- Home
- छत्तीसगढ़
- -शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए: कलेक्टर श्रीमती मंडावीरायपुर /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल परिसर जिमनास्टिक हाल गौरेला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको और अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक योग किया।विधायक श्री मरपची कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन मन के लिए योग की सभी क्रियाओं को जीवन में उतारें। उन्होनें कहा कि हमारे देश ने पूरे विश्व में योग का प्रचार प्रसार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, योग इसका उदाहरण है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा कि एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर आज पूरे विश्व में योग दिवस मना रहे हैं। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय सामूहिक योग के साथ ही आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों के साइटों, स्कूलों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक योगअभ्यास किया गया।कार्यक्रम में योग मास्टर अर्चना सामुएल मसीह, ज्ञानेंद्र जायसवाल एवम कपिल करेलिया ने मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए योग से स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न कलाओं-आसनों का योगअभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम एवम ध्यान का प्रदर्शन किया गया। इसका आयोजन जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
- -बलरामपुर में योग दिवस का आयोजनरायपुर /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल बलरामपुर के खेल मैदान में सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सामूहिक योग कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास एवं प्राणायाम कर नियमित योग के लिए प्रेरित करते हुए सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस वर्ष ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ की थीम पर सभी लोगों ने उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ योग किया। इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए, योग के फायदे की वजह से इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पहचान मिली है।उल्लेखनीय है कि सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में मनाया गया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारीगण, स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। योग शिक्षक ने प्रार्थना, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भ्रदासन, वज्रासन, सेतु बंध आसन, योग निद्रासन, मकरासन जैसे अन्य योग भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, वरिष्ठ नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल, श्री दीनानाथ यादव, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के साथ मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रायगढ़ स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यासरायपुर / 21 जून को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। रायगढ़ के बोईर दादर स्टेडियम में प्रातः 07 बजे से राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ सुश्री स्टाइलो मंडावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ’स्वयं और समाज के लिए योग’ इस वर्ष योग दिवस का थीम है। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए यह थीम रखा गया है। योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग दिवस के आयोजन का इतिहास देखें तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन की अवधारण यूनाइटेड नेशन में रखा था। जिसके फलस्वरूप आज पूरी देश दुनिया में यह आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने योग से रायगढ़ शहर के पुराने जुड़ाव का एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि आज से करीब 50 वर्ष पूर्व सन 1967 में पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन रायगढ़ शहर में हुआ था।निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, उद्यानिकी विभाग ने बांटे पौधेयोगाभ्यास कार्यक्रम के द्वारा यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था। जहां बीपी, शुगर जांच के साथ दवा वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा इस मौके पर स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया। मानसून में पौधरोपण को बढ़ावा देने योगाभ्यास के लिए पहुंचे शहरवासियों को उद्यानिकी विभाग द्वारा निःशुल्क मुनगा और बिही के पौधे बांटे गए।बच्चों ने योग मुद्राओं का किया प्रदर्शनकार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा संचालित योग प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा कठिन योगमुद्राओं का भी मोहक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।
-
-’’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ ’पर राजभवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल हुए शामिल
