- Home
- छत्तीसगढ़
- -एक पेड़ मॉं के नाम: उपमुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपणरायपुर । -प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत कबीरधाम जिले में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्काऊट गाईड के सदस्य, हरितिमा ग्रुप के सदस्य सहित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर कवर्धा वन मंडल में एक-पेड़-माँ-के-नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निःशुल्क पौधा वितरण के लिए स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक-पेड़ मॉं-के-नाम प्रारंभ किया गया है। जो मूलतः वृक्षारोपण अभियान है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि कि निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यू.आर. कोड जारी किए गए है। जिससे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 03 सम्पर्क नंबर भी जारी किया है। जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जाएगा तथा शनिवार एवं रविवार को पौधा वितरण किया जाएगा।
- रायपुर /कमार जनजाति मुख्य रूप से गरियाबंद जिले के छुरा, और धमतरी जिले के नगरी और मगरलोड विकासखण्डों में पाई जाती है। भारत सरकार द्वारा इन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सरकार में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कमार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की महिलाओं की आजीविका का मुख्य साधन बांस की कारीगरी और पारंपरिक खेती करना है। महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लॉक से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, गाँव सोनासिल्ली अब समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।बिहान योजना के तहत, ग्राम सोनासिल्ली में तकेश्वरी कमार और सचिव गीता कमार के नेतृत्व में महिला विकास और सशक्तिकरण का एक नया अध्याय शुरू हुआ। कमार महिलाओं ने स्व सहायता समूह का गठन किया गया। इस समूह ने 15,000 रुपये के अनुदान के साथ आत्मनिर्भरता की नई शुरूआत की है। अपने कौशल और संसाधनों का उपयोग करते हुए, उन्होंने बांस की कारीगरी में हाथ आजमाया और आज बांस से सुन्दर सजावटी सामग्री बनाकर दुकानों में भी विक्रय कर रही है। बांस की सामग्रियों को बेहतरीन कला कृतियों में बदल दिया।
-
-विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान और समझ से भारत की एकता और अखंडता होगी मजबूत-राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन’
रायपुर । राजभवन में आज बिहार, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान और समझ से भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी।केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाएगें। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले गुजराती, बिहारी, उड़िया, तेलुगू समाज और सिक्किम के लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व विषय है कि आज हमारे बीच बिहार, ओडिशा, गुजरात, सिक्किम और तेलंगाना राज्यों के लोग हैं, जो हमारे जीवन को समृद्ध बना रहे हैं और छत्तीसगढ़ के उत्थान और विकास में योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने और इसकी प्रगति को आगे बढ़ाने में इन राज्यों के नागरिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उनकी उपस्थिति से न केवल विविधता आई है बल्कि नए विचारों और दृष्टिकोणों का भी संचार हुआ है।राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इन विभिन्न राज्यों की विशेषताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध और महावीर की भूमि बिहार ने मानव जाति को शांति और अहिंसा का संदेश दिया। शिक्षा के केंद्र नालंदा ने हमारे ज्ञान और संस्कृति को एक नया आयाम दिया है। छत्तीसगढ़िया और उड़िया भाई-भाई हैं और दोनों राज्यों की संस्कृति एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैै। पश्चिमी ओडिशा का छत्तीसगढ़ के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव और सामाजिक सद्भाव है। संबलपुरी कपड़ा और संगीत छत्तीसगढ़ के जीवन का हिस्सा बन गया है और लगभग 30 लाख उड़िया लोग छत्तीसगढ़ में रहते हैं तथा राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं।राज्यपाल ने कहा कि गुजरात पश्चिमी भारत का गहना है। यह व्यापार और वाणिज्य का सबसे बड़ा केन्द्र है। राज्य ने सदियों से अपने प्राचीन इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखा है। अपने त्योहारों, पहनावे और भाषा से लेकर उनके उत्सवों और स्वादिष्ट भोजन तक, गुजरात आश्चर्यजनक रूप से अपनी जीवंत संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। तेलंगाना अपने विविध इतिहास और विरासत के साथ नवाचार का संगम है। भारत का सबसे युवा यह राज्य, दक्षिण और उत्तर की दो संस्कृतियों का मिश्रण है। सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संपदा के साथ-साथ शांति और सद्भाव का प्रतीक है।