- Home
- छत्तीसगढ़
- जिले के महिला मतदान कर्मीकमला साव, चमेली साहू एवं कंचन कुर्रे सहित अन्य महिला मतदान कर्मियो ने बताया अपने लिए सौभाग्य का विषयबालोद..बालोद जिले में पुरुष, युवा एवं दिव्यांग मतदाता कर्मियों के साथ-साथ जिले के महिला मतदान कर्मी भी निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं। संगवारी मतदान केन्द्रों के संचालन की जिम्मेदारी मिलने पर जिले के महिला मतदान कर्मी बहुत ही प्रसन्नचित एवं उत्साहित है। जिले के महिला मतदान कर्मियों ने इसे अपने लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठापूर्ण दायित्व बताते हुए निर्वाचन आयोग के इस पहल की भूरी-भूरी सराहना की है। संगवारी मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी एवं विकासखण्ड गुण्डरदेही के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गोरकापार के व्याख्याता श्रीमती कमला साव ने निर्वाचन कार्य के अंतर्गत मिले जिम्मेदारी को अपने लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संगवारी मतदान केन्द्रों की संचालन की जिम्मेदारी शत प्रतिशत हम महिला मतदान कर्मियों को प्रदान करने से हम सभी महिला मतदान कर्मियों में आत्मविश्वास का भी संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि वे निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य के लिए मिले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। इसी तरह संगवारी मतदान केन्द्र के मतदान अधिकार क्रमांक 02 एवं विकासखण्ड गुण्डरदेही के प्राथमिक शाला सतमरा के शिक्षिका श्रीमती चमेली साहू ने भी निर्वाचन कार्य के अंतर्गत उन्हें मिले इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि हम सभी महिला मतदान कर्मियों के लिए गर्व का विषय है कि संगवारी मतदान कर्मी के रूप में मतदान केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी शत प्रतिशत हम महिला मतदान कर्मियों को दी गई है। संगवारी मतदान केन्द्र के मतदान अधिकारी एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला खुरसुनी के शिक्षिका कंचन कुर्रे भी अपने इस जिम्मेदारी से बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे संगवारी मतदान केेन्द्रों के संचालन के लिए चयनित किया गया है। वे अपने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग से कर निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। इसी तरह लीना देवांगन, कल्याणी साहू सहित अन्य मतदान कर्मी भी संगवारी मतदान केन्द्र की जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित नजर आ रहे थे।
- देखी वाहनों की चेकिंग का इंतजामरायपुर -देर रात करीब 12:30 को तेलीबांधा एवम करीब1.30 बजे रायपुर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एसएसटी पाइंट खम्हारडीह का किया निरीक्षण किया।साथ में निगम आयुक्त एवं ज़िला पंचायत सी ई ओ भी उपस्थित थे।उन्होने पॉइंट से गुजरने वाले सभी वाहनों की गंभीरता के साथ चेकिंग पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होंने भी खुद रात को आने जाने वाले वाहनों से पूछताछ की।इस बार रायपुर ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एसएसटी पॉइंट पर गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर एवं फ्रिज की व्यवस्था की गई है।
- महासमुंद । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज महासमुन्द संसदीय सीट के लिए मतदान हो रहा है। आज मतदान करे वालों में एक दुल्हन भी शामिल रही, जो शादी की रस्म के बीच समय निकालकर मतदान करने पहुंची और अपने अपना वोट डालकर जागरुकता का परिचय दिया ।विवाह मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन का मतदान दलों ने मुस्करा कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। महासमुंद के कलाबाई स्कूल के मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए सौ.कां. टिकेश्वरी साहू अपने परिवार के साथ पहुंची थी। 26 अप्रैल को विवाह कार्यक्रम जारी था। दोपहर करीब 12 बजे टिकेश्वरी अपनी मां मोहिनी साहू, चाचा बाबूलाल साहू, चाची मीना साहू, बहन झरना साहू और बुआ सुशीला साहू के साथ मतदान केंद्र पहुंची। जहां मतदान दल ने मुस्करा कर उनका स्वागत किया और मतदान में भाग लेने के लिए सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। बाहर खड़े लोगों ने भी शुभकामनाएं दी और कहा कि इसी तरह मतदान के प्रति लोगों को जागरूक बनाना चाहिए और पहले मतदान फिर कन्या दान की भूमिका अभिनीत करने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर कार्यालय और सेजेस सारंगढ़ में 26 अप्रैल से जिला स्तरीय डाक मत से वोट देने का सिलसिला शुरू हुआ है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार निर्वाचन कर्तव्य पर अधिकारी, कर्मचारी, अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं तथा अनुपस्थित मतदाताओं को डाक मत पत्र के माध्यम से सुविधा केंद्र में मतदान करने का प्रावधान किया गया है जिला प्रशासन द्वारा इस कड़ी में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय सारंगढ़ में 26, 27 और 28 अप्रैल को शासकीय अधिकारी, कर्मचारी के लिए डाक मत पत्र से वोट देने का सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिया गया है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़ में 29 और 30 अप्रैल 2024 को पुलिस (गृह) विभाग के अधिकारी कर्मचारी के लिए यह सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिया गया है। अनिवार्य सेवा के कर्मियों के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर सारंगढ़ में डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा 26 अप्रैल से 6 मई 2024 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिया गया है।