- Home
- देश
- रांची। झारखंड में विधानसभा की 43 सीट के लिए बुधवार को मतदान शुरू हो गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा की शेष 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।एक अधिकारी ने बताया कि 950 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन उस समय तक कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के सभी मतदाताओं से पहले चरण के लिए जारी मतदान में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की है। विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन मैय्या सम्मान योजना सहित अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घुसपैठ और मौजूदा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्य में कई रैलियां की वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर लोगों से उनके उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को जारी मतदान में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर मतदान हो रहा है।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भ्रष्टाचार, घुसपैठ व तुष्टीकरण मुक्त और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए रिकॉर्ड मतदान करें।”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “आपका अमूल्य वोट सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र तथा विकसित झारखंड के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण है।”
- अयोध्या .अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा रविवार को पूरी हो गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अयोध्या के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र विजय सिंह ने बताया कि परिक्रमा रविवार को शुभ समय के अनुसार पूरी हुई और पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए जिसके तहत अनुमानित 30 से 35 लाख भक्तों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सुचारू आयोजन किया और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुभ समय से शुरू हुई परिक्रमा के लिए देर रात से भीड़ जुटनी शुरू हो गई, कई भक्तों ने उत्साहपूर्वक ‘‘जय श्री राम'' के जयकारे लगाए और उन्होंने 42 किलोमीटर का रास्ता केवल पांच घंटे में तय किया। अधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार शाम को चौदह कोसी परिक्रमा शुरू की। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद रातभर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरीक्षण करते देखे गए। अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए रातभर उच्चाधिकारी भी मेला क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ जुटे रहे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा परिक्रमा किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। यह पहला मौका है कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर समेत पांच हजार से अधिक मंदिरों की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की है। पूरे परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संगठनों की तरफ से जलपान की व्यवस्था कराई गई।चौदह कोसी परिक्रमा के महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। मंडल के जिलों के अलावा बहराइच, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, बरेली, गोंडा, प्रयागराज समेत अन्य जिलों समेत नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे। कुछ श्रद्धालु अभी 12 नवंबर को पंचकोसी (15 किलोमीटर) परिक्रमा करने के बाद ही लौटेंगे।4
- जबलपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्षों के मद्देनजर ऐसा प्रतीत हो रहा कि तृतीय विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र की संघ की दिवंगत महिला पदाधिकारी डॉ. उर्मिला जामदार की स्मृति में आयोजित एक व्याख्यान में भागवत ने कहा, ‘‘हम सभी को तृतीय विश्व युद्ध का खतरा मंडराता महसूस हो रहा है। इस बात की अटकलें लग रही हैं क्या यह यूक्रेन या गाजा में शुरू हो सकता है।'' उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि विज्ञान ने बहुत प्रगति की है, लेकिन इसका लाभ अभी भी देश या दुनियाभर में गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘लेकिन दुनिया को तबाह करने वाले हथियार हर जगह पहुंच गए हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘भले ही ग्रामीण इलाकों में कुछ बीमारियों की दवा उपलब्ध नहीं हो, लेकिन देसी कट्टा उपलब्ध है।'' भागवत ने कहा कि मानवता की सेवा करना सनातन धर्म है, जो हिंदू धर्म का पर्याय है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व में दुनिया का मार्गदर्शन करने की क्षमता है।
- मनोज सिंह को वेंटिंग में डाला गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। यूपी में 10 सीनियर आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है जबकि सीनियर आईएएस व एसीएस फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज, इन्वायरनमेंट मनोज सिंह को शासन ने अचानक उनके पद से हटा दिया है। कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि राज शेखर समेत कई आईएएस अधिकारियों के विभागों की छंटनी की गई है।रविवार को जारी हुए आईएएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में 10 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। आईएएस अनिल गर्ग को वर्तमान पद के साथ स्टेट नोडल ऑफ़िसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौप दिया गया है।इसके साथ ही वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज सिंह को वेंटिंग में डाल दिया गया है। 1989 बैच के सीनियर आईएएस मनोज सिंह का अगले महीने रिटायरमेंट होना है। उसके पहले उन्हें वन एवं पर्यावरण से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अब उनकी जगह अनिल कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।ऐश्वर्या को प्रबंध निदेशक UP एग्रो की जिम्मेदारीइसके अलावा सीनियर आईएएस रवि रंजन प्रबंध निदेशक UP इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड का के पद पर यथावत बने रहेंगे। साथ ही प्रतीक्षारत चल रही आईएएस सान्या छाबड़ा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है। पूर्णता ऐश्वर्या को प्रबंध निदेशक UP एग्रो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं आईएएस प्रभाष कुमार को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन और उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही आईएएस उदयभानु त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास और डॉ. कंचन सरन को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया है।
