। उन्होंने कहा कि समर कैम्प के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा की पहचान कर आगे बढ़ाने का अवसर है और बच्चों के संकोच को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है। जिससे दूसरे बच्चों को सीखने को मिलता है। ऐसे बच्चों का विशेष रूप से चिन्हांकन करके उनकी गतिविधियों को और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। समर कैम्प के माध्यम से बच्चों की शारीरिक गतिविधियां बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बच्चे तार्किक एवं सरल तरीके से बताने पर जल्दी समझते हैं इसके लिए समर कैम्प में बच्चों को किसी भी विषय को तार्किक तरीके से बताने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते है और उनके जीवन में बदलाव ला सकते है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को प्रोत्साहित करते रहने के लिए कहा।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जनसहयोग से प्राप्त 346 संपर्क डिवाईस का प्राथमिक शालाओं को वितरण किया। उन्होंने कहा कि संपर्क डिवाईस के माध्यम से सभी बच्चों को एक समान शिक्षा मिल रही है। इसके माध्यम से जिले के अंतिम गांव के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलती है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संपर्क डिवाइस को लेकर सभी स्तर पर मॉनिटरिंग किए जाने एवं तकनीक से जोड़कर बच्चों को किस प्रकार से बेहतर उनके लर्निंग आउटकम को प्राप्त किया जा सकता है इसके संबंध में जानकारी दी। सभी ने इस कार्य में स्वप्रेरित होकर जुडऩे कहा। जिससे शासकीय स्कूलों के बच्चों में आवश्यक बुनियादी गुणवत्ता ला सके।जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने समर कैम्प में पालकों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। समर कैम्प में जल संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने वृक्षारोपण करने के बाद पौधों की सुरक्षा कैसे करें इसके संबंध में भी बच्चों को अच्छे से जानकारी देने कहा। उन्होंने सभी को संपर्क टीवी डिवाईस के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने संपर्क डिवाईस संचालन के लिए शिक्षकों का रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने कहा। जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्योहरे ने कहा कि सभी स्कूलों में स्मार्ट टीवी का रखरखाव बेहतर तरीके से हो एवं संपर्क टीवी डिवाइस को भी बेहतर तरीके से संचालन करें। संपर्क टीवी डिवाइस का स्कूल में बेहतर तरीके से उपयोग सुनिश्चित करने कहा।उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया है, जो एक मील का पत्थर है। प्राथमिक शाला के क्षेत्र में जिले में सभी स्कूलों में जनसहयोग से स्मार्ट टीवी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपरांत, उन सभी स्मार्ट टीवी को संपर्क टीवी डिवाइस से जोडऩे के लिए जन सहयोग से संपर्क टीवी डिवाइस की उपलब्धता आज जिले ने शत-प्रतिशत सुनिश्चित कर ली है। जिले के कुल प्राथमिक 771 शालाओं में सभी में आज जिले ने एक उपलब्धि हासिल करते हुए 771 शालाओं में संपर्क डिवाइस की उपलब्धता सुनिश्चित करा ली है। इसी के साथ जिले के 400 माध्यमिक शालाओं में से 100 माध्यमिक शालाओं में माध्यमिक शालाओं के लिए संपर्क टीवी डिवाइस की उपलब्धता हेतु रणनीति बना ली गई है, जिसको आगामी सप्ताह के भीतर लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया जाएगा। इस प्रकार से जिले ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक को जोड़कर एक बेहतर प्लेटफार्म बच्चों को स्कूलों को पालकों को उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया है। बैठक का संचालन एपीसी समग्र शिक्षा श्री मनोज मरकाम ने किया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्रीमती संगीता राव, सहायक संचालक श्री आदित्य खरे, परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, एडीपीओ समग्र शिक्षा श्री पी आर झाड़े, एपीसी समग्र शिक्षा श्री केपी विश्वकर्मा, एपीसी समग्र शिक्षा श्री आदर्श वासनिक, एपीसी समग्र शिक्षा श्रीमती परिणीता शर्मा सहित सभी विकासखंडों के शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्रोत समन्वयक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
-
- जनसामान्य से कल 8 से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन
राजनांदगांव । मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार 2025 के आयोजन की तैयारी के संबंध में जिला कलेक्टरों की बैठक ली। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एनआईसी कक्ष राजनांदगांव से जुड़े रहे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनसामान्य की समस्याओं के संबंध में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए सभी को आवश्यक तैयारी करने कहा। उन्होंने 8 अप्रैल से आवेदन प्राप्त करने के लिए मुनादी कराने तथा प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए माइक्रो प्लानिंग कर जन शिकायतों और समस्याओं के समाधान हेतु गम्भीरता के साथ पहल किए जाने कहा। साथ ही अभियान के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनता को अवगत कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। - कवर्धा। 4 व 6 अप्रैल 2025 को स्वामी विवेकानंद भवन सभागृह दुर्ग में कूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 3rd कूडो स्टेट चैंपियनशिप 2025 में कबीरधाम जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक (5 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य) अपने नाम किए।जूनियर बालिका वर्ग मेंस्वर्ण पदक: प्रियांशु, माही, टिकेश्वरी, दिनेश्वरीरजत पदक: मीनाक्षी, नेहा निषाद, दीक्षिता, डालिमासीनियर वर्ग मेंस्वर्ण पदक: दीपेश्वरीकांस्य पदक: सुखरामजूनियर बालिका टीम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कवर्धा की छात्राएँ हैं, जिन्हें प्रशिक्षक मास्टर नितेश चंदेल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चैंपियनशिप में उन्होंने जिले के कोच के रूप में सफल नेतृत्व किया। साथ ही, जिला हेड कोच श्री निगेश्वरनाथ योगी एवं सीनियर कोच श्री छेदीलाल निषाद ने भी प्रतियोगिता के दौरान मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।
- -कुतुल और कैम्प बेड़माकोटी के बीच जंगल में हुई घटना- घायल संतोष पोयम पिता चमरू पोयम ग्राम सोनाबाल कोण्डागांव के है निवासी= रोड निर्माण कार्य में हाईव वाहन में गिट्टी लेकर कुतुल-पदमकोट की ओर गया था चालकनारायणपुर। जिले में आज नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। . घायल चालक का नारायणपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।चालक का नाम संतोष पोयम है जो ग्राम सोनाबाल मरूमपारा जिला कोण्डागांव निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार संतो पोयम हाईवा वाहन से रोड निर्माण कार्य में गिट्टी लेकर कुतुल से आगे पदमकोट की ओर जा रहा था । जब वह टेकरी/चढ़ाव के पास सडक़ से अंदर पैदल जा रहा था तभी वह नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। इस हादसे में संतोष पोयम के पैरों में चोट आई है।.क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाए गये नक्सल आईईडी के चपेट में आने से ग्रामीणों की मृत्यु और घायल होने के घटनाएं लगातार हो रही हैं। आज से दो दिन पूर्व ग्राम जड्डा-मरकूर के जंगल में फूल झाड़ू तोडऩे गये कानागांव के दो ग्रामीण नक्सली आईईडी के चपेट में आ गए। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और दूसरा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस साल 15 से अधिक आईईडी बरामद किए गए हैं। क्षेत्र से सर्चिंग व आईईडी डिटेक्शन का अभियान जारी है।पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने उक्त घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे- क्षेत्र में आईईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देेंं। ताकि समय रहते आईईडी को निकाला जा सके और सुरक्षा बल, ग्रामीणों, विकास कार्य में लगे कर्मचारियों, शासकीय सेवको एवं वन्य प्राणी को जान माल की हानि होने से बचाया जा सकें। आईईडी की सही जानकारी देने व बरामद करवाने वाले व्यक्तियों को 5 हजार रुपए तक की राशि इनाम में दी जाएगी एवं उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
