- Home
- छत्तीसगढ़
- खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैंरायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 07 फरवरी की स्थिति में 43 लाख 83 हजार 497 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले स्थान पर बालोद जिला में कुल 2 लाख 21 हजार 809 हितग्राहियों में से 1 लाख 70 हजार 872 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है। इसी प्रकार पर द्वितीय स्थान पर कांकेर जिले में कुल 1 लाख 87 हजार 999 हितग्राहियों में से 1 लाख 35 हजार 725 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है और तीसरे स्थान पर धमतरी जिले में कुल 2 लाख 42 हजार 320 हितग्राहियों में से 1 लाख 73 हजार 413 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है।राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
-
दुर्ग,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के घोषणा के अनुसार आस्था स्पेशल ट्रेन से जिले के लगभग 1340 श्रद्धालुगण रामलला के दर्शन के लिये आज अयोध्या रवाना हुए। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री ललित चंद्राकर, श्री गजेन्द्र यादव एवं श्री ईश्वर साहू उपस्थित थे। इनके साथ समस्त पुलिस बल तथा रेल्वे के अधिकारीगण मौजूद थे। दुर्ग-अयोध्या एक्सप्रेस 12 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई। यात्रीगणों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन का बहुत धन्यवाद दिया।
-
-कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर ठेकेदारों को नोटिस जारी कर टेंडर निरस्त करने दिये निर्देश
-फील्ड भ्रमण कर कार्यां का आकस्मिक निरीक्षण करें
-पानी टंकियों की सफाई और क्लोरीनेशन पर ध्यान देवें अधिकारी
दुर्ग /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टर कक्ष में जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जिले में जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्हांने कहा कि शासन की मंशानुरूप हर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय किया जाना है। इसके तहत् सभी ग्राम पंचायतों में योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मिशन के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों से उनके द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा अब तक हुए कार्यों पर असंतोष व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियोंं को फील्ड भ्रमण कर कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को अंतिम नोटिस देने की कार्यवाही कर, ठेके को निरस्त कर, नई निविदा आमंत्रित करने कहा। कलेक्टर ने मिशन से जुड़े सभी उपयंत्री को अब तक हुए कार्यों का ग्रामवार अद्यतन भौतिक स्थिति का अवलोकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे पानी टंकी निर्माण कार्य प्रारंभ कराये। पुराने एडजस्टिंग पाईप लाईन जो नल-जल योजना के तहत लगी है इसकी जांच करा लेवें, खराब होने पर प्रतिस्थापित करें। उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी में इंटकवेल निर्माण कार्य रूकना नहीं चाहिए। कार्य में प्रगति लाने वर्क चार्ट बनायी जाए। साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पाईप लाईन विस्तार का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी स्थान का ध्यान रखते हुए काम निरंतर चलते रहना चाहिए। कलेक्टर ने ईई पीएचई को जल जीवन मिशन अंतर्गत पैनलबध क्रियान्वयन सहायता एजेंसी की बैठक आयोजित कर एक सप्ताह की कार्य ब्रीफिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल परीक्षण प्रयोगशाला की जानकारी ली। उन्होंने जिले की पानी टंकियों की सफाई व क्लोरीनेशन बारिश पूर्व कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले की 385 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल कनेक्शन दिया गया है। 147 गांवों में रिट्रोफिटिंग के अंतर्गत कार्य किया जा चुका है। सिंगल विलेज स्कीम के अंतर्गत 238 गांव में शत्-प्रतिशत् कार्य किया गया है। बैठक में ईईपीएचई सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
- ओमान एम्बैसी से लगातार संपर्क कर की गई कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने फोन पर महिला से की बातचीत, कहा कि आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे
- कहा कि जिन लोगों ने आपको धोखा दिया, उस मामले की तह पर जाकर दोषियों पर करेंगे कार्रवाई
दुर्ग / परित्राणाय साधुनाम, गीता के इस वाक्य को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपना ध्येय वाक्य रखा है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में ही नहीं, छत्तीसगढ़ के बाहर विदेशों में भी फंसे लोगों की मदद के लिए पहल कर इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं। मस्कट में बंधक बनाई गई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बैसी से उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगातार संपर्क किया। त्वरित की गई कार्रवाई के पश्चात दीपिका को सुरक्षित एम्बैसी लाया गया। ओमान में इंडियन एम्बैसडर से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे। विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे। उन्होंने बंधक बनाई गई महिला से बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूँ। मस्कट की एम्बैसी में आ गई हूँ। श्री शर्मा ने कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करिये। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिये और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकये के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले की निवासी जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया कि उनकी पत्नी खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका नामक महिला को घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति ने ओमान देश की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था तथा दीपिका का पासपोर्ट , वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे तथा उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी। यह विषय जैसे ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने स्वतः पहल करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। - -शिक्षा मंत्री से साउथ कोरिया से आए छात्रों ने की सौजन्य मुलाकात-पर्यावरण, मानवाधिकार और जन कल्याण समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चारायपुर /शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से साउथ कोरियन छात्रों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पर्यावरण, मानवाधिकार और जन कल्याण जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री अग्रवाल ने कहा कि विदेशी छात्रों का छत्तीसगढ़ी संस्कृति से प्रभावित होना हमारे लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ASEZ साउथ कोरिया छात्रों से मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संबंधित समस्या सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हमें सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण जागरूकता पर जोर देकर हम छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में शिक्षित कर सकते हैं। इन संस्थानों में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे जैसे कि सौर ऊर्जा का उपयोग, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। गौरतलब है कि ASEZ विश्वविद्यालय के छात्र स्वयंसेवकों का एक वैश्विक संगठन है। जो दुनियाभर में ‘‘सेव द अर्थ‘‘ मुहिम चलाती है। