- Home
- विदेश
-
टोक्यो। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि मंगल के लिए रवाना किया गया उसका यान अमल सही काम कर रहा है। अमीरात मंगल अभियान के परियोजना निदेशक ओमरान शरफ ने मीडिया को बताया कि यान संकेत भेज रहा है। शरफ ने बताया कि उनका दल डेटा का निरीक्षण करेगा, लेकिन अभी तक सब ठीक प्रतीत हो रहा है। मंगल के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण जापान से सोमवार को किया गया। यह अरब जगत का पहला अंतरग्रहीय अभियान है। यूएई के इस यान का नाम अमल या होप (उम्मीद) है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया गया। इसके साथ ही इस यान की मंगल तक की सात महीने की यात्रा आरंभ हो गई। इससे पहले इसे 15 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रक्षेपण पांच दिन टाल दिया गया। खगोलविद फ्रेड वॉटसन ने कहा, यह बेहद खुशी की बात है कि सभी चीजें तय तरीके से हो रही हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सब ठीक है। अंतरिक्ष अन्वेषण के मामले में यह एक बहुत बड़ा कदम है कि यूएई जैसे राष्ट्र ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने जैसा बढ़ा कदम उठाया है। होप के फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचने की उम्मीद है, जब यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस मंगलयान में ऊपरी वायुमंडल और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए तीन उपकरण हैं और इसके कम से कम दो साल तक मंगल के चक्कर लगाने की योजना है। यूएई ने कहा कि वह पहली बार अलग-अलग मौसम के दौरान मंगल ग्रह के वायुमंडल का पूरा दृश्य मुहैया कराएगा। -
टोक्यो। मंगल के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण जापान से सोमवार को किया गया। यह अरब जगत का पहला अंतरग्रहीय अभियान है। यूएई के इस यान का नाम अमल या होप (उम्मीद) है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए सोमवार सुबह छह बजकर 58 मिनट पर दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया गया। इसके साथ ही इस यान की मंगल तक की सात महीने की यात्रा आरंभ हो गई। इससे पहले इसे 15 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रक्षेपण पांच दिन टाल दिया गया। इस मंगलयान को फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचना है, जब यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा।
- नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि भारतीय दवा उद्योग देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 की वैक्सीन बनाने में सक्षम है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-प्रमुख और न्यासी ने कहा कि भारत में कई बेहद महत्वपूर्ण चीजें हुई हैं और इसका दवा उद्योग कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए काम कर रहा है।कोविड-19- वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई नामक वृत्तचित्र में उन्होंने कहा कि भारत को अपनी विशाल आबादी और शहरी केंद्रों के कारण स्वास्थ्य संकट की एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस वृत्तचित्र को डिस्कवरी प्लस चैनल पर गुरुवार शाम प्रसारित किया गया। भारत के दवा उद्योग की क्षमताओं के बारे में उन्होंने कहा, भारत में बहुत अधिक क्षमता है। यहां की दवा और वैक्सीन कंपनियां पूरी दुनिया के लिए विशाल आपूर्तिकर्ता हैं। आप जानते हैं, भारत में सबसे अधिक टीके बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां बायो ई, भारत बायोटेक, कई अन्य हैं, जो कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने में मदद के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं उत्साहित हूं कि वहां का दवा उद्योग न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए (वैक्सीन का) उत्पादन कर सकेगा। हमें मौत के आंकड़ों को कम करने, और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इस बीमारी को खत्म करने की प्रतिरक्षा हमारे अंदर है। गेट्स ने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भी सरकार की एक साझेदार है और विशेष रूप से जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।-
- वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोविड-19 संबंधी अमेरिका का जांच कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है, जो कि रूस, चीन, भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों से बेहतर है।ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बैठक में कहा, हमारा देश उन देशों में शामिल है, जहां मरने वालों की दर सबसे कम है। हालांकि अमेरिका में 34 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 1 लाख 37 हजार से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है। ये दोनों ही आंकड़ें अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाने की वजह से इतने अधिक मामले हैं। उन्होंने कहा, हम बाकियों की तुलना में अधिक जांच करते हैं। जब आप जांच करते हैं तो मामले सामने आते हैं। मैं आपको बता सकता हूं कि कुछ देश किसी के अस्पताल या डॉक्टर के पास आने पर ही जांच करते हैं। वे इस तरह से जांच करते हैं, इसलिए उनके देश में मामले सामने नहीं आ रहे।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हम बेहतरीन काम कर रहे हैं। हम टीका बनाने को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं....हम उपचार पद्धति को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी राष्ट्रपति ने कहा, हम अभी तक निश्चित तौर पर अच्छा कर रहे हैं। हमारा जांच कार्यक्रम विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। अगर आप चीन, रूस या अन्य किसी देश, या भारत को ही देखेंगे... तो आप पाएंगे कि हम काफी बड़ी संख्या में जांच कर रहे हैं। ब्राजील से भी अधिक। आपको पता है कि ब्राजील एक बड़ी समस्या का सामना कर रहा है लेकिन वे भी हमारी तरह जांच नहीं कर रहा एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि दुनिया इस संक्रमण के लिए चीन को कभी माफ नहीं करेगी।
- वाशिंगटन। अमेरिकी आव्रजन प्राधिकार ने घोषणा की है कि उन विदेशी छात्रों को देश छोडऩा होगा या निर्वासित होने के खतरे का सामना करना होगा जिनके विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस सेमेस्टर पूर्ण रूप से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे। इस कदम से सैकड़ों-हजारों भारतीय छात्र प्रभावित होंगे।आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने सोमवार को घोषणा की कि 2020 में पडऩे वाले सेमेस्टर में पूरी तरह से ऑनलाइन चलने वाले स्कूलों में पढऩे वाले छात्र पूर्ण ऑनलाइन पाठ्यक्रम का लाभ लेकर अमेरिका में नहीं रह सकते हैं। आईसीई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में सितंबर से दिसंबर के सेमेस्टर का संदर्भ देते हुए कहा गया, अमेरिकी विदेश मंत्रालय उन छात्रों के लिए वीजा जारी नहीं करेगा जिनके स्कूल या पाठ्यक्रम शरदऋतु के सेमेस्टर में पूरी तरह ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं और अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा इन छात्रों को अमेरिका में दाखिल होने की अनुमति भी नहीं देगी। एजेंसी ने अमेरिका में पढ़ रहे ऐसे छात्रों को उन स्कूलों में तबादला कराने का सुझाव दिया, जहां कक्षाएं परिसर में आमने-सामने आयोजित की जा रही हैं। अमेरिकी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले ये छात्र एफ-1 वीजा पर यहां आते हैं। वहीं अमेरिका में वोकेशनल या अन्य मान्यता प्राप्त गैर-शैक्षणिक संस्थानों में तकनीकी कार्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्र (भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम से इतर) एम -1 वीजा पर यहां आते हैं।अमेरिका में 2017 में चीन के सबसे अधिक 4 लाख 78 हजार 732 छात्रों के बाद 2 लाख 51 हजार 290 भारतीय छात्र थे। वहीं, वर्ष 2017 से 2018 के बीच अमेरिका पढऩे आए भारतीय छात्रों की संख्या में 4157 की बढ़ोतरी हुई।---
- बीजिंग। दक्षिण-पश्चिमी चीन के गूइझू प्रांत में एक बस फिसलकर सड़क के किनारे एक झील में गिर गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोपहर में बस रेलिंग को तोड़ते हुए होंग्शान झील में गिर गई। गुइझू प्रांत में आंशुन नगर सरकार ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को भी झील से निकाला गया। लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है।----
-
न्यूयार्क। भारतवंशियों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (एफआईए) ने अंकुर वैद्य को अपना नया चेयरमैन चुना है। वह यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता रमेश पटेल की जगह लेंगे जिनका पिछले महीने निधन हो गया। वैद्य (40) एफआईए से लंबे समय से जुड़े हैं और 2014 में इस संगठन के अध्यक्ष भी थे। वह बोर्ड के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं और सबसे कम आयु में चेयरमैन चुने गये हैं।
- काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लापता हैं।पुलिस ने बताया कि भूस्खलन बाजहांग जिले के मल्लेसी गांव में अपराह्न करीब दो बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लापता हैं। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेपाल पुलिस और नेपाल की सेना राहत कार्यों में जुटी हुई है।
-
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 14 देशों के यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल रहा है। लेकिन अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अधिकतर अमेरिकियों को कम से कम दो सप्ताह तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रूस, ब्राजील और भारत जैसे अन्य कई बड़े देशों के यात्रियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
यूरोप की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस के कारण काफी प्रभावित हुयी है। यूनान, इटली और स्पेन जैसे दक्षिणी यूरोपीय संघ के देश धूप पसंद करने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने तथा प्रभावित पर्यटन उद्योगों में जान डालने के लिए बेचैन हैं। एक अनुमान के तहत हर साल 1.5 करोड़ से अधिक अमेरिकी यूरोप की यात्रा करते हैं। यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों में जिन देशों के नागरिकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी उनमें अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जॉर्जिया, जापान, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, न्यूजीलैंड, रवांडा, सर्बिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, ट्यूनीशिया और उरुग्वे शामिल हैं। यूरोपीय संघ के अनुसार इस सूची को हर 14 दिनों में अपडेट किया जाना है और इसमें नए देशों को जोड़ा जा सकता है या कुछ देशों को सूची से हटाया जा सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे अपने यहां इस बीमारी पर काबू पा रहे हैं या नहीं। - बीजिंग/नई दिल्ली। भारत द्वारा देश की संप्रभुता और अखंडता को चोट पहुंचाने वाली गतिविधियों में लिप्त होने के कारण चीन से संबंध वाले 59 एप पर रोक लगाने के एक दिन बाद चीन ने इस कदम पर चिंता व्यक्त की, और कहा कि भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के वैध और कानूनी अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी है।भारत ने सोमवार को 59 एप पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें बेहद लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं। प्रतिबंधित सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल - शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं।चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने भारत में चीनी एप पर रोक के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, चीन भारत द्वारा जारी नोटिस से अत्यधिक चिंतित हैं। हम स्थिति की जांच और पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि चीनी सरकार हमेशा अपने कारोबारियों से विदेश में अंतरराष्ट्रीय नियमों, स्थानीय कानूनों और विनियमनों का पालन करने के लिए कहती है। लिजियान ने कहा, भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि वह चीनी सहित सभी बाहरी निवेशकों के वैध और कानूनी अधिकारों की रक्षा करे।नई दिल्ली में चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा, संबंधित एप के भारत में बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता हैं और ये एप सख्ती से भारतीय कानूनों और नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं, और भारतीय उपभोक्ताओं, रचनाकारों और उद्यमियों को बेहतरीन और तेज सेवाएं प्रदान करते रहे हैं। जी रोंग ने कहा कि प्रतिबंधों से न केवल इन एप्स के स्थानीय भारतीय कामगारों के रोजगार पर असर पड़ेगा, बल्कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के हितों और कई रचनाकारों तथा उद्यमियों के रोजगार और आजीविका भी प्रभावित होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन और भारत के बीच व्यावहारिक सहयोग में वास्तव में दोनों का फायदा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से नुकसान होगा और यह भारतीय पक्ष के हित में नहीं है।---------
- ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बूढ़ी गंगा नदी में 100 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नौका एक बड़े जहाज से टक्कर लगने के कारण पलट गई, जिसमें कम से कम 32 लोगों की डूबने से मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि दुर्घटना दोनों चालकों की लापरवाही की वजह से हुई। बचावकर्ताओं ने आशंका जतायी है कि घटना के समय नौका में कई यात्री फंसे रह गए होंगे। यह दुर्घटना पुराने ढाका के श्यामबाजार इलाके में सुबह करीब 9:30 बजे हुयी। प्राधिकरण के अधिकारी ने कहा, 32 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।समाचार चैनलों के अनुसार मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। अधिकतर शवों की पहचान कर ली गयी है और उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मॉर्निंग बर्ड नामक यह नौका मुंशीगंज से ढाका आ रही थी। इस दौरान वह सदरघाट टर्मिनल के पास लगभग एक हजार यात्रियों को ला रहे मयूर-2 जहाज से टक्कर लगने से पलट गई। नौसेना और तटरक्षक गोताखोर अग्निशमन सेवा के बचाव दल में शामिल हो गए हैं, जबकि बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण के एक बचाव जहाज को डूब चुकी मॉर्निंग बर्ड नौका को निकालने के लिये तैनात कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद, मयूर-2 का मालिक और अन्य कर्मचारी घटनास्थल से फरार हो गए हैं।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मालिक सहित अन्य कर्मचारियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। इस बीच, अधिकारियों को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें तेजी से आ रहे मयूर -2 को जीर्ण-शीर्ण मार्निंग बर्ड नौका को पीछे से टकराते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद नौका एक मिनट के अंदर ही डूब जाती है। जहाजरानी मंत्री खालिद महमूद चौधरी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना सुनियोजित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित नरसंहार का मामला भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अगर जांच में यह बात आती है कि इसे जानबूझकर अंजाम दिया गया तो हत्या से संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।---
- ढाका। बांग्लादेश सरकार ने घाटे और कम उत्पादन के कारण देश की सभी सरकारी जूट मिलों को बंद करने का फैसला किया है।वस्त्र और जूट मंत्री गुलाम दस्तगीर गाज़ी ने बताया कि सरकारी स्वामित्व वाले बांग्लादेश जूट मिल निगम को कामगारों का बकाया भुगतान करने के लिए पांच हजार करोड टका उपलब्ध कराए जायेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निजी भागीदारी या संयुक्त उपक्रम मॉडल के तहत इन मिलों को पुन: चालू किया जाएगा।गुलाम दस्तगीर ने कहा कि घरेलू और वैश्विक मांग के अनुरूप जूट मिलों को आधुनिक बनाया जाएगा। इन मिलों की मशीनें साठ से 70 वर्ष पुरानी हैं और उनकी उत्पादन क्षमता शून्य तक पहुंच गई है।--
- ढाका। बांग्लादेश में मौसम विभाग के अधिकारियों ने भारत से लगे देश के पश्चिमोत्तर और दक्षिण पूर्वी हिस्से में भारी बाढ़ का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं जिससे लोगों के जानमाल और खेती की जमीन को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।भारत के मेघालय और असम में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बांग्लादेश के कई इलाकों में काफी पानी पहुंचा है। बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और शनिवार को रात भर हुई बारिश के बाद हजारों लोगों के पहले ही विस्थापन की खबर है। बांग्लादेश के बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र (एफएफडब्ल्यूसी) के एक प्रवक्ता ने बताया, भीषण बाढ़ का पूर्वानुमान है क्योंकि सभी प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। कई नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं और नदियों के किनारे बसे गांव डूब गए हैं खासकर पश्चिमोत्तर और दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में।एफएफडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमोत्तर में ब्रह्मपुत्र और पूर्वोत्तर में मेघना डेल्टा की नदियों में पानी और आने की उम्मीद है क्योंकि ऊपरी इलाकों से काफी पानी आ रहा है और आने वाले हफ्तों में बारिश का भी पूर्वानुमान है। बांग्लादेश में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है।
- बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे एक दिन पहले देश के रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा कि उसे बीजिंग में जल्द ही महामारी पर काबू पाने की उम्मीद है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि 24 घंटों में देशभर में 21 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 17 मामले देश की राजधानी में सामने आए हैं। शहर के अधिकारियों ने एक बड़े थोक खाद्य बाजार को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जहां बड़े स्तर पर संक्रमण फैल गया था। उन्होंने स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है तथा कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है।सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की एक खबर के हवाले से बताया कि जांच में ऐसे कुछ ही लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनका बाजार से संबंध नहीं हैं तथा संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं। चीन में इस वैश्विक महामारी के 83 हजार 483 मामले सामने आए हैं और 4 हजार 634 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। जो लोग संक्रमित पाए गए लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिखे, उन्हें आधिकारिक संख्या में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए हैं। नए मामले घनी आबादी वाले सियोल इलाके से सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या 12 हजार 653 तक पहुंच गई है जिनमें से 282 लोगों की मौत हो चुकी है। सियोल और आसपास के शहरों से 35 नए मामले सामने आए हैं जो मई के बाद से कोविड-19 के फिर से फैलने का केंद्र रहे हैं। इसके साथ ही 12 अन्य मामले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से जुड़े हैं।स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। संक्रमण के सैकड़ों मामले गिरजाघर की सभाओं, रेस्तरां, नाइटक्लबों और कम आय वर्ग के लोगों से जुड़े हैं जैसे कि घर-घर जाकर सामान बेचने वाले लोग। ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 के और मामले आने की आशंका है। विदेश से लौट रहे सैकड़ों नागरिकों ने अनिवार्य रूप से पृथक रहना शुरू कर दिया है। इस सप्ताहांत भारत से एडीलेड में करीब 300 लोगों के आने की उम्मीद है जबकि सैकड़ों लोगों के दक्षिण अमेरिका और इंडोनेशिया से आने की उम्मीद है।
-
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने शुक्रवार को सभी पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स महंगे कर दिए। पेट्रोल के दाम 25.58 रुपए प्रति लीटर (पाकिस्तान करंसी में) बढ़ाए गए हैं। अब यह 100.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल 21 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। अब यह 101.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है। केरोसिन ऑयल भी 24 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। नए भाव सामने आने के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए। जियो न्यूज के मुताबिक ज्यादातर पेट्रोल पंप पर टेक्निकल फॉल्ट के बोर्ड लटका दिए गए। वहीं, कुछ बिना किसी सूचना के बंद कर दिए गए। विपक्ष ने पेट्रो प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने का विरोध किया है। सरकार के इस कदम का विपक्ष ने विरोध किया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानी पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि यह कैसा फैसला है। सरकार की नाकामी से मुल्क दिवालिया होने के कगार पर है। इसका मतलब यह नहीं कि वो खजाना भरने के लिए गरीबों को लूटे। सिलेक्टेड प्राइम मिनिस्टर मनमानी न करें तो बेहतर होगा। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के सांसद आसिफ किरमानी ने कहा कि यह पेट्रोल बम है। दुनिया के दूसरे मुल्क गरीबी खत्म करने पर फोकस कर रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों को खत्म करने पर आमादा है।
- दुबई। दुबई स्थित एक गुरुद्वारे ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे 209 भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए पहला चार्टर्ड विमान पंजाब भेजा है।गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा ने इस विमान की व्यवस्था की जो 209 यात्रियों को दुबई से लेकर अमृतसर के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुआ। गुरुद्वारा के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि वे कोविड-19 के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों के चलते देश (यूएई) में फंसे भारतीयों की वापसी को सुगम बनाने के लिए आने वाले दिनों में ऐसे और विमान अमृतसर भेजने की व्यवस्था करने की प्रक्रिया में हैं। बयान में कहा गया, दूसरा विमान 27 जून के लिए निर्धारित है, दो अन्य की तैयारी है और हम आने वाले हफ्तों में छह और विमानों को भेजने पर काम कर रहे हैं ताकि फंसे हुए देशवासी सुरक्षित एवं जल्द से जल्द घर पहुंच सकें।इसमें कहा गया, हम पहली चार्टर्ड उड़ान को सुगम बनाने के लिए दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास और भारतीय दूतावास, संयुक्त अरब अमीरात द्वारा की गई मदद के लिए शुक्रगुजार हैं। गुरुद्वारा के प्रमुख सुरेंद्र सिंह कंधारी ने बताया कि मार्च के बाद से भारतीय वाणिज्य दूतावास और स्वयंसेवियों की मदद से गुरुद्वारा हर दिन करीब 1,500 लोगों को भोजन वितरित कर रहा है।---
