- Home
- छत्तीसगढ़
- नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे हुये लाभान्वितरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना में हितग्राही के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से उच्च कक्षाओं के लिए 1,000 से 10,000 रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। बेमेतरा जिले में इस योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7054 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 49 लाख 57 हजार राशि प्रदान किया गया। इसी प्रकार हितग्राही के प्रथम दो बच्चों हेतु संचालित नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में कक्षा दसवी से उच्च कक्षाओं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को 5,000 से 1,00,000 रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में 75 हितग्राहियों को कुल 06 लाख 06 हजार राशि प्रदाय किया गया।इस प्रकार मंडल अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 14683 श्रमिकों का पंजीयन कर पंजीयन श्रमिक कार्ड जारी किया गया एवं मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में पंजीकृत कुल 13712 हितग्राहियों को कुल राशि 12 करोड़ 88 लाख 54 हजार रूपये प्रदाय किया गया। जिले में मंडल द्वारा पंजीकृत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आर्थिक सहायता मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग का विशेष आधार ज्ञापित किया गया।श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजीयन एवं योजना के आवेदन एवं विस्तारपूर्वक जानकारी हेतु सभी विकासखण्डों में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र व जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय श्रम विभाग एवं श्रमेव जयते मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
- रायपुर । राज्य शासन के विधि एवं विधाई कार्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 79 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। विभाग द्वारा नियुक्त इन पैनल अधिवक्ताओं का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।नवनियुक्त पैनल अधिवक्ताओं की सूची




-
4.28 लाख फार्म जमा, 32 हजार की आधार सीडिंग बाकी
बिलासपुर/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं बैंकर्स की संयुक्त बैठक लेकर महतारी वंदन योजना की समीक्षा की। उन्होंने मिशन मोड पर काम कर हितग्राहियों की आधार सीडिंग का काम तीन दिनों में शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। अब तक 32 हजार 721 महिलाओं के बैंक खातों में आधार सीडिंग का कार्य बचा हुआ है। कलेक्टर ने बैंकों में अतिरिक्त काउण्टर बनाकर एवं बैंक मित्रों के सहयोग से तीन दिनों में अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण करने को कहा है। बैंक शाखा वार सीडिंग के लिए बचे हुए हितग्राहियों की सूची भी उन्हें सौंपी गई। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
महिला एवं बाल विकास विभाग को बचे महिला हितग्राहियों को इसकी जानकारी देकर बैंक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आधार सीडिंग के लिए हितग्राहियों को अपना बैंक खाता, आधार कार्ड एवं फोटो लेकर आना होगा। सीडिंग के साथ उनके खातें का केवाईसी भी हो जायेगा। आधार सीडिंग नहीं हो पायेगा तो उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जमा नहीं हो सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की यह सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। आधार सीडिंग नहीं होने के कारण कोई पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं होने चाहिए। महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रथम किस्त की राशि डीबीटी किये जाने की संभावना है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले में 4 लाख 27 हजार 946 आवेदन भरे गये हैं। इनमें 60 हजार 757 हितग्राहियों के बैंक खातों में आधार सीडिंग का कार्य नहीं हुआ था। आवेदन भरने के बाद 28 हजार से ज्यादा खातों में सीडिंग किया गया। अब तक 32 हजार 721 बचे हुए हैं। जिले की विभिन्न 240 बैंक शाखाओं में महिलाओं के खाते संचालित हैं। परियोजना वार आधार सीडिंग के लिए लंबित मामलों के अनुसार बिलासपुर में 5528, बिल्हा में 3739, सरकण्डा में 7487, मस्तुरी में 4391, सीपत में 1327, तखतपुर में 2871, सकरी में 5250 और कोटा में 2128 बचे हुए हैं। कलेक्टर ने योजना के अंतर्गत फार्म भरे पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से आधार सीडिंग करा लेने का आग्रह किया है। बैठक में डीपीओ श्री तारकेश्वर सिन्हा, एलडीएम श्री उरांव सहित प्रमुख बैंकों के प्रबंधक एवं सीडीपीओ उपस्थित थे। -
बिलासपुर/राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जूना बिलासपुर में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान से सबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विज्ञान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान रंगोली विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट, विज्ञान गीत, नृत्य, कविता की प्रस्तुति के जरिए विज्ञान विषय के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया।
बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मुख्य अतिथि श्री ए पॉल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व की जानकारी दी और इस दिवस को मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि हर समस्या का हल हम शिक्षा से पा सकते हैं। बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव ने बच्चों को निरंतर मेहनत करते हुए नई-नई बातें सीख कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने की प्रेरणा दी। शहरी विकासखण्ड स्रोत समन्वयक श्री वासुदेव पांडेय ने विद्यालय के विकास मे हर प्रकार के सहयोग देने की बात कही और बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती सीमा चतुर्वेदी ने शाला प्रतिवेदन के माध्यम से शाला की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पालकों में से श्रीमती सरस्वती ध्रुव ने प्रेरक गीत और वक्तव्य के माध्यम से सभी को शिक्षा का महत्व बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पुष्पा पांडेय ने किया। कार्यक्रम में श्री राकेश मौर्य और शिक्षकगण श्रीमती साधना कटकवार, श्रीमती विद्या शर्मा, श्री श्रीकांत भगत ,निकिता श्रीवास, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती जया कुशवाहा, श्री दिलीप पांडे, ललिता श्रीवाश, कान्ति केवट, श्री छत्रपाल वर्मा, सीता कश्यप, सुनील यादव उपस्थित रहे। -
