ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशांत सिंह राजपूत को आता था सपनों को पंख लगाने का हुनर, कम ही वक्त में बन बैठे थे इन 8 लग्जरी चीजों के मालिक
मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  की मृत्यु को एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म स्टार ने बीते साल 14 जून को कथित तौर पर अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सिनेप्रेमियों को करारा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की यादें आज भी उनके चाहने वालों के जहन में जिंदा है। वो एक खुशमिजाज इंसान थे। कम ही वक्त में सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमाया था। इसके बाद वो इंडस्ट्री के एक लीडिंग स्टार बन गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने इस दौरान अपने सारे सपनों को जिया और कई आलीशान महंगी चीजों को हासिल करने का अपना सपना पूरा किया था। यहां देखिए ये लिस्ट।
 सुशांत सिंह राजपूत ने खरीदा था फ्लाइट सिम्युलेटर
सुशांत सिंह राजपूत हमेशा से एक फ्लाइंग लाइसेंस हासिल करना चाहते थे। जिसके लिए बॉलीवुड में नाम कमाते ही उन्होंने अपना ये सपना पूरा किया और बोइंग 737 फिक्सड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर को खरीदा। सुशांत सिंह राजपूत की विशलिस्ट काफी लंबी थी। इस लिस्ट में उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया था। इस सिम्युलेटर की कीमत करीब 4 मिलियन ड़ॉलर बताई जाती है। 
 चांद पर थी सुशांत की अपनी जमीन
इतना ही नहीं, दिवंगत फिल्म अभिनेता भारत के पहले शख्स थे जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।
 एडवांस टेलीस्कोप से देखते थे रहस्यमयी दुनिया
 अंतरिक्ष को लेकर सुशांत सिंह राजपूत  के मन में जिज्ञासाएं हमेशा रहती थी। जिसके लिए उन्होंने एक एडवांस टेलीस्कोप भी खरीदा था। इस टेलीस्कोप के जरिए वो चांद पर मौजूद अपनी जमीन को भी देखते थे। ॉ
मुंबई में खरीदा था करोड़ों का घर
सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में एक करोड़ों रुपयों का घर खरीदा था। इस आलीशान घर को एक्टर ने करीब 20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
 लाजवाब था सुशांत सिंह राजपूत का कार कलेक्शन
मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत  को महंगी गाडिय़ों का बहुत क्रेज था। उन्होंने  Maserati Quattroport, लैंड रेंज रोवर और निसान जीटीआर जैसी महंगी गाडिय़ां अपने गैराज में रखी थी। 
बाइक के भी शौकीन थे सुशांत सिंह राजपूत
फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत महंगी बाइक के भी शौकीन थे। उनके बाद बीएमडब्ल्यू की 1300 आर बाइक थी जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई थी।
 लग्जरी घडिय़ों के भी दीवाने थे सुशांत  
फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत  को महंगी घडिय़ा भी बहुत पसंद आती थी। इसीलिए उनके पास कई महंगी और बड़े ब्रैंड्स की घडिय़ां थीं।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english