- -59.75 करोड़ रूपए के 22 कार्यों का शिलान्यास, 3.64 करोड़ रूपए की लागत के पांच कार्यों का लोकार्पणरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में 59.75 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 3.64 करोड़ रुपये के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण, छात्रावासों के निर्माण, सामुदायिक भवन, कम्पोस्ट सेंटर और आरआर सेंटर जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए गए कार्यों में नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और पंचायत एवं ग्रामीण सड़क विकास विभाग से जुड़े 22 महत्वपूर्ण विकास कार्य सम्मिलित हैं। इनमें बीटी रोड, सीसी रोड, नालियों और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, सामुदायिक भवन, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइट विस्तार, तालाब और पार्क उन्नयन, छात्रावास भवन और सड़क निर्माण कार्य प्रमुख हैं।जय स्तंभ चौक सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पणमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर के जय स्तंभ चौक में 23 लाख 86 हजार की लागत से कराये गए सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। भारत के स्वतंत्रता दिवस कीे यादगार के रूप में स्थापित जय स्तंभ चौक का उन्नयन कार्य किया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जय स्तंभ चौक वर्षों तक आने वाली पीढ़ियों को हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग बलिदान और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा, राष्ट्रसेवा हेतु सभी को प्रेरित करता रहेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह परियोजनाएं जशपुर जिले के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगी। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।
- -नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प होगा पूरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-गोंडवाना सामाजिक भवन के जीर्णाेद्धार, बाउंड्री वॉल के लिए 80.48 लाख रूपए की घोषणारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कांकेर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गोंडवाना समाज के आराध्य बूढ़ादेव और आंगा देव की पूजा-अर्चना कर तेंदू, चार, चिरौंजी, महुआ और आम फल अर्पित किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने भिरावाही के गोंडवाना भवन परिसर में आयोजित मरका पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गोंडवाना समाज का समृद्धशाली इतिहास रहा है। मरका पण्डुम पर्व में नए फलों, फसलों का अर्पण अराध्य देवी-देवताओं को किए जाने की परंपरा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज को शिक्षित होने पर जोर देते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए सबको आगे आने तथा जागरूक होने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति का तेजी से विकास हुआ है, वहीं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी जैसी उच्च संस्थाएं स्थापित हुई हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर से नक्सलवाद जड़ से खत्म करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि अब नियद नेल्लानार योजना के दायरे को विस्तारित किया जा रहा है, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर 80 लाख 48 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिसमें गोंडवाना समाज के भवन के जीर्णाेद्धार हेतु 45 लाख रुपए, बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 23 लाख 47 हजार रूपए और देवगुड़ी के सांदर्यीकरण एवं विभिन्न कार्यों के लिए 12 लाख 01 हजार रूपए की स्वीकृति शामिल है।समापन समारोह को कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के हितचिंतक मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का नेतृत्व कर रहे, यह गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को विस्मृत नहीं करना चाहिए, क्योंकि यही हमारी जड़ और वास्तविक पहचान है।इस दौरान बस्तर गोंडवाना समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री सुमेर सिंह नाग ने सामाजिक गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल सोरी, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, एसएसपी श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
- -8 से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन-ग्राम पंचायत एवं वार्डों में आवेदन लेने का इंतजाम-जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दफ्तरों में समाधान पेटी भी-ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन आवेदन करने का भी प्रावधानबिलासपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कल 8 अप्रैल से राज्यव्यापी सुशासन तिहार जिले में भी शुरू होगा। ये तिहार 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में आयोजित होगा। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक इसकी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल बैठक में इसकी विशेष समीक्षा की। उन्होंने योजना की मंशा और रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बड़ी संजीदगी एवं लगन के साथ अभियान में लगने के निर्देश अफसरों को दिए। अभियान की सफलता के लिए नगरीय क्षेत्र में निगम आयुक्त अमित कुमार एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में बताया कि सुशासन तिहार -2025 तीन चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चार दिनों में आम जनता से आवेदन लिए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक महीने के भीतर प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जायेगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत मुख्यालय और निगम क्षेत्र में वार्ड वार शिविर लगाकर आवेदन लिए जाएंगे। नगर पंचायत एवं पालिका में 4-5 वार्डों के बीच सुविधाजनक स्थल पर शिविर लगेंगे। इस दौरान सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी भी रखी जायेगी ताकि लोग खुलकर अपनी शिकायतें और समस्याएं लिखकर डाल सकें। सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय सरकारी कार्यालयों में भी समाधान पेटी रखने के निर्देश दिए गये हैं। आवेदन के लिए एक प्रारूप निर्धारित किया गया है। ये प्रारूप शिविरों में आवेदकों को निःशुल्क मुहैया कराया जायेगा। सादे कागज में भी लोग आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाईन के साथ ही ऑनलाईन आवेदन लेने की व्यवस्था भी पोर्टल में की गई है। कॉमन सर्विस सेन्टरों का उपयोग भी ऑनलाईन आवेदन के लिए किया जा सकता है। प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाईन अपलोड किया जायेगा, साथ ही आवेदक को पावती भी दी जायेगी।कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को साफ्टवेयर में अपलोड किया जायेगा और संबंधित अधिकारियों को ऑनलाईन एवं भौतिक रूप से भेजा जायेगा। अधिकारी लगभग एक महीने में इन आवेदनों का सार्थक निराकरण करेंगे। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के गंभीरता पूर्वक निराकरण पर जोर दिया। आवेदक से चर्चा कर और उनकी यथासंभव संतुष्टि के आधार पर परिणाम मूलक समाधान किया जाये। मांग से संबंधित आवेदनों का बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। आवेदन पत्रों के निराकरण के बाद 5 मई से 31 मई तक 8 से 15 ग्राम पंचायतों के समूहों के बीच समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जायेगी। शहरी इलाकों में भी समाधान शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र भराए जाएंगे। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।
- भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार 2025 चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। नगर निगम भिलाई के 10 जगहो पर सुशासन शिविर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक लगाए जायेगे। मुख्य मुख्य कार्यालय सुपेला में हेल्प डेस्क के पास इसके साथ ही जोन-01 नेहरू नगर पानी टंकी एवं वार्ड क्रं. 18 हरा मैदान कांट्रेक्टर कालोनी, जोन-02 वैशालीनगर पानी टंकी एवं वार्ड क्रं. 24 हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुण्ड तालाब के पास, जोन-03 मदर टेरेसा नगर पानी टंकी एवं वार्ड क्रं. 33 संतोषी पारा बैकुण्ठधाम एस.एल.आर.एम. सेंटर के पास, जोन-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार पानी टंकी एवं वार्ड क्रं. 40 सामुदायिक भवन, जोन-05 सेक्टर 06 । सुशासन तिहार का उददेश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्व निराकरण किया जाना है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करना एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करना है, सुशासन तिहार तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक नागरिको की समस्या से संबंधित आवेदन लिया जाएगा। दुसरे चरण में 1 माह के भीतर दिये गये समस्याओं का निराकरण किया जाएगा एवं तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किए है। कि सुशासन तिहार पर सभी जोन कार्यालय में नागरिको से आवेदन लिया जाना है। नागरिक अपना आवेदन कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदन आनलाईन भी कर सकते है। प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। आवेदन में संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, शिकायत व मोबाईल नंबर स्पष्ट रूप से लिखा जाना अनिवार्य है। जिससे उनके आवेदनों के आधार पर की गई शिकायत का निराकरण समय पर किया जा सके। प्राप्त आवेदन में की गई शिकायत को निगम के अधिकारी/कर्मचारी 1 माह के भीतर निराकरण करेगें। इसके लिए सभी जोन कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।सभी जोन के जोन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होगें। उनके अधिनस्थ एक सहायक नोडल अधिकारी भी होगा। जो प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करेगा। सभी आवेदन उसी दिन आनलाईन एन्ट्री किये जायेगें। जनता के समस्याओ का समाधान शीध्र अतिशीध्र हो इसी उददेश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने नागरिको से अपील की है कि सुशासन तिहार 2025 का उददेश्य है शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाना। इसके अंतर्गत जो भी सुझाव या शिकायतें होगी, सब आमंत्रित होगा। सभी शिविर स्थल पर एक सामाधान बाक्स भी रखा जायेगा। जिसमें आवेदक अपनी समस्याएं एवं सुझाव डाल सकते है। इसमें ताला लगा रहेगा, नोडल अधिकारी प्रत्येक दिन बाक्स को खोलेगें, संबंधित विभाग को भेजेगें। पुरे शिविर का प्रयास होगा कि शीध्र अतिशीध्र सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्याओं का समाधान किया जावें।
- -समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश-08 से 11 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय कार्यालयों में-सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे आवेदनबालोद, । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि मंगलवार 08 अपै्रल से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बालोद जिले में इसका सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित की जाए। श्री चन्द्रवाल राज्य में मंगलवार 08 अपै्रल से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार का जिले में सफल आयोजन के संबंध में आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेेकर इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु महत्वाकांक्षी कार्य की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार 2025 का आयोजन पूरे प्रदेश में तीन चरणों में होगा। इसके अंतर्गत पहले चरण में 08 से 11 अपै्रल तक आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त लिए जाएंगे। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि आम नागरिक अपने आवेदन पत्र को समाधान पेटी में जमा करने के अलावा मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपना आवेदन पे्रषित कर सकता है। इसके अलावा राज्य शासन के द्वारा आम जनता के सहुलियत हेतु आॅनलाईन आवेदन स्वीकार करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन वेबसाईट https://sushasantihar.cg.nic.in/ के माध्यम से भी आॅनलाईन प्रेषित कर सकते हैं। दूसरे चरण में लगभग 01 माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को आवेदन प्राप्ति और निराकरण आदि के प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुशासन तिहार के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को आवेदन पत्र प्राप्त करने समुचित मात्रा में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कल से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार की जानकारी आम जनता को भली-भाँति हो सके इसके लिए इसका समुचित प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने आम जनता से आवेदन प्राप्त करने के निर्धारित स्थानों पर समाधान पेटी एवं अन्य जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य शासन से आवेदन का प्रारूप भी प्राप्त हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को इसका पर्याप्त मात्रा में प्रिंट निकलाकर निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता को आवेदन लिखने में सहायता प्रदान करने हेतु आवश्यकतानुसार अधिकारी-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य शासन से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर साॅफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा और संबंधित जिला, जनपद एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को आॅनलाईन एवं भौतिक रूप से भेजा जाएगा। इसके पश्चात् संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगभग 01 माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इसके अंतर्गत मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत किया जाएगा। इन आवेदनों की गुणवत्ता का विश्लेषण जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने सुशासन तिहार सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु नोडल अधिकारियों के नियुक्ति के संबंध