- Home
- छत्तीसगढ़
- -छत्तीसगढ़ सरकार की एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी इवेंट के माध्यम से पहुँच रही लोगों के बीच-प्रश्नों का सही जवाब देने पर प्रतिभागियों को मिले आकर्षक इनामरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की दास्तान और पिछले एक साल की उपलब्धियों को लोगों के बीच ले जाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित खुशहाल एक साल इवेंट शाम को घूमने फिरने निकलने वाले युवाओं को बहुत भा रहा है । इसी कड़ी में 19 दिसंबर को साइंस कॉलेज स्थित चौपाटी में इवेंट आयोजित किया गया। युवा सड़क किनारे रुक कर आयोजन के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जानने के लिए उत्सुक दिखे ।इवेंट में राह चलते लोगों ने भी रुक कर न केवल कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई, बल्कि सही जवाब देकर विजेता भी बने । यहाँ न केवल एनआईटी एवं साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, चौपाटी में सैर करने आए लोगों ने भी इवेंट में हिस्सा लेने में बड़ी दिलचस्पी दिखायी ।ख़ुशहाल एक साल इवेंट में गुदगुदा देने वाले टंग ट्विस्टर गेम्स , छत्तीसगढ़ की पहचान बताते गीत , पासिंग द बॉल , शासकीय योजनाओं के पांपलेट देखकर योजनाओं की जानकारी देना आदि मनोरंजक आयोजन के साथ क्विज भी रखा जाता है। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को बिहान के स्व सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए। इसके साथ ही चौपाटी स्थित फ़ूड जोन के गिफ्ट वाउचर्स भी प्रदान किए गए।
- रायपुर । किसी घटना विशेष में उनके अदम्य साहस के लिए प्रत्येक वर्ष पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत पांच बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को दिये जाने वाले राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।आवेदक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में 2 जनवरी 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए बालक-बालिका की आयु-घटना दिनांक को अधिकतम 18 वर्ष तक होनी चाहिए। वीरता कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य की होनी चाहिए। आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है। यह पुरस्कार किसी भी बालक-बालिका को केवल एक ही बार प्राप्त हो सकेगा।प्रविष्टियों में बालक या बालिकाओं का पूर्ण परिचय बालक-बालिकाओं द्वारा किसी घटना विशेष में अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किये गये कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी उल्लेखित हो। आवेदक को यह प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा कि उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। साथ ही समाचार पत्र-पत्रिका की कतरन ,पुलिस डायरी जिसमें घटना का विवरण दर्शित हो साथ ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित बालक-बालिका के दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ संलग्न करना होगा। घटना का विस्तृत विवरण (सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित) अन्य सुसंगत दस्तावेज जमा करना होगा।
-
अम्बिकापुर । उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 23 दिसम्बर 2024 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें निजी नियोजक निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेन्स ऑफिस पता-अम्बेडकर चौक अम्बिकापुर, सरगुजा के शाखा प्रमुख श्री खिलावन प्रसाद जांगडे़ उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सेल्स मैनेजर के 10 पद, टेली कॉलर के 10 पद एवं हेल्थ एडवाईजरी के 80 पदों पर भर्ती की जानी है। इस हेतु आवेदक की उम्र 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और न्यूनतम योग्यता 10वीं से स्नातक तक हो, संभावित वेतन 5000 हजार से 18000 हजार रूपये एवं कमीशन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।
उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक, जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची , निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 23 दिसंबर 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। -
राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने दिव्यांगजनों को शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर दी शुभकामनाएंबालोद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले राज्य सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज समाज कल्याण विभाग बालोद द्वारा जिले के दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर दिव्यांगजनों को शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान ग्राम कचांदुर के दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वागत गीत का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करने का यह अनूठा कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता को अपनी कमजोरी न समझे, अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें, कठिन परिश्रम और मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांग कलाकारों और खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने अपने जीवन के संघर्ष और उपलब्धियों को भी साझा किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अजय गेडाम सहित अन्य कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में जिले के दिव्यांगजन उपस्थित थे। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में अलग-अलग जगहो पर आश्रय संचालित किया जा रहा है। यहां पर बाहर से आए हुए यात्री, विद्यार्थी, काम करने वाले मजदूर, राजनैनिक व्यक्ति आदि को ठहरने की सुविधा दी जाती है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी आश्रय स्थलो पर पहुंचकर, बाहर से आए हुए व्यक्तियों से जाकर मिले और उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओ के बारे में उनसे जानकारी प्राप्त किए। यह भी पूछे की उनको किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है। यदि किसी को ठहरने की मूलभूत सुविधा की आवश्यकता हो तो उसे शीध्र पूरा करने का निर्देश दिए।