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न मुद्दों पर जनजागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह दल पिछले दो सप्ताह से छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर है। इस दौरान छात्रों के इस दल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खान-पान की प्रशंसा की। प्रतिनिधि मंडल में साउथ कोरिया के श्री चार्ली, श्री केविन, श्री लुक, एरिक शामिल थे।
-
- दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3, बोरी, अहिवारा तहसील मुख्यालय परिसर में
दुर्ग / राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित एवं सकारात्मक समाधान हेतु प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश के समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल, तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के तहत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 03 फरवरी माह के प्रथम शनिवार को समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर राजस्व विभाग का जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा चुका है जिसमें नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा बटांकन, किसान किताब वितरण, डिजिटल सिग्नेचर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जेंडर प्रविष्टि सहित आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन लेकर समाधान किया गया है।
अब द्वितीय शनिवार यानी 10 फरवरी को तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3, बोरी, अहिवारा तहसील ऑफिस परिसर में आयोजित होगा। जिसमें अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डुप्लीकेट किसान किताब, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार सहित अन्य राजस्व के मामले सुलझाए जाएंगे। साथ ही इस शिविर में विकासखण्ड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहकर अपने-अपने विभागों को प्राप्त आवेदनों का समाधान करेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे इस तहसील स्तरीय शिविर में आकर राजस्व संबंधी अपनी समस्या रखकर समाधान पाए। साथ ही खातेदारों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने भूमि के खाते को शुद्ध रखने, उसमें किसी भी लेकर की अद्यतन जानकारी पा सके उसके लिए शिविर में आकर, अपने क्षेत्र के पटवारियों के माध्यम से अपने राजस्व अभिलेख में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जेंडर, किसान किताब की प्रविष्टि अनिवार्यतः करावे। उक्त प्रविष्टि खाते में हो जाने के बाद राजस्व अभिलेखों में होने वाली प्रत्येक परिवर्तनों की जानकारी उनके मोबाइल एसएमएस के माध्यम से भविष्य में मिलने लग जायेगी। -
- 1 लाख 20 हजार 741 फार्म जमा हुए
दुर्ग /महतारी वंदन योजना शासन की महती योजना है। राज्य शासन व्दारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सदा सुधार परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना के तहत् जिले में पात्र महिला हितग्राहियों से फार्म जमा करने की प्रकिया आज तीसरे दिन भी जारी रहा। जिसमें महिलाओं में योजना का लाभ लेने के लिए काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। अब तक 1 लाख 20 हजार 741 फार्म जमा हुए है। महतारी वंदन योजना का आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के व्दारा निःशुल्क वार्ड/ग्राम पंचायत में दिया जा रहा है, वही आवेदिकाओं व्दारा आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों में जमा किया जा रहा है, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदनों का सत्यापन कर उसे महतारी वंदना योजना के सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन एन्ट्री किया जा रहा है। अब तक 401 फार्म अपडेट हो चुके है। आवेदन को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। फर्जी साइट भी वायरल हो रहा है। हितग्राहियों को सचेत किया गया है कि इस तरह फर्जी साइट में फार्म न भरें।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाएं काफी संख्या में आवेदन भरने पहुँच रही है। जिले में ऑनलाईन फार्म और ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। जिला स्तर पर फार्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि महिलाओं को फार्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के हितग्राही 05 फरवरी से आगामी 20 फरवरी 2024 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप्प के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत फार्म आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी स्तर पर सहित परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय में उपलब्ध है। तीसरे दिवस भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरने महिलाएं उमड़ पड़ी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फार्म भरा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने महिलाओं में जबरदस्त उमंग देखने को मिल रहा है। -
- अयोध्या जाने लोगों की उमड़ी भीड़
- प्रतिवर्ष 20 हजार यात्रियों को कराया जाएगा रामलला के दर्शन