राज्यपाल ने कहा कि सभी राज्य एक-दूसरे से सीखने और भारत को अधिक शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर उड़िया समाज के प्रतिनिधि, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, गुजराती समाज की प्रतिनिधि श्रीमती चार्मी दावड़ा, बिहारी समाज के प्रतिनिधि आचार्य श्री रमेन्द्र नाथ मिश्र और तेलंगाना समाज के प्रतिनिधि श्री जी. स्वामी ने अपने-अपने समाज की गतिविधियों और छत्तीसगढ़ के विकास में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। विभिन्न विश्वविद्यालयों की छात्राओं ने इन राज्यों के लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तृति दी। जिसमें ओडिशा कीे जनजाति समाज का डालखाई नृत्य, बिहार का कजरी लोकनृत्य, गुजरात का गरबा, तेलंगाना का लंबाडी पिल्ला और सिक्किम के लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया।बिहारी समाज के प्रतिनिधि और इतिहासकार आचार्य श्री रमेन्द्र नाथ मिश्र ने राज्यपाल को इस विशेष अवसर पर ऐतिहासिक ताम्रपत्र की अनुकृति भेंट की साथ ही गुजराती समाज के लोगों ने पारंपरिक वस्त्र भेंट किया। राज्यपाल ने सभी को राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री हरिचंदन को भी इन राज्यों के प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राज्यपाल की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। - बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति, जिला चिकित्सालय की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक 10 जुलाई को शाम 5 बजे जिला चिकित्सालय के सभागृह में होगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-
बिलासपुर, /आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में साईबर क्राईम जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साईबर प्रभारी सीएसपी श्री सिद्धार्थ बघेल एवं कोनी थाना प्रभारी श्री नवीन देवांगन के द्वारा विद्यार्थियों को साईबर अपराध के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री दिलीप कुमार तिवारी, श्री मधुसूदन पराये, छात्रावास अधीक्षिका सुश्री चांदनी बंजारे, प्रशिक्षण अधिकारी श्री सत्यप्रकाश जांगड़े एवं संस्था के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
-
बिलासपुर /मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत असिस्टेंट मैन्यूल मेटल आर्क वेल्डर, टैक्सी ड्राईवर, डोमेस्टिक इलेक्ट्रिशयन सोल्यूशन कोर्स में कौशल प्रशिक्षण के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक 23 जुलाई 2024 तक 8वीं, 10वीं, 12वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटो, आधार एवं पेन कार्ड लिंक के साथ आईटीआई कोनी बिलासपुर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संस्था कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
- -राजस्व संबंधित समस्याओं का होगा त्वरित निराकरणदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 06 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक जिले के सभी ग्रामों में कार्य योजना के साथ राजस्व पखवाड़ा (शिविरों) का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व पखवाड़ा शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की दैनिक प्रगति प्रारूप (गूगल शीट) में नियमित रूप से प्रविष्टि कर जानकारी अपडेट की जायेगी।कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार शिविर में राजस्व न्यायालय संबंधी मामलों के अंतर्गत विवादित एवं अविवादित नामांतरण/खाता विभाजन के समय सीमा के बाहर प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई से संबंधित समय सीमा से बाहर के प्रकरण का शत प्रतिशत निराकरण, अनुविभागीय अधिकारी (रा.)/तहसीलदार के न्यायालय में धारा 115 अंतर्गत अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों में पटवारी द्वारा पंचनामा एवं प्रतिवेदन प्राप्त कर शत-प्रतिशत निराकरण, सभी राजस्व न्यायालय में शून्य आदेश पत्र वाले प्रकरणों में शत-प्रतिशत आदेश की प्रविष्टि करना, सभी राजस्व न्यायालय में दर्ज ऐसे प्रकरण जिनकी पेशी तिथि अद्यतन नहीं है, शत-प्रतिशत पेशी तिथि अद्यतन करना एवं जनहानि, पशुहानि, फसलक्षति से संबंधित आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना इत्यादि मामले शामिल है।इसी प्रकार भू-अभिलेख संबंधी मामलों के अंतर्गत कोटवारों द्वारा विक्रय की गई कोटवारी/सेवा भूमि के विरुद्ध समुचित कार्यवाही, वार्षिक कृषि सांख्यिकी सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन वर्ष 2023-24 का शत-प्रतिशत जानकारी उपलब्ध कराना, अभिलेख शुद्धता (संकलन हेतु शेष खसरे, विलोपन हेतु संदिग्ध खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमि स्वामी विहीन खसरा, भूमि स्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा, संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा, भूमि स्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु शेष बसरों की संख्या) अंतर्गत शत-प्रतिशत निराकरण, नक्शा बटांकन अंतर्गत जुलाई माह में प्रत्येक तहसील में प्रगति, भूमि स्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नंबर, किसान किताब एवं जेंडर की प्रविष्टि करना इत्यादि मामले शामिल है।
