- Home
- देश
-
नयी दिल्ली. आयकर विभाग ने रविवार को कहा कि दो सितंबर तक 1.55 लाख से अधिक अद्यतन आयकर रिटर्न (आईटीआर-यू) फॉर्म जमा किए गए हैं। अद्यतन आयकर रिर्टन भरने के लिए इस साल मई में यह फॉर्म अधिसूचित किया था। आईटीआर-यू जमा करने के दौरान करदाता को देय कर के साथ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आयकर विभाग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दो सितंबर 2022 तक 1.55 लाख से अधिक अद्यतन आयकर रिटर्न जमा हुए हैं।'' इस ट्वीट में कहा गया कि 20,000 से अधिक करदाताओं ने आकलन वर्ष 2020-21 और 2021-22 (वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21) के लिए आईटीआर-यू दाखिल किए हैं। - अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार अगले छह माह में ब्रिटिश कालीन कानून में संशोधन कर आदर्श जेल अधिनियम लाएगी जिसके लिए राज्य सरकारों के साथ विस्तृत चर्चा चल रही है। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से 2016 में केंद्र द्वारा लाई गई आदर्श जेल नियमावली को तत्काल अपनाने की अपील की और कहा कि ‘‘जेलों के संबंध में हमारे विचारों के पुनर्मूल्यांकन एवं जेल सुधारों को आगे ले जाने की जरूरत है।’’ उन्होंने यहां छठी अखिल भारतीय जेल ड्यूटी बैठक का उद्घाटन करने के बाद कहा कि केवल 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने यह नियमावली अपनाई है।शाह ने कहा, ‘‘इस जेल नियमावली के बाद हम अब आदर्श जेल अधिनियम लाने जा रहे हैं जो ब्रिटिश काल से चल रहे कानून में जरूरी बदलाव करेगा। फिलहाल हम राज्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि छह महीने में यह आ जाएगा।’’उन्होंने कहा कि देश में जेलों को अत्याधुनिक बनाने के लिए आदर्श जेल कानून लाया जाएगा।शाह ने जेलों में भीड़ के मुद्दे के समाधान की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इन मुद्दों का समाधान किए बिना जेल प्रशासन में सुधार नहीं किया जा सकता।गृह मंत्री ने राज्यों से हर जिला जेल में अदालतों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने ‘‘कट्टरपंथ एवं मादक पदार्थ के धंधे को बढ़ावा देने वाले कैदियों को अलग से रखने’’ का प्रबंध करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि नयी जेल नियमावली जेलों में गिरोहों को नियंत्रित करने संबंधी मुद्दे से भी निपटती है।उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि जेल प्रशासन आंतरिक सुरक्षा की एक अहम शाखा है। हम जेल प्रशासन की उपेक्षा नहीं कर सकते। जेलों के बारे में समाज की धारणा बदलने की जरूरत है। जेल में बंद सारे कैदी स्वभाव से अपराधी नहीं होते हैं।’’ शाह ने कहा कि दंड की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन समाज में कैदियों के पुनर्वास के तौर-तरीके ढूंढ़ना भी जेल प्रशासन की जिम्मेदारी है।
- पालघर। महाराष्ट्र में पालघर जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रसायन संयंत्र में रविवार सुबह जहरीली गैस का रिसाव होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि हादसा सुबह करीब सात बजे दवा उत्पादन करने वाली कंपनी के संयंत्र में हुआ। उन्होंने बताया कि गैस रिसाव के बाद संयंत्र में मौजूद कर्मचारियों ने चक्कर आने और अन्य परेशानियों की शिकायत की।अधिकारी ने बताया कि एक मजदूर की मौत हो गई जिसकी पहचान 22 वर्षीय भगवत चौपाल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि चार अन्य को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। कदम ने बताया कि घटना के बाद मामले की जांच करने के लिए औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारी, कारखाना निरीक्षक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
- नयी दिल्ली। कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर उठा रखे थे जिन पर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग के नारे लिखे थे।पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 के विजेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।पीएमओ के बयान के मुताबिक, शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के उन बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उनका सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 के विजेताओं के साथ पांच सितंबर, 2022 को शाम साढ़े चार बजे नयी दिल्ली में सात लोक कल्याण मार्ग पर स्थित अपने सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे।"राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए देश भर से 45 शिक्षकों का चयन तीन चरणों की एक कठोर एवं पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।