जोन 4 के वार्ड 57 में केन्द्र सरकार, राज्य शासन की योजनाओं से पात्र 489 नागरिक लाभान्वित
105 नागरिकों ने आयुष्माम कार्ड बनवाये
280 नागरिकों ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने लिया सामूहिक संकल्प0
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री श्री अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा - निर्देशन में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का तृतीय चरण प्रगति पर है । आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के तहत सामुदायिक भवन बैरन बाजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण का शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4 के तहत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के शिविर की व्यवस्था का निरीक्षण नगर निगम सभापति जोन 4 पदेन अध्यक्ष, वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद श्री प्रमोद दुबे ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री बाकर अब्बास, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास , सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया। सभापति श्री प्रमोद दुबे ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर अपने बीपी की जाँच करवाई. उन्होंने सभी योजनाओं के स्टाल में जाकर शिविर में पहुँचे नागरिकों से चर्चा की एवं लोगों की समस्याओं का निदान करवाया. विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1716 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 489 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोकहितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 37 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। शिविर में आयुष्मान कार्ड 105 नागरिकों ने बनवाये, जो तत्काल बनाकर दिए गए। शिविर में पीएम उज्जवला योजना में पात्र 18 महिला हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना में पात्रता अनुसार 17 हितग्राहियों को पंजीकृत किया गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के शिविर में पहुंचकर 506 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लोक स्वास्थ्य हितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, वहीं 312 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, क्वीज प्रतियोगिता में 31 नागरिकों ने भाग लिया। 35 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिकों को सुनायी। 280 नागरिकों द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। -
कलेक्टर के निर्देश पर तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
पंजीयन की जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नालंदा परिसर स्थित कला केंद्र आकार लेने लगा हैं। कला केंद्र का तेजी से निर्माण किया जा रहा है और मार्च महीने से संचालन शुरू किया जाएगा। इस केंद्र में बच्चे और युवाओं को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिससे वे हुनरमंद बन सकेंगे।
कला केंद्र का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर किया जाएगा और प्रशिक्षर्थियों के लिए पंजीयन की भी सुविधा होगी। केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए है। जहां प्ले आर्ट मेहंदी, बासुरी, तबला, हारमोनियम, बैंजो वादन आदि कलाओं का प्रशिक्षण के साथ साथ लोक संगीत, पियानो और गिटार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यहां डांस, जुंबा इत्यादि भी प्रशिक्षण मिलेगा। परिसर में वार्किंग एरिया भी बनाया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह नालंदा परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी उन्होंने शहरवासियों के लिए कला केंद्र बनाने के निर्देश दिए थे,इसी तारतम्य में इस कला केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इससे कलाकारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और लोगों को विभिन्न विधिओं का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।
कला केंद्र परिसर में रिकॉर्डिंग स्टूडियो और मंच का निर्माण
कला केंद्र परिसर में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए कक्ष का निर्माण किया गया है। परिसर में बनने वाले मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-समय पर प्रस्तुति की सुविधा भी रहेगी। -
दो घंटे पैदल चलकर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
सड़कों से अतिक्रमण हटाने दिए सख्त निर्देश, शनिचरी बाजार से हटेगा डिवाइडर
कलेक्टर ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
बिलासपुर. कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आज शहर में यातायात व्यवस्था एवं सड़कों से अतिक्रमण नियंत्रित करने शहर के प्रमुख मार्गों पर उतरे। कलेक्टर ने करीब दो घंटे पैदल चलकर ट्रैफिक में आ रहे अवरोधों को नजदीकी से देखा। इसके बाद नगर निगम एवं अन्य अधिकारियों को इन अवरोधों को दूर करने का कार्य जल्द शुुरू करने कहा। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और सड़कों पर ठेलों, गुमटियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर और एसपी ने शाम में यदुनंदननगर चौक, नया एवं पुराना बस स्टैण्ड, अपोलो चौक, शनिचरी बाजार, ज्वाली नाला मार्ग, जूना बिलासपुर, गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले निरीक्षण करने यदुनंदननगर चौक पहुंचे । उन्होंने चौक से यदुनंदननगर जाने वाले मार्ग में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपोलो चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थापित ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बिजली के तारों को अण्डरग्राउण्ड करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चौक के आसपास से बेजा कब्जा हटाने कहा।