- इंदौर . देश में केसर का उत्पादन खासकर कश्मीर में होता है, लेकिन बर्फीली वादियों वाले इस क्षेत्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर इंदौर के एक प्रगतिशील किसान ने ‘एयरोपॉनिक्स' पद्धति की मदद से अपने घर के कमरे में बिना मिट्टी के केसर उगाया है।किसान के घर की दूसरी मंजिल के इस कमरे में इन दिनों केसर के बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों की बहार है। नियंत्रित वातावरण वाले कमरे में केसर के पौधे प्लास्टिक की ट्रे में रखे गए हैं। ये ट्रे खड़ी रैक में रखी गई हैं ताकि जगह का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके। केसर उत्पादक अनिल जायसवाल ने बताया, ‘‘मैं कुछ साल पहले अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था। वहां पम्पोर में केसर के खेत देखकर मुझे इसके उत्पादन की प्रेरणा मिली।''जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपने घर के कमरे में केसर उगाने के लिए ‘एयरोपॉनिक्स' तकनीक के उन्नत उपकरणों से तापमान, आर्द्रता, प्रकाश और कार्बन डाइऑक्साइड का नियंत्रित वातावरण तैयार किया ताकि केसर के पौधों को कश्मीर जैसी मुफीद आबो-हवा मिल सके। उन्होंने बताया कि 320 वर्ग फुट के कमरे में केसर की खेती का बुनियादी ढांचा तैयार करने में उन्हें करीब 6.50 लाख रुपये की लागत आई। जायसवाल ने बताया कि उन्होंने केसर के एक टन बीज (बल्ब) कश्मीर के पम्पोर से मंगाए थे और इसके फूलों से वह इस मौसम में 1.50 से दो किलोग्राम केसर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी उगाई केसर पूरी तरह जैविक है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि घरेलू बाजार में वह अपनी उपज करीब पांच लाख रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेच सकेंगे, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उन्हें इसके 8.50 लाख रुपये तक मिल सकेंगे। जायसवाल ने बताया, ‘‘ मैंने अपने घर के कमरे के नियंत्रित वातावरण में केसर के ये बल्ब सितंबर के पहले हफ्ते में रखे थे और अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से इन पर फूल खिलने लगे।'' केसर की खेती में जायसवाल का पूरा परिवार उनका हाथ बंटाता है। यह परिवार केसर के पौधों को गायत्री मंत्र और पक्षियों की चहचहाहट वाला संगीत भी सुनाता है। इसके पीछे परिवार का अपना फलसफा है।जायसवाल की पत्नी कल्पना ने कहा,‘‘पेड़-पौधों में भी जान होती है। हम केसर के पौधों को संगीत सुनाते हैं ताकि बंद कमरे में रहने के बावजूद उन्हें महसूस हो कि वे प्रकृति के नजदीक हैं।'' केसर, दुनिया के सबसे महंगे मसालों में एक है और अपनी ऊंची कीमत के लिए इसे ‘‘लाल सोना'' भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल भोजन के साथ ही सौंदर्य प्रसाधनों और दवाओं में भी किया जाता है। भारत में केसर की बड़ी मांग के मुकाबले इसका उत्पादन कम होता है। नतीजतन भारत को ईरान और दूसरे देशों से इसका आयात करना पड़ता है। ‘एयरोपॉनिक्स' पद्धति की कृषि के जानकार प्रवीण शर्मा ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस पद्धति से बंद कमरों में केसर उगाई जा रही है, लेकिन इसे फायदे का टिकाऊ धंधा बनाने के लिए उत्पादकों को खेती की लागत कम से कम रखनी होगी। उन्होंने कहा,‘‘एयरोपॉनिक्स पद्धति से खेती करने में काफी बिजली लगती है। लिहाजा इस पद्धति से केसर उगाने वाले लोगों को अपने बिजली बिल में कटौती के लिए सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।
- महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
-
नयी दिल्ली. देश भर के स्कूलों में दर्शनशास्त्र पढ़ाने की चुनौतियों और फायदों पर चर्चा करने के लिए प्रमुख दार्शनिक, शिक्षाविद् और स्कूली शिक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में दो दिवसीय सम्मेलन में एकत्रित होंगे। इस सम्मेलन का विषय 'स्कूल स्तर पर दर्शनशास्त्र शिक्षण : समस्याएं एवं संभावनाएं' है, जिसका आयोजन 19-20 नवंबर को माता सुंदरी महिला कॉलेज में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर) के सहयोग से किया जाएगा। कॉलेज ने एक बयान में कहा कि वक्ताओं में बेयरफुट फिलॉसफर्स इनिशिएटिव के संस्थापक प्रोफेसर सुंदर सरुक्कई, प्रोफेसर कपिल कपूर, प्रोफेसर अरिंदम चक्रवर्ती, प्रोफेसर भगत ओइनाम और कोयंबटूर के स्कूल के शिक्षक शामिल होंगे। वे इस विषय पर अपने अनुभव साझा करेंगे कि दर्शनशास्त्र को स्कूली शिक्षा में किस प्रकार एकीकृत किया जा सकता है। माता सुंदरी कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर हरप्रीत कौर ने कहा, ‘‘यह सम्मेलन दर्शनशास्त्र को स्कूली शिक्षा में एकीकृत करने, आलोचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने और इस अनुशासन के लिए एक मजबूत आधार स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए लाओस की उनकी यात्रा आसियान देशों के साथ संबंधों को और गहरा करेगी। लाओस रवाना होने से पहले जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि भारत इस साल ‘एक्ट ईस्ट' नीति का दशक पूरा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आसियान नेताओं के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करूंगा और हमारे सहयोग की भविष्य की दिशा तय करूंगा।'' उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा। मोदी ने कहा कि लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य (लाओ पीडीआर) समेत क्षेत्र के साथ भारत के करीबी, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं जो बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लाओ पीडीआर नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके।'' बाद में मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते लाओ पीडीआर के लिए रवाना हो रहा हूं। यह एक विशेष वर्ष है क्योंकि हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति का एक दशक पूरा कर रहे हैं, जिससे हमारे राष्ट्र को काफी लाभ हुआ है।