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के युवाओं को दी गई गारंटी हुई पूरी-केन्द्र सरकार ने सीबीआई जांच के लिए जारी की अधिसूचनारायपुर / छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई करेगी। केन्द्र सरकार द्वारा इस मामले में गुरुवार को विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला राज्य में काफी गरमाया हुआ था। पीएससी परीक्षा 2021 में की हुई अनियमितता को लेकर राज्य के युवाओं में बेहद आक्रोश था और इसको लेकर युवा सड़कों पर उतर आए थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के युवाओं के आक्रोश को देखते हुए इस मामले की जांच कराने और दोषी लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गारंटी दी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राज्य के युवाओं से की गई यह गारंटी भी अब सीबीआई के सुपुर्द होते ही पूरी हो गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवगठित सरकार ने भी पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी और युवाओं की शिकायत के मद्देनजर 03 जनवरी 2024 कैबिनेट बैठक में इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद केन्द्र सरकार ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर यह मामला अब सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में राज्य के 12 विभागों के लिए 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयन सूची जारी होते ही प्रतिभागी युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा था। युवाओं ने चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और गड़बड़ी को लेकर कई शिकायतें की और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। एन्टीकरप्शन ब्यूरो/आर्थिक अपराध ब्यूरो ने भी इस मामले में अपराध दर्ज किया था।गौरतलब है कि राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में घटित होने वाले गंभीर से गंभीर अपराधों की जांच-पड़ताल सीबीआई से कराने को लेकर किनारा कर लिया गया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान घटित कई मामलों में सीबीआई से जांच कराने की मांग को न सिर्फ सिरे से खारिज कर दिया गया था, बल्कि राज्य में सीबीआई को आने को लेकर ही रोक लगा दी गई थी। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से गंभीर प्रकृति के अपराधों की जांच-पड़ताल सीबीआई से कराने का रास्ता खुल गया है। बिरनपुर हत्याकांड की भी जांच सीबीआई से कराने का निर्णय विष्णु देव सरकार ने लिया है। शीघ्र ही यह मामला भी सीबीआई के जिम्मे होगा।केन्द्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धाराओं में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपराध संख्या 28/2024 से संबंधित मामलों की खोज और जांच करने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सदस्यों की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र का विस्तार किया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार गृह विभाग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 की अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने के संबंध में अधिसूचना 16 फरवरी 2024 एवं संशोधित अधिसूचना दिनांक 10 अप्रैल 2024 को जारी की गई थी।राज्य सेवा परीक्षा, 2021 की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें, आईपीसी की धारा 420, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7/7-ए और 12 के तहत पुलिस स्टेशन-अर्जुंदा, जिला-बालोद में दर्ज की गईं थी। (यथा संशोधित 2018) और आईपीसी की धारा 120 बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7/7-ए और 12 के तहत जिला-रायपुर के एसीबी/ईओडब्ल्यू पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 05/2024 दर्ज किया गया है। (2018 में यथा संशोधित) और ऐसे अपराध (अपराधों) के संबंध में और/या उसी लेनदेन के दौरान किए गए या समान तथ्यों से उत्पन्न किसी अन्य अपराध के लिए कोई भी प्रयास, उकसावे और/या साजिश शामिल हैं।
-
परिजनों के सहमति पर मृतकों के शव का हुआ अंतिम संस्कार*
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आज कोविड-19 से तीन मृतकों का देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के परिजनों की सहमति ली गई, फिर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई। अंतिम संस्कार कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, मेकाहारा, पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही।