- बागपत (उप्र)। बागपत जिले के चांदीनगर में खेकड़ा कोतवाली के अंतर्गत विनयपुर गांव में अज्ञात हमलावरों द्वारा फरसे से हमला कर 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है।खेकड़ा पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि विनयपुर निवासी लगभग 60 वर्षीय दाऊद अली पुत्र हाकम अली पर कुछ लोंग धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल दाऊद अली को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुमार के अनुसार मृतक के भतीजे नदीम ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। उधर गांव में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब शुक्रवार की रात दाऊद अली अपने भतीजे नईम व एक अन्य अकरम के साथ मकान के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। प्रत्यदर्शियों के अनुसार हमलावर छह से ज्यादा बाइक पर आये थे।
- ग्रेटर नोएडा (उप्र)। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को करीब दो महीने बाद गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गंगाजल परियोजना के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा क्योंकि इस दिन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में स्थित मास्टर रिजर्व वायर तक गंगाजल बिना किसी लीकेज के पहुंचा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, दो महीने तक गंगाजल के पाइप लाइनों में पानी छोड़कर परीक्षण किया जाएगा और फिर आपूर्ति शुरू की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गंगाजल ग्रेटर नोएडा के जैतपुर स्थित मास्टर रिजर्व वायर तक पहुंच गया। इससे पहले अधिकारियों ने पल्ला-बोड़ाकी के पास रेलवे लाइन के किनारे से गुजर रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया। मास्टर रिजर्व वायर पर परीक्षण का काम शुरू हो गया है। अब आपूर्ति को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो महीने बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। जल्द ही घरों में मिश्रित गंगाजल की आपूर्ति होगी और भूजल पर निर्भरता कम होगी जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के निवासियों के घरों तक गंगाजल पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। हापुड़ के ऊपरी गंगा नहर से 85 क्यूसेक गंगाजल लाने का प्रस्ताव 2005 में दिया गया था। वर्ष 2012 से 2014 के बीच ग्रेटर नोएडा में जलापूर्ति व्यवस्था तैयार कर ली गई थी। वर्ष 2017 के बाद देहरा से जैतपुर तक 23 किलोमीटर की पाइपलाइन, जल शोधन संयंत्र और देहरा में इनटेक (प्रारंभिरक शोधन संयंत्र) के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। file photo
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ठोस और तरल अपशिष्ट के उत्पादन और निस्तारण में भारी अंतर को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर 3,500 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि बंगाल सरकार सीवेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं की स्थापना को प्राथमिकता देती नजर नहीं आ रही है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राज्य के बजट में शहरी विकास और नगरपालिका से जुड़े मामलों पर 12,818.99 करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है। नजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लंबे समय के लिए टाला नहीं जा सकता। साथ ही उसने स्पष्ट किया कि प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करना राज्य और स्थानीय निकायों की संवैधानिक जिम्मेदारी है। एनजीटी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 2,758 मिलियन लीटर सीवेज प्रतिदिन (एमएलडी) पैदा होता है और 1505.85 एमएलडी (44 एसटीपी (सीवेज शोधन संयंत्र) की स्थापना से) की शोधन क्षमता से महज 1268 एमएलडी सीवेज का शोधन किया जाता है, जिससे 1490 एमएलडी का एक बड़ा अंतर रह जाता है। हरित पैनल ने कहा कि जीवन के अधिकार का हिस्सा होने के नाते, जो एक बुनियादी मानवाधिकार और राज्य का पूर्ण दायित्व भी है, धन की कमी के हवाले से इस तरह के अधिकार से इनकार नहीं किया जा सकता है। उसने कहा कि हालांकि, इस संबंध में केंद्र से धन हासिल करने पर कोई आपत्ति नहीं हो सकती है, लेकिन राज्य अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती या उस बहाने कर्तव्यों के निर्वहन में देरी नहीं कर सकती। एनजीटी ने कहा, “पर्यावरण को नुकसान को ध्यान में रखते हुए हम मानते हैं कि जल्द से जल्द अनुपालन सुनिश्चित करने के अलावा राज्य द्वारा पिछले उल्लंघनों के लिए मुआवजे का भुगतान किया जाना चाहिए।” उसने कहा, “दो मदों (ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन) के तहत मुआवजे की अंतिम राशि 3,500 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे पश्चिम बंगाल राज्य द्वारा दो महीने के भीतर अलग खाते में जमा कराया जा सकता है।” एनजीटी ने स्पष्ट किया कि यदि उल्लंघन जारी रहता है तो अतिरिक्त मुआवजा वसूलने पर विचार किया जा सकता है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि भारतीय शिक्षण संस्थानों को केवल परीक्षा लेने, प्रमाणपत्र बांटने तक सीमित नहीं रहना चाहिए तथा