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के दौरान विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत भी होगी।'' एक्ट ईस्ट नीति का उद्देश्य द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय स्तरों पर निरंतर संपर्क के माध्यम से आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को विकसित करना है जिससे राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंध सहित व्यापक अर्थों में बेहतर संपर्क प्रदान किया जा सके। मोदी लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफनाडोन के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर आज विएंतियाने पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आसियान-भारत सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी 10वीं बार हिस्सा लेंगे। वह आसियान देशों के अन्य शासनाध्यक्षों के साथ भारत और आसियान के बीच संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और परस्पर संबंधों की दिशा भी तय करेंगे।
-
मुंबई. मध्यप्रदेश के खंडवा स्टेशन पर पिछले दिनों गश्त के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ईश्वर चंद जाट और आरके त्रिपाठी को एक लड़का अकेला बैठा मिला। बच्चे के दाहिने हाथ पर मोबाइल नंबर का ‘टैटू' बना हुआ था और उस नंबर पर फोन करने से पता चला कि बच्चा मानसिक रूप से बीमार है और बार-बार रास्ता भूल जाता है। आखिरकार, आरपीएफ ने सुमित नाम के बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुमित उन 861 बच्चों में से एक है, जिन्हें मध्य रेलवे (सीआर) ने अपने अभियान ‘नन्हे फरिश्ते' के तहत पिछले सात महीनों में उनके परिवार से मिलाया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुमित की तरह स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा बच्चे कई कारणों से रेलवे स्टेशनों पर अकेले रह जाते हैं, जिनमें पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार, माता-पिता से झगड़ा, बेहतर जीवन की तलाश या मुंबई की चकाचौंध शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल से अक्टूबर के बीच मध्य रेलवे के अधिकारियों ने 589 लड़कों और 272 लड़कियों को उनके परिवारों से मिलवाया। अधिकारी ने बताया, “हमारे आरपीएफ कर्मी गुमशुदा बच्चों से बात करते हैं, उन्हें परामर्श देते हैं और उनकी सुरक्षित घर वापसी कराते हैं। बच्चों के माता-पिता उनका (रेलवे कर्मियों का) बहुत आभार मानते हैं। -
रांची. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को तीन किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। इस दौरान हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे खड़े देखे गए। खुले वाहन में सवार प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को देखकर भीड़ ‘मोदी जिंदाबाद' नारे लगाती दिखी। यह प्रधानमंत्री का यहां दूसरा रोड शो था। इससे पहले तीन मई को उन्होंने रोड शो किया था।
कड़े सुरक्षा इंतजाम और भारी पुलिसबलों की तैनाती के बीच यह रोड शो ‘ओटीसी ग्राउंड' से शुरू हुआ जो न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होना है। रोड शो से पहले प्रधानमंत्री ने दो रैलियों को संबोधित किया जिनमें एक बोकारो और दूसरी गुमला में हुई। रैलियों में उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास का वादा किया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने अपने मोबाइल फोन में रोड शो की झलकियों को कैद कर अपना उत्साह जाहिर किया। रोड शो के मद्देनजर रांची में सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। साथ ही, अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक राज्य की राजधानी में सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे और सहजानंद चौक के बीच 200 मीटर के दायरे में ‘उड़ान निषेध क्षेत्र' घोषित कर दिया। कार्यक्रम की अवधि के दौरान इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और ‘हॉट एयर बैलून' उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। - मुंबई। प्रतिद्वंद्वियों पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वाले राजनीतिक दलों के बीच 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर भाइयों, रिश्तेदारों और पिता-बच्चों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। एक निर्वाचन क्षेत्र में पति और पत्नी के बीच मुकाबला है जबकि एक अन्य सीट पर चाचा और भतीजा एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पवार परिवार के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबले में शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) से उम्मीदवार युगेंद्र पवार बारामती सीट पर सत्तारूढ़ राकांपा का प्रतिनिधित्व कर रहे अपने चाचा तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अजित पवार सात बार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं और एक बार बारामती संसदीय सीट पर भी जीत हासिल की है। यह दूसरी बार है जब पवार खानदान के गढ़ बारामती में परिवार के बीच ही मुकाबला देखने को मिलेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी ननद और राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने बारामती संसदीय सीट से हराया था। पड़ोसी कर्जत-जामखेड़ में अजित पवार के एक अन्य भतीजे रोहित पवार राकांपा (एसपी) उम्मीदवार के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम शिंदे के खिलाफ मुकाबले में हैं। रोहित पवार, शरद पवार के पोते हैं। छत्रपति संभाजीनगर के कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार हर्षवर्धन जाधव अपनी अलग रह रही पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार संजना जाधव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। संजना भाजपा नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी हैं। संजना जाधव के भाई संतोष दानवे भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जालना में भोकरदन से चुनाव लड़ रहे हैं।