रायपुर, / राज्यपाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है। योग के माध्यम से देश-विदेश के योगी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं। यह उद्गार राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर राजभवन में आयोजित योग शिविर में व्यक्त किया।राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मेे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलती है, जिससे समाज में सकारात्मकता सोच बढ़ती है। यह शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखता है और हमें बीमारियों से बचाता है। अगर कोई किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके ईलाज के लिए नियमित योग कारगर साबित होता है।राज्यपाल ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन, विचार और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है बल्कि शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होता है। यह स्वयं के साथ-साथ दुनिया और प्रकृति के साथ एकत्व की भावना लाती है। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली में बदलाव लाकर और प्राकृतिक बदलावों के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है। योग न केवल हमें स्वस्थ रहता है बल्कि हमारे आचरण, विचार और व्यवहार में भी बदलाव आता है। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश की योग विद्या को आज वैश्विक मान्यता मिली है।कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियांे ने उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने योग आयोग के प्रशिक्षको को राजकीय गमछा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।योगाभ्यास में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक श्री अशोक साहू, श्री आनंद साहू, श्री भोजराज साहू के नेतृत्व में उनकी टीम ने राजभवन में योगाभ्यास कराया। -
बलरामपुर. जिले में छोटे मालवाहक वाहन के खाई में गिरने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो पुलिस जवानों की मौत हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में सीएएफ का एक जवान और वाहन चालक घायल हुए हैं।
बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम झारखंड राज्य की सीमा से लगे पुंदाग और भुताही गांवों के बीच हुई। सिंह ने बताया कि सीएएफ की 10वीं बटालियन की 'डी' कंपनी को जिले के रामचंद्रपुर से पुंदाग स्थानांतरित किया गया है। इस प्रक्रिया में सुरक्षा कर्मियों, सामान और अन्य सामग्रियों को बसों और ट्रकों के जरिये शिविर के नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब शिविर को स्थानांतरित किया जा रहा था तब परिवहन में लगा एक बड़ा ट्रक बंदरचुआ गांव से आगे नहीं जा सका। तब वहां से ट्रक में लदे सामान को शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए एक छोटा मालवाहक वाहन भेजा गया। सिंह ने बताया कि एक बार सामान ढोने के बाद जब वाहन दूसरी बार सामान ले जा रहा था तब वाहन चालक ने पहाड़ी के एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ''इस घटना में उत्तर प्रदेश के निवासी हवलदार फतेह बहादुर और छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के निवासी आरक्षक नारायण प्रसाद की मौत हो गई तथा आरक्षक प्रताप सिंह और वाहन चालक घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। - -निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियां, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी जुड़ेंगे कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से, वेब लिंक देखकर करेंगे योगाभ्यास-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथिरायपुर ।प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘‘स्वच्छ मन स्वच्छ शहर‘‘ की थीम पर मनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में इसका मुख्य आयोजन होगा। प्रदेश भर के नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने नगरीय निकायों में वेब लिंक के जरिए कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ेगे और योगाभ्यास करेंगे।स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मे सुधार, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, तनाव प्रबंधन, एकाग्रता व कार्यक्षमता में वृद्धि तथा कार्यस्थल पर सकारात्मकता के लिए सभी नगरीय निकायों में हार्टफुलनेस के माध्यम से ‘‘स्वच्छ मन स्वच्छ शहर‘‘ की थीम पर विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सभी नगरीय निकायों में इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 21 जून को सवेरे पौने सात बजे कोरबा के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल फुटबाल मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। सभी नगरीय निकाय वेब लिंक के जरिए कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ेंगे और योगाभ्यास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के साथ ही राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी इसका आयोजन किया गया है।
- -एन.सी.सी. के अतिरिक्त महानिदेशक श्री अजय महाजन करेंगे अलंकृतरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा ‘‘कर्नल कमांडेन्ट’’ मानद रैंक प्रदान की गई है। कल 21 जून को डॉ. चंदेल को छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश एन.सी.सी. निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल श्री अजय कुमार महाजन कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि से अलंकृत करेंगे। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित अलंकरण समारोह में श्री महाजन द्वारा डॉ. चंदेल को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि तथा नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा एन.सी.सी. सेवा संचालित करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। डॉ. चंदेल इस वर्ष छत्तीसगढ़ में एन.सी.सी. कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मनित किये जाने वाले एकमात्र कुलपति हैं।