- दुर्ग, / जिले के अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग एवं अन्य शासकीय कार्यालयों के उपयोग के लिए स्थानीय बाजार से कम्प्यूटर व फोटोकापी सामग्री तथा लेखन एवं स्टेशनरी सामग्री क्रय किये जाने के लिए बाजार दर का निर्धारण हेतु मोहरबंद निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र कार्यालय कलेक्टर दुर्ग के प्रपत्र शाखा से 29 जुलाई 2024 शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में प्राप्त की जा सकती है। निविदा 30 जुलाई 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय में जमा होगी एवं इसी तिथि को शाम 4 बजे खोली जायेगी।
- दुर्ग / जिले में 01 जून से 09 जुलाई तक 129.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 245.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 74.4 मिमी. धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 92.6 मिमी, तहसील बोरी में 77.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 106.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 180.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 09 जुलाई को तहसील दुर्ग में 6.0 मिमी, तहसील धमधा में 1.0 मिमी, तहसील पाटन में 1.4 मिमी, तहसील बोरी में 6.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 2.0 मिमी एवं तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- -बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के नव मनोनित सदस्यगण का पदभार ग्रहणरायपुर /बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अब बांकीमोंगरा नगर पालिका में विकास का नया सूर्याेदय होने जा रहा है। बांकीमोंगरा की जनता बहुत भाग्यशाली है कि उनको पहला अध्यक्ष शैल राठौर नारी शक्ति के रूप में कर्ता मिला है। बांकीमोंगरा की जनता लंबे समय से विकास नहीं होने का मलाल झेल रही थी। अब बांकीमोंगरा की जनता को विकास के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य दोनों से नगर पालिका के विकास कार्यों के लिए राशि मिलेगी। विष्णुदेव सरकार में निकाय को न तो सेटअप की न ही फंड की कमी नहीं होगी।इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैल राठौर, उपाध्यक्ष कमला बरेठ, सदस्य प्रभावती चौहान, सतीश झा, लखपत शर्मा, अश्विनी मिश्रा, संतोष राठौर, मेलू पटेल, ज्योतिदास महंत पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भागवत विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ 10 जुलाई 2024 शाम 5 बजे करेंगेे एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश बिहारी घोरे एवं कलेक्टर श्री दीपक सोनी के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्ट्रार श्रीमती हिमांशु जैन भी उपस्थित रहेंगी।
- ’’विकसित छत्तीसगढ़, मेरे सपने का खुशहाल छत्तीसगढ़’’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में युवाओं से सुझाव आमंत्रितरायपुर / छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए राज्य नीति आयोग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य नीति आयोग द्वारा ’अमृत काल : छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’ दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्रों का तीव्र विकास सुनिश्चित करना है। इस के लिए सभी युवा नागरिकों, विद्यार्थियों से सुझाव लेने के लिए राज्य के समस्त महाविद्यालय और शासकीय एवं अनुदान प्राप्त तथा निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को ’’विकसित छत्तीसगढ़, मेरे सपने का खुशहाल छत्तीसगढ़’’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे, जिसका मूल्यांकन प्रासंगिकता, वर्तमान स्थिति का आंकलन, नवाचार, व्यवहार्यता, स्पष्टता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानदंडों के आधार पर पैनल द्वारा किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ निबंधों को आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनुप श्रीवास्तव एवं सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम ने बताया कि छात्रों को अपने निबंध 1500 से 2500 शब्दों में हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिखने होंगे। निबंध में छात्रों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति का आंकलन करना होगा, जिसमें राज्य के सामर्थ्य, कमजोरियों के आधार पर 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और समावेशी राज्य बनाने की अपनी कल्पना व दृष्टिकोण प्रस्तुत करना होगा। छात्रों को राज्य में उद्योग और सेवाओं में सुधार, कृषि और वानिकी में सुधार, गुणवतापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास, गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं, बुनियादी ढांचे का विस्तार, सामाजिक कल्याण, सुशासन और सतत् विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे।संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गौरड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनके सुझावों से छत्तीसगढ़ को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके। राज्य नीति आयोग ने सभी छात्रों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने महाविद्यालय/स्कूल के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। file photo