आयुक्त पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देशित किए कि जो भी बाहर से आए हुए व्यक्ति है। उनको शासन के नियमानुसार मकान आबंटन की सुविधा दी जा सकती हो तो उन्हे मकान दिलाया जाए। आश्रय स्थलो के कमरे, दवारजा, खिड़की, पानी, बिजली, सोने के बिस्तर, शौचालय एवं साफ-सफाई का जायजा लिए और वहां के देखरेख करने वाले कर्मचारियो को निर्देशित किए कि समय पर आए एवं नियमित साफ-सफाई करवाते रहे। किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका शीध्र निराकरण करे। आश्रय स्थलो पर ठहरे हुए लोगो से आयुक्त ने पास बैठक चर्चा की, उनके पढ़ाई, कला आदि को पूछा। कुछ बुजुर्गजनों ने आयुक्त को गाना गाकर भी सुनाए, गाना सुनकर आयुक्त बहुत ही प्रशन्न हुए। कुछ आश्रय स्थलो में जो असुविधा थी, उसे शीध्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए। साथ ही यह भी कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, इसका पालन करना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोज राज सिन्हा, जोन आयुक्त अजय कुमार सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, शशिभूषण मोहंती, राष्ट्रीय अजीविका मिशन के मिशन मैनेजर अमन पटले आदि उपस्थित रहे।
-
- 12 गांवों में किया गया प्रचार, लोगों से एक-एक मुठ्ठी अन्न दान करने की अपील
- 21 दिसंबर से धमधा में होगा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ
धमधा। ऐतिहासिक नगर धमधा में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत 21 दिसंबर से होगी। पहले दिन नगर में महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकालेंगी। दूसरे दिन 22 दिसंबर को सुबह नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार कराये जाएंगे। शाम को दीपयज्ञ होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 23 दिसंबर को होगी।
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए 12 गांवों में प्रचार रथ पहुंचा। गायत्री परिवार के परिजनों ने लोगों को घर-घर जाकर पीला चावल से न्यौता दिया। गायत्री परिवार के ब्लाक संयोजक वीरेंद्र देवांगन ने बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा है कि भव्य निर्माण, मठ-मंदिर तो अनेक बने हैं व बनते रहते हैं, किन्तु उनकी सार्थकता तभी है, जब उसमें काम करने वाले प्राणवान हों और किसी लोक कल्याण के श्रेष्ठ उद्देश्य के साथ जुड़े हों। गायत्री परिवार मनुष्य में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लक्ष्य को सामने रखकर आध्यात्मिक आधार पर एक नैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक पुनरूस्थान का कार्यक्रम चला रहा है। सभ्य समाज की स्थापना के उद्देश्य से नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। धमधा में गायत्री मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सालभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी कड़ी में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में धमधा के बस स्टैंड के पास 21 से 23 दिसंबर 2024 तक नौ कुंडीय महायज्ञ होगा। इसमें मेड़ेसरा से ऊषा केसरा, शांता साहू, लोकेश्वरी देवांगन, मनीषा ताम्रकार, धर्मशीला शर्मा, मंजू धीवर के नेतृत्व में प्रचार अभियान अंतिम चरण में चल रहा है। आसपास के गांव सोनेसोरार, तितुरघाट, परोड़ा, दानीकोकड़ी, परोड़ा, करेली, बसनी, बिरझापुर, डगनिया, सिरना, बरहापुर, जाताघर्रा में लगभग एक हजार घरों में संपर्क किया गया। उन्हें गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए यज्ञ के लिये आमंत्रित किया गया।इसके साथ ही नगर में घर-घर जाकर पीला चावल दिया गया। लोगों को यज्ञ में आहूति के लिये स्वेच्छा से दिये गए घी, चावल व अंशदान के महत्व को बताया गया। प्रचार यात्रा में कल्याण सिंह चौहान, सुनील गुप्ता, ईश्वरी निर्मलकर, सुजीत ताम्रकार, चंद्रेश यादव, उमेश सोनी, केशव देवांगन, अनिल यादव, सुरेंद्र सोनी पथरिया, खोमन पटेल परसुली, बीरेंद्र सोनी, राजू कहार, सजल गुप्ता, श्रेया देवांगन सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। -
भव्य शोभा यात्रा में 30 कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्थानीय संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की
चार दिनों तक बिखरी रहेगी कला - संस्कृति के विविध रंगों की छटा_*
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में दिनांक 19 से 22 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय 30वें अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2024’’ का यहां रंगा-रंग शुभारंभ हुआ। कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में आयोजित मड़ई की शुरूआत भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा से हुई जिसमें कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने जिलों की लोक संस्कृति, लोक पर्व, स्थानीय रीति-रिवाज, पर्यटन स्थल तथा अन्य विशेषताओं को प्रदर्शित करने वाली झांकी प्रस्तुत की। पारंपरिक परिधानों में सजे इन सांस्कृतिक दलों ने स्थानीय लोक गीतों एवं लोक नृत्यों की अनुपम छटा बिखेरी। इन दलों ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख नृत्य - कर्मा, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, सरगुजिहा नृत्य, मुड़िया नृत्य, जवारा नृत्य, गौरी-गौरा आदि का आकर्षक प्रस्तुतिकरण दिया। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बस्त दशहरा, अक्ती तिहार, शिव बारात, शिव तांडव, महिषासुर मर्दन, घांसीदास जयंती आदि पर केन्द्रित झांकियों का प्रदर्शन किया। इन झांकियों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, सुपोषण, कृषि संपदा विकास, प्रौद्योगिकी विकास आदि महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संदेश भी दिये गये।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता, निदेशकगण उपस्थित थे। इस चार दिवसीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। शुभारंभ समारोह में कृषि महाविद्यालय भाटापारा की छात्रा कुमारी भूमिका साहू ने छत्तीसगढ़ के राज गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सुमधुर प्रस्तुतिकरण दिया। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, जगदलपुर के विद्यार्थी द्वारा नृत्य एवं गीत के माध्यम से बस्तर की आदिवासी संस्कृति का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। चार दिवसीय युवा सांस्कृतिक महोत्सव मड़ई 2024 के दौरान कला संस्कृति पर केन्द्रित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