दुर्ग/अयोध्या धाम के दर्शन कराने प्रदेश सरकार ने रामलला दर्शन योजना शुरू किया है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत पहली ट्रेन आज दुर्ग से रवाना हो गई है. यह ट्रेन राम भक्तों को छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक पहुंचाएगी. इससे विभिन्न जिलों से पहंुचे जिलेवासी बहुत उत्साहित दिखे। 1340 यात्रिओं ने रोली तिलक लगाकर अपनी-अपनी खुशी जाहिर की। हर साल लगभग 20 हजार यात्रियों को अयोध्या यात्रा पर ले जाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि 22 तारीख को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम विराजित हुए हैं, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या तक ट्रेन से भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों को ले जाने के लिए एक सराहनीय कार्य किया है। श्री राम भगवान का दर्शन कर एक नई ऊर्जा मिलेगी।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए दुर्ग निवासी श्री खुशनसीब सिंह वार्ड नम्बर 20 आदित्यनगर निवासी ने बताया कि यह हमारे लिए सुनहरा अवसर है। योजना के तहत अयोध्या धाम का दर्शन करने के लिए हम लोगों को ट्रेन से रवाना किया जा रहा है। यह हमारा सौभाग्य है हम सब इसके लिए आभारी है और अपने समाज, परिवार, देश के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हैं। दुर्ग निवासी श्री डडसेना ने कहा कि राम भगवान का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना है, जिसके कारण आज हम अयोध्या में भगवान का दर्शन करने को जा रहे हैं। बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और उम्मीद है कि हर साल अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कवर्धा जिले के श्री राजकुमार मरावी रेवाखार अंचल निवासी ने जय-जय श्रीराम का नारा लगाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना लागू किया गया जिसका लाभ आज हम लोगों को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के भांचा का दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम जा रहे है। हमें बहुत खुशी हो रही है। इसी प्रकार बालोद जिले के बालसिंग साहू ने कहा कि यह हमारी किस्मत है कि आज हम दर्शन करने को जा रहे हैं। ऐसा सौभाग्य देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। - रायपुर / शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा कम्प्यूटर साफ्टवेयर के माध्यम से परिषद द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित किये जाने हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गई है।इच्छुक अभ्यर्थी जो निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखते हों वे ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। परीक्षा संबंधी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://shiksha.cg.nic.in/ctsp पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट में परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसका अवलोकन कर सकते हैं।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय बस्तर, जगदलपुर का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों विशेषकर पुराने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। ऐसे लंबित प्रकरण जिनमें मध्यस्थता हो सकती है उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र निराकरण हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री एन.के. व्यास भी उपस्थित रहे जो कि जिला जगदलपुर के पोर्टफोलियो जज भी हैं।मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने न्यायालय परिसर में स्थित प्राथमिक उपचार केन्द्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध दवाईयों की जानकारी ली। उन्होंने जिला न्यायाधीश को ऐसी व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्राथमिक उपचार केन्द्र में कुछ घंटों के लिए चिकित्सक उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी न्यायाधीशों को निर्देशित किया कि कार्य का स्वस्थ माहौल सुनिश्चित करें तथा जिला न्यायाधीश को निर्देशित किया कि न्यायालय परिसर का निरंतर निरीक्षण करते रहें।मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा द्वारा सर्वप्रथम न्यायालय भवन का निरीक्षण किया गया। न्यायालय परिसर, पार्किंग, केन्टिन इत्यादि में साफ-सफाई के साथ इन स्थानों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने परिसर में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों की भी जानकारी ली और इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, अधिवक्ता कक्ष, मीडिएशन सेंटर, सूचना केन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा लोक अभियोजन कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा भवन की आधारभूत संरचना पर संतुष्टि व्यक्त की।मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश के संबंध में भी निर्देशित किया कि अवकाश की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए ही अवकाश प्रदान करें। अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
-
-महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 संपन्न
-अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम फिर से एक नये स्वरूप में आएगा-राजनांदगांव की हॉकी की नर्सरी के रूप में बनी एक अलग पहचानरायपुर / राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांववासियों ने महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता की परंपरा को वर्षों से सहेज कर रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से इस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की सुविधा जिलेवासियों को मिली है। राजनांदगांव जिला हॉकी और झांकी के लिए प्रसिद्ध है तथा जिले की हॉकी की नर्सरी के रूप में एक अलग पहचान बनी है। शिक्षा के साथ ही संस्कार जरूरी है। संस्कारधानी राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम फिर से एक अलग नये स्वरूप में आएगा। यहां फ्लड लाईट, एस्ट्रोटर्फ एवं खेल संबंधी अन्य सुविधाएं खिलाडिय़ों को मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार डबल इंजन की सरकार है। केन्द्र शासन की ‘‘खेलो इंडिया योजना’’ को प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने एवं निखारने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांववासियों की इच्छाशक्ति से महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को एस्ट्रोटर्फ युक्त करने के साथ ही अन्य खेल सुविधाएं भी प्रदान की गई। जनसहयोग, खेल विभाग, राजगामी संपदा न्यास, शासन-प्रशासन के सहयोग से राजनांदगांव में सफलतापूर्वक यह आयोजन किया जाता रहा है। पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि संस्कारधानी में 80 वर्ष की उपलब्धियां रही हैं और कई पीढिय़ां इस ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनी है। राजनांदगांववासियों ने दिल से इस आयोजन को संजोया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की स्थापना जिले में की गई है, लेकिन समय के साथ यहां बदलाव की जरूरत है। खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा के माध्यम से एस्ट्रोटर्फ एवं अन्य खेल सुविधाएं जिले को मिलती रहेंगी। यहां के हॉकी और झांकी की गूंज हमेशा बनी रहेगी।