गौरतलब है कि कोविड-19 से मृत तीन लोगों के शव मेकाहारा के चीरघर में रखे गए थे। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाकर सहमति ली और उनका अंतिम संस्कार किया गया। -
*5 एवं 5 से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों के सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश*
*मतदान केंद्रों के बूथों में आवाजाही के लिए सुगम और व्यवस्थित करने दिए निर्देश*
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र में पहुंचकर बुनियादी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 5 से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों का दौरा किया और केंद्रों में आवाजाही, लाइट, पंखा, पेयजल, टॉयलेट इत्यादि चीजों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में मतदाताओं को क़तार में बैठने के लिए बैंच रखने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में मतदान दल के ठहरने के इंतजाम को देखें और व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में बनाया जाएं, इसके लिए निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने पोलिंग बूथ की सुविधाएं देखी और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्र शासकीय सरस्वती कन्या शाला नयापार, माधव राव सप्रे स्कूल, नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती, सुन्दरलाल शर्मा लाखेनगर एवं संत कँवर शासकीय कन्या शाला का निरीक्षण किया। -
रायपुर/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज मतदाता जागरूकता के लिए आरंग विधान सभा क्षेत्रांतर्गत नगर पंचायत चंदखुरी में एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्री राजकुमार साहू एवं अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। साथ ही कौशिल्या माता मंदिर परिसर के सरोवर में दीपदान कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
-
किया मतदान करने का आग्रह
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना कंगाले को मतदाता पर्ची का वितरण रायपुर जिला प्रशासन दारा मतदाता पर्ची का वितरण, उनके निवास जाकर किया गया। साथ ही मतदान करने का आग्रह किया गया। मतदाता पर्ची का वितरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नंदकुमार चौबे द्वारा किया गया।उल्लेखनीय है कि रायपुर में मतदान आगामी 7 मई को है। -
मॉडल अधीर-जया भगवानानी के साथ सीनियर सिटीजन, कपल्स, युवा वोटर करेंगे रैम्प वॉक
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने संचालित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार 26 अप्रैल की शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “स्वीप संध्या“ का आयोजन किया जा रहा है। प्रख्यात मॉडल अधीर भगवानानी और जया भगवानानी का रैम्प वॉक इस अवसर पर होगा, यही नहीं अविवाहित, विवाहित, वरिष्ठ मतदाता, ट्रांसजेंडर्स, दिव्यांग मतदाताओं के साथ ही साथ तीन पीढ़ियों के सदस्य रैम्प वॉक कर सभी को मतदान का संदेश देंगे। स्वीप संध्या की शुरूआत मरीन ड्राईव तेलीबांधा में शाम 06ः30 बजे होगी।
युवा वोटर्स, अविवाहित, नववधू, तीन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करने वाले दादी, माँ, बेटी और दादा-दादी एवं पोता, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले पुरूष व महिला मतदाता, ट्रांसजेंडर्स, दिव्यांग इस स्वीप संध्या में के रैम्प वॉक के प्रतिभागी होंगे। इसके लिए निर्धारित श्रेणियों के अंतर्गत 18 से 25 वर्ष के अविवाहित मतदाता, 01 वर्ष की नवविवाहिता मतदाता के साथ महिला पुरूष मतदाता वर्ग में पृथक-पृथक एक साथ तीन पीढ़ियां व ट्रांसजेंडर्स एवं दिव्यांग मतदाता रैम्प वॉक कर मतदान का संदेश देंगे। स्वीप संध्या में भाग ले रहें प्रतिभागियों को शाम 05 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
रायपुर जिला प्रशासन के इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में कोई भी प्रतिभागी पंजीयन करा सकते है। इसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम में स्वीप संध्या संबंधी क्रिएटिव में प्रदर्शित क्यू-आर कोड स्कैन कर अपना निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। विशेष प्रदर्शन कर मतदान जागरूकता का संदेश देने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन रायपुर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। स्वीप संध्या से संबंधित अधिक जानकारी के लिए महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी रितु परिहार दूरभाष क्रमांक 62667-94466 एवं अनुपमा तिवारी 98271-87140 से संपर्क कर सकते है। -
कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक
गंभीरता के साथ कमिशनिंग कार्य करें, बुनियादी सुविधाओं पर दें ध्यान