में भी जानकारी लेते हुए इस कार्य को शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि इसके संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को मांग एवं शिकायत वाले आवेदनों के स्वरूप के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को राजस्व प्रकरण, आयुष्मान शिविर, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के कार्य आदि सभी शासकीय कार्यों को भी सुशासन तिहार के कार्यों में शामिल कर इन सभी का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बताया कि तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों एवं मुख्य सचिव तथा राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी दौरा कार्यक्रम जिले में होगा। इनके द्वारा जिला स्तर पर अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक भी ली जाएगी। श्री चन्द्रवाल ने सुशासन तिहार के आयोजन को अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं शासन की विशेष प्राथमिकता वाले कार्य बताते हुए इस कार्य को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- -आमजन हेल्पलाईन नंबर 07749-223950 पर कर सकते हैं संपर्कबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बताया कि जिले में सुशासन तिहार 2025 का सफल संचालन सुनिश्चित किए जाने बेहतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 08 अपै्रल से 11 अपै्रल तक सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के आमजनों से ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर तथा आॅनलाईन माध्यम से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान आमजनों को आवेदन करने में होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पलाईन नंबर 07749-223950 जारी किया गया है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बताया कि उक्त हेल्पलाईन नंबर पर जिले के आमजन संपर्क कर सुशासन तिहार संबंधी आवेदन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिए निर्देश- सभी आवेदनों को गंभीरता से लें, गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-सभी 70 वार्डो-पंचायतों में समाधान पेटी रखी जायेगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकेंरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक 3 चरणों में आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों को गंभीरता से ले और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में, ग्राम पंचायतों में और नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार समाधान पेटी रखी जाएगी, जिसमें आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे। साथ ही यह आवेदन ऑनलाईन पोर्टल sushasantihar.cg.nic.in के माध्यम से भी किये जा सकेेंगे। गौरतलब है कि, सुशासन तिहार के निरीक्षण के लिए अनुविभाग स्तर पर 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी अनुविभागों में आज इस संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जनता को आवेदन लिखने में सहायता के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।रायपुर नगर निगम में कल से वार्डों में लिए जाएंगे आवेदनरायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर आवेदन प्राप्त करने और सम्बंधित आवेदकों को पावती देने का कार्य किया जाएगा। सभी 70 वार्डों में आमजनों से समस्याओं के आवेदन प्राप्त करने प्रथम चरण में दिनांक 8 से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले आयोजन में सभी स्थलों पर आमजनों के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें।इन वार्डों में रखी जाएगी समाधान पेटी-नगर निगम जोन 1संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3,यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4,बंजारी माता वार्ड क्रमांक 5,नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15,वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16,ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17,बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18नगर निगम जोन 2वार्ड क्रमांक 6 में जागृति नगर दुर्गा पंडाल,वार्ड 13 में बापू की कुटिया सेक्टर 3,वार्ड 14 में चूनाभठ्ठी स्कूल,वार्ड 26 में मंगल भवन शुक्रवारी बाजार,वार्ड 27 में लायंस क्लब,वार्ड 28 में वार्ड कार्यालय मधु पिल्ले स्कूल,वार्ड 35 में सामुदायिक भवन नहर चौकनगर निगम जोन 3काली माता वार्ड क्रमांक 12 में प्रगति मैदान जिला चिकित्सालय के पास पंडरी,गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद कार्यालय झंडा चौक,शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में जोन कार्यालय 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर,नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में पार्षद कार्यालय खम्हारडीह,शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 में सामुदायिक भवन पानी टंकी तेलीबांधा,मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 में मरीन ड्राइव तेलीबांधा,गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 में सिंधी धर्मशाला तेलीबांधानगर निगम जोन 4पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में दुर्गा पंडाल सामुदायिक भवन,ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 में सामुदायिक भवन सारथी चौक,स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में आनंद समाज वाचनालय,मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 45 में जोन 4 जोन कार्यालय,सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 में विनोबा भावे नगर राजातालाब,पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में ई लाइब्रेरी फव्वारा चौक बैरनबाजार,डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64 में सामुदायिक भवन आदर्श नगरनगर निगम जोन 5ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में जोन 5 कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 40,डीडी नगर सेक्टर 2 सामुदायिक भवन,पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में अश्वनी नगर सामुदायिक भवन,महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 में यादव समाज सामुदायिक भवन,वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66 में रामजानकी सामुदायिक भवन कुशालपुर,भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में पवार समाज सामुदायिक भवन चंगोराभाठा,डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 में चंगोराभाठा सामुदायिक भवननगर निगम जोन 6शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में शिव मंदिर चौक सामुदायिक भवन,मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59 में साईं मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन,चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 में शीतला तालाब के सामने सामुदायिक भवन,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में पुराना जोन कार्यालय के पास सामुदायिक भवन,शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 में सियान सदन,शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 में नंदी चौक के पास सामुदायिक भवन,महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 में महाराजबंध तालाब के पास सामुदायिक भवननगर निगम जोन 7पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में कुकुरबेडा सामुदायिक भवन,शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्रमांक 