- रायपुर /आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई। मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में धान उपार्जन हेतु बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।बैठक में खाद्य विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस., कृषि विभाग की सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, सचिव राजस्व श्री अविनाश चंपावत, सचिव सहकारिता श्री सी.आर.प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य श्री के.डी.कुंजाम, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री रमेश शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
रायपुर, /राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- -जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक प्रेषित किए 55 प्रकरण-3 व्यक्तियों पर अपराध दर्जरायपुर / बलौदाबाजार जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन एवं पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। जिसके तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिल रही है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक 55 संदिग्ध प्रकरण (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप एवं एक्स की आईडी) पहचान कर एसडीएम के माध्यम से एसडीओपी को भेजा है। इसमें सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से 3 व्यक्तियों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आज अन्य 4 व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।अनुविभाग बलौदाबाजार में 49 प्रकरण, कसडोल में 5 एवं सिमगा का एक प्रकरण शामिल हैं। सायबर सेल द्वारा लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले वासियों से अपील करते हुए किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेन्ट पोस्ट करने से बचने के लिए कहा है। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला होगा तो निश्चित ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में जिले के सम्बन्ध में चल रही गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नकारात्मक गतिविधियों सम्बन्धी लेखों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से सोशल मीडिया में नकारात्मक लेखों, तथ्यों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अवैधानिक एवं आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट्स आदि पाये जाने पर समिति द्वारा प्रतिदिन जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
- -किसानों को खाद बीज के लिए न हो परेशानी, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश-कबीरधाम में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षारायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ का पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ क्रियान्वयन हों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचना चाहिए। वें आज कबीरधाम जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम एवं कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को खाद, बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो किसानों को परेशानी न हो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के एक भी पात्र किसान योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी स्कूलों में पेयजल, शौचालय सहित स्कूल भवन के बेहतर रख रखाव होना चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने बीईओं एवं स्कूल समन्वयकों को स्कूलों का निरीक्षण करने और सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने के भी निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा में कहा कि तकनीकी समस्या के कारण छूटे हुए 14 ग्रामों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बोडला विकासखण्ड के 179 ग्राम और पंडरिया विकासखण्ड के 77 ग्राम शामिल है। इस दौरान उन्होंने वनांचल क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।
- -परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर-विस्तृत कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देशरायपुर, / बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके तहत जिले में जल्द ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ होगा। इस संबंध में बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में तकनीकी शिक्षा विभाग से संबधित आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लाईवलीहुड, वीटीपी एवं स्किल ट्रेनिग प्रोवाइडर एजेसियों के कामकाज की समीक्षा की गई है, जिसमें वर्तमान में परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर देते हुए मार्केट के अनुरूप लोगों कौशल प्रशिक्षण देने कहा गया है।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने इसके लिए एकीकृत विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश संचालक कौशल विकास को दिए हैं। इसके साथ ही जुलाई माह से जिला मुख्यालय में एसबीआई को रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट इंस्टीट्यूट अर्थात् ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। जिसके माध्यम से प्रोजेक्ट उन्नति में भी तेजी आएगी।कलेक्टर श्री सोनी ने कहा है कि जिले के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ते हुए उनको शत प्रतिशत रोजगार मिले या अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सके इस दृष्टि से कार्य करने की जरुरत है। इस दौरान जिले में स्थापित विभिन्न उद्योगों के द्वारा सीएसआर के माध्यम से संचालित कौशल उन्नयन के संबध में जानकारी प्राप्त की गई।
