- Home
- छत्तीसगढ़
-
महासमुन्द / कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर अवैध धान तथा रेत खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को देर रात सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी श्री ओंकारेश्वर सिंह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम माधोपाली के निकट लगभग 40 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर मंडी को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम कुटेला के पास एक डम्पर में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। ग्राम केना के पास एक डम्पर में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि उड़ीसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि धान के अवैध परिवहन पर कड़ी कारवाई की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 की लेखा समाधान संधारण हेतु 28 दिसम्बर 2023 को समय पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, कलेक्टर परिसर प्रथम तल दुर्ग में लेखा समाधान बैठक आयोजित की गई हैै। उक्त बैठक में अभ्यर्थी को अपने निर्वाचन व्यय की न्यूनोक्त राशि, यदि कोई है, का लेखा समाधान करने का एक अवसर दिया जाएगा, जिससे निर्वाचन व्यय की विवादित मदों का लेखा समाधान हो सकें। विधानसभा निर्वाचन के अभ्यर्थी बैठक में नियत समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन व्यय की विवादित मदों का लेखा समाधन करा सकते हैं।
- -वोकल फॉर लोकल के तहत केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय का कार्यक्रमबिलासपुर /केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार डीजीएफटी नागपुर के द्वारा वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत जिले में उत्पादित उत्पादों को निर्यात करने संबंधी विस्तृत जानकारी देने के लिए 28 दिसंबर को 11 बजे से 2 बजे तक जिला पंचायत बिलासपुर के सभागृह में कार्यशाला आयोजित की गई है।उद्योग विभाग बिलासपुर के सीजीएम ने बताया कि कार्यशाला में जिले में उत्पादित होने वाले उत्पादों की निर्यात प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराना तथा निर्यात करने वाले उद्यमी/व्यापारियों के उत्पादके निर्यात प्रोत्साहन, विनिर्माण और रोजगार सृजन के संभावनाओं के वोकल फॉर लोकल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस निर्यात आउटरीच कार्यकम का लक्ष्य जिले को ई-कामर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीके से उत्पादो और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस कार्यकम में डीजीएफटी नागपुर के विशेषज्ञो की एक टीम आईईसी प्राप्त करने के तरीके पर एक वीडियो प्रस्तुत करेगी । एफएसएमएफ द्वारा डीजीएफटी योजनाओं, कस्टम प्रकिया और एमएसएमई ऋण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी जायेगी। जिले के उद्योगपतियों व्यापारियों किसान समूहो एवं ऐसे उद्यमी जो आयात-निर्यात के प्रकिया एवं संभावनाओं की जानकारी लेने के इच्छुक हों, इस कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ लेने का अनुरोध है।
- रायपुर /लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च-जून 2024 के लिए आवेदन पत्र 01 जनवरी से 31 जनवरी के मध्य स्वीकार किए जाएंगे। शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, रायपुर के प्राचार्य ने बताया कि 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर को दिनांक 31 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त हो जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि उक्त तिथि के पूर्व एवं पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ नोटराइज्ड शपथ-पत्र संलग्न होना अनिवार्य है। मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिये ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर। साथ ही कार्यालय संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन के पत्र के अनुसार केवल सचिवालय, वन विभाग के ऐसे स्टेनो जो कैम्प कलर्क के रूप में कार्य करते हो तथा संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के स्टेनोग्राफर को छोड़कर अन्य विभागों के स्टेनोग्राफर्स प्रवेश के पात्र नहीं है। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेज पूर्ण होना चाहिए।