उन्हें लोगों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का वाहक बनना चाहिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के हीरक जयंती समारोह के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए प्रधान ने कहा कि आईआईटी केवल एक संस्थान नहीं हैं बल्कि 21वीं सदी का वैश्विक नागरिक बनाने का शीर्ष केंद्र हैं । उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम केवल प्रौद्योगिकी विकास से जुड़ी उपलब्धियों को ही विकास कहेंगे अथवा हमारी आईआईटी को दुनिया के 700 करोड़ लोगों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का वाहक बनना चाहिए ।'' प्रधान ने कहा कि क्या भारतीय शिक्षण संस्थानों को केवल परीक्षा लेने, प्रमाणपत्र बांटने तक सीमित नहीं रहना चाहिए या उन्हें 21वीं सदी में देश और दुनिया की जिम्मेदारी लेने वाले संस्थान के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए ? उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हमें 21वीं सदी में देश और दुनिया की जिम्मेदारी लेनी है तो व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास के लिये रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करनी होगी । यह आईआईटी और खासकर आईआईटी, दिल्ली में तैयार हो ।'' शिक्षा मंत्री ने बताया कि आईआईटी, दिल्ली, भारतीय संसद का ज्ञान सहयोगी (नालेज पार्टनर) बनना चाहता है और इस दिशा में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विश्वविद्यालय, कालेज, संस्थान हमारे ज्ञान सहयोगी हैं । ''उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के संकल्प को भी दोहराया । प्रधान ने वर्ष 2022 तक 5जी प्रौद्योगिकी लागू होने की संभावना का जिक्र करते हुए कह कि इससे शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आयेंगे ।
- मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले छह महीनों में वातानुकूलित (एसी) उपनगरीय ट्रेन में यात्रियों की संख्या सात गुना बढ़ी है। ठाणे, डोंबिवली और कल्याण स्टेशन से सबसे अधिक लोगों ने यात्रा की है। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सवारियों की संख्या इस साल फरवरी में 5,939 प्रतिदिन से बढ़कर अगस्त में 41,333 प्रतिदिन हो गई है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘फरवरी और अगस्त के बीच, ठाणे स्टेशन से एसी लोकल में सबसे अधिक 10,50,511 यात्रियों ने यात्रा की। इसके बाद डोंबिवली से 9,39,431 ने, जबकि कल्याण से 9,01,859 लोगों ने यात्रा की।'' गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने दावा किया था कि यात्रियों के लाभ के लिए एसी ट्रेन को स्थायी रूप से बंद करके इन्हें सामान्य ट्रेन में तब्दील कर दिया जाना चाहिए।
-
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय - ई.डी. ने चीन के अवैध ऋण ऐप के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में पेमेंट गेटवे - पे-टीएम, रेज़र-पे और कैश-फ्री पर छापे मारे हैं। निदेशालय ने कहा है कि बेंगलुरू में इन तीन कंपनियों के परिसरों सहित छह परिसरों की तलाशी ली गई। छापे के दौरान चीन के व्यक्तियों के नियंत्रण वाली कंपनियों की मर्चेंट आई.डी. और बैंक खातों में रखे गए सत्रह करोड़ रुपये जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि चीन के व्यक्तियों को डमी निदेशक बनाने के लिए भारतीय नागरिकों के जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया गया और अवैध तरीकों से आय के स्रोत बनाये गये। निदेशालय ने चीन के अवैध ऋण ऐप के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच उस समय शुरू की थी जब बेंगलुरू पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने चीन के मोबाइल ऐप के माध्यम से कम राशि की ऋण लेने वालों की जबरन वसूली और उत्पीड़न के लिए 18 प्राथमिकी दर्ज की।
- सिंगरौली (मप्र)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत की मौत हो गई जबकि पांच अन्य झुलस गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । मौके पर पहुंचे गढ़वा पुलिस थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि यह घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर चितरंगी थाना क्षेत्र के करहिया जंगल में एक खेत में हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन लोगों की आकाशीय बिजली से मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाओं सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए चितरंगी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उपाध्याय ने बताया कि घटना के वक्त ग्राम मिसिरगवां एवं शिवपुरवा के ये लोग खेत में काम कर रहे थे और मवेशियों को चरा रहे थे। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान श्याम लाल कोल (55), मेरु प्रसाद साकेत (52) एवं लक्ष्मण प्रसाद कोल (40) के रूप में की गई है।(प्रतीकात्मक फोटो)
-