- -छत्तीसगढ़ के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया जाएगा योगाभ्यासरायपुर / प्रतिवर्ष भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’ (Yoga for Self and Society) निर्धारित की गई है। इसी के तारतम्य में राज्य स्तर पर सभी जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से आयुष विभाग छत्तीसगढ द्वारा 21 जून 2024 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को समग्र कल्याण और स्वस्थ्य जीवन के लिए योग के अभ्यास के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ के आयुष द्वारा संचालित समस्त 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 24 योगा वेलनेस सेंटर में योगाभ्यास किया जाएगा। योग संबंधित अन्य जानकारी आयुष के विभागीय वेबसाईट https://Yoga.ayush.gov.in/YAP/Home.php पर अवलोकन किया जा सकता है।
- रायपुर, / राज्य के खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। आगामी प्रस्तावित क्रियाकलापों का भी प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के दौरान जानकारी दी गई कि उत्कृष्ट खिलाड़ी अलंकरण के शेष वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी। केंद्र शासन के ‘‘खेलो इंडिया’’ के तहत प्राप्त वर्तमान बजट के साथ-साथ नवीन जिलों एवं नवीन खेलों के विकास हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।बैठक में खेल मंत्री श्री वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के मौजूदा खेल अंधोसंरचनाओं के रख-रखाव एवं विस्तार पर कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने खेल गतिविधियों एवं युवाओं में रचनात्मक क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करने हेतु 5 वर्ष की सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। श्री वर्मा ने ‘‘छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’’ एवं ‘‘मुख्यमंत्री युवा रत्न’’ पुरस्कार की सुदृढ़ एवं पारदर्शी योजना पर इस सत्र से क्रियान्वयन करने कहा।बैठक में श्री वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्थापित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान से संबद्धता प्राप्त कर, छत्तीसगढ़ में भी इकाई महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु केंद्र स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं परंपरागत खेलों के संरक्षण, प्रोत्साहन एवं सुविधाओं हेतु पृथक से कार्य योजना तैयार करें। इस तरह राज्य के मान्यता प्राप्त खेल संगठनों, युवा संगठनों, खिलाड़ी, युवाओं को सुविधा, प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहयोग हेतु तत्परता से कार्य किया जाए। इन कार्यों हेतु बजट की कमी बाधा नहीं होगी, वे स्वयं राज्य शासन एवं केंद्र शासन से इस हेतु प्रयास करेंगे।खेल मंत्री ने विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर शीघ्र रिक्तियों को भरने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तक तदर्थ रूप से संविदा नियुक्तियां, विशेषकर कोचेस् हेतु विचार किया जाए। इसी तरह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नतियों, वेतनवृद्धि, समयमान वेतनमान, जांच प्रकरणों का त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए। विभागीय वेबसाइट को अद्यतन करते हुए उपयोग योग्य बनाने के लिए निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम एवं मंत्रालय तथा संचालनालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत पुराने अवैध होर्डिग निकालने की कार्यवाही किया जा रहा है। मानसून के आगमन को देखते हुए सभी पुराने होर्डिग का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। तेज आंधी तूफान में होर्डिग गिरने से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियों को निर्देश दिये है, कि वर्षाऋतु का आगमन हो गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए रोड के किनारे, मकानो के ऊपर एवं चैंक चैराहो पर जितने भी होर्डिंग लगाया गया है, उसका स्थल पर जाकर निरीक्षण करें। इस बात का ध्यान रखा जाये की जो पुराने होर्डिग, कमजोर हो गये है, उसे तत्काल हटाया जावे। अवैध होर्डिग पर कार्यवाही की जावे। इसी तारतम्य में निगर निगम भिलाई के सभी जोन के अधिकारियो एवं कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। सभी अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे है। सनद रहे की तेज हवाओ के चलते कमजोर होर्डिग या नियम के विपरित लगे होर्डिग उड़कर सड़को पर गिर जाते है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।निगम आयुक्त ने आम नागरिको से अपील की है कि कहीं भी सड़कों पर लगे पुराने होर्डिग दिखाई दे तो तत्काल निगम के जोन कार्यालय में सूचित करे। जिसे तत्काल हटाने की कार्यवाही की जावेगी। - बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 3 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ग्राम पंचायत रहंगी के केन्द्र क्रमांक 06 तथा ग्राम पंचायत दुर्गडीह के केन्द्र क्रमांक 01 हेतु कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत बेलटुकरी के आश्रित ग्राम मटियारी एवं ग्राम खम्हारडीह एवं नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 04 के केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।इच्छुक आवेदिका 27 जून से 11 जुलाई तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक केे माध्यम से कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकती है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा या मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बोदरी से प्राप्त कर सकते है।
- बिलासपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा के ग्रामीण क्षेत्रों के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र हरदीपारा (कोरबी) में कार्यकर्ता के एक रिक्त पद एवं ग्राम सिलपहरी के केन्द्र क्रमांक 02 एवं ग्राम जलसो के केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका 27 जून से 11 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा में सीधे अथवा साधारण या पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा में कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते है।
-
-35 हजार जन सामान्य सामूहिक रूप से करेंगे योगाभ्यास
रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् संस्करण के अवसर पर 21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, श्री इंद्र कुमार शामिल होंगे।कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 07.00 से 08.00 बजे तक आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षित एवं अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। जिसमें राज्य के जन-प्रतिनिधिगण, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं पंतजलि योग संस्थान छत्तीसगढ़, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान छत्तीसगढ़, आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय गायत्री परिवार संस्थान छत्तीसगढ़, हार्टफुलनेंस योग संस्थान छत्तीसगढ़, हास्य योग संस्थान छत्तीसगढ़ के योग साधक सहित लगभग 35 हजार जन सामान्य सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व की प्राचीनतम् विधा ‘योग‘ को जन समान्य के दिनचर्या का अंग बनाना एवं राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवनशैली एवं निरोग जीवन जीने के लिए योग से परिचित कराना तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित करने के साथ-साथ योग के माध्यम से नशामुक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। उक्त कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। -
-सारी तैयारियां पूर्ण, 1 हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग
बिलासपुर /अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम बहतराई स्टेडियम में सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। योग दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, मस्तुरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं महापौर श्री रामशरण यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम के दौरान एक हजार से ज्यादा लोग सामुहिक योगाभ्यास करेंगे। अमृत सरोवर स्थलों पर भी जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जायेगा। प्रकृति के साथ सद्भाव और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए आम जनता की भागीदारी से स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंटरनेशनल डे ऑफ योगा 2024 थीम पर आधारित संदेश को प्रोत्साहित करने ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।वाहन की व्यवस्था -अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी टिकरापारा, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी राजकिशोर नगर, कंपनी गार्डन देवकीनंदन, नूतन चौक सरकण्डा, जिला कार्यालय बिलासपुर, राजेन्द्र नगर चौक, नेहरू गार्डन में एक-एक वाहन बस तथा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर से दो वाहन बस 6 बजे बहतराई स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी। - रायपुर /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल 21 जून को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा जिला मुख्यालय धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि योग को हर गांव-शहर तक पहुंचने का संदेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21 जून 2024 को सुबह 6ः30 बजे से धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन से सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम रखा गया है।
- -तहसील क्षेत्र आरंग, नवापारा, मंदिरहसौद में की गई कार्यवाहीरायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा ज़िले में रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम की कार्यवाही की गई। जाँच के दौरान ग्राम हरदीडीह तहसील आरंग से एक चैन मशीन जब्त किया गया, जिसे थाना आरंग में रखा गया।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चम्पारण तहसील नवापारा में जाँच के दौरान मशीन चालक द्वारा मशीन को नदी की दूसरे छोर जो कि गरियाबंद ज़िले में आता है, में ले जाकर छिपाया गया था जिसे गरियाबंद ज़िले के खनिज अमला के सहयोग से एक मशीन जब्त किया। थाना गोबरा नवापारा में रखा गया व एक मशीन ग्राम कोटवार ग्राम परसदा जोसी, गरियाबंद के अभिरक्षा में दिया गया।ग्राम कुम्हारी तहसील आरंग के रेत घाट में एक मशीन लगे पाये जाने पर उसे जप्त कर थाना आरंग में रखा गया। ग्राम कागदेही के रेट घाट में 01 मशीन लगे पाये जाने पर जप्त कर थाना आरंग में रखा गया है ।जाँच के दौरान खनिज के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 04 वाहनों को प्रकरण दर्ज कर थाना गोबरानवापारा में, 04 वाहन मंदिर हसौद थाने में एवं 03 वाहनो को प्रकरण दर्ज कर थाना आरंग में रखा गया है। 24 घंटों में ज़िला रायपुर अन्तर्गत कुल 05 मशीनों एवं 11 हाईवा के ऊपर अवैध उत्खनन/परिवहन की कार्यवाही करते हुए रेत खनन का कार्य पूर्णतया बंद कराया गया है, व भविष्य में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के साथ मिलकर सतत कार्यवाही एवं निगरानी की जा रही है। file photo