- दुर्ग / जिले में राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू रूप से समुचित क्रियान्वयन एवं समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई-3 अनुविभाग के अंतर्गत 28 दिसंबर 2023 को ग्राम जामुल, पुरैना, जंजगिरी एवं सिरसाकला में, 29 दिसंबर 2023 को सुरडुंग, उमदा, उरला एवं चोरहा में, 02 जनवरी 2024 को अकलोरडीह, सोमनी, जरवाय एवं परसदा में, 3 जनवरी को मोरिद एवं पथर्रा में, 05 जनवरी को गनियारी, दादर एवं कुगदा में, 06 जनवरी को कुम्हारी में, 8 जनवरी को देवबलौदा में, 09 जनवरी को हथखोज एवं चरौदा में, 10 जनवरी को भिलाई में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।धमधा अनुविभाग अंतर्गत 28 दिसम्बर 2023 को तुमाकला, सिल्ली, दानीकोकड़ी, परसबोड़, बरहापुर, धमधा में, 29 दिसंबर 2023 को सोनेसरार, राहटादाह, रक्सा, देवरी, गोबरा एवं ठेंगाभाट में, 1 जनवरी 2024 को दारगांव, गोता, मोहरेंगा, चीचा, अरसी एवं टेकापार में, 2 जनवरी को पथरिया (डो), नवागांव (पु.), हिर्री, टेमरी, साल्हेखुर्द एवं परसकोल में, 03 जनवरी को नवागांव (सा.), पगबंधी, अछोली, हिरेतरा, भाठाकोकड़ी, गाड़ाघाट एवं कंदई में, 04 जनवरी को कन्हारपुरी, पेन्ड्री (कु), बिरझापुर, डंगनिया, मोहलई, बिरोदा एवं हरदी में, 5 जनवरी को घोठा, खिलोराकला, अगार, बसनी, तितुरघाट एवं करेली में, 8 जनवरी को भरनी, पेन्ड्री (गो.), नंदवाय, खजरी, परोड़ा एवं रूहा में, 09 जनवरी को माटरा, धौराभाठा, खैरझिटी, डोडकी, सुखरीकला एवं बोरीबुजुर्ग में, 10 जनवरी को दनिया, सेवती, तरकोरी, पेण्ड्रीतराई, पुरदा एवं सेमरिया (लि.) में, 11 जनवरी को फुण्डा, डोमा, लिटिया, पोटिया (से.), हिर्री एवं मड़ियापार में, 12 जनवरी को बिरेझर में, 15 जनवरी को हसदा में, 16 जनवरी को गाड़ाडीह में, 17 जनवरी को परसदापार में शिविर आयोजित किया जाएगा।दुर्ग अनुविभाग अंतर्गत 28 दिसम्बर को ग्राम अछोटी, चिंगरी, भेड़सर एवं डांडेसरा, 29 दिसम्बर को बोरई, नगपुरा, जंजगिरी एवं कुथरेल में, 30 दिसम्बर को ग्राम कोलिहापुरी, पीसेगांव, गनियारी एवं खपरी में, 01 जनवरी 2024 को डूमरडीह, उमरपोटी, पीपरछेड़ी एवं रसमड़ा में, 02 जनवरी को ग्राम बोरीगारका, कातरो खपरी कु. एवं कुटेलाभाठा में, 03 जनवरी को कोकड़ी, पुरई, मतवारी एवं रिसामा में, 04 जनवरी को ग्राम घुघसीडीह, खोपली, चंदखुरी एवं हनोदा में, 05 जनवरी को ग्राम धनोरा, खम्हरिया, चिरपोटी एवं मचान्दुर में, 06 जनवरी को ग्राम पाउवारा, करगाडीह, कोटनी एवं मोहलई में, 07 जनवरी को ग्राम ननकट्टी में, 08 जनवरी को चिखली, महमरा, बेलौदी एवं अंजोरा ख में, 09 जनवरी को ग्राम बिरेझर, थनौद, जेवरा एवं सिरसाखुर्द में, 10 जनवरी को ग्राम भटगांव, समोदा, चंगोरी एवं खाड़ा में, 11 जनवरी को ग्राम करंजा भिलाई, कचांदुर, झोला एवं तिरगा में, 12 जनवरी को ग्राम भोथली, निकुम, बासीन एवं खेदामारा, 15 जनवरी को आमटी, विनायकपुर, अरसनारा एवं ढौर में, 16 जनवरी को ग्राम आलबरस, भरदा, बोडे़गांव एवं रवेलीडीह में, 17 जनवरी को ग्राम कोनारी, अण्डा, अंजोरा-ढाबा एवं ढाबा में शिविर आयोजित किया जाएगा।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिला निर्माण समिति की प्रगति-रथ वेब पोर्टल के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान बताया कि जिला निर्माण समिति के माध्यम से सॉफ्टवेयर बनाया गया है। जिसमें समिति के द्वारा जिले में जितने भी कार्य कार्यान्वित होगा उसकी एंट्री दर्ज की जायेगी। सभी विभाग अपनी एंट्रियां इस वेब पोर्टल में लोक स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन जैसे अन्य विभाग के उपर कार्य करते है। उक्त विभाग कार्य की प्रगति रिपोर्ट व फोटो पोर्टल में अपलोड करेगा यह कार्य विभाग के माध्यम से इंजीनियर के द्वारा किया जाएगा। संबंधित विभाग संबंधित स्थान से यह कार्य किया जायेगा। इस वेब पोर्टल की यूजर आईडी संबंधित विभाग के पास ही रहेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन के साथ सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
-
- नसबंदी कराने पर 3 हजार की प्रोत्साहन राशि
दुर्ग, / जिला चिकित्सालय दुर्ग में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने हेतु प्रतिदिवस पुरूष नसबंदी डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पुरुष नसबंदी एनएसवीटी पद्धति के माध्यम से किया जेाता है जिसमें बिना किसी चीर-फाड़ के नसबंदी निःशुल्क किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पुरुष नसबंदी कराने वाले पुरूष को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत 3 हजार रूपये राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जाती है। पुरूष नसबंदी कराने से पूर्व हितग्राही को विशेषज्ञ द्वारा बताये गये कुछ ब्लड टेस्ट कराने होते है। डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जिकल स्पेशलिस्ट जिला चिकित्सालय दुर्ग ने बताया कि पुरूष नसबंदी करने के कई फायदे है- गर्भावस्था को रोकने में पुरुष नसबंदी 99 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। पुरूष नसबंदी कराने वाले में जटिलताओं की संभावना कम रहती है। पुरूष नसबंदी कराने वाले के हार्माेन के स्तर को प्रभावित नहीं करता है। इसे महिला नसबंदी के सरल और सुरक्षित विकल्प के रूप में चुना जा सकता है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में होने वाले सफल पुरुष नसबंदी किये जाने पर डॉ. अरूण कुमार साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ एवं मेजर ओटी के अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरुष नसबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही आह्वाहन किया गया है कि परिवार नियोजन की इच्छा रखने वाले पुरूष जिला चिकित्सालय दुर्ग में आकर निःशुल्क पुरूष नसबंदी करवा सकते है - भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई द्वारा शासन के निकाले गए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड क्रं. 