ब्रेकिंग न्यूज़

 द्वितीय चरण जनसंख्या गणना हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 4 एवं 5 नवंबर को

0- ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होगा प्रशिक्षणय अधिकारियों व कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश
बालोद. भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारू, त्रुटिरहित एवं समय-सीमा में संपादित कराने के उद्देश्य से बालोद जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के आदेशानुसार यह प्रशिक्षण 04 और 05 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा।
जनगणना कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण
जिले में पदस्थ संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना 2027 द्वितीय चरण के प्रगणन व तकनीकी प्रक्रियाओं का सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का होने के कारण इस प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए संबंधित सभी अमले को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षण में शामिल होंगे जिला व मैदानी स्तर के प्रमुख अधिकारी-कर्मचारी
आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, सर्व अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, सर्व चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण), सर्व सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण प्रत्येक चार्ज से एक), सर्व जनगणना लिपिक (ग्रामीण प्रत्येक चार्ज से एक), सर्व तकनीकी सहायक (ग्रामीण प्रत्येक चार्ज से एक), अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (शहर), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला जनगणना लिपिक, जिला जनगणना कार्यालय तकनीकी सहायक, सर्व जनगणना लिपिक (शहर प्रत्येक चार्ज से एक) तथा सर्व तकनीकी सहायक (शहर प्रत्येक चार्ज से एक) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english