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, सचिव सुश्री विनी महाजन, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
- -वन मंत्री राजधानी में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुरा स्थित पंडित गिरिजा शंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नौनिहालों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को शाला गणवेश तथा पाठ्यसामग्री वितरण भी किया। उन्होंने छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल प्रदान किया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।मंत्री श्री कश्यप ने शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अपार क्षमता है। शासकीय स्कूल के बच्चे कठिन पस्थितियों के बाद भी बेहतर परिणाम ला रहे हैं। यह हम सबके लिए यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चे लगन और ईमानदारी से शिक्षकों के आदर्श में चलकर शिक्षा ग्रहण कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें, बच्चों को हताश-निराश होने की जरूरत नहीं है। समय को ध्यान रखते हुए खेलने के समय खेले-कुदे और पढ़ाई के समय पढ़ाई करें। गरीब, किसानों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। भविष्य निर्माता आज के नौनिहालों की शिक्षा-दिक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए सरकार तत्पर है। हमारी सरकार ने प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम जैसी बड़ी-बड़ी संस्थानें स्थापित की है। उच्च शिक्षा के लिए भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अतिथियों ने इस मौके पर ‘‘मां के नाम एक पेड़’’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया।विधायक श्री मोती लाल साहू ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज प्राईवेट स्कूल से बेहतर परीक्षा परिणाम शासकीय स्कूलों मंें आ रहा है। शासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी भीड़ लगी है, इससे शासकीय स्कूलों का महत्व और गुणवत्ता अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कम सुविधाओं और चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम सराहनीय है। बच्चों को भी लगन और ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए।विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि नन्हें-नन्हें बच्चों को जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश कराने आए हैं। उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। उन्हांेने कहा कि सरकारी संस्थान में पढ़े-लिखे ज्यादा संस्कारी होते हैैं। आज के मंच में मंत्री, विधायक, कलेक्टर सहित जितने भी लोग है सभी सरकारी स्कूलों में पढ़कर आप लोगों के बीच उपस्थित हैं। आप लोगों को भी किसी प्राईवेट स्कूल के विद्यार्थियों को देखकर अपने आप को कमजोर आंकने की जरूरत नहीं है। आप लोगों में अपार शक्ति और जोश है, अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इच्छानुसार परिणाम हासिल कर सकते हैैं।विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर दूसरों के सुख सुविधओं और रहन-सहन को देखकर मन में उनकी तरह बनने की लालसा होती है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर सुख सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम शाला में अनुशासन का पालन करते हैं। जीवन में भी अनुशासन से आगे बढ़ सकते हैं और अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षकों को स्कूल के बच्चों को भी अपने बच्चों की तरह जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अविनाश मिश्रा, जिला शिक्षाधिकारी श्री खण्डेलवाल, वार्ड केे पार्षद श्री वीरेन्द्र देवांगन सहित शिक्षक-शिक्षिकांए तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