32 बैकुण्ठधाम स्वास्थ्य कार्यालय के पास लगाये गये शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास ’’मोर मकान-मोर आस’’ एवं ’’मोर मकान-मोर चिन्हारी’’ घटक अंतर्गत 158 हितग्राहियों को लाॅटरी निकालकर सूर्य बिहार के पीछे खम्हरिया में निर्मित आवास का आबंटन किया गया। आवास पाने वाले हितग्राहियो ने अपना स्वयं के आवास की लाॅटरी अपने हाॅथो से निकालकर खुश नजर आये।प्रधानमंत्री आवास योजना में 363 लोगो ने आवेदन प्रस्तुत किया था। जिन्होने 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किये थे ऐसे हितग्राहियो मे से 158 भाग्यशाली हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, एम.आई.सी. सदस्य लक्ष्मीपति राजू, जोन अध्यक्ष जलांधर सिंह, वार्ड पार्षद लक्ष्मी धर्मेन्द्र दिवाकर, शैलजा राजू, प्रियंका साहू, आयुक्त रोहित व्यास की उपस्थिति में आवास आबंटन किया गया।बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास ’’मोर मकान-मोर आस’’ एवं ’’मोर मकान-मोर चिन्हारी’’ घटक अंतर्गत शासन से स्वीकृत विभिन्न परियोजना स्थलों में निर्मित/निर्माणाधीन आवासो का आबंटन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक पश्चात हितग्राहियों से 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कराया गया है ऐसे हितग्राहियों को बुधवार को प्रथम चरण में शिविर स्थल पर आवास आबंटन किया गया। इसी कड़ी में पात्र हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटन का द्वितीय चरण 3 जनवरी को वार्ड क्रं. 40 शहीद चुम्मन यादव छावनी मंगल बाजार में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर स्थल पर लाॅटरी निकालकर किया जायेगा।कार्यक्रम में पार्षद विनोद चेलक, त्रिलोचन सिंह, राजेन्द्र अरोरा, स्वीटी कौशिक, चन्द्र यादव, मोहन तिवारी, चंदन यादव, चिन्ना राव, सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
-अफसरों और ग्रामीणों ने भी देखा जीवंत प्रसारण
बिलासपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने एनआईसी कक्ष से जुड़कर संवाद कार्यक्रम का अवलोकन किया। जिले के ग्रामीण इलाकों में चल रही मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी से भी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण सुना गया। ग्रामीणों ने शिविरों में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी के संवाद एवं संदेश को सुना और इसे काफी उपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताया। उन्होंने बताया कि मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी से हमें बहुत लाभ मिल रहा है। योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। लोगों की उम्मीदें पूरा कर रही है। विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। - रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने राज्य के सभी जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों से कहा है कि जिन्होंने आरटीई पोर्टल में स्व पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण नहीं की है वह जल्द से जल्द इसे पूर्ण कर लें। आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर राज्य सूचना आयोग के द्वारा निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी कड़ी में बुधवार को नया रायपुर स्थित विभागों के जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को आयोग के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यशाला में डेमो के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल में स्व पंजीयन की प्रक्रिया, ऑन बोर्डिंग के बाद आवेदनों का निराकरण, अपलोडिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की शंकाओं का समाधान आयोग और एन आई सी के अधिकारियों द्वारा किया गया।
- -राज्य में कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देशरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।बैठक में डीजीपी श्री जुनेजा ने राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है। जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।डीजीपी श्री जुनेजा ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि गस्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा कर पुलिस मोबेेलिटी बढ़ाकर गुण्डे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