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभा कक्ष में सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन कार्य में बेहतर कार्य करने वाले सेक्टर अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि गंभीरता के साथ कमिशनिंग कार्य की जाएं। साथ ही मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएं। बूथ लेवल के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें। मतदान केंद्रों में मतदान के लिए अधिक भीड़ न बढ़ें, इसके लिए तेजी के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपनी तैयारी पूरी रखें, सुबह के कुछ घंटे महत्वपूर्ण होते है। तेजी के साथ कार्य करें, इससे लम्बी लाइन नहीं लगेगी और और यह देख मतदाता घर से बाहर आएंगे, निश्चित तौर पर वोटिंग का प्रतिशत बढ़ेगा। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग आफिसर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। -
रायपुर/ रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा में स्थित माधव राव सप्रे वार्ड के निवासियों के घर जाकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने स्वयं श्री रघु गोंड एवं आस पास के अन्य मतदाताओं के घरों में जाकर भी मतदाताओं के हाथों में मतदाता पर्ची देकर नागरिकों को मतदान करने की अपील किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर घर-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे उपस्थित थे।
- रायपुर। रायपुर के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और आध्यात्मिक शक्ति के केंद्र शदाणी दरबार में प्रथम सतगुरु परम पूज्य संत शदाराम साहिब के जन्मोत्सव के अवसर पर नवम पीठाधीश्वर संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने मैट्स यूनिवर्सिटी के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला के सह प्राध्यापक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया को उनके उत्कृष्ठ लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर इस्कॉन टेम्पल, वृंदावन के प्रसिद्ध गीता प्रवचक स्वामी सार्वभूमा जी महाराज ने भी सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में डॉ. कमलेश गोगिया ने एक ट्रांस के जीवन संघर्ष और उसकी आध्यात्मिक यात्रा पर केंद्रित पुस्तक आईएम रवीना लिखी है। इसके साथ ही डॉ. गोगिया के शोध पत्रों एवं शोध आलेखों का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में होता है। डॉ. गोगिया ने संतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया ।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।विभाग द्वारा लोकसभा निर्वाचन को सफल बनाये रखने हेतु चुनाव में मादक द्रव्यों की उपयोगिता के रोकथाम के उद्देश्य से अलग-अलग संदिग्ध एवं अपराधिक क्षेत्रों में सतत् जांच की कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा जिले के अन्तर्गत आने वाले होटल, ढाबों तथा रेलवे स्टेशन दुर्ग से आने-जाने वाले रेल यात्रियों की जांच की जा रही है।इसी कड़ी में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा 24 अप्रैल 2024 की रात्रि 2.30 से प्रातः 5.00 बजे तक महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश से आने वाली यात्री बसों एवं चार पहिया वाहनों का पुलगांव चौक पर सघन जांच किया गया। जांच के दौरान बस ड्राइवरों एवं कण्डक्टरों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध सामग्री का पहचान होने पर कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 0788-2325836 पर तत्काल सूचना दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धीरज कन्नौजिया, श्रीमती सुप्रिया तिवारी, श्री पंकज कुजूर तथा आबकारी उप निरीक्षक श्री भुनेश्वर सेंगर, श्री हरीश पटेल, श्री भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री सन्तोष दुबे ड्राईवर श्री जे दीपक राजू एवं श्री प्रकाश राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- - अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बीआईटी कॉलेज में- पुलिस बल के लिए रक्षित केन्द्र दुर्ग मेंदुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के मतदाता (जिला दुर्ग एवं अन्य जिले में कार्यरत) जो कि मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में जैसे मतदान दल, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो आब्जर्वर, सुरक्षाकर्मियों, एस.एस.टी., एस.एफ.टी. तथा वाहन चालक, क्लीनर के रूप में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराये जाने हेतु विधानसभावार बीआईटी कॉलेज दुर्ग में सुविधा केन्द्र बनाया गया है। सुविधा केन्द्रों में डाक मतपत्र के द्वारा मतदान हेतु निर्धारित संपूर्ण प्रक्रिया का पालन कराए जाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक सामग्री/दस्तावेज कोषालय से सुविधा केन्द्र एवं वापसी हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है।प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र पाटन (62) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 22, दुर्ग ग्रामीण (63) के लिए साइंस ब्लाक भूतल तल क्रमांक 05, दुर्ग शहर (64) के लिए साइंस ब्लाक भूतल तल क्रमांक 06 एवं 07 के लिए प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार धमधा श्री धर्मेश श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग श्री पवन ठाकुर को नियुक्त किया गया है।