- -पीड़ितों से उनके घर और अस्पताल में की मुलाकात-घर-घर जाकर मरीजों का सर्वे करने दिए निर्देश-नाली और पाईप लाईन का किया सघन निरीक्षण-कुपोषित बच्चों के लिए बने नाश्ते का स्वाद चखा-अस्पताल में डाॅक्टरों और अधिकारियों की ली बैठकबिलासपुर, / कलेक्टर अवनीश शरण ने रतनपुर के डायरिया प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उनसे चर्चा कर जानना चाहा कि आखिर इलाका विशेष में ही डायरिया का प्रकोप क्यों हुआ। रतनपुर का महामाया वार्ड क्र 3 में डायरिया के ज्यादा मरीज मिले है। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी भेंटकर उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। चिकित्सकों को इनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल 24 मरीजों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में जारी है,सभी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा हैं। उन्होंने रतनपुर के सभी वार्डों के घर-घर पहुंचकर मरीजों के सर्वे करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं नगरीय निकाय मिलकर सर्वे कार्य करेंगे। उन्हेांने कहा कि जरा भी डायरिया के लक्षण मिले तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराएं। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अस्पताल में बैठक लेकर स्वास्थ्य, राजस्व एवं नगर पालिका अधिकारी को आपसी तालमेल के साथ सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। स्थानीय तहसीलदार को सभी मरीजों के ठीक होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा है। उन्होंने आम नागरिकों को भी सचेत किया है। साफ पानी एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है।कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि मरीज के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दिया जाये। बीएमओ ने बताया कि अस्पताल में सभी तरह की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एक दवाई की कमी थी जिसे स्थानीय स्तर पर खरीद लिया गया है। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान नाली एवं इससे होकर गुजरे पाईप लाईन का भी निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर टुल्लू पम्प से पानी खिंचने वाली पाईप के लिकेज होने की जानकारी मिली। उन्होंने सभी नागरिकों से पाईप बदलने को कहा है। नगरपालिका अधिकारी को भी पाईप लाईन का अच्छी तरह परीक्षण कर जरूरत के अनुरूप बदलने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सामुदायिक अस्पताल में संचालित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केन्द्र) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए बने नाश्ते को चखकर इसकी गुणवत्ता की जांच की। यहां उपलब्ध सभी नौ बेड भरे हुए हैं। एनआरसी में बच्चों एवं उनके अभिभावकों के मनोरंजन के लिए एक टीवी खरीदने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे,एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सीएमएचओ डाॅ. प्रताप श्रीवास्तव, तहसीलदार पंकज सिंह, नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, बीएमओ डाॅ. मिथलेश गुप्ता, डीपीएम पियूली मजूमदार, बीपीएम श्वेता सिंह सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -निगम कमिश्नर, सीईओ समेत सभी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान-अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत ने चुनाव को बनाया देश पर्वः कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह-सफलतापूर्वक और बारीकी से चुनाव कराना बड़ी जिम्मेदारी: एसएसपी श्री संतोष सिंहरायपुर । सोमवार को अवसर था लोकसभा चुनाव में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के सम्मान समारोह का। जब कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि किसी भी नई टीम के लिए एक नया कार्य चुनौतिपूर्ण होता है। लोकसभा चुनाव के समय मेरे साथ एक नई टीम थी, उस पूरी टीम ने इस चुनौति को स्वीकार ही नहीं किया, बल्कि उत्साह के साथ सामना किया और शानदार परिणाम दिया। जब पूरे देश में मतदान प्रतिशत में अपेक्षाकृत कमी आई थी, तब हमारे लोकसभा में मतदान प्रतिशत पहले की अपेक्षा मेंटेन ही नहीं रहा, बल्कि बढ़ा भी। यह हमारी टाॅप से लेकर जमीन स्तर तक काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। यही नहीं इन सबके अलावा हमारे चुनाव में सबसे खासबात रही कर्मचारी कल्याण। हमने एसएसटी टीम हो या मतदान करने वाले या मतगणना करने वाले सारे लोगों के लिए कूलर, फ्रीज या सामानों को ले जाने के लिए ट्राॅली या मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा। इन सबके लिए हमारी पूरी टीम बधाई की पात्र है।शहीद स्मारक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को कलेक्टर ने सम्मानित करते हुए कहा कि चुनाव में अधिकारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से दूर रखा गया था। कोशिश थी कि किसी भी प्रकार की परेशानियां मतदान दल या ड्यूटी में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी को परेशानियां न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडमैप बनाकर चुनाव कराया गया। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस विभाग ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को शुभकामना दी।