- -31 दिसम्बर तक लोगों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी फोटो प्रदर्शनीरायपुर 27 दिसम्बर, 2023/ नालंदा परिसर में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन से जुड़े सुंदर छायाचित्रों के साथ ही डाक्यूमेंट्री भी लोगों को बहुत लुभा रही है। अटल जी के लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंग इस डाक्यूमेंट्री में दिखाये गये हैं। युवा पीढ़ी को यह काफी लुभा रही है। युवाओं ने बताया कि अटल जी के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग बहुत प्रेरणास्पद हैं और हम सबको इस बात के लिए संकल्पित करते हैं कि किस तरह से अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रह कर सार्वजनिक जीवन में बेहतर काम किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती सुशासन दिवस पर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित यह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधनी रायपुर के नालन्दा परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी स्व. अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है।अटलपथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी में स्व. वाजपेयी जी के छतीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को बहुत ही आकर्षक एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सबके घर नल सहित अन्य कल्याणकारी योजनों को प्रदर्शित किया गया है।नालन्दा लायब्रेरी में आये रायपुरा चौक निवासी मनीष बघेल, दीनदयाल उपाध्याय नगर गोल चौक से आये खेमराज साहू एवं सूरज चंद्राकर ने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी के अवलोकन से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। इसमें अटल जी के छत्तीसगढ़ प्रवास एवं मोदी सरकार की योजनाओं पर आधारित छायाचित्रों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।गरियाबंद जिले से आकर अमलीडीह रायपुर में पढ़ाई कर रहे पोखराज वर्मा ने कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी आम जनता के अलावा छात्र छात्राओं के लिए बहुपयोगी है। सन्तोषीनगर रायपुर निवासी अनुभव राजपूत ने कहा कि सुशासन दिवस पर आयोजित इस फोटो प्रदर्शनी के जरिए हमे अटल जी के जीवन से जुड़ी अतीत की जानकारी देखने को मिली। सूरजपुर जिले से आकर रायपुर में पढ़ाई करने आये मुकेश गुप्ता ने कहा कि इसके जरिये हमे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिली। इसी तरह पचपेड़ी नाका रायपुर की कुमारी सुमन जैन एवं देवपुरी की कुमारी श्वेता श्रीवास ने प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर अटल जी से जुड़ी अटल जी के व्यक्तित्व पर आधारित डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रर्दशन किया जा रहा है।यह छायाचित्र प्रदर्शनी आमजनता के लिए 31 दिसम्बर तक खुली रहेगी।
- रायगढ़। रायगढ़। के कबीर चौक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत की तैयारी पूरी है। कुछ ही देर पहुँचने वाले हैं मुख्यमंत्री श्री साय। मंत्री श्री ओ पी चौधरी भी रहेंगे मौजूद।मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विष्णु देव साय के प्रथम नगर आगमन पर रायगढ़ की जनता उनके भव्य स्वागत की तैयारी में है।
-
*धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बचे 4 दिनों में अभियान छेड़कर लक्ष्य प्राप्ति के दिए निर्देश*कि
सानों से बीमा कराने कलेक्टर की अपील
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर रबी फसलों के लिए संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीमा की अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है। रबी फसलों की बीमा के लिए अब केवल 4 दिन ही शेष रह गए हैं। अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अधिकाधिक किसानों को बीमा करा लेने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से अधिसूचित गांवों के एक-एक किसानों से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर बीमा हेतु समझाइश एवं मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए । कृषि, उद्यान एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ बचे 4 दिनों में अभियान छेड़कर तेजी से काम करने को कहा है। सीएससी अथवा बैंकों मंे आवश्यक कागजात लेकर जाने से आसानी से बीमा हो जायेगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार रबी फसल बीमा के लिए 77 गांव अधिसूचित किये गये हैं। गेहूं, चना, अलसी एवं सरसों की फसलों का रबी में बीमा कराया जा सकता है। इस बार 800 किसानों की रबी बीमा का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरूद्ध अब तक केवल 155 किसानों को बीमा कराया गया है। जबकि पिछले साल 239 किसानों ने बीमा कराया था। कलेक्टर ने इतनी कम संख्या में किसानों को बीमा कवर दिलाने पर असंतोष प्रकट किया है। उन्होंने चिन्हित गांवों का सघन दौरा कर प्रत्येक पात्र किसानों को बीमा सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बीमा का प्रीमियम अत्यंत कम होता है। थोड़ी सी रकम प्रीमियम के रूप में अदा कर हम बड़े नुकसान से बच सकते हैं। प्रति एकड़ गेहू असिंचित के लिए 128 रूपये, सिंचित के लिए 158 रूपये, सरसों प्रति एकड़ 128 रूपये, चना 188 रूपये तथा अलसी प्रति एकड़ 110 रूपये के हिसाब से प्रीमियम राशि देना होगा।
कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सीएससी अथवा बैंक में बीमा कराया जा सकता है। इसके लिए किसानों को नवीनतम आधार कार्ड कॉपी, नवीनतम बी-1 एवं पी-2, बैंक पास बुक के पहले पन्ने की कापी, फसल बुआई प्रमाण पत्र, मोबाईल नम्बर एवं काश्तकार को घोषणा पत्र जरूरी है। अधिक जानकारी बीमा कम्पनी के टॉल फ्री नम्बर 14447 पर प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हथेश्वर, केवीके के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.एके त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ, अधीक्षक भू अभिलेख केएस यादव, उप संचालक उद्यान एनएस लाउत्रे, सीएससी मैनेजर विवेक सिंह, बीमा कम्पनी के डीएम अवनीन्द्र सिंह समेत कृषि विभाग के एसएडीओ उपस्थित थे। - रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को आगामी दिनों में बलौदाबाजार और तिल्दा के कुर्मी राज अधिवेशन के लिए आमंत्रित किया।
-
- विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में राजस्व शिविर भी लगेंगे
दुर्ग/ जिला प्रशासन द्वारा जिले के नगरीय निकायों की सड़कों को केटल-फ्री बनाने का अभिनव पहल सार्थक हो रही है। जिले के नगर पालिक निगम रिसाली और भिलाई-3 चरोदा के मुख्य मार्गों में पशुओं का विचरण अब नहीं दिखेगा। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों एवं विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान नगर पालिक निगम रिसाली और भिलाई-3 चरोदा के आयुक्तों ने अवगत कराया कि निगम क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण सड़कों में विचरण करने वाले पशुओं के लिए गौठानों में समुचित प्रबंध किया गया है। निगम क्षेत्र कीे सड़के केटल-फ्री हो गये हैं। कलेक्टर श्री मीणा ने जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत चिन्हित 18 प्रकार के पारम्परिक व्यवसायों में अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने कहा। उन्होंने सभी एस.डी.एम. और जनपद सी.ई.ओ. को समन्वय के साथ कार्य करते हुए परम्परागत व्यवसाय करने वालों का ऑफलाईन रिपोर्ट तैयार कर सीएससी सेंटर में ऑनलाईन एन्ट्री, वेरीफिकेशन ट्रेड का चयन एवं प्रशिक्षण दिलाने कहा। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगरीय एवं पंचायतों में लगाए जा रहे शिविरों में उज्जवला योजना के तहत लक्षित परिवारों को लाभान्वित करने, छुटे हुए सभी लोगों का आयुष्मान, स्वास्थ्य परीक्षण, केसीसी कार्ड, आधार अपडेशन सहित फ्लैगशिप योजनाओं में शत्-प्रतिशत् पूर्ण करने के साथ ही हर घर जल मिशन योजना, नेचुरल फार्मी, स्वायल हेल्थ कार्ड डेमो स्ट्रेशन, मेरी कहानी मेरी जुबानी, धरती कहे पुकार के, क्विज प्रतियोगिता, अभिनंदन पत्र, लैण्ड रिकार्ड शत्-प्रतिशत् डिजीलाइजेशन आदि में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर के दौरान जानकारी पोर्टल में अनिवार्य रूप से एन्ट्री करने कहा है। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने राजस्व अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा दिवस संबंधित क्षेत्र में राजस्व शिविर लगाकर लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में निराकृत प्रकरणों की ऑनलाईन एन्ट्री की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि समय-सीमा के बाहर प्रकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन करने हेतु पंचायत स्तर से टैक्स तय किया जाए। बैठक में मनरेगा द्वारा स्वीकृत कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पंजीकृत हितग्राहियों को स्वीकृत मकान, जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति की स्थिति, समय-सीमा के प्रकरण, मुख्यमंत्री अन्य पत्र, पीजीएन, कलेक्टर जनचौपाल के लंबित प्रकरणों की विभागवार अद्यतन जानकारी ली गई। सारथी एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सारथी एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित अवधि में संतुष्टिपूर्ण समाधान किया जाए। इस एप के माध्यम से बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाएंगे। कलेक्टर ने जिले के सहकारी समितियों में धान खरीदी एवं उठाव की स्थिति की जानकारी भी ली। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के 102 सहकारी समितियों में 248477.64 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। वहीं 134940.76 मेट्रिक टन धान का उर्पाजन केन्द्रों से उठाव किया जा चुका है। बैठक में अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे एवं श्रीमती योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एस.डी.एम. व जनपद सी.ई.ओ. सहित समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे। -