कलेक्टर ने शनिचरी बाजार का भी जायजा लिया। शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर को दिए। इसी तरह कलेक्टर ने शनिचरी बाजार से कोतवाली चौक, गांधी चौक होते हुए पुराना हाईकोर्ट मार्ग का पैदल सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यापारियों के सहयोग से ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित करने के निर्देश दिए। श्याम टाकीज चौक से ज्वाली पुल तक सड़क पर लगने वाले जाम से अत्यधिक दिक्कत होती है। कलेक्टर ने इसका भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्वाली नाले पर बनाए सड़क की और ट्रैफिक डायवर्ट करें। उन्होंने व्यापारियों को इसके लिए समझाइश देने कहा। इसी प्रकार कलेक्टर ने पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर सड़क को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जाम एवं दुर्घटना से बचने शहर के सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, एएसपी श्री राजेन्द्र जायसवाल सहित पुलिस एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने डॉ शर्मा के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए। पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. अरुण शर्मा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र किया वितरित-कहा- उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकतारायपुर / सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए।ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। बस्तर का पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के आदिवासी अंचल के नागरिकों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर के विकास के लिए हमने नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है की शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचल में रह रहे लोगों को सुगमता से मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ये बातें आज यहां राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से राजधानी रायपुर भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सुकमा जिले 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु सोलर होम लाइट संयंत्र वितरित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के लोगों को अच्छी सड़क, बिजली,पेयजल और पक्का आवास मिले। उनके पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो। बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे स्कूल हों। सभी का आधार कार्ड और राशन कार्ड बने, ताकि दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे हमारे आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। बस्तर क्षेत्र के विकास से ही हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा से आए विद्यार्थियों को सोलर लाइट संयंत्र प्रदान करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोलर लाइट के प्रकाश से आप सभी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभव भी जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विद्यार्थियों को पहली बार बस्तर से बाहर देश-दुनिया देखने का अवसर मिला है। इस मौके का पूरा लाभ उठाकर सीखने का प्रयास करें।सुकमा जिले के विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे।आप यहां से राजधानी रायपुर भ्रमण के नए अनुभवों को साथ लेकर जाएंगे। घर जाकर अब सोलर लाइट के उजाले में खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको बेहतर भविष्य देना ही हमारा लक्ष्य है।उल्लेखनीय है कि आज बस्तर के सुकमा जिले के सुदूर अंचल में स्थित कोंटा विकासखंड के ग्राम पुवर्ती, सिलगेर और टेकलगुड़ा के 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु क्रेडा द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। इस सोलर होम लाइट संयंत्र में 200 वाट का एक सोलर पैनल, 12.28 वोल्ट की बैटरी, 5 एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा, एक डीटीएच और एक मोबाइल चार्ज शामिल है।इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंहदेव, श्री नितिन नबीन सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
- रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डॉ. अरुण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित पुरातत्वविद् एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री अरुण कुमार शर्मा जी का निधन समाचार अत्यंत दुखद है। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला जन्मस्थल व सिरपुर के उत्खनन में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिन्तको को धैर्य व संबल प्रदान करें।