कलेक्टर ने कहा कि पंचायत व नगरीय क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता के लिए नगर निगम व जिला पंचायत की टीम ने समन्वय और समर्पण भाव से काम किया जो निर्बाध रूप से निर्वाचन कार्य करने में सहयोगी रहा।एसएसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने लोकसभा निर्वाचन में बेहतर कार्य किया, जिससे निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। यह बहुत बड़ी जिम्मदारी होती हैं, जिसे बारीकी से पूरा करना होता है। रायपुर में सभी की नजर रहती है। मतदान के पहले स्वीप कार्यक्रम हुए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी भी हुई स्वीप की पूरी टीम को भी बधाई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 207.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 09 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 342.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 145.1 मिमी, बलरामपुर में 231.1 मिमी, जशपुर में 190.7 मिमी, कोरिया में 175.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 140.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 176.2 मिमी, बलौदाबाजार में 247.1 मिमी, गरियाबंद में 177.9 मिमी, महासमुंद में 179.7 मिमी, धमतरी में 184.7 मिमी, बिलासपुर में 284.2 मिमी, मुंगेली में 240.6 मिमी, रायगढ़ में 268.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 158.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 221.5 मिमी, सक्ती में 213.1 मिमी, कोरबा में 329.7 मिमी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 274.8 मिमी, दुर्ग में 129.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 195.7 मिमी, राजनांदगांव में 173.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 173.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 160.0 मिमी, बालोद में 199.1 मिमी, बेमेतरा में 115.5 मिमी, बस्तर में 257.8 मिमी, कोण्डागांव में 154.4 मिमी, कांकेर में 197.3 मिमी, नारायणपुर में 250.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 223.3 मिमी और बीजापुर में 332.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।
- -कलेक्टरों को 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देशरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्याें की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के औचित्य, आवश्यकता, पूर्णता तथा निर्माणाधीन कार्याें की स्थिति की विशेषज्ञ समिति से जांच कराकर निर्धारित प्रपत्र में 15 दिवस के भीतर जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के लिए विभाग द्वारा पूर्व में राशि जारी की गई थी। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता को लेकर शासन को शिकायतें मिली है। उन्होंने कलेक्टरों को सभी कार्याें की अद्यतन स्थिति की जांच कराने के निर्देश तथा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्धारित प्रारूप में शाला का नाम, स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि, कार्य की भौतिक स्थिति, लागत, औचित्य एवं आवश्यकता, गुणवत्ता के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 11 जुलाई को अटल नगर नवा रायपुर स्थित जैव विविधता पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन संध्या 4 बजे से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित समस्त अतिथिगणों द्वारा पौधों का रोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा एवं मंत्रिमंडल के सदस्य गण, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अभनपुर श्री इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य वन सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, वनप्रबंधन समिति के सदस्यों, छात्रों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी अपनी मां के नाम वृक्षारोपण किया जाएगा।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रारंभ किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किए जाने का लक्ष्य है।‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 85 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के तहत वृक्षारोपण स्थलों का नामकरण स्थानीय देवी-देवताओं के नाम से करने का आह्वान किया है। सभी जिलों में ग्राम एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अभियान के तहत आम, जामुन, बेल, कटहल, सीताफल, अनार, शहतूत, बेर, तेन्दू, गंगाईमली जैसे फलदार पौधे तथा लघु वनोपज एवं औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे- हर्रा, बहेड़ा, आंवला, नीम, पुत्रन्जीवा, काला सिरस, रीठा, चित्रक आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातियां बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन के साथ अन्य प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत सभी स्कूलों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केन्द्र, पुलिस चैकी, अस्पताल, शासकीय परिसर, शासकीय एवं अशासकीय भूमि, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों की रिक्त भूमि पर इस महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।यहां यह उल्लेखनीय है कि एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधे रोपित कर छत्तीसगढ़ को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना है। इस कार्य में समस्त शासकीय विभाग, गैर सरकारी संगठन, स्वयं सेवी संस्थान, सभी स्तर के पंचायत संस्थान, विद्यालय, स्कूल, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाकर उनकी भागीदारी से वृक्षारोपण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