- अंकारा। दक्षिण पूर्वी तुर्की में मध्यम तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके गुरुवार को महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे कुछ घरों को क्षति पहुंची और पांच लोग आंशिक तौर पर घायल हो गए।हबेर तुर्क समाचार चैनल की खबर के मुताबिक आपदा और आपातकाल प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने बताया कि ईरान से लगती सीमा के निकट वान प्रांत के ओजाल्प में 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।यह भूकंप 6.9 किलोमीटर की गहराई में आया था और इसके झटके पड़ोसी प्रांतों में भी महसूस किए गए। वान के गवर्नर मेहमत इमिन बिलमेज ने कहा कि ओजाल्प और पड़ोस के गांवों में घरों को आंशिक तौर पर या बड़े स्तर पर क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हल्की चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये लोग इमारतों से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसी दौरान घायल हो गए।
- नई दिल्ली। रूस द्वारा 1941-1945 के महान देशभक्त युद्ध में तत्कालीन सोवियत की जीत की 75वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है। भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने 24 जून को रेड स्क्वायर, मॉस्को में विजय दिवस परेड में हिस्सा लिया। भारतीय सशस्त्र बलों की त्रि-सेवा टुकड़ी में, सभी 75 रैंक शामिल थे और उन्होंने रूसी सशस्त्र बलों और 17 अन्य देशों की सैन्य टुकडिय़ों के साथ मार्च किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सशस्त्र बल, मित्र सेनाओं की सबसे बड़ी टुकडिय़ों में से एक था, जिसने उत्तर और पूर्वी अफ्रीकी अभियान, पश्चिमी मरूस्थलीय अभियान और धुरी शक्तियों के खिलाफ यूरोपीय थियेटर में हिस्सा लिया था। ये अभियान 34,354 घायलों और 87,000 से ज्यादा भारतीय सैनिकों के बलिदान के गवाह बने।भारतीय सेना द्वारा न केवल सभी मोर्चों पर लड़ाई लड़ी गई, बल्कि इसने दक्षिणी, ट्रांस-ईरानियन लेंड-लीज मार्ग के साथ वस्तुओँ की डिलीवरी भी सुनिश्चित की गई, जिसके साथ हथियार, गोला-बारूद, उपकरणों के लिए कलपुर्जों और भोजन सोवियत संघ, ईरान और इराक भेजे गए। भारतीय सैनिकों के पराक्रम को चार हजार से ज्यादा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें 18 विक्टोरिया और जॉर्ज क्रॉस के पुरस्कार भी शामिल थे। इसके अलावा, तत्कालीन सोवियत संघ ने भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम की सराहना की और 23 मई 1944 को मिखाइल कलिनिन और अलेक्जेंडर गोर्किन द्वारा हस्ताक्षरित, यूएसएसआर के सर्वोच्च सोवियत के प्रधान परिषद ने रॉयल इंडियन आर्मी सर्विस कॉप्र्स के सूबेदार नारायण राव निक्कम और हवलदार गजेंद्र सिंह चंद को रेड स्टार का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
- मेक्सिको सिटी। दक्षिणी मेक्सिको में शक्तिशाली भूकम्प आने से कम से कम पांच लोगों की जान चली गई और कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घबराकर हजारों लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने कहा कि ओक्साका के हुआतुलको में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की जान चली गई और एक अन्य घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि 7.4 की तीव्रता वाले भूकम्प से खिड़कियां टूटने और दीवारें ढहनें जैसे कई नुकसान होने की खबर है। ओक्साका के गवर्नर एलजांद्रो मुरात ने बताया कि सैन जुआन ओज़ोलोटेपेक के एक पहाड़ी गांव में घर ढहने से एक अन्य व्यक्ति की जान गई। वहीं एक और व्यक्ति मौत हुई है लेकिन उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया।संघीय नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने सरकारी तेल कम्पनी पेमेक्स में काम करने वाले एक कर्मचारी की ऊंचाई से गिरने और सैन अगस्टिन अमातेंगो के ओक्साका गांव में दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी। वहीं पेमेक्स ने कहा कि प्रशांत तट शहर सलीना क्रूज पर उसकी रिफाइनरी में भूकम्प की वजह से आग लग गई, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है। भूकम्प से गिरजाघरों, पुल और राजमार्गों को भी काफी नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति ओब्रादोर ने कहा कि भूकम्प के बड़े झटके के बाद 140 से अधिक झटके भी महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता कम थी। राहत कार्य के लिए कई हेलीकॉप्टर वहां पहुंचे और पुलिस के सायरन भी लगातार शहर में सुनाई दे रहे हैं। अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे के अनुसार मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर सुबह करीब 10 बजकर 29 मिनट पर 26 किलोमीटर की गहराई पर भूकम्प आया।