- -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक व्यक्त कियारायपुर। छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डॉ. अरुण कुमार शर्मा का बुधवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। अरुण शर्मा की मांग पर अयोध्या में राम जन्म भूमि पर खुदाई कराई गई थी। उन्होंने ही खुदाई में मिले अवशेषों के रिसर्च के आधार पर कोर्ट में मंदिर होने के सबूत पेश किए थे।डॉ. अरुण शर्मा (जन्म : 1933) भारत के पुरातत्त्वविद् थे। 2017 में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के अन्य स्थानों पर भी खुदाई कराई है। छत्तीसगढ़ के सिरपुर और राजिम के अलावा राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में अहम भूमिका निभाई थी।डॉ. शर्मा ने करियर का आरम्भ भिलाई इस्पात संयंत्र से की थी। उन्हें इस काम में कुछ नयापन नहीं लगा, इसलिए नौकरी छोड़ दी। इसके पश्चात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) नागपुर में तकनीकी सहायक पद पर भर्ती हुए। डॉ. शर्मा ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्हें ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी प्राय: ग्रामीण देते थे। छत्तीसगढ़ में बालोद स्थित करकाभाट में महापाषाण काल के टीलों की जानकारी गांववालों ने ही दी थी। डॉ. अरुण शर्मा ने ‘राम जन्म भूमि-बाबरी मजिस्द’ प्रकरण में इलाहबाद उच्च न्यायालय में बतौर मुख्य गवाह साक्ष्य, तर्क और तथ्यों के आधार पर बताया कि स्थल पर पूर्व में हिन्दू मंदिर होने के पर्याप्त प्रमाण हैं। डॉ. अरुण शर्मा के बयान के आधार पर विवादित स्थल पर कोर्ट ने राम जन्मभूमि का होना माना।राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर वे बहुत खुश थे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक व्यक्त कियाविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डॉ. अरुण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा-प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता, पद्मश्री डॉ. अरूण कुमार शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।अयोध्या के श्री रामजन्म भूमि, सिरपुर और राजिम के उत्खनन में उनकी अहम भूमिका रही। प्रदेश के ऐसे सपूत का जाना हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
- -किसानों के लिए आर्थिक संबल का प्रतीक बन रही है पीएम किसान सम्मान निधिरायपुर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। पहले किसान आर्थिक दिक्कतों के कारण नई फसल लगाने के लिये अच्छी गुणवत्ता का बीज एवं खाद समय पर नहीं खरीद पाने के कारण भरपूर उपज नहीं ले पाते थे और खेती किसान के प्रति उलझन में रहते थे । लेकिन अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में बहार लेकर आयी है और हर चार माह में मिलने वाली राशि ने उनके जीवन में खुशहाली भर दी है।ऐसी ही कुछ कहानी है जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनसरी के किसान जगदीश यादव की। वे खेती-बाड़ी कर अपने एवं परिवार का जीवन बसर रहे हैं एवं योजना के तहत प्राप्त धनराशि से वह आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। किसान जगदीश यादव बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल भर में उनके खाते में 6000 रुपये आते है। अब तक उन्हे 15 किस्त रूप में 30 हजार रुपए की राशि मिल चुकी है। वह इस राशि से उच्च गुणवत्ता के खाद, बीज खरीद रहे है और फसल में लगने वाले कीट रोग की दवाई खरीदकर उसका छिड़काव अपने खेतों में कर रहें है। फसल में कीड़े नहीं लगने के कारण अधिक फसल का उत्पादन हो रहा है। अच्छे उत्पादन होने से उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है। जिससे उनके घर की आर्थिक सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है। फसल से होने वाली आय से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में खर्च कर रहें है और इसके लिए वह शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को बधाई दे रहें है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। जिसका उद्देश्य प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए तक की न्यूनतम सहायता प्रदान करना है। सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए पीएम किसान योजना के तहत वित्तीय लाभ के रूप में प्रदान किये जा रहें हैं। सभी कृषि भूमि धारक किसान परिवारों को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष राशि 2 हजार रुपए की तीन सामान किस्तों में प्रदान किया जाता है।
- संलग्नीकरण समाप्ति का प्रमाण पत्र संचालक लोक शिक्षण को सात दिवस के भीतर भेजना होगारायपुर / स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से गैर शैक्षणिक कार्यो में संलग्न शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्कूल हेतु कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालक लोक शिक्षण, सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार गैर शिक्षकीय कार्यो में संलग्न सभी शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल समाप्त कर, उन्हें उनके मूल पदस्थापना शाला में अध्यापन कार्य हेतु कार्य मुक्त किया जाए। संलग्नीकरण समाप्त किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र सात दिवस के भीतर संचालक लोक शिक्षण को अनिवार्यतः प्रेषित करंे। इस निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। जारी निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य शासन को बहुधा यह शिकायत प्राप्त होती है कि स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न है, गैर शिक्षकीय संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है।उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा था कि संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल को स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न हैं और गैर शैक्षणिक संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, इस आशय की शिकायत प्राप्त हो रही थी। स्कूल शिक्षा मंत्री से शिकायकर्ताओं ने स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