23 में मोतीलाल नगर सामुदायिक भवन स्टेडियम के पास,सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 में कर्मा सामुदायिक भवन दिशा कॉलेज के पास,संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 में कालीमाता मंदिर कर्मा चौक के पास,तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 में मां बम्लेश्वरी माता मंदिर,शहीद चूड़ामणी नायक वार्ड क्रमांक 37 में पार्षद कार्यालय रावणपट्टी के पास रामकुण्ड,स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 में चिंताहरण हनुमान मंदिर पार्षद कार्यालय के पासनगर निगम जोन 8वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में हीरापुर हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन,पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में कबीर नगर सामुदायिक भवन,डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में अशोक नगर सामुदायिक भवन पार्षद कार्यालय,रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में मंगल भवन कोटा,शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 में बडा सामुदायिक भवन टाटीबंध,माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में पंचायत भवन बाजार के पास रायपुरा,संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 में सामुदायिक भवन सरोना पार्षद कार्यालयनगर निगम जोन 9कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में पटेल भवन,महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 में चांदनी चौक भवन,पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 में हाट बाजार कचना,रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 में आदर्श स्कूल मोवा,डॉ. भीम राव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 11 में जोन कार्यालय,महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 में वार्ड कार्यालय,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 में सामुदायिक चबूतरा फुण्डहर चौकनगर निगम जोन 10रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 में पार्षद कार्यालय,शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10,डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10,बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 में सतनाम चौक,कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 में सामुदायिक भवन नवरंग चौक बोरियाखुर्द,रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 में पटेल चौक लालपुर के पास,लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 में कंदकोट सिंधी धर्मशाला आदर्श नगर। इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।
- भिलाई,। नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर जोन के अंतर्गत नेहरू नगर चौक से लेकर के केपीएस चौक तक आकर्षक डिजाइनिंग डिवाइडर पर लगे रेड लाइट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानी नागरिकों में बहुत खुशी थी। इससे लाइट से सड़क की सुंदरता और बढ़ गई। विधायक वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नागरिकों से कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है, अच्छी से अच्छी सुविधा नागरिकों को मिले। इसीलिए यह सब आकर्षक लाइट लगाए जा रहे हैं। यह लाइट धीरे-धीरे सभी प्रमुख मार्गो पर लगाए जाएंगे। केपीएस चौक से सूर्या माल तक गौरव पथ एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर लगेंगे। महापौर नीरज पाल ने कहा हम सबका प्रयास है भिलाई नगर को सुंदर एवं सुसज्जित बनाना। उद्घाटन के दौरान वार्ड के नेहरू नगर वार्ड के पार्षद वार्ड की पार्षद चंदेश्वरी चंदेश्वरी बादे नगर निगम भिलाई के जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, विनीत वर्मा, मेश्राम नितेश मेश्राम, अर्पित बंजारी स्थानीय निवासी बसंत चौबे व्यापारी एसोसिएशन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
- - पॉवर ऑफ अटॉर्नी के दुरूपयोग से स्वयं को बचाए- संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहे, सदैव उचित कानूनी सलाह लेंदुर्ग, / जिला प्रशासन के समक्ष कुछ प्रकरण आए है, जिनमें कई व्यक्ति पॉवर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामा) के माध्यम से अपनी संपत्तियों का हस्तांतरण कर रहे हैं। जबकि पॉवर ऑफ अटॉर्नी एक ऐसी विधिक लिखत है, जिससे किसी एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की ओर से मात्र एक एजेन्ट के रूप में कार्य करने का अधिकार दिया जाता है। आममुख्त्यारनामा का दुरूपयोग धोखाधड़ी और वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है।संपत्ति से संबंधित पॉवर ऑफ अटॉर्नी क्या है और पावर/अधिकार किसे देना चाहिए और किसे नहीं देना चाहिए -पावर ऑफ अटॉर्नी या मुख्त्यारनामा या अधिकार पत्र, एक ऐसी लिखत है, जो किसी दूसरे व्यक्ति को आपकी ओर से आपकी संपत्ति या अन्य मामलों में कार्य करने के लिए दिया जाता है। जैसे संपत्ति का सौदा करना, संपत्ति को बंधक रखकर ऋण लेना, संपत्ति का विक्रय करना आदि। यह सुविधा खास तौर पर उनके लिए उपयोगी होती है जो व्यक्ति स्वयं उपस्थित होकर कार्य न कर सकें। जैसे कि विदेश में रहने वाले या अन्य राज्यों में रहने वाले व्यक्ति, ऐसे व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण उक्त कार्य नहीं कर सकते। वृद्धावस्था के कारण स्वयं कार्य नहीं कर सकते आदि। ऐसे व्यक्ति जो स्वयं अपनी संपत्ति का प्रबंधन कर सकते हैं, स्वयं बैंक एवं अन्य कार्यालय जा सकते हैं, उन्हें पॉवर ऑफ अटॉर्नी नहीं देनी चाहिए।कब और किसे दे अपनी संपत्ति का पॉवर ऑफ अटॉर्नी-केवल और केवल विश्वनीय व्यक्ति, जिन्हें आप बहुत अच्छे से परिचित है केवल उन्हें ही आम मुख्त्यार नियुक्ति किया जाना चाहिए। जैसे करीबी परिजन, मित्र आदि। यदि पॉवर ऑफ अटॉर्नी किसी विशेष कार्य के लिए देना आवश्यक हो तो केवल उसी कार्य के करने हेतु सीमित अधिकार के लिए दिया जाना चाहिए। जैसे यदि किसी संपत्ति को केवल किराए पर देना चाहते हैं, जो केवल किरायानामा निष्पादित करने के लिए आम मुख्त्यार नियुक्ति करें। यदि केवल ऋण लेना चाहते हैं तो केवल ऋण लेने के लिए ही अधिकार देवें, अन्य कोई अधिकारी नहीं देना चाहिए। इन अधिकारों को स्पष्ट रूप से आम मुख्त्यारनामा विलेख में लिखवाएं, जो अधिकार प्रदान नहीं कर रहे हैं, उन्हें न लिखवाएं या स्पष्ट रूप से लिखवाएं कि इस आम मुख्त्यारनामा के द्वारा कौन-कौन से कार्य नहीं किया जा सकते हैं।पॉवर ऑफ अटॉर्नी किसे नहीं देना चाहिए-अनजान व्यक्ति को बिल्कुल न दें। ऐसे व्यक्ति जिनकी वित्तीय या सामाजिक पृष्ठभूमि संदिग्ध हो। अवैध प्लाटिंग, जमीन कब्जा या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े लोगों को।पॉवर ऑफ अटॉर्नी देने से अटॉर्नी धारक (जिसे मुख्त्यारनामा दिया गया है) उस संपत्ति के संबंध में कई कार्य कर सकता है, जैसे कि संपत्ति बेचना, उस पर ऋण लेना या उसका स्वरूप बदलना। अटॉर्नी धारक के द्वारा संपत्ति के संबंध में किया गया हर कार्य चाहे वह कानूनी हो या गैर कानूनी, इन सबकी जिम्मेदारी मूल मालिक की ही बनी रहती है। इसलिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी देने से पहले व्यक्ति की पृष्ठाभूमि, विश्वनीयता और इरादों की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर ले और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही दें।