इस अवसर पर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण करते हुए अतिथियों ने विजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बल्देव सिंह भाटिया द्वारा प्रदत्त 5 लाख रूपए, आयोजन समिति द्वारा उपविजेता टीम को विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं समाजसेवी श्री बहादुर अली द्वारा प्रदत्त 3 लाख रूपए, तृतीय स्थान प्राप्त टीम आर्मी इलेवन सी.एन. तिवारी ट्रॉफी एवं श्री रमेश नरेश डाकलिया द्वारा प्रदत्त 51 हजार रूपए और चौथा पुरस्कार सेल अकादमी को अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे द्वारा प्रदत्त ट्रॉफी एवं 21 हजार रूपए प्रदान किया गए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार एयर फोर्स के पी.ई पोन्नना को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा प्रदत्त आकर्षक ट्रॉफी एवं 5 हजार रूपए, श्री राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मेन ऑफ द मैच एवं मेन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी श्री तरूण यादव सेल अकादमी को श्री मनीष कमलेश गौतम द्वारा आकर्षक ट्रॉफी एवं 11 हजार रूपए, स्पर्धा की विजेता उपविपजेता व तीसरे स्थान आई टीम को भिलाई के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री अनूप श्रीवास्तव द्वारा विशाल आकर्षक कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर श्री खूबचंद पारख, श्री सुरेश एच लाल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेश गोलछा, श्री दिनेश गांधी, श्री नरेश डाकलिया, श्री विनोद खाण्डेकर, श्री किशुन यदु, श्री अजीत जैन, श्री तरूण लहरवानी, श्री हर्ष रामटेके, श्री बहादुर अली, श्री अंजुम अल्वी, श्री बल्देव सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, पूर्व ओलम्पियन श्रीमती रेणुका यादव, कलेक्टर व आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं देश के कोने-कोने से पहुंचे हॉकी खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे। - -स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कामों के लिए मिली मंजूरी-सड़क और नाली निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृतरायपुर / वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल से रायगढ़ नगर को स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति से जुड़े 10.61 करोड़ रूपए के कार्यों की स्वीकृति मिली है। इससे शहर में जलापूर्ति के लिए एमएलडी के जीर्णोद्धार, कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक रिसाइकलिंग के साथ कचरा संग्रहण व परिवहन के लिए वाहन व मशीनरी की व्यवस्था जैसे काम शामिल है।उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने विशेष पहल करते हुए 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड मद से रायगढ़ नगर निगम के 10.61 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन स्तर से उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साय के निर्देश पर नगर निगम रायगढ़ को विभिन्न विकास कार्यो हेतु 15 वे वित्त आयोग से स्वीकृति प्राप्त हुई।स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से शहर के जल समस्या को देखते हुए जल प्रदाय मद अंतर्गत 17 एमएलडी वाटर फिल्टर प्लांट के जीर्णोद्धार हेतु टाईड मद से 1.89 करोड़ रुपए, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा प्रबंधन हेतु ट्रोमेल, बेलिंग, प्लास्टिक रिसाइक्लिंग व्यवस्था हेतु 2.59 करोड़ रूपए के कार्य तथा कचरा संग्रहण और परिवहन हेतु राशि 3.80 करोड़ की राशि से वाहन व मशीनरी क्रय की स्वीकृति शामिल है। इसके साथ ही 15 वे वित्त आयोग की अनटाइड मद से शहर की विभिन्न स्थलों में रोड एवं नाली निर्माण के 21 कार्य जिसकी लागत राशि 2.33 करोड़ रुपए है, उक्त कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
- -बुधवार को जमा हुए 8 लाख 73 हजार 391 आवेदनरायपुर / महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बुधवार को तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी रहा। इस योजना के तहत तीन दिनों में ही प्रदेश में 16 लाख 81 हजार 968 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बुधवार को आवेदन भरने के तीसरे दिन 8 लाख 73 हजार 391 महिलाओं ने आवेदन जमा किया। अब तक सर्वाधिक एक लाख 38 हजार 994 आवेदन महासमुंद जिले में भरे गए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले में एक लाख 23 हजार 546 तथा रायपुर जिले में एक लाख एक हजार 461 आवेदन प्राप्त हुए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से सहजता से आवेदन प्राप्त करने एवं उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देने के लिए सभी जिलों में कलेक्टरों के निर्देशन में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रक्रिया में अधिक समय न लगे इसके लिए प्रशासन ने पात्रता संबंधी नियमों को बताने और जरूरी दस्तावेज चेक करने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं।प्रदेश में हर तरफ महतारी वंदन का माहौल है। आवेदन भरने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस योजना के लाभ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी।जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बालोद में 56 हजार 983, बलौदाबाजार में 31 हजार 529, बलरामपुर में 40 हजार 328, बस्तर में 68 हजार 621, बेमेतरा में 78 हजार 81 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। इस प्रकार बीजापुर में 4 हजार 153, बिलासपुर में 73 हजार 924, दंतेवाड़ा में 24 हजार 973, धमतरी में 39 हजार 54, गरियाबंद में 50 हजार 795, जांजगीर में 98 हजार 849, जशपुर में 59 हजार 197, कांकेर में 27 हजार 401, कवर्धा में 57 हजार 151, कोंडागांव में 54 हजार, कोरबा में 47 हजार 140, कोरिया में 18 हजार 724, मुंगेली में 42 हजार 953, नारायणपुर में 3250, रायगढ़ में 52 हजार 327, राजनांदगांव में 60 हजार 614, सरगुजा में 38 हजार 600, सुकमा में 10 हजार 74, सूरजपुर में 80 हजार 119, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 43 हजार 925, सक्ती में 37 हजार 506, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 27 हजार 295, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 8295, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 11 हजार 295, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 71 हजार 550 आवेदन आज तक प्राप्त हो चुके हैं।