- नई दिल्ली। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने कहा कि रूस, भारत और चीन की बैठक में संयुक्त राष्ट्र के संभावित सुधारों पर चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि रूस, भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है और मानता है कि भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन सकता है। रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित त्रिपक्षीय बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर चर्चा की। सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य हैं।
-
बीजिंग। चीन ने मंगलवार को अपने बीडो नेविगेशन उपग्रह प्रणाली के लिए अंतिम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया, जिसके साथ ही उसने अंतरिक्ष शक्ति बनने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में चीन की अपनी नेविगशन प्रणाली होने से उसकी अमेरिकी जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) पर निर्भरता कम हो जाएगी। दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत स्थित जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से मंगलवार को इस उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया। चीनी भाषा में बीडो का मतलब है सप्तर्षि और यह उपग्रह बीडो परिवार का 55वां और अंतिम उपग्रह था। चीनी उपग्रह नेविगेशन कार्यालय के हवाले से सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन ने बताया कि बीडो के अंतिम उपग्रह को लांग मार्च 3बी रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया।
- काठमांडो/ नई दिल्ली। नेपाल ने संविधान में संशोधन करके देश के नये राजनीतिक नक्शे को बदलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें रणनीतिक महत्व वाले तीन भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया गया है। नेपाल का यह कदम भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकता है।भारत ने नेपाल के मानचित्र में बदलाव करने और भारतीय क्षेत्रों लिपुलेख, कालापानी तथा लिंपियाधुरा को उसमें शामिल करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को नेपाली संसद के निचले सदन में पारित किए जाने पर शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि यह अमान्य है और क्षेत्रीय दावों का कृत्रिम विस्तार है। नेपाल की संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित दूसरे संविधान संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने भी गुरुवार को मुहर लगा दी। राष्ट्रपति भंडारी के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने गुरुवार की शाम को विधेयक पर संवैधानिक प्रावधान के अनुसार मुहर लगा दी।
- लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कार बुधवार को लंदन में संसद के बाहर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब एक प्रदर्शनकारी उनके काफिले की ओर अचानक दौड़ पड़ा।मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की कि उनके सुरक्षा काफिले में शामिल कारें पार्लियामेंट स्क्वायर के पास टकरा गईं। पुलिस ने एक बयान में कहा, पुलिस के कुछ वाहन सुरक्षा काफिले का हिस्सा थे। एक व्यक्ति सड़क पर वाहन के पास आ गया, जिससे वाहन अचानक रुक गए। अचानक रुकने के कारण काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।यह घटना 55 वर्षीय जॉनसन के साप्ताहिक प्रधानमंत्री के सवाल (पीएमक्यू) सत्र कार्यक्रम के पश्चात हाउस ऑफ कॉमन्स से निकलने के तुरंत बाद हुई। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई हैं। प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में से एक ने उनकी सिल्वर जगुआर कार को पीछे से टक्कर मार दी, जब उनके चालक ने काफिले की ओर आ रहे प्रदर्शनकारी को देख कर ब्रेक लगाया। टक्कर के कारण गाड़ी पर खरोंच आ गई। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, मुझे लगता है कि वीडियो में खुद ही सब पता चल रहा है कि क्या हुआ। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। कुर्द कार्यकर्ता माने वाले उस प्रदर्शनकारी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास पकड़ लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।