- -रायपुर के एम्स मे घायल का इलाज जारीरायपुर / जशपुर जिला के कांसाबेल ब्लॉक में स्थित सीएम कैम्प बगिया अब पूरे छत्तीसगढ़ के जरूरतमंदों की आशा का केंद्र बन गया है। मुसीबत के समय, सहायता प्राप्त करने के लिए लोग, यहाँ फोन करते हैं और उन्हें सहायता मिलती भी है।ऐसा ही कुछ हुआ सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी जय कुमार (20 वर्ष) के साथ दरअसल, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के खड़गाँव निवासी जयकुमार बारीक पिता सूरज बारीक, बाईक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना में जय कुमार के पैर और कमर में गंभीर चोट आई थी। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर मे भर्ती किया था। मेडिकल कॉलेज से जय कुमार को रायपुर के एम्स के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद, जय कुमार के स्वजनों के सामने, घायल जय को लेकर रायपुर तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पा रहा था, ऐसे में जय कुमार के पिता सूरज बारीक ने सहायता के बगिया के सीएम कैम्प में फोन लगाकर अपनी समस्या बताई। मदद के लिए पहल करते हुए, सीएम कैम्प ने सरगुजा के कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपन को जय कुमार को एम्स रायपुर तक पहुंचाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जय कुमार के लिए निःशुल्क निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर, घायल को एम्स रायपुर पहुंचाया। जहाँ, घायल जय कुमार के उपचार की व्यवस्था की सीएम कैम्प द्वारा की गई है।सीएम कैम्प बना आशा का केंद्रउल्लेखनीय है कि सीएम कैम्प बगिया की पहल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य समस्या और मांगों को लेकर लोग फोन से सम्पर्क कर रहे हैं। यहाँ हर दिन आयोजित होने वाले जनदर्शन में भी लोग पहुंच रहे हैं। इन सभी जरूरतमंदो को तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है। सीएम कैम्प की पहल से अब तक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 125 जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।स्वास्थ्य सेवा को लेकर सीएम संवेदनशीलजानकारी के लिए बता दें स्वास्थ्य सेवा मे सुधार और लोगों को गुणवत्तायुक्त सस्ती स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण करने के बाद से ही संवेदनशीलता दिखाई है। श्री साय ने मुख्यमंत्री पद की कमान सम्हालने के तत्काल बाद, प्रदेश में एम्बुलेंस व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनरिक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था। अपने पहले बजट में मुख्यमंत्री ने जनजातिय बाहुल्य जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए कुनकुरी में 200 बिस्तर की क्षमता वाली आधुनिक संसाधनों से लैस सर्वसुविधा युक्त अस्पताल निर्माण, 6 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित करने जैसे कई महत्वपूर्ण घोषणा की है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गांव में पानी, बिजली, अस्पताल जैसी सुविधाएं मांगी-ग्रामीणों ने पहली बार देखी पुरख़ौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ विधानसभा, अम्बुजा मॉल एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के न्यौता पर पहुंचे ग्रामीणों ने विधानसभा भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखकर गदगद हुएरायपुर, । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के न्यौता पर छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के सिलगेर, टेकलगुड़ा और पुवर्ती गांवों के 47 युवक युवती आजादी के 75 साल बाद अपने गांव से पहली बार बाहर निकले हैं। राजधानी रायपुर पहुंचे इन युवाओं ने आज विधानसभा का भ्रमण किया और इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी से मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि युवा अगर चाहेंगे तो अपने गांव में अमन-चैन और विकास ला सकते हैं। युवा शक्ति राष्ट्र की ताकत हैं। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं से उनके गांव के बारे में जानकारी ली। युवाओं ने बताया कि गांव में बोर नहीं है, बिजली नहीं है, उन्हें पट्टा चाहिए। गांव में अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की जरूरत है। हम चाहते है कि हमारे खेत में बोर से सिंचाई के लिए पानी मिले। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं को आश्वस्त किया कि उन्हें घर, पक्की सड़क, बिजली, पेयजल, राशन, दवाई जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए। हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है।मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना और उनके गांव के विकास के सम्बंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नियद नेल्लानार योजना के संबंध में कहा कि इन गांवों के तेजी से आर्थिक विकास के लिए यह योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गांवों के निकट 14 नये कैंप खोले गये हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था हो और ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं के सेचुरेशन के साथ लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों के निकट 14 नये कैंप खोले गये हैं। वहां 5 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लागू की गई पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे ही सुविधाएं दी जाएंगी।विधानसभा सदस्यों ने मेज थपथपा कर दर्शक दीर्घा में उपस्थित ग्रामीणों का किया स्वागतदर्शक दीर्घा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ माओवाद प्रभावित इन गांवों के युवाओं ने सदन की कार्रवाई का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनकी उपस्थिति की सूचना देते हुए कहा कि ये ऐसी जगह से निकल कर पहली बार विधानसभा देखने आए हैं। ऐसे सुनते ही सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर दर्शक दीर्घा में उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ किया स्वल्पाहारउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निमंत्रण पर पहुंचे माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के ग्रामीण जब रायपुर पहुचे तब उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अतिथि देवो भवः का पालन करते हुए अपने अतिथियों का स्वागत किया और आज के भ्रमण कार्यक्रम के बारे में पूछा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ सुबह का स्वल्पाहार भी किया। रायपुर पहुंचकर ग्रामीणों ने कहा यह सब सपना जैसा है। जब ग्रामीण विधानसभा पहुँचे तब उपमुख्यमंत्री ने गेट पर खड़े होकर उनका स्वागत किया और हाथ पकड़कर अपने साथ पूरे विधानसभा भवन का भ्रमण कराया। इन ग्रामीणों ने पहली बार उपमुख्यमंत्री के साथ बैठकर विधानसभा सदन की कार्यवाही देखी।