मड़ई 2024 के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है और हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में मड़ई जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह मेरे लिए एक अदभुत आध्यात्मिक अनुभव है। शोभा यात्रा में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत एवं नृत्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति के विविध रंगों को संतृप्तता के साथ प्रस्तुत किया जो आल्हादित कर गया। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया वे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर देश व प्रदेश का नाम रौशन करें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की अंतरनिहीत सांस्कृतिक प्रतिभाओं के विकास के लिए प्रति वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर मड़ई युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले 30 वर्षां से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि वे उन्होंने विद्यार्थी के रूप में वर्ष 1990 में विश्व भारतीय विश्वविद्यालय शांति निकेतन पश्चिम बंगाल में कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। वह एक अविस्मरणीय यादें हैं। डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एग्री युनिफेस्ट में अनेकों बार स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये हैं उन्होंने आशा व्यक्त कि की मड़ई 2024 के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय तथा छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। 19 से 22 दिसम्बर तक चलने वाले इस चार दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2024’’ में विभिन्न विधाओं की 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत 20 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से 1ः30 बजे तक एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से मिमिक्री, भाषण, कार्टूनिंग, एकांकी, समूह गायन (भारतीय), लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 21 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से मूक अभिनय, भाषण, लघु नाटिका, वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, एकांकी, देश भक्ति गीत गायन, पश्चिमी एकल गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से लघु नाटिका, वाद-विवाद, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 22 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से लघु नाटिका, तात्कालिक भाषण, लोक एवं आदिवासी नृत्य तथा पाश्चात्य समूह गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 22 दिसम्बर को अपरान्ह 04 बजे अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2024’’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ समारोह के अंत में मड़ई 2024 के आयोजन सचिव डॉ. बी.पी. कतलम ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। -
रायपुर। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता तथा कलेक्टर जिला रायपुर, डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। शराब तस्करी की सूचना पर 18 दिसम्बर को लोहार चौक वार्ड नम्बर 64 थाना पुरानीबस्ती जिला रायपुर में छापामार कार्यवाही कर आरोपी सतीश कौशल पिता श्री शिवनारायण कौशल के आधिपत्य से 8 बोतल विदेशी मदिरा रॉयल स्टैग एवं लायन्स व्हिस्की (पंजाब राज्य में विक्रय हेतु) कुल 6.0 बल्क लीटर, जिसका बाजार मूल्य 6800 है. जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के कायम प्रकरण में आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा उक्त मदिरा परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन, जिसका बाजार मूल्य 45000 को भी कब्जे आबकारी लिया गया।
इसी क्रम में 19 दिसंबर को आरोपी दीपक खण्डेलवाल पिता श्री लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल उम्र 50 वर्ष साकिन रामसागर पारा वार्ड 37 थाना मौदहापारा जिला रायपुर के आधिपत्य मकान से 39 बोतल विदेशी मदिरा रॉयल स्टैग एवं लायन्स व्हिस्की (पंजाब राज्य में विक्रय हेतु) कुल 29.25 बल्क लीटर, जिसका बाजार मूल्य 37800 है. जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के कायम प्रकरण में आरोपी को मौके पर श्री आशीष सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण श्री राजेन्दनाथ तिवारी, श्री डी.डी. पटेल, श्री आशीष सिंह, श्री वैभव मित्तल, श्री रविशंकर पैकरा, सुश्री जेबा खान तथा आबकारी उप निरीक्षकगण श्री प्रकाश देशमुख एवं श्री कौशल किशोर सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध शराब विक्रय एवं तस्करी तथा अन्य आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु रायपुर जिले के आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आबकारी नियंत्रण कक्ष, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2428201 पर आबकारी अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सूचना दर्ज करायी जा सकती है। -