भिलाई नगर (65) के लिए साइंस ब्लाक भूतल तल क्रमांक 08, वैशाली नगर (66) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 01, अहिवारा (67) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 05 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है, जिसके लिए नायब तहसीलदार दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी एवं श्री दाल सिंह बिसेन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार साजा-68 (आंशिक) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 13 और बेमेतरा-69 (आंशिक) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 12 तथा अन्य जिले के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 10 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है, जिसके लिए तहसीलदार धमधा श्री पंचराम सलामे एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री गुरूदत्त पंचभागे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी मतदान हेतु आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सुविधा केन्द्र स्थल में मतदान दल को उपलब्ध कराएंगे तथा मतदान पश्चात डाकमतों को सील बंद करके स्ट्रांग रूम कोषालय में जमा कराएंगे।मतदान करने की तिथि 28 अप्रैल से 01 मई 2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक और 04 से 05 मई 2024 को प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है। इसी प्रकार समस्त विधानसभा (पुलिस बल) के लिए रक्षित केन्द्र दुर्ग को सुविधा केन्द्र बनाया गया है, जिसके लिए नायब तहसीलदार अहिवारा श्री कुंदनलाल शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मतदान करने की तिथि 28 अप्रैल से 01 मई 2024 तक और 04 से 05 मई 2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित है।
- दुर्ग /लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रूट चार्ट तैयार करने, वाहन प्रभारी की नियुक्ति, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करने, मतदाता सूची का अवलोकन करने एवं सामग्री वितरण एवं वापसी संबंधी कार्याे के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी के निर्देशन में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विधानसभावार जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा पाटन-62 हेतु प्रभारी स.अ.भू.अ. श्री रमेश कुमार साहू के सहायक अधिकारी रा.नि. श्री हिरेन्द्र क्षत्रीय, रा.नि. नजूल जांच श्रीमती संजू के साथ संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। सहयोग हेतु सहायक कर्मचारी सहायक ग्रेड-2 श्री प्रीतम साहू, स.ग्रे 3 श्री भारत उईके दुबे, चैनमैन श्रीमती गीता बाई एवं श्रीमती रानी राव की ड्यूटी लगाई गई है।विधानसभा दुर्ग ग्रामीण-63 हेतु प्रभारी स.अ.भू.अ.श्री रामपाल ठाकुर के सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. श्री अरूण कुमार, रा.नि.नजूल जांच श्रीमती सोमा व संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। सहयोग हेतु सहायक कर्मचारी स.ग्रेड 3 श्री कुमार दास साहू, श्री गणेश देवदास, श्री महेन्द्र बेलचंदन की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा दुर्ग शहर 64 हेतु प्रभारी स.अ.भू.अ. श्री पुनीत राम वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. श्री दोनश्वर साहू, रा.नि.नजूल जांच निधी वर्मा व संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। सहयोग हेतु सहायक कर्मचारी स.ग्रे 3 श्रीमती जयश्री वर्मा, स.ग्रे.3 श्री जगतराम यादव, चैनमैन श्रीमती दुलसिया बाई की ड्यूटी लगाई गई है।विधानसभा भिलाई नगर 65 हेतु प्रभारी स.अ.भू.अ. श्री शंकर तिवारी को नियुक्त किया गया है। सहायक अधिकारी श्रीमती गार्गी सत्यनारायण, रा.नि.परि.भू. श्री राहुल कुमार साहू व संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। सहयोग हेतु स.ग्रे.2 श्रीमती रेखादेवी पांडे, स.ग्रे3 श्री दीपक कुमार दुबे, श्री सागर कुमार साहू, चैनमैन श्री माखनलाल वर्मा, नोहर लाल वर्मा सहायक कर्मचारी होंगे। विधानसभा वैशाली नगर 66 हेतु प्रभारी अ.भू.अ. श्री आदित्य कंुजाम होंगे। सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. श्री पवन चंद्राकर, श्रीमती मीनू राठौर व संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। सहयोग हेतु स.ग्रे.2 श्रीमती प्रीति ठाकुर, सुश्री साधना वर्मा, चैनमेन श्री ईश्वरी साहू सहायक कर्मचारी होंगे।विधानसभा अहिवारा 67 मंे प्रभारी स.अ.भू.अ. श्री अजय मरावी की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक अधिकारी रा.नि.परि.भू. श्री कैलाश साहू व संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। सहयोग हेतु स.ग्रे.3 सुश्री पुष्पा साहू दुबे, श्री लोकेश साहू, चैनमेन श्री रविन्द्र श्रीवास्तव व श्रीमती सावित्री बाई सहायक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। मानचित्रकार भू-अभिलेख दुर्ग श्री आर.जे. लाल एवं श्री लक्ष्मणराव कोलचल्लेवार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र एवं सेक्टर व रूट के नक्शे से संबंधित समस्त कार्य करेंगे।