संपत्ति के खरीददार क्या सावधानियां रखें-पॉवर ऑफ अटॉर्नी एक अस्थायी व्यवस्था है और इसे कभी भी रद्द किया जा सकता हैं। यदि पॉवर ऑफ अटॉर्नी देने वाले की मृत्यु हो जाती है या वह दिवालिया घोषित हो जाता है, तो पॉवर ऑफ अटॉर्नी स्वतः ही समाप्त हो जाती है। मूल मालिक जब चाहे इसे रद्द करा सकता है। ऐसी स्थिति में पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक द्वारा किए गए किसी भी कार्य को चुनौती दी जा सकती है, जिससे खरीदार मुश्किल में पड़ सकते हैं।जब भी आप कोई संपत्ति खरीदने का निर्णय लें, तो अनिवार्य रूप से जमीन के मूल मालिक से मुलाकात करें और उनसे संपत्ति के सभी दस्तावेजों की मूल प्रति प्राप्त कर स्वयं सत्यापित करें। किसी भी मध्यस्थ या पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक पर पूरी तरह से भरोसा न करें। संपत्ति के लिए किये जाने वाले सभी भुगतान, चाहे वह नगद हो या चेक के माध्यम से, हमेशा जमीन के मूल मालिक को ही करें। किसी भी परिस्थिति में पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक के नाम से न तो चेक दें और न ही कोई नगद राशि का भुगतान करें। यदि पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक, खरीददार द्वारा दी गई राशि को मूल मालिक तक नहीं पहुंचाता है, तो खरीदी हुई संपत्ति कानूनी रूप से शून्य घोषित की जा सकती है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संपत्ति संबंधी लेन-देन में पूरी सावधानी बरते और पॉवर ऑफ अटॉर्नी के दुरूपयोग से स्वयं को बचाएं। अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहे, सदैव उचित कानूनी सलाह लें।
- - नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में ली जाएगी समस्या संबंधी आवेदन- जनपद मुख्यालय एवं नगरीय निकायों के चिन्हांकित स्थानों पर समाधान पेटी रखी जाएगी- प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक होगी आवेदन जमा- नगर निगम दुर्ग में 06, रिसाली में 04, भिलाई-3 चरौदा में 03 एवं भिलाई में 06 स्थानों पर रखी जाएगी समाधान पेटी- कलेक्टोरेट, सभी एसडीएम कार्यालय और सभी तहसील कार्यालय में रखी जाएगी समाधान पेटीदुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों एवं जनपद कार्यालयों के अलावा चिन्हित स्थानों पर भी समाधान पेटी रखने के निर्देश दिये हैं, ताकि जनता निःसंकोच अपनी समस्या संबंधी आवेदन समाधान पेटी के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी तारतम्य में जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सभी जनपद पंचायत क्रमशः दुर्ग, धमधा एवं पाटन अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में लोगों की समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। वहीं जनपद मुख्यालयों में समाधान पेटी रखी जाएगी। इसी प्रकार जिले के सभी नगर पंचायत, नगर पालिका कार्यालय में भी समाधान पेटी रखी जाएगी तथा वार्डों में चिन्हित स्थानों पर लोगों से समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। जिले के नगर निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई-3 चरौदा कार्यालय में भी समाधान पेटी और आवेदन लेने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत निगम कार्यालय, आदित्य नगर जोन कार्यालय, बोरसी जोन कार्यालय, चन्द्रशेखर स्कूल नयापारा, उरला जोन कार्यालय तथा महात्मा गांधी स्कूल में समाधान पेटी रखी जाएगी। नगर निगम रिसाली अंतर्गत मंगल भवन डुण्डेरा, सामुदायिक भवन पुरैना बस्ती, अवधपुरी रिसाली टंकी कार्यालय, बीएसपी स्कूल नंबर 35 निगम मुख्य कार्यालय में आवेदन लिये जाएंगे एवं यहां पर समाधान पेटी रखी जाएगी। नगर निगम भिलाई-3 चरौदा अंतर्गत भिलाई-3 बाजार चौक, सोमनी चौक के अलावा निगम के कार्यालय परिसर में समाधान पेटी रखी जाएगी। साथ ही लोगों की समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। नगर निगम भिलाई अंतर्गत मुख्य कार्यालय परिसर, नेहरू नगर पानी टंकी, जोन-2 कार्यालय परिसर, जोन-3 कार्यालय परिसर, जोन-4 कार्यालय परिसर और जोन-5 कार्यालय परिसर में समाधान पेटी रखी जाएगी और लोगों के समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी एसडीएम कार्यालय और सभी तहसील कार्यालयों में भी समाधान पेटी रखी जाएगी। यहां पर भी जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे।
- -जशपुर जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर द्वारा निःशुल्क रोग परामर्श शिविर का किया जा रहा आयोजनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 07 एवं 08 अप्रैल 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में निःशुल्क रक्त एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से जशपुर जिले में कैंसर सम्भावित मरीजों का जाँच एवं उपचार 7 एवं 8 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ना है जिसे इसका प्रभावी एवं सुगम इलाज हो सके । शिविर में स्तन कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर, मुंह का कैंसर, रक्त संबंधी कैंसर व रक्त विकारो की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
- -एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अस्पताल का होगा निर्माण-मुख्यमंत्री ने ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’ के तहत आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाकार्य की सराहना कीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर भगवान श्री राम, भारत माता, बिरसा मुंडा, स्वर्गीय जगदेव राम उरांव और स्वर्गीय बाला साहब देशपांडे के छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाभाव की सराहना की।इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के महाप्रबंधक श्री रविशंकर ने कलेक्टर श्री रोहित व्यास को जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय के निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय लोगों के सेवाकार्य और इन क्षेत्रों के विकास में स्वर्गीय जगदेव राम उरांव, स्वर्गीय बाला साहब देशपांडे, स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निर्माण मानव समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से इस अस्पताल के निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रुपये आबंटित किया गया है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस बार के बजट में जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से अब तक के कार्यकाल में ही मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर लिया गया है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह 01 हजार रुपये देकर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों का विकास किया जा रहा है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी इलाकों का विकास कार्य और नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बस्तर के नक्सल प्रभावित ग्रामों में विकास किया जा रहा है।अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालयउल्लेखनीय है कि स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे, आपातकालीन वार्ड, एमआरआई, ईसीजी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।