बिलासपुर/68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ पुलिस ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम में श्री रामदेव कुमावत एवं श्री महर्षि बाजपेई की मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई इसके बाद खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री शासकीय कन्या शाला सरकंडा के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसमें उन्होंने अलग-अलग राज्यों के नृत्य कला का समागम करते हुए अदभुत प्रस्तुति दी है।
बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 में बेसबॉल खेल के आयोजन की मेजबानी हमारा बिलासपुर जिला कर रहा है। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ी छात्र-छात्राएं एवं उनके कोच, मैनेजर आयोजन समिति के सदस्य आप सभी को मैं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। खेल जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, खेल में हार जीत होते रहती है जो हारता है वह भी कुछ न कुछ जरूर जीतता है और जो खेलेगा वही हारेगा या जीतेगा इसलिए हमें अपने जीवन में इसको चरितार्थ करना है। खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है इसलिए हम सभी को खेल को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और व्यायाम शिक्षक मौजूद थे। -
*24 दिसंबर तक मनाया जाएगा सुशासन दिवस*
बिलासपुर/भारत सरकार और राज्य सरकार की पहल पर 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक गांवों की ओर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। आज से सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ एवं योजना प्रभारियों के दिए हैं। सुशासन सप्ताह के शुभारंभ में आज विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में सभी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत माह दिसंबर तक ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के लक्षित 330 कार्यों में से 279 कार्य (85 प्रतिशत), सामुदायिक शौचालय निर्माण के लक्षित 175 कार्य में से 95 कार्य (54 प्रतिशत), व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लक्षित 2326 कार्यों में से 1095 कार्य (47 प्रतिशत), फिकल स्लज अपशिष्ट प्रबंधन के लक्षित 03 कार्यों में से 01 कार्य (33 प्रतिशत) तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के लक्षित सभी 04 कार्यों (100 प्रतिशत) को पूर्ण कर लिया गया है। लोगों को प्रदूषण व संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों से बचाने के लिए स्वच्छ और हरित जिले का निर्माण करने के इरादे से जिला प्रशासन ने ग्रामीण समुदाय के सहयोग से जागरूकता पैदा करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न ओडीएफ प्लस गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है।
*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान-*
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजनांतर्गत जिले में वर्ष 2024-25 में माह दिसम्बर, 2024 तक कुल 3452 स्व-सहायता समूहों का गठित कर 43056 परिवारों को सम्मिलित किया गया है। जिसमे से 1753 स्व-सहायता समूहों को राशि रु. 262.95 लाख का चक्रिय निधि (आरएफ) एवं 1785 स्व-सहायता समूहों को राशि रु. 1071.00 लाख का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) तथा जिले में विभिन्न आजीविका गतिविधि में सम्मिलित 3383 समूहों को राशि रू. 8454.87 लाख का बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्मय से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराया गया है। साथ ही शासन की महत्वकांक्षी लखपति दीदी पहल के तहत 2860 लखपति दीदी के रूप में विकसित किया गया है, उक्त लखपति दीदियों द्वारा प्रतिमाह 10हजार से 15 हजार रूपये की आय अर्जित कर रहे है। आगामी दो वर्ष में 28541 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसका बिजनेस प्लान तैयार किया जा रहा है। एक वर्ष की उत्कृष्ट गतिविधियां हुए जिसमें गामेंट फैक्ट्री, फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण, पशु आहार निर्माण, प्रिटिंग प्रेस, एवं मछली पालन इत्यादि गतिविधियां की जा रही है।
*महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना-*
जिला बिलासपुर में वर्ष 2024-25 में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत माह दिसंबर तक लक्षित 49.11 लाख मानव दिवस के विरूद्ध 40.36 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है। जिसमें 6896 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कुल 43.60 लाख मानव दिवस में से 23.24 लाख मानव दिवस (54 प्रतिशत) का सृजन महिलाओं द्वारा किया गया है। जिले के 2108 दिव्यांगजनों को 1133 मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 तक के 122431 कार्यों में से 117948 (96 प्रतिशत) कार्य पूर्ण कराये गये है। प्रोजेक्ट उन्नति के तहत जिले को प्रदाय लक्ष्य 101 के विरूद्ध 181 युवाओं/युवतियों को स्व-रोजगार हेतु विभिन्न विधाओं में कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। - -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात के बाद संघ के पदाधिकारियों ने निःशर्त खत्म की हड़ताल-छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए सजग और गंभीर : श्री अरुण सावरायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात के बाद विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां एवं कमांडोज तथा प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल नि:शर्त समाप्त कर काम पर लौट आए हैं। श्री साव के रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में 18 दिसम्बर को हुई मुलाकात के बाद दोनों संघों द्वारा तत्काल हड़ताल समाप्ति की घोषणा के उपरांत आज से सभी काम कर लौट आए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ एवं छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी, महिला/पुरूष महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर अपनी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। श्री साव ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशील है। विभाग इन पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगा। हमारी कोशिश होगी कि मांगों पर उचित कार्यवाही हो।