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो ने एक ऐसी अनूठी तकनीक विकसित की है, जिसका उपयोग मंगल और शुक्र ग्रह सहित अन्य मिशनों के लिए किया जा सकेगा। इनफ्लैटेबल एरोडायनमिक डिसिलरेटर -आई. ए. डी. नामक यह तकनीक विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र में विकसित की गई है। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि इस तकनीक के सफल परीक्षण से कम लागत में स्पेंट स्टेज रिकवरी का मार्ग प्रशस्त होगा। परीक्षण के दौरान आई.ए.डी., पेलोड की गति धीरे-धीरे कम करने में सफल रहा और अ इनफ्लैटेबल एरोडायनमिक डिसिलरेटर -आई. ए. डी. नामक यह तकनीक विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र में विकसित की गई है।पने निर्धारित मार्ग पर ही बना रहा।
- मुंबई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से यहां उनके आवासों पर मुलाकात की। राज्यपाल के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डोभाल ने राजभवन में कोश्यारी से मुलाकात की और यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने शिंदे से मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में मुलाकात की और वहां भगवान गणेश के दर्शन किए। शिंदे के कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि डोभाल ने मुख्यमंत्री आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद शिंदे ने फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। दस दिवसीय गणेशोत्सव के पहले दिन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा' में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वर्ष 2025 में होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुम्भ मेले से पहले प्रयागराज हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी दी । विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के बाद मौर्य ने कहा, ‘‘हाल ही में एक सर्वेक्षण में प्रयागराज हवाईअड्डे को ढांचागत सुविधाओं के मामले में देश में 13 वां स्थान मिला है। यहां यात्रियों की भी बड़े पैमाने पर उपलब्धता है।'' उन्होंने कहा, “प्रयागराज में 2025 के महाकुम्भ को देखते हुए यहां के हवाईअड्डे का विस्तार करने के साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।” मौर्य ने बताया कि शंकरगढ़ में एक तेल रिफाइनरी के लिए 2000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था और रिफाइनरी के संबंध में एक प्रस्ताव पेट्रोलियम मंत्रालय के भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से प्रयागराज में विकास की अपार संभावना है। काशी, विंध्याचल, अयोध्या, चित्रकूट की तरह प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए 2025 के महाकुम्भ से पहले विकास परियोजनाओं को लेकर आगामी 11 सितंबर को अलग से एक बैठक की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रयागराज से काशी जाने वाले लोगों के लिए हंडिया तक का मार्ग एकल कर दिया जाता है, लेकिन इससे कांवड़ ले जाने वाले लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए प्रयागराज से हंडिया तक कांवड़ पथ बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में कम वर्षा हुई है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों की फसल यदि कम वर्षा से खराब हुई है तो उन्हें मुआवजा देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने लोगों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल सरकार या गैर सरकारी संगठन, लोगों को अंगदान के लिए तैयार नहीं कर सकते। डॉक्टर मांडविया ने शनिवार को नई दिल्ली में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद की उपस्थिति में 'स्वस्थ सबल भारत' संगोष्ठी का वर्चुअल माध्यम से उद्धाटन करते हुए यह बात कही। इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत में अंग और नेत्र दान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना और चुनौतियों का समाधान खोजना था। उन्होंने कहा कि अंगदान का मुद्दा देश की साझी समृद्धि की परंपरा से जुड़ा हुआ है। file photo
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग लद्दाख में रात्रि अभयाकाश की एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। यह परियोजना अगले तीन महीने में पूरी हो जाएगी। प्रस्तावित अभयाकाश लद्दाख के हानले में बनाया जाएगा और यह चुंगथांग अभयारण का हिस्सा होगा। इससे भारत में खगोलीय पर्यटन में वृद्धि होगी। यह क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थानों में से है। इन इलाकों में प्रकाशीय, इन्फ्रारेड और गामा दूरबीन से नक्षत्रों को देखने में रोमांच का अनुभव होगा।