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र निर्वाचन क्रमांक 07 दुर्ग के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री श्रीकेश लाठकर (आईएएस) ने विगत 24 अप्रैल 2024 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन अंतर्गत कुम्हारी, कुकदा, पतोरा, सेलूद, ठकुराईन टोला, अखरा, डीडाभाठा (रानीतराई), जामगांव (आर) आदि ग्रामों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसमें संगवारी मतदान केन्द्र, दिव्यांग मतदान केन्द्र तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्र भी शामिल थे। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें जैसे पेयजल, शेड आदि संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जहां एक से अधिक मतदान केन्द्र है, वहां मतदान कक्षों तक जाने मार्ग चिन्हित करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पाटन, नगर पालिक अधिकारी कुम्हारी, सुपरवाईजर, बीएलओ एवं स्कूलों के प्रधानपाठक उपस्थित थे।
- -अब पासपोर्ट की तर्ज पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस-परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, परिवहन अपर आयुक्त श्री डी. रविशंकर ने किया भाठागांव बस स्टैंड व पंडरी बस स्टैंड व सिटी सेंटर के केंद्र का किया निरीक्षण-आम नागरिकों से ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया के बारे में की बातचीतरायपुर। परिवहन सचिव एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, उप परिवहन आयुक्त श्री मनोज धुव ने आज भाठागांव अंतर्राज्जीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड से 21 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए ढ़ाई एकड़ जमीन का चिंहाकन किया गया है। उक्त जमीन का परिवहन सचिव व अपर परिवहन आयुक्त ने अवलोकन किया और नगर निगम व विद्युत विभाग को मूलभूत अधोसंरचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए। नगर निगम से एनओसी के लिए आरटीओ रायपुर को निर्देश दिए गए। साथ ही परिवहन सचिव व अपर परिवहन आयुक्त ने पंडरी के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर का निरीक्षण किया। पंडरी के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। आम नागरिकों से लाइसेंस बनाने के प्रक्रिया के बारे में बातचीत की। प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्य को देखा। इसके साथ ही सिटी सेंटर के केंद्र का निरीक्षण कर लाइसेंस मुद्रण कार्य की जानकारी ली। निर्धारित समय-सीमा में वाहन चालकों तक आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस पहुंच जाए, यह सुनिश्चित की जाए। अब ड्राइविंग लाइसेंस भी पासपोर्ट की तर्ज बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। सिंगल विंडो के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द लाइसेंस पहुंच जाए। आम जनता को किसी प्रकार की ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दौरान परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर रायपुर आरटीओ श्री आशीष देवांगन व एआरटीओ श्री प्रतीक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- -अंगुली की स्याही दिखाने पर 30 प्रतिशत छूट में मिलेगा भोजन-”7 मई को कीजिए वोट,बचाइए 30% नोट”-मतदान तिथि से लेकर 12 मई तक मिलेगी यह स्पेशल छूट-03 बुफे ऑर्डर में चौथे व्यक्ति को निःशुल्क भोजन-प्रबंधन ने इस आशय का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर को सौंपा-मतदाता जागरुकता के लिए अनुकरणीय पहल : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंहरायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करते हुए प्रतिष्ठित होटल एवं रिसॉर्ट ग्रुप “मे-फेयर“ लेक रिसॉर्ट ने अभिनव पहल कर 07 मई को मतदान करने वाले हाथ की स्याही दिखाने वाले मतदाताओं के लिए स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत 07 मई से 12 मई 2024 तक सभी मतदाताओं को कार्ट ऑर्डर व बुफे पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय बताया है।”7 मई को कीजिए वोट,बचाइए 30% नोट”“मे-फेयर“ लेक रिसॉर्ट के रिलेशनशिप ऑफिसर श्री नीलेश ने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात कर अपने इस ऑफर से अवगत कराया। “मे-फेयर“ लेक रिसॉर्ट द्वारा मतदान तिथि 07 मई को वोट देने वाले मतदाताओं को भोजन सूची (कार्ट) पर ऑर्डर करने पर 30 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा तीन व्यक्तियों के बुफे पर एक अतिरिक्त व्यक्ति का बुफे निःशुल्क होगा। ताकि लोग अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित हो। मे-फेयर प्रबंधन के अनुसार भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता हेतु यह पहल की गई है।श्री निलेश ने कहा ”7 मई को कीजिए वोट,बचाइए 30% नोट” के टैग लाईन से हम मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह प्स्कीम लागू कर रहे हैं। यह ऑफर 07 मई से 12 मई 2024 तक उपलब्ध रहेगी। प्रबंधन द्वारा इस आशय का पत्र भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप उपस्थित थे।