श्री साव ने संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए सजग और गंभीर है। समस्याएं मनुष्य के निजी एवं सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। किन्तु किसी भी विषय व समस्याओं को रखने के लिए केवल हड़ताल या आंदोलन ही उचित माध्यम नहीं है। समस्याओं को रखने के अन्य विकल्प भी हैं। आपके हड़ताल पर जाने से शहरों की महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित होती हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश तिवारी, प्रवक्ता श्री विकास मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री संदीप चन्द्राकर और संरक्षक श्री संजय शर्मा मौजूद थे। वहीं छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी, महिला/पुरूष महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन नायक, उपाध्यक्ष सुश्री निर्मला मैथ्यू और सचिव सुश्री सुनीता देवांगन उपस्थित थीं।
-
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशील पहल
-वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिजनों को मिलेगी नौकरीरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशील पहल पर विभाग ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 353 नए पद मंजूर किए हैं। श्री साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से नए पदों की स्वीकृति के संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य शासन के इस आदेश से वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिवारों को नियमित नौकरी मिलेगी। शासन के इस निर्णय से नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत परिजन काफी खुश हैं।राज्य शासन ने प्रदेशभर के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 353 नवीन पदों की स्वीकृति दी है। इनमें भृत्य के 275, सफाई कामगार के 21, कुली के 19, तृतीय श्रेणी के सात, चौकीदार और माली के पांच-पांच, वाहन चालक का एक तथा 20 अन्य पद शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर संभाग के लिए 102 पद, दुर्ग संभाग के लिए 144 पद, बिलासपुर संभाग के लिए 78 पद, सरगुजा संभाग के लिए 16 पद तथा बस्तर संभाग के लिए 13 पद मंजूर किए गए हैं।शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधानों के तहत शासकीय नौकरी में कार्यरत कर्मचारी या अधिकारी की सेवानिवृत्ति के पूर्व मृत्यु के बाद उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाती है। इसके माध्यम से कर्मचारी के परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित अधिकांश प्रकरण कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के हैं, जो वर्तमान में लंबित हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठकों में नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित मामलों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए थे। निकायों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए नए पद स्वीकृत कर नियुक्ति की कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किए हैं। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लंबित रहने से प्रभावित परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन द्वारा इसके लिए नए पद मंजूर कर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही निकायों को विभिन्न कार्यों के लिए कर्मचारी भी मिलेंगे। - -छत्तीसगढ़ में आवासहीन परिवारों के लिए बड़ी पहल: 18 लाख परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज-प्रधानमंत्री आवास योजना: वित्त विभाग ने जारी की 2560 करोड़ की राशिरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में ‘मोदी की गारंटी‘ के अंतर्गत राज्य के 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत पक्के आवास प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 18 लाख आवासहीन परिवारों को पक्के मकान देने के अपने वादे को निभाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त विभाग ने केंद्र और राज्यांश मिलाकर 2,560 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों को अंतरित करने के लिए जारी कर दी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि हमारा लक्ष्य राज्य के सभी आवासहीन परिवारों को इस योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराना है। यह पहल केवल आवासीय सुविधा ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान का भी एक साधन है।अब तक 5,144 करोड़ रुपये की राशि जारीवित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 5,144 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। पहली किश्त केंद्रांश 1,550.30 करोड़ रुपये, राज्यांश 1,033.70 करोड़ रुपये कुल 2,584 करोड़ रुपये और दूसरी किश्त केंद्रांश 1,535.40 करोड़ रुपये, राज्यांश 1,024.60 करोड़ रुपये कुल 2,560 करोड़ रुपये जारी की जा चुकी है। लाभार्थियों को राशि सीधे उनके खाते में शीघ्र पहुंचाई जाएगी, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि भारत सरकार से प्राप्त करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनके आवास का निर्माण शीघ्र पूर्ण हो सके।
-
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह, मुख्यमंत्री श्री साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने किया विमोचन
रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित तीन किताबों का आज विमोचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा परिसर स्थित अध्यक्ष के कक्ष में षष्ठ्म विधानसभा के सदस्यों की परिचयात्मक जानकारियों पर केन्द्रित प्रकाशन ‘‘सदस्य परिचय षष्ठ्म विधानसभा’’, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के ‘‘प्रथम वर्ष’’ का विमोचन किया गया।इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधानसभा श्री धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायकगण एवं विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।‘‘सदस्य परिचय षष्ठ्म विधानसभा’’ पुस्तक में छत्तीसगढ विधानसभा के प्रत्येक सदस्य के जीवन परिचय के अंत में उनके निर्वाचन के परिणाम का विवरण निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर सम्मिलित किया गया है।छत्तीसगढ़ विधान सभा की संसदीय कार्यप्रणाली का जन-जन तक प्रसार हो और विधान सभा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं संपादित होने वाले कार्यों से जनता को अवगत कराने हेतु "छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय" (संक्षेप में) का प्रकाशन किया गया है। पुस्तक के अंत में सदस्यों के संबंध में विभिन्न विश्लेषणात्मक विवरण भी दिये गये हैं ।इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 14 दिसम्बर, 2024 से विधानसभा की स्थापना दिवस का रजत जयंती वर्ष आरंभ हो गया है। विगत 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए उच्च मानकों को स्पर्श किया है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि है कि षष्ठ्म विधानसभा के शेष कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा का वर्तमान सदन संसदीय नवाचारों को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के अपने गुरुत्तर संसदीय दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने में सफल होगा। - रायपुर /बलौदाबाजार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्टाफ के लिए अग्निशामक यन्त्रों के संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। अब तक जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल एवं लवन में यह पूर्ण हो चुका है। उक्त केंद्रों में विकासखण्ड के मैदानी स्वास्थ्य अमले को भी सम्मिलित कर दुर्घटना से बचाव के तरीके सुझाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में आग के प्रकार, एवं उनको बुझाने की विधि, अग्निशामक यंत्र कितने प्रकार के होते हैं एवं कौन सी आग में कौन सा अग्निशामक यन्त्र का उपयोग करना है इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त यदि अस्पताल में अग्नि दुर्घटना हो गई तो ऐसी आपातकालीन स्थिति में एस एन सी यू,आई सी यू ,एन बी एस यू के नवजात शिशुओ तथा मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर कैसे लाना है यह भी बताया गया। प्रशिक्षण में अस्पताल में स्थापित फायर उपकरण जैसे हाईड्रेंट आदि के प्रयोग के बारे में बताते हुए डेमो देकर अभ्यास भी कराया गया। इसमें गैस सिलिंडर में आग की स्थिति में बचाव करना भी सिखाया गया। अग्निशामक यंत्र के संचालन हेतु उक्त प्रशिक्षण अग्निशमन कार्यालय के फायर कर्मचारियों-स्टेशन इंचार्ज जितेंद्र कुर्रे एवं साथियों द्वारा दिया गया।
- रायपुर /कबीरधाम ज़िले के शासकीय हाई स्कूल, मोतिमपुर के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। अपने रायपुर भ्रमण के दौरान बच्चो ने रीज़नल साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री एवं विधायक श्री विजय शर्मा से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से विधानसभा भ्रमण की पूरी जानकारी ली और राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली बच्चों को रीजनल साइंस सेंटर का भी भ्रमण करवाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। छात्रों ने विधानसभा भ्रमण और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा से मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -तीनों टीम ने किया आग लगने जैसी आपात परिस्थिति में राहत और बचाव कार्य का अभ्यास प्रदर्शन- फायर सेफ्टी किट पहनकर अस्पताल के अंदर गई टीम, प्रतीकात्मक रूप से घायल को स्ट्रेचर पर लिटाया और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा-मॉक ड्रिल के दौरान फायर सायरन बजाती आयी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, अंदर फंसे लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने निकाला, दिया प्राथमिक उपचाररायपुर / एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिकिया बल) और जिला अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में फायर एंड रेस्क्यू (अग्नि और सुरक्षा) मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। अस्पताल में आग लगने की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने आपसी समन्वय से सुरक्षा एवं बचाव का जीवंत अभ्यास प्रदर्शन कर आपदा से निपटने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।मॉक ड्रिल के दौरान तीनों टीम ने अभ्यास प्रदर्शन करते हुए संभावित घटना के लिए तैयारियों का आकलन किया। वहां उपस्थित नर्सिंग स्टॉफ, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड्स को आग लगने की घटनाओं और उससे निर्मित परिस्थितियों पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जटिल आपात स्थितियों में कैसे काम किया जाता है। प्रतीकात्मक रूप से आग लगने की घटना को प्रदर्शित करते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फायर सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची। पानी के प्रेशर पाइप के जरिये अस्पताल के तीसरे मॉले पर आग बुझाने की प्रैक्टिस की गई। टीम ने अस्पताल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने संबंधी अभ्यास किया। इसी तारतम्य में घायल लोगों को स्ट्रेचर पर लिटाकर प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के जरिये दूसरे अस्पताल भेजा। जिला अग्निशमन कर्मियों द्वारा अग्नि मॉक ड्रिल में आग बुझाने, फायर सेफ्टी उपकरणों के प्रयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। कहीं भी छोटी सी आग लगे उसके लिए आम लोगों को फर्स्ट एड फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया। कौन सा यंत्र किस प्रकार का आग बुझा सकता है, इसका भी प्रदर्शन किया गया।विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर या अग्निशामक यंत्र और उसमें भरे जाने वाले गीला रसायन, कॉर्बन डाइ ऑक्साइड, फोम और पानी के बारे में जानकारी दी।