- -खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत-आर्मी स्पोर्ट्स की सेल राउरकेला पर एकतरफा जीतरायपुर / खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बुधवार को राजनांदगांव जिले में आयोजित महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के विजेता टीम को पुरस्कृत किया। 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 का फायनल मैच एकतरफा रहा, जिसमें इंडियन एयर फोर्स नई दिल्ली ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली को 5-1 गोल से हराकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा कर लिया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेला गया मैच भी एकतरफा रहा। जिसमें आर्मी स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली ने सेल हॉकी अकादमी राउरकेला को 7-2 गोल से हराकर तीसरे स्थान पर रही।दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली गई, 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के फायनल मैच में एयर फोर्स नई दिल्ली ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली को 1 गोल के मुकाबले 5 गोल से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा किया। इसके पूर्व तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में आर्मी इलेवन ने सेल राउरकेला को आसानी से 7-2 गोल से हराकर तीसरा स्थान किया और सेल की टीम चौथे स्थान पर रही।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण करते हुए खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बल्देव सिंह भाटिया द्वारा प्रदत्त 5 लाख रूपए, आयोजन समिति द्वारा उपविजेता टीम को विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं समाजसेवी बहादुर अली द्वारा प्रदत्त 3 लाख रूपए, तृतीय स्थान प्राप्त टीम आर्मी इलेवन सी.एन. तिवारी ट्रॉफी एवं श्री रमेश नरेश डाकलिया द्वारा प्रदत्त 51 हजार रूपए और चौथा पुरस्कार सेल अकादमी को अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे द्वारा प्रदत्त ट्रॉफी एवं 21 हजार रूपए प्रदान किया गए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार एयर फोर्स के पी.ई पोन्नना को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा प्रदत्त आकर्षक ट्रॉफी एवं 5 हजार रूपए, श्री राजेश जैन द्वारा प्रदत्त ’मेन ऑफ द मैच’ एवं ’मेन ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी श्री तरूण यादव सेल अकादमी को श्री मनीष कमलेश गौतम द्वारा आकर्षक ट्रॉफी एवं 11 हजार रूपए, स्पर्धा की विजेता उपविपजेता व तीसरे स्थान रही टीम को भिलाई के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री अनूप श्रीवास्तव द्वारा विशाल आकर्षक कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया गया।
-
इस योजना का लाभ अब तक 1675 हितग्राहियों द्वारा लिया जा चुका हैरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की अंशदायी कैशलैस स्वास्थ्य योजना की समीक्षा बैठक सन्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन श्री अशोक कुमार वर्मा ने योजना की अद्यतन जानकारी दी।1 अक्टूबर 2023 से लागू इस योजना का लाभ अब तक 1675 हितग्राहियों द्वारा लिया जा चुका है। इसमें नियमित कर्मचारी 921 एवं पेंशनर्स की संख्या 753 है। इस योजना के तहत राज्य स्तर पर रायपुर, बिलासपुर,दुर्ग,अंबिकापुर,कोरबा,रायगढ़, जगदलपुर,धमतरी,जांजगीर में सीजीएचएस रेट पर प्रमुख अस्पतालों से अनुबंध किया गया है। नियमित कर्मचारी एवं पेंशरों को इस योजना का अधिक लाभ प्रदान करने हेतु मेट्रो शहरों के भी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है।बैठक में अधिकारियो, कर्मचारियों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी नें यह योजना लागू करने के लिये विद्युत कंपनी प्रबंधन की सराहना की। साथ ही इस योजना को और बेहतर बनाने के लिये अपने सुझाव भी दिये।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक वित्त श्री वाय बी जैन, अति महाप्रबंधक श्री विनोद अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एच एल पंचारी, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री विनोद अग्रवाल ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियो की संख्या लगातार बढ़ रही है। पंजीकृत अस्पतालों की संख्या भी बढायी जा रही है। - -छत्तीसगढ़ सहित पांच पूर्वी राज्यों में खरीफ फसलों की लागत एवं समर्थन मूल्य तय करने के लिए कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में बुधवार को यहां भारत के पांच पूर्वी राज्यों - छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तथा बिहार में भारत के पूर्वी राज्यों की खरीफ फसलों की लागत एवं समर्थन मूल्य निर्धारण के लिए क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. विजय पाल शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण विभाग की संचालक डॉ. चंदन संजय त्रिपाठी, भारत सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के सदस्य सचिव डॉ. अनुपम मित्रा तथा आयोग के सदस्य द्वय डॉ. एन.पी. सिंह तथा आर.एल. डागा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास सहित बैठक में पांच पूर्वी राज्यों छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तथा बिहार के कृषि लागत से जुडे़ अर्थशास्त्रियों और नोडल अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. विजय पाल शर्मा ने कहा कि हमारा देश आज अनाज वाली फसलों जैसे - धान एवं गेहूँ का आवश्यकता से अधिक उत्पादन कर रहा है तथा अब इनके भंडारण में समस्या आ रही है जबकि दूसरी ओर दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि के बावजूद देश अब भी आत्म निर्भर नहीं हो पाया है। अतः हमें फसल विविधिकरण को अपनाते हुए अनाज फसलों की बजाय दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन पर अधिक ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की प्राथमिकता कृषि का विकास तथा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्रदान करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वादे के अनुरूप किसानों को उनकी फसलों की लागत का डे़ढ़ गुना समर्थन मूल्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए लागत में कमी करनी होगी, फसलों के लिए आवश्यक आदान जैसे बीज, खाद तथा उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी और किसानों को बाजार से जोड़ना होगा। बैठक में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि फसल विविधिकरण में मूल्य संवर्धन को ध्यान में रखना चाहिए जैसे चावल की पोषकता और चावल की उच्च गुणवत्ता को ध्यान में रखकर उपार्जन मूल्य मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के संचालक डॉ. चंदन संजय त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ के कृषि परिदृश्य पर प्रकाश डाला।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ की ज्वलंत समस्या चोरी और चराई को बताते हुए कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सामुदायिक रूप से प्रयास किये जाने चाहिए। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के सदस्य सचिव डॉ. अनुपम मित्रा तथा आयोग के सदस्य द्वय डॉ. एन.पी. सिंह तथा आर.एल. डागा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास ने छत्तीसगढ़ में फसलों की व्यवहारिक लागत आकलन हेतु ध्यान आकृष्ट किया। बैठक में पांच पूर्वी राज्यों छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तथा बिहार के कृषि लागत से जुडे़ अर्थशास्त्रियों और नोडल अधिकारियों ने विचार व्यक्त किये जिसमें ओडिशा राज्य की जानकारी में बताया गया कि वहां पृथक रूप से कृषि बजट बनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में बीज परिवर्तन की दर 23 प्रतिशत रही है। बिहार में अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों का बीज महंगा मिलता है, तथा यूरिया की समय पर अनुपलब्धता को मुख्य समस्या बताया। बैठक में बताया गया कि झारखण्ड में लागत निर्धारण के लिए 11 फसलों को शामिल किया जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ में लागत निर्धारण के लिए 30 गांव के 180 किसानों तथा 9 फसलों का चयन किया गया है। ओडिशा में अनाज, दलहन और तिलहन की कुल 10 फसलां की लागत का निर्धारण किया जाता है।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा 23 फसलों के क्रय हेतु न्यूनत्म समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है। प्रतिवर्ष खरीफ मौसम के पूर्व भारत सरकार द्वारा गठित कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा देश भर में अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर राज्य सरकारों एवं कृषकों के चर्चा की जाती है तथा उनसे विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य के निर्धारण हेतु प्रस्ताव एवं सुझाव आमंत्रित किये जाते हैं। विभिन्न फसलों की लागत के निर्धारण हेतु हर राज्य में खेती की लागत तय करने हेतु विभिन्न जिलों के चिन्हित विकास खण्डों में चयनित किसानों के खेतों पर ट्रायल आयोजित किये जाते हैं और फसलों की लागत का निर्धारण किया जाता है। इसी कड़ी में आज यहां पूर्वी के क्षेत्र के पांच राज्यों के कृषि अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषक प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय जोशी तथा अंत में आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा ने किया। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रगतिशील कृषकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त किये।
- -मरीज की छाती पर बिना चीरे के ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व किया गया इंप्लांट-छत्तीसगढ़ में पहली बार एसीआई में हुआ ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इंप्लांट (टीएमवीआर) वाल्व-इन-वाल्व का पहला केस-मुख्यमंत्री श्री साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने चिकित्सकों की टीम को दी बधाईरायपुर, 07 फरवरी 2024/पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इम्प्लांट (टीएमवीआर) वॉल्व इन वॉल्व प्रक्रिया के जरिए एक 70 वर्षीय महिला मरीज की जिंदगी बचाई। इस प्रक्रिया के साथ एसीआई पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में मरीज की छाती पर बिना किसी चीरे के माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट प्रक्रिया को पूरा करने वाला पहला और एकमात्र संस्थान बन गया। डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार माइट्रल वाल्व को रोगी की जांघ की नसों के माध्यम से एंजियोप्लास्टी में हृदय की नसों में स्टेंट लगाने के समान प्रक्रिया द्वारा प्रत्यारोपित किया गया। मरीज़ को 26 एम. एम. का माइट्रल वॉल्व लगाया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए एडवांस कॉर्डियक इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल, डॉ. भीम राव अंबेडकर अस्पताल से संबद्ध एडवांस कॉर्डियक इंस्टीट्यूट जटिल हृदय रोग के सफल इलाज में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।मरीज गंभीर माइट्रल रेगर्गिटेशन (एमआर) से पीड़ित था, जो एक सामान्य हृदय रोग है जिसके लिए आम तौर पर ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता होती है। मरीज को 6 फरवरी 2024 को कॉर्डियोलॉजी विभाग, एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में नॉन इनवेसिव प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और सिर्फ दो दिनों के बाद सुरक्षित रूप सेडिस्चार्ज कर दिया जाएगा।एसीआई में कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने कहा कि ‘‘बुजुर्ग मरीज को 10 साल पहले दिल का दौरा और वाल्व रोग के लिए कई ऑपरेशनों से गुजरना पड़ा था, जिसमें कोरोनरी बाईपास सर्जरी और माइट्रल वाल्व सर्जरी शामिल थी, जो पिछले दशक में खराब हो गई थी और अपने पीछे गंभीर रूप से लीक होने वाले माइट्रल वाल्व और बहुत कमजोर दिल को छोड़ गई थी। रोगी की बढ़ती उम्र और कमजोर दिल के अलावा, वह जानलेवा गंभीर अस्थमा से भी पीड़ित थी, जिसके कारण सांस लेने में कठिनाई और इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिक परप्यूरा (आईटीपी) नामक एक दुर्लभ ऑटोइम्युन रक्त विकार से पीड़ित थी। इस एक ऐसा प्रतिरक्षा प्रणाली विकार है जो रक्त को ठीक से जमने से रोककर रक्तस्राव में वृद्धि का कारण बनता है। ऐसे जटिल रोगी में दोबारा ओपन हार्ट सर्जरी असंभव थी, इसलिए डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने कमजोर छाती की दीवार पर किसी भी चीरे से बचकर जोखिम को कम करने की कोशिश की।“ऐसे किया गया प्रोसीजरसबसे पहले मरीज को बेहोश किया गया उसके बाद दाहिने जांघ की नसों के रास्ते कैथेटर के माध्यम से एओर्टा तक पहुंचे। एओर्टा से बैलून को ले जाते हुए माइट्रल वाल्व के लिए जगह बनाई। उसके बाद बैलून एक्सपेंडेबल वाल्व को पुराने वाल्व की जगह पर प्रत्यारोपित किया गया।टीएमवीआर वाल्व-इन-वाल्व थेरेपी क्या है?डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, टीएमवीआर (ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट) वाल्व-इन-वाल्व थेरेपी एक अत्याधुनिक प्रक्रिया है। यह उन रोगियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पहले माइट्रल वाल्व सर्जरी करा चुके हैं लेकिन अब वाल्व विफलता अनुभव कर रहे हैं। किसी अन्य ओपन-हार्ट सर्जरी के बजाय, यह तकनीक कैथेटर के माध्यम से प्रत्यारोपित वाल्व के भीतर वाल्व प्रत्यारोपण की अनुमति देती है। प्रक्रिया में एक कैथेटर को पैर की नस के माध्यम से डाला जाता है और हृदय तक पहुंचा जाता है जहां नया वाल्व खराब हो चुके सर्जिकल वाल्व के भीतर रखा जाता है।