- -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना-निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने दी शुभकामनाएं-26 अप्रैल को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान का समय निर्धारितबालोद, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में बालोद जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार 26 अप्रैल को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में जिले के मतदाताओं की समुुचित भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु चाक-चैबंद व्यवस्थाएं की गई है। जिससे कि जिले के मतदाता बिना किसी अवरोध के सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज सुबह मतदान सामग्री वितरण केन्द्र लाईवलीहुड काॅलेज परिसर पाकुरभाट से हरी झण्डी दिखाकर मतदान दलों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 11 कांकेर के अंतर्गत बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी आज सुबह 06 बजे से ही सामग्री वितरण केन्द्र लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट मंे पहुँचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया। सामान्य पे्रक्षक डाॅ. एमटी रेजू, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने मतदान कर्मियों के बीच पहुँचकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर बालोद जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल के अलावा छांव तथा मतदान के दौरान मतदाताओं को अपने बारी का इंतजार करते समय उनके लिए बैठक इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 1950 नंबर डायल कर पंजीयन कराने वाले मतदान केन्द्र में आने-जाने में असमर्थ 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन की भी व्यवस्था की गई है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज सुबह से ही मतदान सामग्री वितरण केन्द्र लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुँचकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री एमटी रेजू एवं श्री चन्द्रवाल ने संगवारी मतदान केन्द्रों के संचालन हेतु नियुक्त किए गए महिला मतदान कर्मियों को गुलाब का फूल भेंटकर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने स्ट्रांग रूम में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से उसके कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली। सामग्री वितरण के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- विभिन्न स्वरूपों में किया गया मतदान केन्द्रों को सुसज्जित, गंतव्य में पहुँचने पर मतदान दलों का किया गया आत्मीय स्वागतबालोद । लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बालोद जिले में शुक्रवार 26 अपै्रल को होने वाले मतदान को संपन्न कराने हेतु सामग्री वितरण केन्द्र पाकुरभाट से आज सुबह प्रस्थान करने वाले जिले के सभी मतदान कर्मी एवं सुरक्षा में तैनात अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों में सकुशल पहुँच चुके हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि मतदान केन्द्रों में मतदान अधिकारियों के पहुँचने पर मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा उनका आत्मीय स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिक एवं मतदाताओं को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी देने तथा उन्हें मतदान के लिए पे्ररित करने के लिए जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों को विभिन्न स्वरूपों में बेहतर साज-सज्जा कर आकर्षक रूप दिया गया है। इसके अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्राथमिक शाला सिवनी के आदर्श केन्द्र क्रमांक 113 को बिहाव परब के थीम पर सजाया गया है। इसी तरह जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के मतदान केन्द्रों को भी आदिवासी संस्कृति को परिलक्षित करते हुए सजाया-संवारा गया है। इसके अलावा जिले के अनेक मतदान केन्द्रों में छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप आकर्षक साज-सज्जा की गई है।
- भिलाईनगर/ नगर पालिका निगम भिलाई की टीम क्षेत्र में नियम विरुद्ध कार्य अथवा निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है । जोन 2 एवं 4 के टीम ने कचरा फेंकने वाले तथा गंदगी फैलाने वाले से 11000 रुपए दाण्डिक शुल्क वसूल किया है।भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर निगम प्रशासन की टीम क्षेत्र में होने वाले नियम विरुद्ध कार्य पर निगरानी रख रही है जोन 4 की राजस्व टीम राजस्व करो कि वसूली करते हुए अद्यौगिक क्षेत्र छावनी पहुंचा तो देखा कि वार्ड 41 में पी.डी.एस. भवन के पास बलजीत सिंह कुर्रे ने सीमेंट के डस्ट से गंदगी फैला रखा रहा है। आस पास के लोगो ने बताया कि हवा तुफान में ये डस्ट उड कर साँसो में समा रहा है । निगम टीम के सदस्यो ने कुर्रे से दस हजार रूपये दाण्डिक शुल्क वसुलते हुए सीमेंट कार्य को घनी आबादी से हटाने को कहा है। इसी प्रकार जोन 2 के स्वास्थ अमले ने बोरी में भर कर मैदान में कचरा फेकने वाले सागर जायसवाल से एक हजार रूपये अर्थ दण्ड वसुल किया है।निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील किया है कि कचरा नाली अथवा खुले मे नही फेंके घर तथा दुकान से निकलने वाले कचरे को डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले सफाई मित्रो को देवें
- संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने की लोकसभा आम निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षाबालोद । दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। जिससे कि जिले में निर्विघ्न रूप से निर्वाचन सम्पन्न हो सके। संभागायुक्त श्री राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। संभागायुक्त ने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जिले के सभी मतदान केन्द्रों में शुद्ध पेयजल, छाया तथा मतदाताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेनानियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी सहित सभी एआरओ, नोडल एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में संभागायुक्त ने जिले के कुल मतदान केन्द्रों के अलावा आदर्श, दिव्यांग, युवा एवं महिला मतदान केन्द्रों के संख्या के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों में अधिकारी, कर्मचारियों की तैनातगी तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या, एसएसटी एवं एफएसटी टीम की संख्या के अलावा इन स्थानों पर अधिकारी, कर्मचारियों की तैनातगी तथा की जा रही कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। संभागायुक्त ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए मतदान दिवस को सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा मतदान केन्द्रों में किसी भी मतदाता को खड़े होकर अपने बारी का इंतजार न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने समुचित उपाय सुनिश्चित करने को कहा। श्री राठौर ने जिला खाद्य अधिकारी को 25 अप्रैल को मतदान सामग्रियों के वितरण तथा मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान सामग्रियों के वापसी के समय मतदान दलों के लिए गुणवत्तायुक्त भोजन, नाश्ता, पेयजल आदि की व्यवस्था सामग्री वितरण केन्द्र पर ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र पर ही समय पर उत्तम एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए उन्होंने खाद्य पदार्थों का दर भी निर्धारित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने सुरक्षा से जुड़े तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेनानियों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से निर्वाचन कार्य हेतु पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जिले में कुल अधिकारी, कर्मचारियों की तैनातगी के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिले के एसएसटी एवं एफएसटी टीम के तैनातगी, जाॅच चैकियों आदि के संबंध में भी जानकारी ली। श्री गर्ग ने एफएसटी एवं एसएसटी जांच दल के कार्यो के संबंध में जानकारी लेते हुए आज से लेकर मतदान तिथि 26 अप्रैल के दिन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस दौरान पूरे मुस्तैदी के साथ जांच कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा मतदान के दौरान मतदाताओं को मतदान के दौरान खड़े होकर बारी के इंतजार ना करना पड़े इसके लिए बैठक एवं छांव इत्यादि की व्यवस्था की गई है। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शंातिपूर्ण ढंग से तथा सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए आश्वस्त भी किया।
- बालोद। , दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर और पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बुधवार को लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुॅचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाईवलीहुड काॅलेज परिसर में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए अलग-अलग बनाए गए स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, आब्जर्वर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रंाग रूम के सुरक्षा उपायों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत सहित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- कलेक्टर एसपी ने अपने वाहनों से किया शुभारंभबिलासपुर / स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों के तहत वाहनों का भी उपयोग किया जा रहा है। वाहनों में 7 मई को वोट देने की अपील युक्त स्टिकर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने अपने - अपने शासकीय वाहनों में स्टिकर चिपका कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। स्टिकर में इस बात की भी सूचना अंकित है कि 7 मई को मतदान सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चूंकि वाहन एक मूविंग मशीन है, इसलिए इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश का प्रसार हो सकता है। निजी वाहनों और बाइक्स में भी इस तरह के स्टिकर चिपकाए जाएंगे। आरटीओ और यातायात पुलिस के जरिए अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमितकुमार और जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने भी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अपने वाहनों में स्टिकर चिपका कर वोटिंग का संदेश दिया। कलेक्टर ने सभी वाहन चालकों को स्टिकर चस्पा कर अभियान में सहभागिता की अपील की है।





.jpg)









.jpg)


.jpg)







.jpg)
.jpg)