आदिवासी क्षेत्रों में जाकर कार्य कर रहा है ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’सेवांकुर भारत की तरफ से 5 से 13 अप्रैल तक ‘एक सप्ताह देश के नाम’ मनाया जा रहा है। सेवांकुर भारत एक सेवाभावी संस्था है, जिसमें डॉक्टरों सहित मेडिकल फील्ड से जुड़े अन्य लोग काम कर रहे हैं। यह संस्था आदिवासी इलाकों में जाकर मेडिकल कैंप लगाकर उनका इलाज करती है और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है। इस संस्था में 18 ग्रुप हैं, प्रत्येक ग्रुप में 15 से 16 लोग जुड़े हैं। सेवांकुर भारत 2016 से हर वर्ष ‘एक सप्ताह देश के नाम’ से आदिवासी इलाकों में जाकर सेवा का कार्य कर रही है। यह संस्था नए चिकित्सकों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित भी करती है। इसके अलावा यह संस्था आदिवासियों के घरों में जाकर उनकी संस्कृति और जीवनशैली का अध्ययन करती है, ताकि उनके इलाज की जरूरतों को बेहतर समझा जा सके।इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक रायमुनि भगत, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, महामंत्री श्री योगेश बापट, संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रणविजय सिंह जूदेव, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, कृष्ण कुमार राय सहित वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -पीड़ित बच्चों की हुई निःशुल्क जांच, उपचार भी रहेगा पूर्णतः निःशुल्करायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जिला अस्पताल, जशपुर में सिकलसेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सिकलसेल और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस विशेष शिविर में न केवल जशपुर जिले, बल्कि पड़ोसी जिले बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर एवं झारखंड के गुमला जिले से भी सिकलसेल और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे एवं उनके परिजन शामिल हुए।बेंगलुरु से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक, निःशुल्क हुआ एचएलए डीएनए टेस्टशिविर में बेंगलुरु के नारायणा हॉस्पिटल से आए बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. सुनील भट्ट द्वारा 12 वर्ष तक के बच्चों का एचएलए डीएनए टेस्ट और परामर्श निःशुल्क किया गया। यह परीक्षण बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर की पहचान हेतु आवश्यक होता है।संपूर्ण इलाज सहित विदेश में होने वाला महंगा टेस्ट भी अब निःशुल्कशिविर में कास फाउंडेशन की श्रीमती काजल सुरेश सचदेव ने बच्चों एवं परिजनों को सिकलसेल और थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए न केवल आवश्यक दवाइयों एवं जांच की सुविधाएं निःशुल्क दी जा रही हैं, बल्कि जर्मनी में होने वाला अत्यंत महंगा एचएलए डीएनए टेस्ट और देश के प्रमुख अस्पतालों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी जटिल प्रक्रिया भी पूर्णतः निःशुल्क कराई जा रही है।राष्ट्रीय सिकलसेल एवं एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत जशपुर जिले में 0-15 आयु वर्ग के 209 सिकलसेल एवं थैलेसीमिया मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से 110 बच्चों का एचएलए डीएनए टेस्ट कर ट्रांसप्लांट के लिए चयनित किया गया, जिनमें से अब तक 8 बच्चों का सफलतापूर्वक निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो चुका है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सिकलसेल एवं एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ, संगवारी संस्था एवं कास फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से जिले में सिकलसेल के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह, संभागीय कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित "धरोहर" पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पत्रिका न केवल जनजातीय अस्मिता को सहेजने का कार्य कर रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर कर रही है। यह एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित "धरोहर" पत्रिका का उद्देश्य जिले की विविध जनजातियों की पारंपरिक पहचान, संस्कृति, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार, परंपरागत वेशभूषा, आभूषणों और पीढ़ियों से चली आ रही सामाजिक विरासत को संजोना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुख एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बोहराबहाल धान उपार्जन केन्द्र का मामलासारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सेवा सहकारी समिति बोहराबहाल धान उपार्जन केन्द्र में 1 करोड़ 57 लाख 21 हजार 960 रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 6 आरोपियों -सहायक समिति प्रबंधक निराकर पटेल, फड़ प्रभारी निलाम्बर पटेल, बारदाना प्रभारी दिलेश्वर पटेल, धान आवक-जावक प्रभारी दिलेश विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार पटेल और प्राधिकृत अधिकारी टीकाराम पटेल के खिलाफ कनकबीरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।जांच में पाया गया कि धान खरीदी पंजी और विभागीय वेबसाइट की जानकारी में भारी अंतर है। 85 किसानों के नाम पर 4633.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी दर्शाई गई। इसके अलावा 5071.60 क्विंटल धान की कमी भी सामने आई, जिसका मूल्य 1.57 करोड़ रुपये आंका गया है। संपूर्ण मामले में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा किया। बोहराबहाल उपार्जन केन्द्र में धान आवक पंजी में बोगस प्रविष्टियाँ कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
- रायपुर। ग्राम कुंडा (टेकारी) निवासी श्री प्रहलाद कश्यप का आज सुबह 93 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे हिरेन्द्र , पुणेश्वर और नरेन्द्र कश्यप के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कुंडा स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
- -सभी 70 वार्डों में समाधान पेटी रखी जायेगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें- द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे-तृतीय चरण में 5 से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन होगारायपुर - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक 3 चरणों में होने वाले छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार लोकहितकारी आयोजनों में प्रथम चरण दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता से समस्याओं के संबंध में आवेदन प्राप्त करने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में सार्वजनिक स्थलों पर आवेदन प्राप्त करने और सम्बंधित आवेदकों को पावती देने का कार्य महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार जोन कमिश्नरों द्वारा ड्यूटी पर लगाये गये नगर निगम रायपुर के अधिकारी व कर्मचारीगण करेंगे। सभी 70 वार्डो में आमजनों से समस्याओं के आवेदन प्राप्त करने प्रथम चरण में दिनांक 8 से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले आयोजन में सभी स्थलों पर आमजनों को समाधान पेटी की व्यवस्था दी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें।सुशासन तिहार 2025 दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई तक के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा प्रथम चरण आयोजन में दिनांक 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक नगर निगम जोन 1 के अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3, यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4, बंजारी माता वार्ड क्रमांक 5, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15, वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16, ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18, जोन 2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 में जागृति नगर दुर्गा पंडाल, वार्ड 13 में बापू की कुटिया सेक्टर 3, वार्ड 14 में चूनाभठ्ठी स्कूल, वार्ड 26 में मंगल भवन शुक्रवारी बाजार, वार्ड 27 में लायंस क्लब, वार्ड 28 में वार्ड कार्यालय मधु पिल्ले स्कूल, वार्ड 35 में सामुदायिक भवन नहर चौक, जोन 3 के अंतर्गत काली माता वार्ड क्रमांक 12 में प्रगति मैदान जिला चिकित्सालय के पास पंडरी, गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद कार्यालय झंडा चौक, शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में जोन कार्यालय 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में पार्षद कार्यालय खम्हारडीह, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 में सामुदायिक भवन पानी टंकी तेलीबांधा, मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 में मरीन ड्राइव तेलीबांधा, गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 में सिंधी धर्मशाला तेलीबांधा , जोन 4 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में दुर्गा पंडाल सामुदायिक भवन, ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 में सामुदायिक भवन सारथी चौक, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में आनंद समाज वाचनालय, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 45 में जोन 4 जोन कार्यालय, सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 में विनोबा भावे नगर राजातालाब, पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में ई लाइब्रेरी फव्वारा चौक बैरनबाजार, डाॅ. विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64 में सामुदायिक भवन आदर्श नगर, जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में जोन 5 कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 40, डीडी नगर सेक्टर 2 सामुदायिक भवन, पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में अश्वनी नगर सामुदायिक भवन, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 में यादव समाज सामुदायिक भवन, वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66 में, रामजानकी सामुदायिक भवन कुशालपुर, भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में पवार समाज सामुदायिक भवन चंगोराभाठा, डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 में चंगोराभाठा सामुदायिक भवन, जोन 6 के अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में शिव मंदिर चौक सामुदायिक भवन, मोरेश्वर राव गदे्र वार्ड क्रमांक 59 में साईं मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन, चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 में शीतला तालाब के सामने सामुदायिक भवन, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में पुराना जोन कार्यालय के पास सामुदायिक भवन, शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 में सियान सदन, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 में नंदी चैक के पास सामुदायिक भवन, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 में महाराजबंध तालाब के पास सामुदायिक भवन, जोन क्रमांक 7 के अंर्तगत पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में कुकुरबेडा सामुदायिक भवन, शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्रमांक 23 में मोतीलाल नगर सामुदायिक भवन स्टेडियम के पास, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 में कर्मा सामुदायिक भवन दिशा कालेज के पास, संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 में कालीमाता मंदिर कर्मा चैक के पास, तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 में माॅ बम्लेश्वरी माता मंदिर, शहीद चूडामणी नायक वार्ड क्रमांक 37 में पार्षद कार्यालय रावणपट्टी के पास रामकुण्ड, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 में चिंताहरण हनुमान मंदिर पार्षद कार्यालय के पास, जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में हीरापुर हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में कबीर नगर सामुदायिक भवन, डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में अशोक नगर सामुदायिक भवन पार्षद कार्यालय, रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में मंगल भवन कोटा, शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 में बडा सामुदायिक भवन टाटीबंध, माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में पंचायत भवन बाजार के पास रायपुरा, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 में सामुदायिक भवन सरोना पार्षद कार्यालय, जोन 9 के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में पटेल भवन, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 में चांदनी चौक भवन, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 में हाट बाजार कचना, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 में आदर्श स्कूल मोवा, डाॅ. भीम राव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 11 में जोन कार्यालय, महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 में वार्ड कार्यालय, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 में सामुदायिक चबूतरा फुण्डहर चौक, जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 में पार्षद कार्यालय, शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 में सतनाम चैक, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 में सामुदायिक भवन नवरंग चौक बोरियाखुर्द, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 में पटेल चौक लालपुर के पास, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 में कंदकोट सिंधी धर्मशाला आदर्श नगर में आम जनता से उनकी समस्याओं और शिकायतों के संबंध में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। साथ ही इन सभी 70 वार्डो में आम जनता की सुविधा हेतु समाधान पेटी रखी जायेगी। आवेदन आनलाईन पोर्टल के माध्यम से भी प्राप्त किये जायेंगे। द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर साॅफ्टवेयर में अपलोड किया जाकर संबंधित विभाग से आवेदनों के निराकरण का प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित किया जायेगा। मांग संबंधी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शासन को प्रेषित करने की कार्यवाही किया जाना है। तृतीय चरण में सुषासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे । जिसमें प्रथम चरण में आमजनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण से संबंधित जानकारी आवेदकों को प्रदान की जावेगी। उक्त समाधान शिविरों में आम जनता को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने के उद्देश्य से दी जायेगी।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने किया।भाजपा के अतीत से वर्तमान तक के सफर पर केंद्रित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रंम में मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव, किशोर महानंद, भाजपा नेता अमित मैशरी सहित पदाधिकारीगण इस मौके पर मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की राजनीतिक यात्रा, संघर्षों और बलिदान को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में यह दर्शाया गया है कि संसद से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़कर आज देश में भारतीय जनता पार्टी 13 करोड़ कार्यकर्ताओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।













.jpg)


.jpg)
.jpg)






.jpg)

.jpg)