- बालकों की शहादत पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय
दुर्ग/उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित गुरूद्वारा में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मानवता के लिए असमिता को बचाने के लिए वीर बालकों ने एक मिशाल कायम की। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है। सात और नौ वर्ष की आयु में दोनों वीरों को शहादत मिली। मुगलों के दबाव के बावजूद भी उन्होंने कुर्बानी चुनी, सिख समाज का इतिहास ऐसी कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने मुगलों से हार नहीं मानी, इसलिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में प्रेरणा के विषय हैं, तो हम दुनिया में क्यो जाएं। हमारे समाज का मान बिंदु यही होना चाहिए और इसे समाज के बीच रखना चाहिए। उनकी शहादत पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय है। उन वीर बालकों की शहादत को याद करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूॅ।
सांसद श्री विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हम सब शहीदों को याद करने के लिए उपस्थित हुए हैं, जो हर भारतीय लोगों के दिल में है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने सभी शहादतों को याद किया। गुरू गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने हिन्दु धर्म की स्थापना के लिए अपने पूरे परिवारों की कुरबानी दे दी।
इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, श्री जितेन्द्र वर्मा , कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, एस.एस.पी. श्री रामगोपाल गर्ग व सीईओ जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन सहित सिख समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। -
दुर्ग/एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी अंतर्गत आंगनबाडी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। नियुक्ति हेतु आवेदन 27 दिसंबर 2023 से 10 जनवरी 2024 तक बाल परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) (पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग) में कार्यालयीन समय सुबह 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा कर सकेंगे। सीधे कार्यालय में जमा करने की दशा में आवेदन बंद लिफाफे में देना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वी बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए।
परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र मठपारा (दक्षिण) सारथी पारा वार्ड क्रं. 3 मठपारा, आंगनबाड़ी केंद्र कसेर गली वार्ड क्र 9 गिरधारी नगर, आंगनबाड़ी केंद्र उड़ियापारा केन्द्र क्रं. 3 वार्ड क्रं. 19 शहिद भगत सिंह, आंगनबाड़ी केंद्र ग्रीन चौक केंद्र क्रं. 1 वार्ड क्रं. 25 गायत्री मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र कातुलबोड़ केन्द्र क्रं. 1 वार्ड क्रं. 59 कातुलबोड़, आंगनबाडी केंद्र बांधातालाब केंद्र क्रं. 3 वार्ड क्रं. 35 वार्ड बांधा तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र बांधातालाब कंेद्र क्रं. 4 वार्ड क्रं. 36 गंजपारा, आंगनबाड़ी केंद्र शिव मंदिर मिलपारा वार्ड क्रं. 38, मिलपारा, आंगनबाड़ी इंदिरा कालोनी वार्ड 39 कचहरी वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र बोरसी (अ) वार्ड क्रं. 52, बोरसी, आंगनबाड़ी केंद्र आजाद नगर (अ) वार्ड 57, उरला (पश्चिम) में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन के लिए अर्हताएं
आवेदिका की आयु 18-44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 1 वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सहायिका, सह सहायिका, संगठिता को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना नियुक्ति प्रक्रिया की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष होगी। गणना में पूर्ण होने वाले माह की अंतिम तिथि ली जाएगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थाई निवासी होना चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए।
निवासी होने के प्रमाण
ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड एवं ग्राम में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी से संपर्क कर सकते हैं। -
-समीक्षा बैठक में केन्द्र सरकार की विश्वकर्मा योजना को शहर क्षेत्र के घर-घर तक पहुँचाने के निर्देश