- बिलासपुर /68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ पुलिस ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम में श्री रामदेव कुमावत एवं श्री महर्षि बाजपेई की मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई इसके बाद खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री शासकीय कन्या शाला सरकंडा के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसमें उन्होंने अलग-अलग राज्यों के नृत्य कला का समागम करते हुए अदभुत प्रस्तुति दी है।बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 में बेसबॉल खेल के आयोजन की मेजबानी हमारा बिलासपुर जिला कर रहा है। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ी छात्र-छात्राएं एवं उनके कोच, मैनेजर आयोजन समिति के सदस्य आप सभी को मैं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। खेल जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, खेल में हार जीत होते रहती है जो हारता है वह भी कुछ न कुछ जरूर जीतता है और जो खेलेगा वही हारेगा या जीतेगा इसलिए हमें अपने जीवन में इसको चरितार्थ करना है। खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है इसलिए हम सभी को खेल को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और व्यायाम शिक्षक मौजूद थे।
- दुर्ग / जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमि, बोरई इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर ग्राम व पोष्ट-रसमुडा जिला दुर्ग क्षेत्र के सपूर्ण क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया हैं। जिला दण्डाधिकारी सुश्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 26 (1) (2) के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना क्रमांक एफनं. 31-114-90 सीआई द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को दी गई अधिकारिता के अनुसार, जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमि, बोरई इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर के सपूर्ण क्षेत्र को एक वर्ष अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया हैं। जिला दण्डाधिकारी सुश्री चौधरी के निर्देशानुसार उक्त संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं आवेदक कंपनी द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोडकर अन्य व्यक्तियों का उक्त क्षेत्र में प्रवेश प्रतिषिद्ध रहेगा। यह आदेश 06 दिसंबर 2024 से अधिकतम एक वर्ष के लिए लागू रहेगा एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा।
- दुर्ग /वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, बी.एस.पी., सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली के लिए प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में संचालित होने वाले शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
-
महासमुंद । समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त फॉर्च्यून फाउण्डेशन समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित फॉर्च्यून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह से कलेक्ट्रेट कक्ष में मुलाकात की। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर श्री लंगेह ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, संस्था के डायरेक्टर श्री निरंजन साहू मौजूद थे।
बतादें कि फॉर्च्यून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने 23वीं नेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में टी 11 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गुजरात के नडीयाद स्थित एथलेटिक्स स्पोर्ट ग्राउंड में आयोजित की गई थी। संस्था के डायरेक्टर श्री निरंजन साहू के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के खिलाड़ी लकी यादव, श्रीति प्रधान, प्रीति यादव एवं भूपेन्द्र पटेल ने प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। संस्था के खिलाड़ियों ने कुल 03 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्कूल एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। जिसमें लकी यादव ने 1500 और 400 मीटर दौड़ में 1-1 ब्रॉन्ज मेडल तथा श्रीति प्रधान ने 400 मीटर दौड में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त प्रीति यादव ने लॉन्ग जंप में और भूपेन्द्र पटेल ने 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए खेल में शानदार प्रदर्शन किया। - -सभी धान खरीदी नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश-एसडीएम धान बचाव हेतु की गई व्यवस्था की रिपोर्ट लेंमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बारिश की संभावना को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण हेतु नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव की समुचित व्यवस्था करें और जानकारी लेते रहे। उन्होंने प्राप्त जानकारी अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर श्री लंगेह ने ज़िले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में जाकर बारिश से समुचित बचाव की व्यवस्था की रिपोर्ट प्राप्त करने और जहां आवश्यकता है, आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की स्टेकिंग बारिश से बचाव के लिए उचित तरीके से ढका हुआ हो, यह सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में धान खराब न हो। सभी उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल से धान के स्टेकिंग ढका रहे, इसका ध्यान रखे। किसी भी केंद्र में अव्यवस्था दिखे तो तत्काल दुरुस्त करवाते हुए जिला कार्यालय को सूचित करे। साथ ही नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी रिपोर्ट एकत्रित करवाएं।