- -आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक निर्धारितरायपुर / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों प्रशिक्षकों को खेल पुरस्कार प्रदान करने के लिए वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत् शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई हैं।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री प्रवेश जोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाडियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौग्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरुष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। साथ ही प्रशिक्षको, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, उन्हें शहीद विनोद चौवे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु रूपये 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विकम राग्मान हेतु रूपये 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में रूपये 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रूपये 01 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में रूपये 05 लाख तथा जूनियर वर्ग में रूपये 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान की जावेगी।राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष) जिन खिलाडियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाड़ी कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायपुर एवं संबंधित खेल संघ से आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।इसी प्रकार खेलवृत्ति (डाईट मनी) के लिए जिन खिलाड़ियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 में (01 अप्रैल से 31 मार्च दो वर्ष के लिये) अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायपुर या संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे।पुरस्कार, नगद राशि, खेलवृत्ति एवं प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फॉर्म संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण या कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायपुर या राज्य खेल संघों से प्राप्त किये जा सकते हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संघों के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत् राज्य खेल संघों की अनुसंशा सहित प्राप्त किये जायेंगे। खेल संघ पृथक-पृथक वर्षवार दो पुरस्कारों (एक महिला, एक पुरूष खिलाड़ी) के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाड़ियों के नाम की अनुशंसा कर सकेंगे। पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संचालनालय एवं कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायपुर में खिलाड़ियों से सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे।जिला कर्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायपुर / संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई हैं खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय विज्ञापन विभाग की वेबसाईट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नहीं की गई है और तुनलात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाडी तत्सबंधी विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 30 जून 2024 तक कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायपुर में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।
- -परिसीमन की कार्यवाही हेतु राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्तदुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 10 (3) एवं छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 23 (3) के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के पश्चात् नगरीय निकायों की जनसंख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकायों के वार्डों का परिसीमन किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के वार्डों के परिसीमन हेतु जारी समय-सारणी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग का आम निर्वाचन 2024-2025 हेतु आवश्यकता अनुसार वार्डों के परिसीमन की कार्यवाही के लिये परीक्षण कर अभिमत सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु राजस्व अधिकारी एवं उनके सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के सहायक अधिकारियों को परिसीमन की कार्यवाही में राजस्व अधिकारी को सहयोग प्रदान करने एवं निर्धारित समयावधि के भीतर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई हेतु राजस्व अधिकारी श्री लवकेश धु्रव डिप्टी कलेक्टर एवं उनके सहायक अधिकारी श्री अशोक द्विवेदी उपायुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग हेतु राजस्व अधिकारी श्री मुकेश रावटे अनुविभागीय अधिकारी एवं उनके सहायक अधिकारी श्री मोहेन्द्र साहू उपायुक्त, नगर पालिक निगम रिसाली हेतु राजस्व अधिकारी श्री प्रफुल्ल गुप्ता एवं उनके सहायक अधिकारी श्री संजय वर्मा सहा. रा. अधि., नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा हेतु राजस्व अधिकारी श्री महेश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी (रा) भिलाई-3 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री अश्वनी चंद्राकर सहा. राजस्व निरीक्षक को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् जामुल हेतु राजस्व अधिकारी श्रीमती ख्याति नेताम तहसीलदार भिलाई-3 एवं इनके सहायक अधिकारी श्री अंकुर पाण्डेय मु.