एसीआई की समर्पित टीम की बदौलत आज मेरी सासु मां एकदम ठीक हैंविभिन्न प्रकार की समस्याओं और जटिलताओं के होने के बावजूद एसीआई में सफलतापूर्वक ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इंप्लांट (टीएमवीआर) प्रक्रिया के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए 70 वर्षीय मरीज का कहना है कि डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम के कारण आज उनकी हृदय की समस्या का सफल उपचार हुआ। मैंने यहां के केस की सफलता देखते हुए बिना डरे प्रसन्नतापूर्वक अपना इलाज कराया। उसी का नतीजा है कि आज मैं आप सभी के सामने एकदम ठीक हूं। वहीं मरीज की बहू दीप्ति के मुताबिक एसीआई दिल की बीमारियों के उपचार के क्षेत्र में नई तकनीकों की शुरुआत कर रहा है जो जीवन बचा सकती हैं, खासकर सबसे अधिक जोखिम वाले मरीजों के लिए, ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व प्रत्यारोपण, एक समर्पित टीम के द्वारा संभव हो सका है। नई प्रौद्योगिकियों, अभूतपूर्व नवाचारों और अद्वितीय प्रतिभा के साथ, कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, मेडिसिन विशेषज्ञ और इमेजिंग टेक्नोलॉजिस्ट की टीम स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में काम कर रही है।
-
कुबेर देशमुख अध्यक्ष एवं जे मनोहरण महासचिव बने
-टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंट्स एसोसिएशन के सातों पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सेवक राम बांधे ने की है। अधिकृत जानकारी के अनुसार कुबेर देशमुख अध्यक्ष, जगनीक यादव और नोहर सिंह गजेंद्र उपाध्यक्ष, जे मनोहरण महासचिव, अमल कुमार दास कोषाध्यक्ष, ओमवीर सिंह तथा रूपेंद्र कुमार वर्मा उप महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। इनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान 18 फरवरी को होने वाला था।
निर्धारित समय पर किसी अन्य उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल न करने से यह स्थिति बनी। यह दूसरा मौका है जब पदाधिकारियों ने चुनाव का सामना नहीं किया। जब पहली बार एसोसिएशन अस्तित्व में आया, तब उसके पदाधिकारी मनोनीत हुए थे। उस समय सुनील चौरसिया एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उसके बाद 2019 के विदा होते साल में पहली मरतबा चुनाव हुआ, जिसमें यमलेश देवांगन की अगुवाई वाले पैनल ने इकतरफा जीत दर्ज की। इस चुनाव में सुनील चौरसिया के नेतृत्व वाले पैनल का पूरी तरह सफाया हो गया था।
यहां यह जिक्र करना लाजिमी है कि निवर्तमान एसोसिएशन का कार्यकाल वर्ष 2021 के दिसंबर को समाप्त हो गया था। समय पर चुनाव न होने तथा क्लब हाउस संचालन में कथित आर्थिक अनियमितता को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद अपने चरम पर भी पहुंच गया। इस दौरान व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। कॉलोनीवासियों ने वह मंजर भी देखा, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। इसका असर यह हुआ कि यहां के रहवासी चुनाव के प्रति उदासीन हो गए और निर्वाचित उम्मीदवारों के अलावा किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं भरा। बता दें कि निवर्तमान एसोसिएशन ने पहले ही चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी थी। -
छोटी-छोटी जरूरतों के लिए निर्भरता अब होगी कम
बिलासपुर/प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है योजना के सफल क्रियान्वयन को लेेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के सभी संबंधित विभाग योजना के क्रियान्वयन को लेकर तत्परता से जुटे हंै। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनें योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं को सहयोग दे रही है।
राज्य सरकार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना महतारी वंदन को लेकर वनांचल ब्लाक कोटा में महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रही हैं। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही है। ब्लाॅक कोटा के ग्राम अमने की सचिव श्रीमती स्मिता पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए उनके द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजांे के विषय में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम अमने में योजना को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित है और बड़ी संख्या में केन्द्र पहुंच कर फार्म भर रही हैं।
ग्राम पंचायत हिर्री की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता मरकाम ने कहा कि वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी निभा रही है और निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना का फार्म भरने में महिलाओं की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक स्तर में सुधार होगा। योजना के तहत आवेदन भरने पहुंची बुजुर्ग महिला फूलकुंवर ने कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को वह अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगी जिससे उनके परिवार को सहयोग मिलेगा और वह स्वयं अपने खर्च का वहन कर पाएंगी। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए सरकार का आभार जताया। -
रक्तदान के लिए रोस्टर बनाकर साल पर लगाएं शिविर
सीजीएमएससी को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कमिश्नर ने डीन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
बिलासपुर/संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए चल रहे निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए निर्माण एजेन्सी सीजीएमएससी को तेजी से काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ज्यादा मात्रा में रक्तदान संग्रहित करने के लिए रोस्टर बनाकर वर्ष भर रक्तदान शिविर आयोजित करने को कहा है। बैठक में संभाग की तीनों शासकीय मेडिकल काॅलेज के डीन, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी, सीजीएमएससी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती राजपूत ने जिलों में संचालित सक्रिय ब्लड बैंकों की जानकारी ली। उन्होंने इलाज के लिए रक्त की मांग और इसकी उपलब्धता में अंतर को पाटने के लिए लोगों को ब्लड दान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदा-कदा रक्तदान शिविर लगाना पर्याप्त नहीं है। यह कार्य नियमित रूप से होने चाहिए। स्कूल, काॅलेज और औद्योगिक संस्थानों को शामिल कर एक रोस्टर बनाया जाना चाहिए। इस रोस्टर के अनुरूप साल भर शिविर लगते रहना चाहिए। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और समाज प्रमुखों की सेवाएं भी इस पावन कार्य में लिया जाना चाहिए। उन्हांेंने ब्लड के अलग-अलग अवयव को पृथक कर इन्हें सुरक्षित रखने के उपाय पर जोर दिया।