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को कहा कि रात्रि अभयाकाश के लिए लद्दाख प्रशासन, लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वतीय परिषद और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के साथ त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से स्थानीय पर्यटन और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अध्ययन से अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। डॉक्टर सिंह ने कहा कि चेन्नई के केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान शीघ्र ही लद्दाख में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की संभावनाओं का पता लगाएगा। लद्दाख में अनेक जीव जंतुओं की प्रजातियां हैं जिनसे उनके चमडे के अनुसंधान और संबद्ध उद्योग के प्रोत्साहन में मदद मिलेगी। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने लेह और करगिल में पशमीना भेडों की बीमारियों के उपचार के लिए चार कार्यशालाएं आयोजित कीं। लद्दाख प्रशासन ने लेह में बेरी के पौधों के वाणिज्यिक उत्पादन का भी फैसला किया है। इससे ठंडी जलवायु में लेह में पैदा होने वाली बेरी के कारोबार को बढावा मिलेगा। -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आई आई टी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय प्रतिभा की पहचान बनाई है। शनिवार को संस्थान के हीरक जयंती समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देशभर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने देश के गौरव को बढाया है और देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान किया है। उन्होंने कहा कि आई आई टी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विश्व को भारत की मेधा शक्ति से परिचित कराया है। विश्व में डिजिटल क्रांति में भारतीय अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से आगे जाकर अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसके विद्यार्थी शिक्षा, उद्योग, उद्यमशीलता, पत्रकारिता, साहित्य, राजनीति और नागरिक समाज जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि आई आई टी दिल्ली ने समाज में संवेदनशील और जिम्मेदार भूमिका निभाई है। कोविड महामारी के दौरान संस्थान ने सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराया है। उन्होंने संस्थानों से भविष्य के लिए तैयार रहने को कहा। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि जलवायु संकट के दौर में अधिक जनसंख्या वाले देश भारत को तेज विकास के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों पर ध्यान देना होगा। -
भोपाल. मध्य प्रदेश में सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थी सप्ताह में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे और इस दिन व्यावसायिक कार्यानुभव से संबंधित गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसके अलावा, प्रदेश में सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए कक्षावार पुस्तकों का वजन निर्धारित कर दिया गया है, जिससे उन्हें भारी भरकम बस्तों से राहत मिलेगी। इस संबंध में मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने 29 अगस्त को आदेश जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दृष्टि से मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार के परिपत्र द्वारा जारी ‘स्कूल बैग पॉलिसी 2020' के अनुपालन के तहत राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ये दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। एक अधिकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में करीब 1.30 लाख स्कूल हैं, जिनमें करीब 154 लाख छात्र पढ़ते हैं। आदेश के अनुसार कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों को कोई भी गृह कार्य नहीं दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले में बिना क्रम के शालाओं का चयन करके प्रत्येक तीन माह में स्कूल बैग के वजन की जांच करेंगे और बस्ते का वजन निर्धारित सीमा में हों, यह सुनिश्चित करेंगे। आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा निर्धारित एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीआरटी) द्वारा नियत पाठ्यपुस्तकों से अधिक पुस्तकें विद्यार्थियों के बस्ते में नहीं होनी चाहिए। आदेश के अनुसार कम्प्यूटर, नैतिक शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान के लिए कक्षाएं बिना पुस्तकों के लगाई जाएं। आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य, शारीरिक शिक्षा, खेल एवं कला की कक्षाएं भी बिना पुस्तकों के लगाई जाएं। विद्यार्थियों के लिए कक्षावार पुस्तकों का वजन निर्धारित करते हुए इसमें कहा गया है कि अब पहली एवं दूसरी कक्षा के छात्रों के बस्ते के वजन की सीमा 1.6 किलोग्राम से 2.2 किलोग्राम होगी, जबकि तीसरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के बस्ते के वजन की सीमा 1.7 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम, छठवीं एवं सातवीं के लिए 2 किलोग्राम से 3 किलोग्राम, आठवीं के लिए 2.5 किलोग्राम से 4 किलोग्राम और नौवीं एवं 10वीं के लिए 2.5 किलोग्राम से 4.5 किलोग्राम होगी। आदेश के अनुसार 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों के बस्ते का वजन शाला प्रबंधन समिति द्वारा विभिन्न विषयों के आधार पर तय किया जाएगा।