दुर्ग/ नगर पालिक निगम क्षेत्र में आज आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर ने समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम को विश्वकर्मा योजना के तहत स्व सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने विभिन्न वार्डाें में विशेष जागरूकता लाने की बात कही। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन कम देखा जा रहा है। इस बेहतर योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने के लिए निर्देश दिये। आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शहर के किसी भी चॉइस सेंटर के माध्यम से पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता के लिए संचालित केंद्रीय योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं, इस योजना के तहत कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथोड़ा बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने का काम करने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली का जाल बनाने वाले महिला/पुरुष अपना आवेदन निकटतम चॉइस सेंटर के माध्यम से कर सकते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों को पहले काम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 15000 रूपए तक का सामान एवं अपने काम को बढ़ाने के लिए एक लाख रूपए तक का लोन भी दिलाया जाएगा। -
दुर्ग / जिले में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी 2024 के संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक विगत 21 दिसम्बर को सायं 04.00 बजे जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। जिसमें निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री संतोष कुमार त्रिपाठी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री सुरेश कुमार धिंगानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री बंटी चौरे, जिला कोषाध्यक्ष, बसपा, श्री देवानंद कुंभकार, विधानसभा प्रभारी बसपा, श्री ओंकार नाथ ताम्रकार, आम आदमी पार्टी, श्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी और श्री करन कुमार कन्नौजिया, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित थे। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी 2024 के संबंध में जानकारी दी गयी। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाकर 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जावेगा। विशेष अभियान दिवस के तहत विशेष शिविर दिवसों 13 जनवरी 2024 (शनिवार) एवं 14 जनवरी 2024 (रविवार) को भी दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। सतत् अद्यतीकरण के तहत, मतदाता सूची में नाम जोडने / काटने एवं संशोधन के लिये कार्यालयीन दिवस में किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 01 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है ये प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रारूप 07 में, गतदाता सूची की प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिये प्रारूप 08 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10ः30 से सायंकाल 05.30 तक की अवधि में संपर्क कर सकते हैं। पुनरीक्षण के समय प्राप्त दावे आपत्ति की सूची वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। सूची मे आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानान्तरण के लिये प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर अथवा अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है तथा मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं। -
आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. रेणुका श्रीवास्तव ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनदर्शन में आज जिले के सुदूर अंचलों एवं विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचे थे। डाॅ. श्रीवास्तव ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों केे आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज विकासखण्ड बालोद के झलमला निवासी श्रीमती प्रेमबती ठाकुर अपनी जमीन की सीमांकन कराने तथा ग्राम सोंहतरा निवासी श्रीमती सीता बाई ने मानसिक रोग से ग्रस्त दोनों बच्चों के ईलाज हेतु सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम बघमरा निवासी सुश्रुवा ने अपने घर में शौचालय निर्माण कराने की मांग की। इसी तरह ग्राम जमरूवा निवासी श्रीमती नीलम सारथी, माधुरी सारथी एवं नेहा सारथी ने राशनकार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सरबदा से पहुँची प्रियंका साहू ने पढ़ाई जारी रखने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की मांग की। इसी तरह पथराटोला के ग्रामीणों ने अपने गांवों में अतिक्रमण हटाने की मांग की। जनदर्शन में पहुँचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम रायपुरा के दिव्यांग युवक अचरू राम ने दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने की मांग की। -
विकासखण्ड डौण्डी में 03 जनवरी, गुण्डरदेही में 04 जनवरी, डौण्डीलोहारा में 05 जनवरी एवं बालोद में 08 जनवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