कमिश्नर ने सिम्स सहित संभाग की तीनों शासकीय मेडिकल काॅलेज में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चल रहे कार्यों की प्राथमिकता तय कर ली जाये और जो काम ज्यादा जरूरत का है,उसे पहले पूर्ण किया जाये। रायगढ़ का मेडिकल काॅलेज शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित है। इसलिए मरीजों के आने-जाने के लिए सिटी बस चलाने की ंसभावना पर विचार करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। उन्होंने बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर रिक्तियों की जानकारी लेकर भर्ती शुरू करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि और सेवाओं में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। तमाम दिक्कते दूर कर जनता को उत्कृष्ट स्तर की सेवाएं प्रदान की जायेगी। -
बिलासपुर/जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम नरोतीकापा (लमेर) में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक सहकारी सोसायटियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य उपभोक्ता 15 दिवस के भीतर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै।
महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियों को उचित मूल्य दुकान आबंटित की जाएगी। महिला स्व सहायता समूह को आवेदन के 3 माह पूर्व पंजीकृत होना आवश्यक है। उचित मूल्य दुकान के लिए प्रतिभूति निक्षेप 5 हजार रूपये होगा। दुकान आबंटन स्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर में निहित होगा एवं किसी भी प्रकरण के विवाद की स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर का निर्णय अंतिम होगा। -
बिलासपुर/सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने व सड़क दुर्घटना से बचाव के नियमों के पालन करने यातायात विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में युवाओं द्वारा भागीदारी निभाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यूनिसेफ के युवोदय स्वयं सेवको द्वारा जागरूकता अभियान में सहयोग देते हुए विभिन्न चैक-चैराहों पर यातायात नियमों के संदेश का प्रसार किया। इसी कड़ी में नेहरू चैक में स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर व मेगा फोन के माध्यम से सड़क सुरक्षा केे नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
-
कलेक्टर ने की कार्ड बनवाने की अपील
शहर के दो लाख से ज्यादा लोगों का नहीं बना है आयुष्मान कार्ड
बिलासपुर/ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान के पहले दिन 12 फरवरी को निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक और दूसरे दिन 13 फरवरी कोवार्ड 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे।गौरतलब है कि शहर में रहने वाले करीब 2 लाख 14 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगी है, उन्हें गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में आज 206 शिक्षको एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मोबाईल एप के माध्यम से कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा। जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है। -
खनन, परिवहन और प्रदूषण से जुड़े नियम कायदों की दी जा रही जानकारी
बिलासपुर/कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर दिनांक 7 एवं 8 फरवरी 2024 को मंथन सभाकक्ष मे पर्यावरण स्वीकृति का री अप्रेसल, खान सुरक्षा के प्रावधानों एवं पर्यावरण की शर्तों का पालन तथा खनिज के परिवहन के सम्बन्ध मे कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला के प्रथम दिन आज 7 फरवरी को श्री आर के सिंग, निदेशक खान सुरक्षा द्वारा खान सुरक्षा निदेशालय के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुऐ खदानों के सुरक्षित संचालन हेतु क्या क्या उपाय किया जाना आवश्यक है, बेच की ऊचाई, स्लोप कैसा हो, कर्मचारियों की सुरक्षा के क्या उपाय किया जाना आवश्यक है, जान माल की दुर्घटना से कैसा बचना आवश्यक है, किस किस स्थिति में तत्काल प्रभाव से खदाने बंद कराई जा सकती है इत्यादि विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री अरुण कुमार, उप संचालक खान सुरक्षा द्वारा एम एम आर 1961 मे किसी भी खदान के संचालन के सम्बन्ध मे प्रावधानों की जानकारी देते हुए यह बताया की खदान संचालन प्रारम्भ, कुछ समय बंद रखना है, बंद करने के बाद फिर शुरू करना है तो हर स्थिति की जानकारी खान सुरक्षा को देना आवश्यक होने की जानकारी दी, खदान मे कार्य करने वाले मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य परिक्षण कराने, उन्हें क्या क्या बीमारी हो सकती है के सन्दर्भ मे विस्तृत जानकारी दी।
श्री दिनेश मिश्रा, उपसंचालक खनिज तथा श्री देवव्रत मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर ने जिला स्तर पर 15.01.2016 से 13.09.2018 के मध्य जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात (दिया) से जारी पर्यावरण स्वीकृति का री अप्रेसल राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सीया) से कराया जाना आवश्यक है, की जानकारी देते हुये इस हेतु क्या क्या दस्तावेजों की अवश्यकता है तथा इसे पोर्टल के माध्यम से कैसे अप्लाई किया जाना है की जानकारी विस्तृत रूप से दी तथा खदान संचालकों को इस विषय पर आ रही दिक्कतों का समाधान भी बताया।
इस कार्यशाला मे खनिज अधिकारी श्री अनिल साहू, खनी निरीक्षक श्री राहुल गुलाटी,बिल्हा, तखतपुर के डोलोमाइट खदान संचालक, मस्तूरी एवं कोटा क्षेत्र के खदान संचालक उपस्थित थे। -
जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश
बिलासपुर/लोक संबोधन प्रणाली अंतर्गत उपयोग आने वाली ध्वनि प्रणालियों में ध्वनि सीमक यंत्र लगाना अनिवार्य किया गया है। ध्वनि सीमक यंत्र ध्वनि प्रणाली का आवश्यक हिस्सा होगा। ध्वनि सीमक यंत्र के बगैर कोई दुकानदार किराये पर ध्वनि प्रणाली वाले उपकरणों को नहीं दे सकेगा। खरीदी बिक्री सहित तमाम स्थापना पर ध्वनि सीमक यंत्र लगाना जरूरी होगा। कलेक्टर ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए इस आशय का आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने आज जारी आदेश में यह भी कहा है कि सभी अनुज्ञा देने वाले प्रभारी अधिकारी जिसमें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं पंचायत सम्मिलित है। यह सुनिश्चित करें कि ध्वनि सीमक यंत्र के बिना कोई भी ध्वनि प्रणाली एवं लोक संबोधन प्रणाली शासकीय एवं गैर शासकीय कार्यक्रमों में स्थापित नहीं किये जाए एवं किराये पर भी नहीं लगाये जाएं। संबंधित एजेंसियों द्वारा सभी अनुज्ञप्तियों में इस शर्त को अनिवार्य रूप सम्मिलित किया जाएं। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए है।


























.jpg)