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे एवं कांग्रेस प्रत्याशी अमित देशमुख और धीरज देशमुख क्रमश: लातूर शहर और पड़ोसी लातूर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह, भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे और निलेश राणे क्रमश: शिवसेना और भाजपा प्रत्याशी के तौर पर कुडाल और कणकवली से चुनावी मुकाबले में हैं। मुंबई में ठाकरे परिवार के सदस्य अलग-अलग सीटों से चुनावी मुकाबले में हैं।शिवसेना (उद्धव बालसाहेब ठाकरे) के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली से पुन: चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी मौसी के बेटे वरुण सरदेसाई पार्टी की टिकट पर वांद्रे (बांद्रा) पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आदित्य के चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मुंबई में पड़ोसी माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक भाजपा प्रत्याशी के तौर पर ऐरोली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके बेटे संदीप राकांपा (एसपी) प्रत्याशी के तौर पर पड़ोसी बेलापुर सीट से मुकाबले में हैं। इसी तरह, महाराष्ट्र के मंत्री विजयकुमार गावित और उनकी बेटी एवं पूर्व सांसद हिना गावित भी चुनावी मुकाबले में हैं। मंत्री गावित भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नंदुरबार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी बेटी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पड़ोसी अक्कलकुवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस्लामपुर में राकांपा (एसपी) प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे पार्टी की टिकट पर राहुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। राकांपा के मंत्री छगन भुजबल येवला से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भतीजे एवं पूर्व सांसद समीर भुजबल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नंदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार मुंबई की वांद्रे (बांद्रा) पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई और पार्टी प्रत्याशी विनोद शेलार मलाड पश्चिम से चुनावी मुकाबले में हैं। वांद्रे पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कई बॉलीवुड हस्तियों का घर है। भाजपा के संतुकराव हंबार्डे नांदेड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई और मौजूदा विधायक मोहनराव हंबार्डे कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नांदेड दक्षिण विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा कांग्रेस सांसद वसंतराव चह्वाण के निधन के कारण कराना पड़ रहा है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा।
- प्रयागराज,। महाकुम्भ 2025 को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में इस मेले को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए मिशन के तौर पर काम किया जा रहा है और प्राकृतिक उत्पाद- दोना, पत्तल, कुल्हड़ के साथ ही जूट और कपड़े से बने थैलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुम्भ मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इस दिशा में मेला क्षेत्र में जूट और कपड़े के थैले, दोने, पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल खोले जाएंगे जिसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया, “इन स्टॉल से महाकुम्भ के दौरान प्राकृतिक उत्पादों की आपूर्ति पूरे मेला क्षेत्र में की जाएगी। साथ ही मेले के दौरान दुकानदारों को भी प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करने का निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान किसी भी तरह के एकल प्रयुक्त प्लास्टिक के उत्पादों के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।” अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ अभियान में तेजी लाने के लिए प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने नगर को विभिन्न जोन में बांटते हुए हर जोन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने बताया कि साथ ही पंत ने शहर में सभी पॉलिथीन बैग के थोक विक्रेताओं को शहर में पॉलीथिन की आपूर्ति रोकने के भी निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा, प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
- नयी दिल्ली। चुनावी बॉण्ड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे उच्चतम न्यायालय के कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सोमवार को भारत के 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्वाह्न 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। न्यायमूर्ति खन्ना, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे जो रविवार को सेवानिवृत्त हुए। न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा। केंद्र ने 16 अक्टूबर को प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ की सिफारिश के बाद 24 अक्टूबर को न्यायमूर्ति खन्ना की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया।शुक्रवार को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का प्रधान न्यायाधीश के रूप में अंतिम कार्य दिवस था और उन्हें शीर्ष अदालत और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, वकीलों और कर्मचारियों द्वारा शानदार विदाई दी गई। जनवरी 2019 से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति खन्ना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को बनाए रखने, चुनावी बॉण्ड योजना को खत्म करने, अनुच्छेद 370 को हटाने और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों का हिस्सा रहे हैं। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले न्यायमूर्ति खन्ना दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति देव राज खन्ना के बेटे और शीर्ष न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एच आर खन्ना के भतीजे हैं। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को 18 जनवरी 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह लंबित मामलों को कम करने और न्याय मुहैया कराने में तेजी लाने पर जोर देते रहे हैं। न्यायमूर्ति एच आर खन्ना आपातकाल के दौरान एडीएम जबलपुर मामले में असहमतिपूर्ण फैसला लिखने के बाद 1976 में इस्तीफा देने के कारण चर्चा में रहे थे।आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों के हनन को बरकरार रखने वाले संविधान पीठ के बहुमत के फैसले को न्यायपालिका पर एक ‘‘काला धब्बा'' माना गया। न्यायमूर्ति एच आर खन्ना ने इस कदम को असंवैधानिक और कानून के शासन के खिलाफ घोषित किया और इसकी कीमत चुकाई क्योंकि तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें दरकिनार कर न्यायमूर्ति एम एच बेग को अगला प्रधान न्यायाधीश बना दिया। न्यायमूर्ति एच आर खन्ना 1973 के केशवानंद भारती मामले में संविधान का मूल ढांचा सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाले ऐतिहासिक फैसले का हिस्सा थे। उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के उल्लेखनीय निर्णयों में से एक चुनावों में ईवीएम के उपयोग को बरकरार रखना है, जिसमें कहा गया है कि ये उपकरण सुरक्षित हैं और बूथ कब्जा करने और फर्जी मतदान की आशंका को खत्म करते हैं। न्यायमूर्ति खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने 26 अप्रैल को ईवीएम में हेरफेर की आशंका को ‘‘निराधार'' करार दिया और पुरानी मतपत्र प्रणाली पर वापस लौटने की मांग को खारिज कर दिया। वह पांच न्यायाधीशों की उस पीठ का भी हिस्सा थे जिसने राजनीतिक दलों को वित्त पोषण के लिए बनाई गई चुनावी बॉण्ड योजना को असंवैधानिक घोषित किया था। न्यायमूर्ति खन्ना उस पांच न्यायाधीशों की पीठ का हिस्सा थे, जिसने तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के 2019 के फैसले को बरकरार रखा था। न्यायमूर्ति खन्ना की अगुवाई वाली पीठ ने ही पहली बार आबकारी नीति घोटाला मामलों में लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दी थी। खन्ना का जन्म 14 मई, 1960 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। न्यायमूर्ति खन्ना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकन कराया और शुरुआत में यहां तीस हजारी परिसर में जिला अदालत में और बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत की। आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में उनका कार्यकाल लंबा रहा। 2004 में, उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए स्थायी वकील (सिविल) के रूप में नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति खन्ना दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त सरकारी अभियोजक और न्याय मित्र के रूप में कई आपराधिक मामलों में भी अदालत की सहायता की थी।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सरकार के उन विशेष अभियानों की सराहना की जिनके जरिए कबाड़ के निस्तारण से 2021-24 के बीच केंद्र सरकार को 2,364 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी दोनों को बढ़ावा मिलता है। केंद्र सरकार ने हाल ही में संपन्न स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ के निस्तारण से 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। कुल मिलाकर, सरकार द्वारा 2021-24 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों से कबाड़ों के निस्तारण के माध्यम से 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। मोदी ने विशेष अभियान 4.0 पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की एक पोस्ट को टैग करते हुए ‘एक्स' पर कहा, ‘‘प्रशंसनीय! कुशल प्रबंधन और सक्रिय कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित करके, इस प्रयास ने शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। यह दर्शाता है कि सामूहिक प्रयासों से कैसे स्थायी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी दोनों को बढ़ावा मिलता है।'' कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि विशेष अभियान 4.0 ने इस साल 2 से 31 अक्टूबर के बीच 650 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व उत्पन्न किया। विशेष अभियान 4.0 के तहत 5.97 लाख से अधिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए और इसके परिणामस्वरूप प्रभावी कार्यालय उपयोग के लिए 190 लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई है।
-
बोकारो । भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासी हितों और कल्याण का ध्यान रखा है। भाजपा के लिए आदिवासी भाई-बहनों की आकांक्षाएं और स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरि रहा है। झारखंड के बोकारो में चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र में विजय-संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं, जो कांग्रेस से चार गुना अधिक है।
उन्होंने कहा कि हमने झारखंड बनाया है, इसलिए इसका विकास भी हम ही करेंगे। झामुमो सरकार की आलोचना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सोरेन सरकार ने झारखंड को लूटा है, जबकि हम शिक्षा, आवास, रोजगार जैसी सुविधाएं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनते ही हम भ्रष्टाचारियों को सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेंगे, जो पैसा आपके हक का है, वह आपके ही काम आएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मोदी शाम को रांची में 3 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। श्री मोदी रांची में ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड क्रॉसिंग तक रोड-शो करेंगे। रोड शो के लिए रातू रोड के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है।रोड-शो करीब 1 घंटे 30 मिनट तक चलेगा। रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 4 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री की रैलियों और रोड शो का असर राज्य की करीब दो दर्जन सीटों पर पड़ने की संभावना है। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा है। -
नई दिल्ली। भारत के सात संस्थानों ने वैश्विक स्तर के शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान हासिल किया है। क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2025 ने दुनिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है।
इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आई.आई.टी., दिल्ली ने 44वां स्थान हासिल किया है, जबकि आई.आई.टी., बॉम्बे 48वें स्थान पर है। आई.आई.टी मद्रास, आई.आई.टी. खड़गपुर, आई.आई.टी. कानपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय शीर्ष 100 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। आई.आई.टी. गुवाहाटी, आई.आई.टी. रुड़की, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, यू.पी.ई.एस. और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे संस्थान शीर्ष 150 में शामिल किए गए हैं। यह रैंकिंग पूर्वी, दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य एशिया के 25 देशों के 984 संस्थानों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। - बहराइच .बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि घटना नानपारा-बहराइच मार्ग पर हुई जब नानपारा से बहराइच की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर गुलाब चौहान (40), उनकी मां लीलावती देवी (62), बेटा आदित्य (10) और आशीष (आठ) सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में लीलावती देवी और आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि गुलाब और आशीष को जिला अस्पताल लाया गया जहां गुलाब की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जब आशीष को एंबुलेंस से लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही थी तभी उसकी भी मौत हो गयी। कुशवाहा ने बताया कि ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया है और पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि मटेरा थाना क्षेत्र निवासी उक्त परिवार छठ पूजा के लिए बहराइच मुख्यालय आया था और पूजा के बाद वापस अपने घर लौट रहा था।
-
नई दिल्ली। दिवाली के बाद से लगातार 10वें दिन दिल्ली की हवा में प्रदूषण बना हुआ है। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में घना स्मॉग छाया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 8 बजे 335 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के डेटा के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI का स्तर इस प्रकार रहा:
आनंद विहार: 351बवाना: 383मथुरा रोड (CRRI): 323द्वारका सेक्टर 8: 341IGI एयरपोर्ट: 326ITO: 328लोधी रोड: 319मुंडका: 358नजफगढ़: 341न्यू मोती बाग: 394ओखला फेज-2: 339आरके पुरम: 368वज़ीरपुर: 366कर्तव्य पथ से ली गई तस्वीरों में इंडिया गेट के आसपास घना स्मॉग नजर आया। यहां AQI सुबह 7 बजे तक 357 दर्ज किया गया। कालिंदी कुंज और आस-पास के इलाकों में ऊंची इमारतें धुंध से ढकी दिखीं, यहां AQI का स्तर 323 रहा। धौलाकुआं में AQI 394 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।AQI मापदंड:200-300: ‘खराब’301-400: ‘बहुत खराब’401-450: ‘गंभीर’450 से ऊपर: ‘सिवियर प्लस’प्रदूषण से बढ़ी स्वास्थ्य समस्याएंदिल्ली का AQI स्तर बढ़कर अब ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना किसी श्वसन संबंधी बीमारी के भी लोग सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं। - बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में निर्धारित क्षमता से अधिक बालू भरने के आरोप में जब्त किया गया एक डंपर जसपुरा थाना परिसर से रातों-रात गायब हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बांदा सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार सिंह ने ‘एक न्यूज़ एजेंसी' को बताया कि निर्धारित क्षमता से अधिक बालू भरने के आरोप में बृहस्पतिवार को जब्त किया गया एक डंपर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात जसपुरा थाना परिसर से गायब हो गया। उन्होंने बताया कि सात नवंबर की रात को जसपुरा क्षेत्र के नायब तहसीलदार वेद प्रकाश और जसपुरा थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने गौरी-अमारा संपर्क मार्ग से गुजर रहे बालू से भरे डंपर को जब्त कर जसपुरा थाना में सुपुर्द करा दिया था। अधिकारी ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात लोगों के खिलाफ डंपर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सिंह ने एक सवाल के जवाब में बताया, “डंपर गायब होने के मामले में अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विशेष अभियान के चौथे संस्करण की सराहना की। विशेष अभियान के फलस्वरूप सरकारी खजाने को वर्ष 2021 के बाद से कचरा बेचने से दो हजार 364 करोड़ रूपए के राजस्व समेत महत्वपूर्ण उपलब्धियों प्राप्त हुई है। श्री मोदी ने एक पोस्ट में कहा कि अभियान की सफलता दर्शाती है कि सामूहिक प्रयासों से ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं और स्वच्छता तथा आर्थिक लाभ को प्रोत्साहन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुशल प्रबंधन और सक्रिय प्रयासों के अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं।
-
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे “विकसित भारत और महाराष्ट्र का रोडमैप” बताते हुए कहा कि भाजपा अपने वादों को निभाने में विश्वास रखती है, और यह संकल्प पत्र महाराष्ट्र के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में भाजपा महायुति गठबंधन के साथ है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल हैं।मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह ‘संकल्प पत्र’ राज्य की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।विपक्ष पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (MVA) के वादे केवल तुष्टिकरण को बढ़ावा देते हैं और विचारधारा का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा, “हम महा विकास अघाड़ी के खिलाफ लड़ रहे हैं… उनकी योजनाएं सत्ता की भूख में बनाई गई हैं, जो केवल तुष्टिकरण और विचारधारा के खिलाफ जाती हैं।”शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां उसने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने महा विकास अघाड़ी के घटकों – कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार गुट) – को अविश्वसनीय बताते हुए महाराष्ट्र को एक स्थिर और भरोसेमंद सरकार देने का संकल्प दोहराया। अमित शाह ने साफ किया कि बीजेपी देश में धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं देगी।भाजपा का यह संकल्प पत्र कई अहम वादों से भरा है, जिनमें शामिल हैं:-किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।-महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे।-वृद्धा पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी।-महाराष्ट्र में 25 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा।गौरतलब है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा इस चुनाव में महायुति गठबंधन के साथ मैदान में है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। - नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को विश्वसनीयता, उत्कृष्टता और बेहतरीन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता वाला भारतीय उद्यमशीलता की बेहतरीन परंपराओं का प्रतीक बताया। रतन टाटा का पिछले महीने आज ही के दिन निधन हो गया था।टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने लिखा कि उनकी कमी न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में महसूस की जा रही है। प्रधानमंत्री ने अपनी वेबसाइट पर ‘श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि' नामक लेख में कहा कि टाटा आज भी उन जिंदगियों और सपनों में जीवित हैं, जिन्हें उन्होंने सहारा दिया और जिनके सपनों को साकार किया। उन्होंने कहा कि भारत को एक बेहतर, सहृदय और उम्मीदों से भरी भूमि बनाने के लिए आने वाली पीढ़ियां उनकी सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक समाज के हर वर्ग के लोग उनकी कमी को गहराई से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई उद्योगपति हो, उभरता हुआ उद्यमी हो या कोई पेशेवर हो, हर किसी को उनके निधन से दुख हुआ है। मोदी ने कई स्टार्टअप समेत पर्यावरण तथा समाज सेवा के क्षेत्रों में टाटा के निवेश का हवाला देते हुए कहा कि पर्यावरण रक्षा से जुड़े लोग और समाज सेवा से जुड़े लोग भी उनके निधन से उतने ही दुखी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टाटा ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां व्यापार अच्छे कार्यों के लिए एक शक्ति के रूप में काम करे और जहां प्रत्येक व्यक्ति की क्षमता को महत्व दिया जाए और जहां प्रगति का आकलन सभी के कल्याण एवं खुशी के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रतन टाटा एक प्रेरणास्रोत थे, जो याद दिलाते हैं कि कोई सपना ऐसा नहीं जिसे पूरा न किया जा सके। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने सभी को सिखाया है कि विनम्र स्वभाव के साथ दूसरों की मदद करते हुए भी सफलता पाई जा सकती है। मोदी ने कहा कि दूसरों के लिए वह भारतीय उद्यमशीलता की बेहतरीन परंपराओं के प्रतीक थे तथा विश्वसनीयता, उत्कृष्टता और बेहतरीन सेवा जैसे मूल्यों के अडिग प्रतिनिधि थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि टाटा के नेतृत्व में, टाटा समूह दुनियाभर में सम्मान, ईमानदारी और विश्वसनीयता का प्रतीक बनकर नयी ऊंचाइयों पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, उन्होंने अपनी उपलब्धियों को पूरी विनम्रता और सहजता के साथ स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने टाटा द्वारा भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का मार्गदर्शन करने और भविष्य की संभावनाओं से भरे उद्यमों में निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरों के सपनों का खुलकर समर्थन करना टाटा के सबसे शानदार गुणों में से एक था। मोदी ने कहा, ‘‘टाटा ने युवा उद्यमियों की आशाओं और आकांक्षाओं को समझा और साथ ही भारत के भविष्य को आकार देने में उनकी क्षमता को पहचाना। भारत के युवाओं के प्रयासों का समर्थन करके, उन्होंने नए सपने देखने वाली पीढ़ी को जोखिम लेने और सीमाओं से परे जाने का हौसला दिया। उनके इस कदम ने भारत में नवोन्मेष और उद्यमिता की संस्कृति विकसित करने में बड़ी मदद की है।'' उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दशकों में हम भारत पर इसका सकारात्मक प्रभाव जरूर देखेंगे।''मोदी ने कहा कि टाटा ने उत्कृष्टता पर जोर देते हुए भारतीय उद्यमों को वैश्विक मानक स्थापित करने का रास्ता दिखाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दूरदृष्टि देश की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और भारत विश्वस्तरीय गुणवत्ता के लिए अपनी पहचान मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री ने पशुओं के प्रति टाटा के प्रेम और करुणा भाव को भी याद किया।उन्होंने कहा, ‘‘रतन टाटा का जीवन इस बात की याद दिलाता है कि नेतृत्व का आकलन केवल उपलब्धियों से ही नहीं किया जाता है, बल्कि सबसे कमजोर वर्ग की देखभाल करने की उसकी क्षमता से भी किया जाता है।'' टाटा की देशभक्ति को सलाम करते हुए मोदी ने कहा कि यह संकट के समय में सबसे अधिक चमकी। उन्होंने कहा कि 26/11 आतंकवादी हमलों के बाद उनके द्वारा मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल को पूरी तत्परता के साथ फिर से खोलना इस राष्ट्र के एकजुट होकर उठ खड़े होने का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि टाटा के इस कदम ने बड़ा संदेश दिया कि भारत रुकेगा नहीं, भारत निडर है और आतंकवाद के सामने झुकने से इनकार करता है। टाटा के साथ मधुर व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उन दोनों ने गुजरात में मिलकर काम किया किया, जहां टाटा ने भारी निवेश किया। मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।मोदी ने अपने तथा स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा वड़ोदरा में एक विमान निर्माण फैक्टरी का उद्घाटन किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि टाटा ने ही इस पर काम शुरू किया था। उन्होंने कहा, ‘‘यह कहने की जरूरत नहीं है कि श्री रतन टाटा की कमी मुझे बहुत खलती है।''मोदी ने कहा, ‘‘मैं रतन टाटा को एक विद्वान व्यक्ति के रूप में भी याद करता हूं, वह अकसर मुझे विभिन्न मुद्दों पर पत्र लिखा करते थे, चाहे वह शासन से जुड़े मामले हों, किसी काम की सराहना करना हो या फिर चुनाव में जीत के बाद बधाई संदेश भेजना हो।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में आने के बाद भी उनकी घनिष्ठ बातचीत जारी रही और टाटा राष्ट्र-निर्माण के प्रयासों में एक प्रतिबद्ध भागीदार बने रहे। मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रति टाटा का उत्साह विशेष रूप से उनके दिल को छू गया था।