- -फिजिकल टेस्ट के लिए सही ट्रेनिंग बहुत जरूरी, प्रशिक्षण कैंप का लाभ उठाएं अभ्यर्थी : वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी-लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस ग्राउंड उर्दना में ट्रेनर्स द्वारा दी जाएगी निरूशुल्क आवासीय ट्रेनिंग-वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ट्रेनिंग कैंप हेतु जरूरी इंतजामों के दिए निर्देश-दिसम्बर माह में रायगढ़ में होगी अग्निवीर भर्तीरायपुऱ / अग्नि वीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित हुए जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी सोमवार को उनके बीच पहुंचे। उन्होंने कहा लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके लिए सही ट्रेनिंग जरूरी होती है। जिला प्रशासन द्वारा ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है इसका पूरा लाभ उठाएं और चयन परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत दें। गौरतलब है कि दिसम्बर माह में रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। रायगढ़ जिले के लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के पूर्व उन्हें पुलिस विभाग के ट्रेनर्स के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है।जिला पंचायत के सभाकक्ष में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बच्चों को अग्नि वीर में चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि फिजिकल टेस्ट के मापदंडों के अनुरूप सही ट्रेनिंग बहुत आवश्यक है यह आपको न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है जिससे आप फिजिकल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है की जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर में चयनित अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। जिसमें आपके रहने खाने का निःशुल्क इंतजाम किया जाएगा। यह सुनहरा मौका है इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिससे आपका चयन सुनिश्चित हो। अग्नि वीर में चयन से न केवल आपको देश सेवा का अवसर मिलेगा बल्कि आर्थिक संबल के साथ सैन्य अनुशासन भी आप सीख सकेंगे जो आपके जीवन को मजबूत आधार देगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभ्यर्थियों के लिए प्रोटीन रिच खुराक की व्यवस्था और ट्रेनिंग के लिए जूते व ट्रैकसूट इत्यादि का भी प्रबंध करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर थल सेना के लिखित परीक्षा में चयनित जिले के अभ्यर्थियों के फिजिकल ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन में व्यवस्था की जा रही है। यहां अभ्यार्थियों के प्रशिक्षण के साथ उनके रहने व खाने का इंतजाम भी होगा। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट से पहले दो चरणों में यह ट्रेनिंग पुरी की जाएगी। पहले चरण में मुख्य प्रशिक्षण का आयोजन होगा। जिसके बाद टेस्ट से पहले पुनरू रिफ्रेशर ट्रेनिंग दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग में सेना द्वारा फिजिकल टेस्ट के मापदंडों के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे अभ्यर्थी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसमें पुलिस विभाग के पुलिस विभाग के ट्रेनर्स के साथ ही पूर्व सैनिकों तथा खेल प्रशिक्षकों का सहयोग भी लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि उर्दना पुलिस ग्राउंड में ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। ट्रेंनिंग माड्यूल के अनुसार वहां अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वही सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि बच्चों के मेडिकल जांच के संबंध में भी तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह में रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री नीलाराम पटेल, एपीसी श्री भुनेश्वर पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।