- वाशिंगटन। अनमोल नारंग ने वेस्ट प्वाइंट की प्रतिष्ठित अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि पाने वाली पहली सिख महिला बनकर इतिहास रच दिया है। सेकेंड लेफ्टिनेंट नारंग को उम्मीद है कि उनके धर्म और समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के उनके प्रयास अमेरिकियों को सिख धर्म के बारे में और सीखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को 23 वर्षीय नारंग समेत 1,107 युवाओं को संबोधित किया, जो अकादमी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। नारंग ने कहा, यह अद्भुत एहसास है। अभिमान वाला अनुभव है। मैंने कभी अपने जीवन में किसी चीज के लिए कठिन परिश्रम नहीं किया। सिख महिला होने के नाते यह मेरी पहचान का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है और अगर कॅरियर के अलावा मेरा अनुभव दूसरों को प्रेरित करने में छोटी भूमिका भी निभा सके तो बहुत अच्छा होगा।नारंग का जन्म जॉर्जिया के रोजवेल में हुआ था और वह वहीं पली-बढ़ी हैं। उनसे पहली पीढ़ी के सदस्य अमेरिका आए थे। नारंग के नाना भारतीय सेना में थे और इसलिए बचपन से ही सैन्य सेवाओं की तरफ उनकी रुचि थी। हाई स्कूल में सेना में शामिल होने की उन्हें इच्छा हुई। उन्होंने अपने परिवार के साथ हवाई के होनूलूलू में पर्ल हार्बर राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया और वहां से प्रेरित होकर वेस्ट प्वाइंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी।इस समारोह में कोविड-19 की सावधानियों के चलते उपाधि प्राप्त करने वाले अधिकारियों के बीच छह फुट की दूरी रखी गयी। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी केवल सर्वश्रेष्ठ, सबसे मजबूत और सबसे बहादुर अधिकारी देती है। वेस्ट प्वाइंट अमेरिकी बहादुरी, निष्ठा, समर्पण, अनुशासन और कौशल का प्रतीक है। अकादमी से अन्य सिख धर्मावलंबियों ने भी स्नातक की उपाधि हासिल की है, लेकिन नारंग उपाधि पाने वाली इस धर्म की पहली अनुयायी हैं जो धर्म की समस्त परंपराओं का अनुसरण करती हैं।
- वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओक्लाहोमा राज्य से अपनी चुनावी रैलियों की फिर से शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके बाद वह टेक्सास, फ्लोरिडा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलाइना राज्यों में भी रैलियां करेंगे। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीने से उन्होंने चुनावी रैलियां स्थगित कर रखी थीं।ट्रम्प (77) नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिर से चुनावी मैदान में हैं। विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी से उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, हम अब अपनी रैलियां फिर से शुरू करने जा रहे हैं। हमने रैलियों में जबरदस्त बढ़त हासिल की है। उन्होंने कहा, हम अपनी रैलियां शुरू करने जा रहे हैं। हम ओक्लाहोमा के टुल्सा से शुरूआत करेंगे। ओक्लाहोमा एक खूबसूरत स्थान है। ट्रम्प ने कहा हम फ्लोरिडा भी जा रहे हैं, फ्लोरिडा, टेक्सास में बड़ी रैलियां करेंगे। ये सभी रैलियां बड़ी होंगी। हम एरीजोना जाएंगे। हम सही समय आने पर नॉर्थ कैरोलाइना जाएंगे।अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति अपनी रिपब्लिकन पार्टी के लिए भीड़ एकत्रित करने वाले सबसे बड़े नेता रहे हैं और अभी तक वह अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी बाइडेन के मुकाबले अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित कर चुके हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प नॉर्थ कैरोलाइना के डेमोक्रेटिक गवर्नर की आलोचना कर चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी को नॉर्थ कैरोलाइना में अगस्त में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कैरोलाइना के गवर्नर कोरोना वायरस संकट के बीच राज्य को खोलने में धीमी गति से चल रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि कई राज्य सम्मेलन की मेजबानी करना चाहते हैं जिनमें प्रमुख टेक्सास, जॉर्जिया और फ्लोरिडा हैं। राष्ट्रपति का निधि जुटाने के एक बड़े कार्यक्रम के सिलसिले में गुरुवार को टेक्सास के डलास में जाने का कार्यक्रम है। उनकी आखिरी चुनावी रैली दो मार्च को चार्लोट में हुई थी।--












.jpg)
.jpg)