बालोद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद पंचायत डौण्डी में 03 जनवरी, जनपद पंचायत गुण्डरदेही में 04 जनवरी, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा में 05 जनवरी एवं रोजगार कार्यालय बालोद में 08 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आवेदकोें को निर्धारित तिथि एवं स्थल में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है। - -मुख्यमंत्री ने बलिदानी वीर साहिबजादों को किया नमन-देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास और पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की पंक्तियों से झूम उठा स्टेडियम-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव भी रहे मौजूदरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और बलिदानी वीर साहिबजादों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहित सभी अतिथियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ कुमार विश्वास की पंक्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कवियों की वीर, श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं से पूरा स्टेडियम झूम उठा।कवि सम्मेलन में श्री मनवीर मधुर ,श्री गोविंद राठी, सुश्री सपना शर्मा ने अपनी मौलिक रचनाओं का वाचन किया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री धरम लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।
- -प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने मुख्यमंत्री साय का अभिनंदन किया, कहा : सत्ता सम्हालते ही भाजपा की सरकार लगातार क्रांतिकारी निर्णय ले रहीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने 'अंत्योदय' राशन कार्डधारकों को अब नि:शुल्क चावल दिए जाने के प्रदेश की भाजपा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिनंदन किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में सत्ता सम्हालते ही भाजपा की सरकार लगातार क्रांतिकारी निर्णय लेकर गरीब कल्याण व सुशासन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला लिया है कि अब अंत्योदय कार्डधारकों को, गरीबों को चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय लेकर अब गरीबों का पेट भरने की चिंता पूरी तरह से सरकार ने अपने जिम्मे ले ली है। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गरीब परिवारों को भूखे पेट नहीं सोने देने का जो संकल्प धरातल पर उतारा था, आज मुख्यमंत्री श्री साय ने उसी संकल्प को एक नया आयाम देकर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता की है। श्री गुप्ता ने प्रदेश सरकार को 'अंत्योदय की सरकार' बताते हुए इस फैसले को भाजपा के राजनीतिक चिंतन और वैचारिक अवधारणा का प्रतीक निरुपित किया।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी धान की बोनस राशि, रायपुर जिले के किसानों ने दिया धन्यवादरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15, वर्ष 2015-16 के धान बोनस की राशि जिले के किसानों के खातों में अंतरित की। इससे जिले के किसानों खुशी की लहर है और वे मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दे रहें है। जिले के किसानों को 264 करोड़ 79 लाख 45 हजार रूपये की धान बोनस राशि दी गई है। इसमें वर्ष 2014-15 के 84 लाख 322 किसानों की 130 करोड़ 50 लाख 62 हजार रूपये की बोनस राशि एवं वर्ष 2015-16 के 86 हज़ार 81 किसानों की 134 करोड़ 28 लाख 83 हजार रूपये बोनस राशि शामिल है।ग्राम बेन्द्री निवासी कृषक श्री रवि सुदन पटेल ने कहा कि हमें धान बोनस की राशि 87,960 रूपये मिली। बोनस के पैसों से खेत में तार घेरा लगवाएंगे। साथ ही पाइप लाईन बिछाएंगे, जिससे सिंचाई करने में आसानी हो। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारा बकाया धान बोनस दिया और समर्थन मूल्य भी बढ़ गया है। इससे हमें खेती से अच्छी आय हुई है। इस पहल से युवा भी किसानी की तरफ रुचि लेंगे। कृषक श्री रिपु सूदन पटेल ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,687 रुपए प्राप्त हुई जिसे हम खेती में लगाएंगें। हम दो फसल लेते हैं इसलिए खेत में पाइप बिछाने का भी कार्य करेंगे। बच्चों के लिए मोबाईल लेंगे। ग्राम परसट्टी के निवासी श्री नोहर जोशी ने कहा कि धान बोनस की राशि 86,800 रूपये मिला। घर की मरम्मत करवाएंगे और खेती में लगाएंगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने किसानों को बोनस दिया इससे किसानों में बहुत खुशी है। श्री धनसाय साहू ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,000 हजार रुपए मिले, जिससे मेरी ट्रैक्टर की किस्त पटाएँगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद बोनस की राशि मिल जाने से किसानों में हर्ष है और इसी प्रकार के पहल से किसान आगे बढ़ेंगे और उन्नति करेंगे।




.jpg)


.jpg)


















.jpg)
.jpg)