अग्निवीर भर्ती के लिए जरूरी किताबों और शारीरिक दक्षता के मापदंडों वाला पैंपलेट का हर ब्लॉक में होगा वितरण, मॉक टेस्ट भी किए जायेंगे आयोजितवित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने स्कूल कॉलेजों में अग्निवीर भर्ती में तैयारी के लिए जरूरी किताबों का हर ब्लॉक के स्कूल, कालेजों में वितरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवश्यक मापदंडों का पैंपलेट तैयार कर स्कूल कॉलेजों में वितरित करने के लिए भी कहा। जिससे युवाओं को भर्ती के लिए सही मार्गदर्शन मिल सके। ब्लॉक स्तर पर खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनिंग सेसन आयोजित करने के साथ ही आगामी भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर मॉक टेस्ट भी लेने के निर्देश दिए।शारीरिक दक्षता हेतु चयनित अन्य विद्यार्थी निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु कर सकते है संपर्कजिला प्रशासन द्वारा शारीरिक दक्षता के लिए चयनित विद्यार्थियों के लिए पुलिस लाईन उर्दना में निःशुल्क आवासीय कोर्स आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के अन्य विद्यार्थी जो शारीरिक दक्षता हेतु उत्तीर्ण हुए वे भी इसमें शामिल हो सकते है। ऐसे सभी विद्यार्थी एपीसी समग्र शिक्षा श्री भुनेश्वर पटेल के मो. नं. 7000081311 में समस्त विवरण भेजकर शामिल हो सकते है।
- रायपुर / खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 8 जुलाई 2024 की स्थिति में किसानों को 8 लाख 61 हजार 606 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जिसमें 4 लाख 10 हजार 199 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 5 हजार 397 मीट्रिक टन डीएपी, 98 हजार 329 मीट्रिक टन एनपीके, 39 हजार 40 मीट्रिक टन पोटाश तथा एक लाख 8 हजार 662 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट शामिल है। किसानों को लक्ष्य के विरूद्ध अब तक कुल 63 फीसदी उर्वरकों का वितरण हो चुका है।चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 13 लाख 68 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध अब तक 12 लाख 79 हजार 915 मीट्रिक टन का भण्डारण करा लिया गया है। सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में अभी भी 4 लाख 18 हजार 308 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक किसानों के लिए उपलब्ध है।
- -अमानक नमूने वाले खाद-बीज के लॉट के विक्रय पर प्रतिबंधरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं पौध संरक्षण औषधियों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2024 में अब तक राज्य में बीज के 71 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 18 नमूने तथा पौध संरक्षण औषधियों के 19 नमूने जांच में अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी किया गया है।अपर संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन 2024 में बीज के 5000, उर्वरक के 3700 तथा पौध संरक्षण औषधि के 777 नमूने लिए जाने का लक्ष्य है। विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अब तक बीज के 4631 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया गया है। परीक्षण में 4119 नमूने मानक स्तर के तथा 71 अमानक स्तर के पाए गए हैं, जबकि 441 नमूने अभी परीक्षण की प्रक्रिया में हैं।इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 2638 नमूने विभिन्न संस्थानों से एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में 896 नमूने मानक स्तर के तथा 18 नमूने अमानक स्तर के मिले हैं। 1664 नमूने अभी जांच की प्रक्रिया में हैं, जबकि 60 नमूने कतिपय कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। जांच पड़ताल टीम ने अब तक कुल 286 सेम्पल विभिन्न फर्मों से लिए हैं, जिसमें से 167 सैम्पल मानक स्तर के और 3 अमानक पाए गए हैं। 86 सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में हैं, जबकि 14 सैंपल कतिपय कारणों से निरस्त हुए हैं।
- रायपुर। खरीफ सीजन 2024 में किसानों को 7 हजार 300 करोड़ रूपए कृषि ऋण वितरित किए जाने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 4 हजार 965 करोड़ 70 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 68 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में राज्य के किसानों को 4 हजार 762 करोड़ रूपए का ऋण प्रदाय किया गया था। खरीफ वर्ष 2023 में किसानों को 7 हजार 40 करोड़ 7 लाख रूपए का कृषि ऋण प्रदाय किया गया था।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में "भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश" के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार कर उचित कार्यवाही करने आश्वस्त किया।प्रतिनिधिमंडल में श्री वीरेंद्र नामदेव, श्री जे.पी. मिश्रा, श्री अनिल गोल्हानी, श्री बी.एस. दसमेर, श्री आर.एन. ताटी, श्री आर. जी. बोहरे, श्री किशोर कुमार जाधव, श्री एस.पी. ठाकुर, श्री दिनेश कुमार सतमन, सुश्री मिता मुखर्जी, सुश्री जयमनी ठाकुर, सुश्री सरोज साहू, श्री पी. एस. ठाकुर, श्री धरमसिंग ठाकुर एवं श्री आर.के. दीक्षित शामिल थे।





.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)



.jpg)
.jpg)