-
सोनभद्र (उप्र) .सोनभद्र जिले के चोपन इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा चोपन थाना क्षेत्र के चौपनिया गांव के पास हुआ।
चोपन थाना के प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया, ‘‘मजमुद्दीन अंसारी (25), इश्तियाक अंसारी (27) और उनका रिश्तेदार गुलाब (30) मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।'' उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। -
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) .बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार देने से चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी एक डबल डेकर बस का टायर तड़के करीब साढ़े तीन बजे रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पंक्चर हो गया था, जिसे सड़क किनारे रोककर ठीक किया जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से चार लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों में से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी आठ का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में प्रेम थारू, शीतल थारू, चक्र बहादुर बाली तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। सिंह ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। बाकी लोगों को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर अब यातायात व्यवस्था सामान्य है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -
जयपुर. दो अज्ञात बदमाशों ने शनिवार को जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र के एक लकड़ी के शोरूम से कथित तौर पर 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार अपराधियों ने शोरूम के दो कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और 15.48 लाख रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने कहा कि बदमाश सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी ले गए। पुलिस ने बताया, 'घटना करणी विहार इलाके में एक्सप्रेस हाईवे के पास हुई, जहां बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और शोरूम में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और नकदी लूट ली।' आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।
- पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वलिव क्षेत्र में सड़क किनारे एक सूटकेस में एक किशोरी का शव पाए जाने के एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नैगांव में 26 अगस्त को झाड़ियों में एक सूटकेस पाया गया था जिसमें कंबल में लपेटा एक शव मिला था। जांच में पता चला कि उक्त शव मुंबई के अंधेरी की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की का था जिस पर धारदार हथियार से किये गए हमले के कई निशान थे। लड़की स्कूल से निकलने के बाद 25 अगस्त को लापता हो गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में लड़की की हत्या में दो व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आयी।मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने 21 साल के आसपास की आयु वाले दो संदिग्धों की तस्वीर जारी की थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का उद्देश्य अभी ज्ञात नहीं है और जांच चल रही है।(प्रतीकात्मक फोटो)
- नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से महा ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में पूछताछ की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।नोरा को पिछले हफ्ते तलब किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में नोरा से घंटों पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया।चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में बंद है, उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसी कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियों सहित विभिन्न लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोरा से इस मामले में पूछताछ की थी।17 अगस्त को ईडी ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामजद करते हुए एक आरोप पत्र दाखिल किया था।ईडी के मुताबिक, नोरा और जैकलीन को चंद्रशेखर से लग्जरी कारें और अन्य महंगे तोहफे मिले थे।
-
नई दिल्ली। पद्म पुरस्कार-2023 के लिए 15 सितम्बर तक नामांकन किए जा सकते हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें और नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। पुरस्कारों की घोषणा अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।
यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए दिए जाते हैं।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)












.jpg)

.jpg)