- बिलासपुर /समाज कल्याण विभाग द्वारा सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जल संसाधन परिसर के प्रार्थना सभा भवन में प्रतिभावान उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिव्यांगजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा एस मैथ्यू ने सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभाग द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देते हुये आज सम्मानित किये जाने वाले दिव्यांगजनों को बधाई दी एवं नोडल अधिकारी श्री हरीश सक्सेना ने स्वागत भाषण में दिव्यांगजनों से अनुरोध किया कि वे इसी प्रकार से अपनी प्रतिभाओं को दिव्यांगजनों के हित में आगे बढ़ाते रहें सम्मान कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत् दिव्यांगजन एवं उपस्थित जन समुदाय को नशे से होने वाले नुक्सान की जानकारी देते हुये शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में दिव्यांगजनों द्वारा एकल गायन, समूह गायन तथा नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं विभागीय कलापथक दल द्वारा संगीत मय कार्यक्रम एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत् नशे से दूर रहने गीत संगीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुती दी। दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डॉ रविशंकर पटेल, हीरामणी देवांगन, श्रीमती कांति दुबे, अनुपम मिश्रा, संजय यादव, अंशु गौड़, डॉ शोभा मिश्रा, पूर्णिमा पांडेय, अश्विनी पांडेय, निरंकार तिवारी, संतोष देवांगन, गंगा साहू, दुर्गा प्रसाद, के के पांडेय, बहोरन धुरी, शिव नारायण साहू, सुश्री शोभना शुक्ला, ईश्वर चंद्रा एवं सुश्री आकृति शर्मा, अजय सिंह, किरण साहू एवं रोशन धुरी का मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू, नोडल अधिकारी श्री हरीश सक्सेना, जिला पुनर्वास अधिकारी श्रीमती सरस्वती जायसवाल, श्री प्रशांत मोकाशे सहायक सांख्यिकी अधिकारी, श्री उत्तम राव, सुश्री बीना दीक्षित प्रभारी अधीक्षक आश्रयदत्त, श्रीमती सरस्वती रामेश्री, जी आर चन्द्रा, आकांक्षा साहू, सौरभ दीवान, श्रीमती राजकुमारी सोनी, विजय केसकर, लीलाधर भांगे, दादुलाल बरेठ, पुनाराम बरैठ, राधेश्याम कौशल कश्यप, रमाशंकर, कृति कुमार कश्यप, बसंत श्रीवास, यांमशी कृष्णा आदि का सहयोग सराहनीय था। इस अवसर पर बहुत बृहद संख्या में दिव्यांगजन एवं संस्थाओं में आश्रयदत्त कर्मशाला, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, ब्रेल प्रेस, जिला पुनर्वास केंद्र, आनंद निकेतन, जस्टिस तन्खा मेमोरियल, सत्य साई हैल्प वे, ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शुक्रवार 20 दिसंबर को शाम 6.30 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर रात 8.30 बजे ग्राम कोहड़िया चारपारा जिला कोरबा पहुंचेंगे, तत्पश्चात् रात्रि विश्राम करेंगे।
- भिलाईनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद में छ.ग. में सुशासन सप्ताह 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है। इसी के संदर्भ में अटल विचार संगोष्ठी का आयोजन आज निगम सभागार में आयोजित की गई। जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताए उनके विचार, अटल इरादे, विश्व हित, देश हित, समाज हित में किये गये कार्यो को याद किया गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने उनको याद करते हुए बताया, कि मुझे बचपन में उनके भाषण, उनके विचारो को सुनने का अवसर मिला। इतने अच्छे राष्ट्र हित में हाजीर जवाबी प्रखरवक्ता जिसका पक्ष-विपक्ष सभी दलो द्वारा सम्मान किया जाता हो, ऐसे बिरले लोग ही होते है। सुशासन सप्ताह का सही अर्थ यह होगा कि निगम के अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वो का सुगमता से निर्वहन करें। जनता के प्रति जवाबदेह रहे, सबसे प्रेम और सम्मानपूर्वक बाते करें। अपने कार्यो को समय पर पूर्ण करें। हम यह बात सोचे की हमें जो वेतन मिल रहा है, उसी से हमारा धर चल रहा है। उसके प्रति दिल में जवाबदेही होना चाहिए। निगम वह जगह है, जहां जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी किया जाता है। जनता से जुड़े सभी कार्यो को हमे करना चाहिए।संगोष्ठी के दौरान विचार रखने वाले कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह द्वारा स्व रचित अटल बिहारी वाजपेयी जी पे कविता सुनाई गई। उनमेश साहू ने अटल जी की कविता हार नहीं मानूगा- रार नहीं ठानुगां को सुनाये। शरद दुबे ने अटल बिहारी जी की याद में उनके विचारो का मनन किये कि अटल जी किस प्रकार से अपने इरादे में अटल रहते थे, कविताओं के शब्द बहुत ही प्रेरणादायक होते थे एवं निर्णय लेने में उसका अनुसरण करना चाहिए। जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी पहले व्यक्ति थे, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर हिन्दी में भाषण दिये थे, छ.ग. राज्य के निर्माता अटल जी ही है। अंत में आयुक्त पाण्डेय ने सभी अधिकारी/कर्मचारियो को अटल विचार संगोष्ठी सुशासन सप्ताह के अवसर पर की पर अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकों को शपथ दिलाये।संगोष्ठी में उपस्थित अधिकारी मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डी.के.वर्मा, जोन आयुक्त अजय कुमार सिंह, येशा लहरे, सतीश यादव, कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, लेखाधिकारी चंद्रकांत साहू सहित जोन के स्वास्थ्य अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, सभी विभाग के प्रमुख अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिक सहभागी बने।






.jpeg)
.jpeg)



.jpg)
.jpg)







.jpg)



.jpg)