उन्होंने कहा, ‘‘वह इस जन आंदोलन के मुखर समर्थक थे। वह इस बात को समझते थे कि स्वच्छता और स्वस्थ आदतें भारत की प्रगति की दृष्टि से कितनी महत्वपूर्ण हैं। अक्टूबर की शुरुआत में स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगांठ के लिए उनका वीडियो संदेश मुझे अब भी याद है। यह वीडियो संदेश एक तरह से उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थितियों में से एक रहा है।'' उन्होंने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई एक और ऐसा लक्ष्य था जो टाटा के दिल के करीब था।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आज जब हम उन्हें याद कर रहे हैं, तो हमें उस समाज को भी याद रखना है जिसकी उन्होंने कल्पना की थी, जहां व्यापार अच्छे कार्यों के लिए एक शक्ति के रूप में काम करे, जहां प्रत्येक व्यक्ति की क्षमता को महत्व दिया जाए और जहां प्रगति का आकलन सभी के कल्याण और खुशी के आधार पर किया जाए।'' file photo
-
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले वर्ष होने वाले महाकुम्भ में दो दिवसीय ‘बर्ड फेस्टिवल' का आयोजन किया जाएगा। ‘बर्ड फेस्टिवल' एक और दो फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अरविंद कुमार ने बताया कि इस ‘बर्ड फेस्टिवल' का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जा रहा है और इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति व वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि ‘बर्ड फेस्टिवल' के आयोजन से प्रकृति आधारित ‘ईको टूरिज्म' को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के जैव विविधता से भरपूर वन्यजीव अभयारण्यों की जानकारी लोगों को मिल सकेगी। कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग को इससे प्रदेश के जंगल, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थलों का एक सर्किट बनाने में भी मदद मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में विभिन्न पक्षियों की 90 प्रजातियां मौजूद हैं।
‘बर्ड फेस्टिवल' का विषय ‘कुम्भ की आस्था, प्रकृति संरक्षण और जलवायु' रखा गया है।
इस दो दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषय विशेषज्ञों के साथ परिचर्चा भी रखी गई है साथ ही कई परिचर्चाओं में साधु संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भी इसमें जगह दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पक्षी विज्ञान, प्रकृति संरक्षण और वन्यजीव पर्यटन और फोटोग्राफी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को आकर्षित करने के लिए इसमें फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। -
उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर शहर में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने थाईलैंड की एक युवती को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस को सुबह जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक विदेशी लड़की को अस्पताल लाया गया है जिसे गोली लगी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि थाईलैंड की नागरिक थैंक चानोक माली कॉलोनी स्थित एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरी हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे वह कुछ दोस्तों से मिलने के बहाने होटल से अकेली निकली। सूरजपोल के थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि तीन लोग उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल लेकर गए और वहां उसे छोड़कर चले गए। वहां से महिला को महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि जब महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, तब उसके साथ तीन लोग थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान और उनका पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। वह 21 अक्टूबर को उदयपुर के होटल में रुकी थी।
-
नांदेड़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि अनुसूचित जातियों (एसटी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), दलितों और आदिवासियों की एकजुटता की वजह से कांग्रेस साल दर साल अपना समर्थन खो रही है। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग ‘भारत का संविधान' लिखी लाल किताब दिखा रहे हैं जिसके अंदर के पन्ने खाली हैं।'' महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी दल द्वारा कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल करने की मांग का संदर्भ देते हुए सवाल किया, ‘‘कांग्रेस के लोगों को अनुच्छेद 370 से इतना प्यार क्यों है?'' उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भारत का संविधान' लिखी लाल किताब में पन्ने खाली हैं और यह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा और घृणा का प्रमाण है। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के इस मूर्खतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक नाटक से पूरा देश स्तब्ध है।'' प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘‘आज पूरे महाराष्ट्र में भारतीत जनता पार्टी (भाजपा) और महायुति के समर्थन की लहर है। आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है, भाजपा-महायुति आहे, गति आहे। महाराष्ट्राची प्रगति आहे (केवल भाजपा-महायुति ही महाराष्ट्र की तीव्र प्रगति सुनिश्चित करेगी)।'' उन्होंने कहा, ‘‘देश आज विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि केवल भाजपा और उसके सहयोगी दल ही इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि देश की जनता बार-बार भाजपा और राजग सरकार को चुन रही है।''
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग वही दोहराने जा रहे हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुआ था, जहां भाजपा ने अब तक की सबसे अधिक सीट जीतीं। मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा, ‘‘माझी लाडकी बहिन योजना' को जिस तरह से स्वीकृति मिली है, वह अभूतपूर्व है। हम नारी शक्ति को पहले से कहीं ज्यादा सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।''

.jpg)









-copy.jpg)
.jpg)

.jpg)



.jpg)







.jpeg)
.jpg)