सुकमा से आये ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर पहुंचकर ऑडिटोरियम, फन साइंस गैलरी, तारामंडल, 3डी गैलरी, साइंस फॉरेस्ट पुल को भी देखा। साइंस सेंटर में दिनभर की गतिविधियों भ्रमण का अपना वीडियो देखकर व आश्चर्यचकित हो गए वह उन्होंने बड़ी खुशी व्यक्त की।अम्बुजा माल में ग्रामीणों ने भ्रमण कर खरीदारी की। ग्रामीण मॉल में सेल्फी भी ली। कल सुबह ग्रामीण एयरपोर्ट और जंगल सफारी का भ्रमण करेंगे।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का समापनरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के समापन के अवसर पर कहा कि यह अमृत काल है इस अमृत काल में हमारा देश और हमारा राज्य विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा। हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिकों को दी गई गारंटी को प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। आगामी 5 वर्षों में उनकी हर गारंटी को पूरा करने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर बजट सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रियों, सहित पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद आपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके मार्गदर्शन में इस सत्र का संचालन सफलतापूर्वक हुआ। उन्होंने सदन के संचालन में नेता प्रतिपक्ष द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनुभवों से सत्र को नया आयाम दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी साथी अपने-अपने विभागों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए। सत्र के संचालन में विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कर्मठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह किया। सुरक्षाकर्मियों ने अपना दायित्व बखूबी निभाया। उन्होंने विधानसभा में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को तत्परतापूर्वक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।श्री साय ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया है, इस दिशा में हमने काम भी शुरू कर दिया है। इस सत्र की विशेष बात यह रही कि कई बार ऐसा लगा कि सत्ता पक्ष पर ही विपक्ष की भूमिका निभाने का दायित्व आ पड़ा था। सदन में पहली बार चुनकर आए विधायकों का प्रदर्शन भी बहुत शानदार रहा, मैं उन सभी को बधाई देता हूं। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए राज्य का विकास करेगी। हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे और हम अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करें। आदिवासी वनवासियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक उनके अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
- रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक ने सौजन्य मुलाकात की।
- -टेकलगुड़ा, पुवर्ती और सिलेगर गांव के लोगों ने विधानसभा का किया भ्रमण-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा नियद नेल्लानार के माध्यम से विकास की रौशनी में जगमगायेगा आपका गांवरायपुर। टाप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों ने जिनकी आवाज अब तक नक्सली बंदूकों के साये में चुप करा दी जाती थी, उन्होंने पहली बार विधानसभा में जनता की आवाज को जनता के प्रतिनिधियों के माध्यम से लोकतंत्र के मंदिर में गूंजते सुना। सुकमा जिले के पुवर्ती के साथ ही टेकलगुडेम और सिलेगर के ग्रामीणों ने विधानसभा में देखा कि किस तरह लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति-असमहति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से देर तक अपने गांव के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आतंकवाद की वजह से बरसों आपके इलाकों में विकास प्रभावित रहा। बस्तर के विकास के बगैर और आप लोगों तक विकास पहुंचाये बगैर छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं। हमने इसके लिए नियद नेल्लानार योजना आरंभ की है। न केवल हम आप लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वहां नये कैंप लगा रहे हैं अपितु कैंप के 5 किमी के दायरे में इस योजना के अंतर्गत 25 तरह की मूलभूत सुविधाएं 32 तरह की व्यक्तिमूलक योजनाओं के माध्यम से दे रहे हैं।मोदी जी का निर्देश है आप लोगों को सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए- चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से बस्तर के विकास का ध्यान रखते हैं। उन्होंने हमें निर्देश दिये कि संवेदनशील इलाकों में सारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसलिए हमने नियद नेल्लानार आपका अच्छा गांव योजना आरंभ कराई। इन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपकी पहल से हमारे गांव तक बिजली पहुंच गई है। अन्य सुविधाओं का रास्ता भी खुल गया है। अब घर में बिजली आ गई है अब खेतों में बिजली चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को भटकना नहीं है। अपने प्रदेश और देश के विकास के लिए अपनी ऊर्जा लगानी है। आपके गांव के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। हम सभी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नियद नेल्लनार योजना के माध्यम से आपके गांव में तेजी से विकास करने हम कृतसंकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम आपके लिए सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय के साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं अन्य विधायकों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ समूह तस्वीर भी ली गई।ग्रामीण इस यात्रा से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार आज प्रदेश की विधानसभा देखी। बहुत अच्छा और यादगार अनुभव रहा। मुख्यमंत्री जी ने हमें स्वयं विस्तार से विधानसभा के कार्यों के बारे में बताया, हम सब बहुत खुश हैं।गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बतौर गृहमंत्री माओवाद प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने माओवाद प्रभावित इलाकों के युवाओं से संवाद के लिए यह पहल की है। इन इलाकों के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।अस्पताल और स्कूल की मांग रखी- दोनों ही गांवों के निवासियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल और अस्पताल की माँग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्लानार के माध्यम से हम इन्हीं कार्यों के लिए आगे बढ़ेंगे। इन गांवों की नई पीढ़ी विकास का उजाला देखेगी। हम सब मिलकर नियद नेल्लनार के माध्यम से अच्छा गांव तैयार करेंगे।आप फोन कर बता सकते हैं समस्या- मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीणों को कहा कि हम आपकी सभी समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं स्वयं और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी इस दिशा में कार्य करेंगे। इस उद्देश्य से एक फोन नंबर की व्यवस्था भी की जाएगी जो केवल आप लोगों के फीडबैक के लिए होगा। आप इससे सीधे संवाद कर सकेंगे। मैं आपके सुखदुख में हमेशा साझा करूंगा।राजिम कुंभ का दर्शन करेंगे ग्रामीण, कृषि महाविद्यालय में उन्नत खेती देखेंगे- ग्रामीण दो दिनों के राजधानी प्रवास पर हैं। आज वे पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र, विमानतल, डीकेएस हास्पिटल, अंबुजा माल के साथ ही रायपुर शहर का भ्रमण करेंगे। कल ग्रामीण राजिम कुंभ का दर्शन करेंगे।
- -खारंग जलाशय के समीप के 12 गांवों को पानी देने बजट में लिफ्ट एरिगेशन का प्रावधान-किसानों ने विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया-सिंचाई सुविधा की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी-2500 एकड़ में किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधारायपुर ।बिलासपुर जिले के बेलतरा क्षेत्र के 12 गांवों की खेती-किसानी अब बिलकुल बदल जाएगी, यह पूरा क्षेत्र लहलहा उठेगा। यहां खेतों में सिंचाई लिफ्ट इरीग्रेशन सिस्टम से की जाएगी। इस सिस्टम से खारंग जलाशय से 2500 एकड़ में सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के पहले बजट में बेलतरा क्षेत्र के खारंग जलाशय के नजदीक के 12 गांवों को लिफ्ट एरिगेशन योजना के जरिए सिंचाई का पानी देने के लिए किए गए बजट प्रावधान से इन ग्रामीणों में वर्षों पुरानी अपनी मांग के पूरा होने का विश्वास जगा है। इन उत्साहित ग्रामीणों ने राजधानी रायपुर में विधानसभा पहुंचकर आज बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की और बजट प्रावधान करने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।गौरतलब है कि बेलतरा क्षेत्र के नेवसा, गिधौरी, कर्रा, जाली, टेकर, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, बेलतरा, कड़री, सलखा, लिम्हा (लिम्हा जलाशय) खारंग जलाशय के नजदीक हैं, वर्षों से यहां के किसान खेतों में पानी पहुंचाने की मांग करते रहे, लेकिन इन्हें सिंचाई की सुविधा नहीं मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बजट में प्रावधान करने के बाद इन गांवों में पानी पहुंचाने के लिए नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा इससे इन गांवों की 2500 एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि उद्वहन सिंचाई योजना में लगभग 45 करोड़ रूपए की लागत आयेगी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री अजय चन्द्रकार, श्री भैइयालाल राजवाड़े, श्रीमती गोमती साय, श्री अनुज शर्मा, श्री गजेन्द्र यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से नई सरकार बनी है। यह किसानों की हितैषी सरकार है। हमारा देश कृषि प्रधान है। अधिकांश लोग खेती से जुड़े हैं। सिंचाई सुविधा मिलने से आप लोग और बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे। राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है, 3100 रूपए प्रति क्विंटल दाम भी देंगे। अभी किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है। अंतर की राशि भी एकमुश्त जल्द ही दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की सरकार में किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्रारंभ हुई। किसानों को बिना किसी ब्याज पर ऋण की सुविधा मिली। पहले महाजनों से कर्ज लेना पड़ता था और मूलधन का डेढ़ गुना चुकाना पड़ता था। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को सुविधा हुई। फसल बीमा योजना का सरलीकरण भी उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की आय दोगुना करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है। कृषि मंत्रालय का नाम बदलकर कृषक कल्याण मंत्रालय कर दिया गया है। आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए किसान चैनल प्रारंभ किया गया है। पीएम सिंचाई योजना शुरू की गई। पशुपालन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। 12 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलने से दो फसल ले सकेंगे। किसानों की आय बढ़ेगी।
- -निरीक्षण और जांच के बाद चोटिया-चिरमिरी मार्ग का उन्नयन और नवीनीकरण कार्य पाया गया था खराब गुणवत्ता का-मामले में दो अधिकारियों को किया गया है निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस जारीरायपुर ।लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार को निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा था। ठेकेदार द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। विभाग ने ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर मामले में दो अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस कि.मी. लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.30 कि.मी.) के निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल की जांच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम पाई गई। साथ ही किए गए कार्य की डेन्सिटी (घनत्व) भी कम पाई गई। कार्य अमानक स्तर का पाया गया। सड़क के उन्नयन और नवीनीकरण के लिए नियुक्त ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी, "अ" वर्ग ठेकेदार, कोरबा द्वारा गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही मार्ग का डामरीकरण कर गुणवत्ताविहीन कार्य कराया गया है, जिससे मार्ग में जगह-जगह गड्डा हो गया है। अमानक और गुणवत्ताहीन कार्य के लिए मुख्य अभियंता द्वारा ठेकेदार को कम से कम दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए जाने की अनुशंसा की गई थी।ठेकेदार द्वारा किया गया कार्य शासन एवं लोक हित के विपरीत होने के कारण प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया था। परंतु ठेकेदार द्वारा आज पर्यंत जवाब प्रस्तुत नहीं करने के बाद प्रमुख अभियंता द्वारा दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
- बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोरिदकला निवासी श्री राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने पोल्ट्री फार्म निर्माण के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह डौण्डीलोहारा निवासी श्री ओमकार सिंह ने राजस्व अभिलेख में त्रुटि सुधार तथा बैहाकुंआ निवासी श्री कोमल सिंह एवं रिखीराम ने पशुशेड निर्माण कराने, ग्राम हीरापुर निवासी श्री खोमीन बाई ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने, मुड़खुसरा निवासी श्री दयालुराम ने अपने खेत में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, ग्राम रेवती नवागांव निवासी रजौतिन बाई ने राजस्व अभिलेख में त्रुटि सुधार करने, दर्रीटोला निवासी नेमसिंह ने गन्ना की खेती हेतु अपने जमीन में स्थायी विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, ग्राम घोटिया निवासी नरेंद्र कुमार साहू ने राजस्व भूमि की नक्शा सुधार करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे। संयुक्त कलेक्टर श्री लकरा ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
- जिले के अलग-अलग 04 स्थानों पर किया गया सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजनबालोद । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के अलग-अलग 04 स्थानों में संपन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान कुल 185 वर-वधु परिणय सूत्र में बँधे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के टाऊन हाॅल में आयोजित समारोह में कुल 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 13 गुण्डरदेही के शासकीय प्राथमिक शाला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुल 55 जोड़े तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा के बाजार मैदान में आयोजित समारोह मेें कुल 74 जोड़े तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सुरसुली के नर्मदा धाम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 42 जोडे़ वर-वधु का विवाह संपन्न कराया गया तथा वर-वधुओं को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रियाँ देकर मंगलमय जीवन व्यतीत करने आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विपिन जैन ने बताया कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के चारों स्थानों में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई थी। जिला प्रशासन के सहयोग से चारांे स्थानों में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- -समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद, । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के आम नागरिकों के मांगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन की शुरूआत की गई है। निर्धारित समयावधि में आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो सके इसलिए कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के द्वारा प्रत्येक सप्ताह आयोजित होेने वाली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में इसकी समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने 01 मार्च से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के जिले में सफल आयोजन की तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा राजस्व एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत उन्होंने उड़नदस्ता दल का गठन के अलावा प्रश्न पत्रों को समय पर प्राप्त करने एवं परीक्षा केंद्रों में समय पर पहुँचाने की व्यवस्था आदि सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा को जिले में बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने महतारी वंदन योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अब तक कुल प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। डाॅ. कन्नौजे ने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। जिससे जिले के मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके। बैठक में उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि विभिन्न योजनाओं के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।क्रमांक/981/ठाकुर
- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के निधन पर गहरा शोक जताया उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल के साथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी की पूज्यनीय माता श्रीमती पिस्तादेवी अग्रवाल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें।साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास स्थान पर श्रद्धांजलि की तस्वीर के साथ लिखा कि निशब्द हूँ, व्यथित हूँ।हमारे साथी और छःग शासन के कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के निवास स्थान पहुँचकर उनकी पूज्यनीय माता श्रीमती पिस्तादेवी अग्रवाल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।ईश्वर से प्रार्थना है कि मातृशोक जैसे विशाल संकट के समय शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज देर शाम शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित निवास पहुंचे l मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

.jpg)
.jpg)










.jpg)












.jpg)