न.पा.अधि., नगर पालिका परिषद् अहिवारा श्री राधेश्याम वर्मा तहसीलदार अहिवारा एवं इनके सहायक अधिकारी श्रीमती बख्शी मु.न.पा.अधि., नगर पालिका परिषद् कुम्हारी हेतु राजस्व अधिकारी श्री रवि विश्वकर्मा नायब तहसीलदार एवं सहायक अधिकारी श्री नेतराम चंद्राकर मु.न.पा.अधि. एवं नगर पालिका परिषद् अम्लेश्वर हेतु राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार पाटन व सहायक अधिकारी श्री सतीश यादव मु.न.पा.अधि. को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत धमधा हेतु राजस्व अधिकारी श्री पंचराम सलामे तहसीलदार धमधा एवं इनके सहायक अधिकारी श्री ओंकार ठाकुर, नगर पंचायत उतई हेतु राजस्व अधिकारी श्री चंद्रशेखर चंद्राकर नायब तहसीलदार दुर्ग व सहायक अधिकारी श्री राजेन्द्र नायक मु.न.पा.अधि., नगर पंचायत पाटन हेतु राजस्व अधिकारी श्रीमती मीना साहू तहसीलदार पाटन व सहायक अधिकारी श्री सौरभ वाजपेयी मु.न.पा.अधि. को नियुक्त किया गया है।
- दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 350 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 जून 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक टाटा विस्ट्रॉन द्वारा 100, टाटा मोटर्स द्वारा 100, सेनाईडर इलेक्ट्रिक द्वारा 100 एवं भारत बायोटेक द्वारा 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक श्री आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट केम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के 56 भवन स्वामियों द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने पर आयुक्त ने कुर्की वारंट जारी करने का निर्देश दिया है। इस कार्य हेतु कुर्की अधिकारी धीरज साहू की नियुक्ति की गई है। सभी देनदारों से संपर्क कर 30 जून तक राशि की वसूली करने के कार्रवाई करेंगे।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम को आर्थिक रूप से सबल बनाने हेतु, संपत्तिकर की वसूली शत्प्रतिशत हो इसके लिए समय-समय पर राजस्व करो की वसूली की समीक्षा करते है। इसी दौरान उन्होने संपत्तिकर विभाग को निर्देशित किये थे, कि लंबे समय से निगम का टैक्स जमा नहीं करने वाले भवन स्वामीयों की सूची जोनवार प्रस्तुत करे। सूची के आधार पर जोन-01 नेहरू नगर क्षेत्र के व्यवसायिक एवं आवासीय भवन स्वामी जिसमें विजय जायसवाल/स्व. नंदलाल जायसवाल भिलाई, मो. अब्बूशहीद/मो.बाकर अशरफी भिलाई, सुशली मूले/संजय मूले भिलाई, सी.गर्ग/आई.सी.गर्ग भिलाई, तुलसी बाई/मधु दलाई भिलाई, जी.एस.भल्ला/स्व. गुरूचरण सिंह भल्ला भिलाई, अनुप कुमार/के.एल.बावनसरे भिलाई, अब्दुल रजाक/मंगल खान भिलाई, जीतेन्द्र सिंह/दलबीर सिंह भिलाई, मुबारक निशा/स्व. सिराज खा भिलाई, कलावती पाण्डेय/स्व. गंगाराम पाण्डेय भिलाई, खलील अहमद/अब्दुल वहीद भिलाई, के.ए.खाण्डेकर/स्व. अमृत खाण्डेकर भिलाई, लखन लाल भारद्वाज/गोपाल प्रसाद भिलाई, मुकेश अग्रवाल/राधेश्याम अग्रवाल भिलाई, विजय चैहान/स्व. बल चैहान भिलाई, हरि चैहान/विश्वनाथ चैहान भिलाई, ज्योति अग्रवाल/किशोर अग्रवाल भिलाई, छोटन चैधरी/रामलाल चैधरी भिलाई, कालीचरण/स्व. भूखन सिंह भिलाई, राकेश अग्रवाल/प्रभुदयाल अग्रवाल भिलाई, रमन्ती देवी/भरत सिंह भिलाई, करूणा सिंह/दिलराज सिंह भिलाई, कुन्दन शर्मा/स्व. जगन्नाथ भिलाई, डाॅ. बेनी माघव वेद्य/आशा वैद्य भिलाई, अवधेश चैहान/जालीम चैहान भिलाई, गणेश चैहान/स्व. अदालत चैहान भिलाई, रणजीत सिंह/स्व. अजीत सिंह भिलाई, रामचन्द्र शर्मा/स्व. प्रयाग शर्मा भिलाई, संजय चैहान/अदालत चैहान भिलाई, श्याम कुमारी/रामेश्वर पाण्डे भिलाई, के. विजयन/केशवन भिलाई, कौशिल्या देवी/महादेव भिलाई, पुष्पलता/स्व. भवानी कर भिलाई, विजय साव/शिवशंकर साव भिलाई, रामकिशोर ठाकुर/देवचंद भिलाई, दिलीप कुमार/काशीदास भिलाई, उम्मुतन निशा/स्व. जान मोहम्मद भिलाई, वजीर अहमद/अली अखबर भिलाई, बानो बेगम/युनुश खान भिलाई, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी/रमाकांत मणि त्रिपाठी भिलाई, परमेश्वरी विधालय भिलाई, रूपल चैरसिया/संजय चैरसिया भिलाई, ममता चैरसिया/संतोष चैरसिया भिलाई, निरंजन कौर/स्व. दर्शन सिंह भिलाई, रामचन्द्र वर्मा/रामु वर्मा भिलाई, सिराज अली/अमीर अली भिलाई, बुधारू/स्व. हीरा लाल वर्मा भिलाई, खलील भिलाई, उर्मिला देवी सोनी/विश्वानाथ सोनी भिलाई, राजेन्द्र झा/स्व. टी.झा भिलाई, अंजू कुशवाहा/रवि कुशवाहा भिलाई, सुरेश कामड़े/स्व. जगलू कामड़े भिलाई, संगीता पांडे/संजय पांडे भिलाई, रश्मि साधू/स्व. पी.आर. साधू भिलाई, इशरा खान/अब्दुल रजक भिलाई शामिल है।इन भवन स्वामियो द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर राशि का भुगतान नहीं किया गया है। निगम द्वारा सभी भवन स्वामी को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 की नोटिस जारी कर 30 जून के भीतर निगम को देय लंबित राशि का भुगतान करने को कहा गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद आयुक्त ने उन सभी 56 भवन स्वामियो के विरूद्व नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन शक्ति पत्र कुर्की वारंट जारी कर कुर्की अधिकारी, को आदेशित किये है कि उक्त भवन स्वामियो से 30 जून तक निगम को देय लंबित राशियों का वसूली कर निगम कोष में जमा कराये। निर्धारित राशि 30 जून तक जमा नहीे करने वाले प्रतिष्ठिानो एवं दुकानो पर ताला बंदी की जाएगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की स्वयं की होगी।






.jpg)


.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)